झारखंड

View All
Published / 2025-05-02 20:43:34
उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं

टीम एबीएन, कोडरमा। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने जनता दरबार में आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा समयबद्ध कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया। इस दौरान फरियादियों ने व्यक्तिगत व सामाजिक मुद्दों को उपायुक्त के समक्ष रखा जिसपर उन्होने यथोचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया। 

फरियादियों ने घर बनाने हेतु प्रतिबंधित सूची से मुक्त कराने, दाखिल ख़ारिज कराने, भुमि सीमांकन कराने , स्ट्रीट लाइट ख़राब रहने संबंधित समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं व समस्याओं को लेकर उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया जिसपर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रखंड कार्यालय के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों का जांचोंपरान्त समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

Published / 2025-05-02 20:41:49
चाइल्ड व मदर किड्स का वितरण

टीम एबीएन, कोडरमा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से सदर अस्पताल कोडरमा में नवजात शिशु और उनके अभिभावक के बीच चाइल्ड किड्स और मदर किड्स का वितरण किया गया। 

इन सभी उपयोगी सामग्री को उपयोग में लाकर बच्चे और माता स्वस्थ और स्वच्छ रहे। इस मौके पर सदर अस्पताल के डॉक्टर रंजीत कुमार डॉक्टर मणिकांत, सागर, रजनीश, प्रियंका, मदन प्रेमलता और सखी वन स्टॉप सेंटर की नोडल अर्चना ज्वाला उपस्थित थी।

Published / 2025-05-02 20:11:00
12 घंटे की अमानवीय ड्यूटी के खिलाफ स्टेशन मास्टरों का काला विरोध

  • अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस पर आइस्मा  का प्रतीकात्मक प्रदर्शन

टीम एबीएन, कोडरमा। अखिल भारतीय स्टेशन मास्टर संघ (आइस्मा) की केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस के अवसर पर धनबाद मंडल के स्टेशन मास्टरों ने 12 घंटे की ड्यूटी प्रणाली के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य किया। मंडल सचिव विकास चंद्र यादव ने बताया कि 12 घंटे की ड्यूटी न केवल अमानवीय है, बल्कि इससे कर्मचारियों का सामाजिक और पारिवारिक जीवन भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

 लगातार 12 घंटे काम करने से शारीरिक थकान के साथ-साथ मानसिक तनाव भी बढ़ता है, जिससे कर्मचारी अपने परिवार और निजी जीवन के लिए समय नहीं निकाल पाते।उन्होंने यह भी बताया कि धनबाद मंडल में फिलहाल सभी स्टेशनों पर 8 घंटे की ही ड्यूटी लागू है, लेकिन अन्य मंडलों में यह अनुचित रोस्टर अब भी लागू है।

ऐसे में धनबाद के स्टेशन मास्टरों ने सहयोग और एकता दर्शाते हुए अपने साथियों के समर्थन में यह विरोध प्रदर्शन किया।
स्टेशन मास्टरों की यह एकजुटता और जागरूकता न केवल उनके अधिकारों की रक्षा का प्रतीक है, बल्कि कार्यस्थल पर संतुलित जीवन के लिए जरूरी सुधारों की ओर भी संकेत करती है। उन्होंने मांग की कि ईआई ड्यूटी रोस्टर को अविलंब समाप्त किया जाए, ताकि कर्मचारी मानवोचित ढंग से कार्य कर सकें।

Published / 2025-05-02 20:05:42
गायत्री महिला मंडल एवं टाटा ए आई रक्त जांच शिविर में तीन महिला सहित 22 लोगों ने किया रक्तदान

  • ग्रीस और फाइटर का काम करता है रक्तदान: जेलर अभिषेक

टीम एबीएन, कोडरमा। गायत्री शक्तिपीठ की महिला इकाई गायत्री महिला मंडल एवं टाटा एआई का 11वा रक्तदान शिविर का आयोजन शुक्रवार को झुमरी तिलैया के सूर्या बैंक्विट हॉल में किया गया। इस शिविर में तीन महिला सहित 22 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन  अजीत बरनवाल के पुत्र आदर्श कुमार ने नौवीं बार तथा महिला मंडल की सुनीता भगत, राज भगत के नाम शामिल है। 

रक्तदान शिविर का शुभारंभ कोडरमा के जेल अधीक्षक अभिषेक कुमार, रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अजीत बरनवाल, गायत्री मंदिर के मुख्य ट्रस्टी ईश्वर साव, जिला समन्वयक राजेंद्र साव,डॉक्टर नीरज कुमार एवं ए आई के शाखा प्रबंधक रंजीत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। 

इस अवसर पर जेलर अभिषेक कुमार ने कहा कि ग्रीस और फाइटर का कार्य करता है रक्तदान। रक्तदान किसी गरीब व असहाय और जरूरतमंद की जान बचाने के लिए समय-समय पर करते रहना चाहिए। वहीं रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अजीत बनवाने कहा कि रक्तदान एक महायज्ञ है और रक्तदान प्रत्यक्ष पुण्य कर्म है।

 प्रत्येक नागरिक को हर 3 महीने में रक्तदान करना चाहिए। वहीं गायत्री परिवार के ईश्वर साव, राजेंद्र साव, महिला मंडल की कामिनी देवी, सुनीता भगत, रंजीत कुमार, विनोद कुमार ने कहा कि रक्तदान एक पुण्य कर्म है। रक्त किसी फैक्ट्री में नहीं बनता इसलिए जरूरतमंद व्यक्ति के लिए किसी का दान किया हुआ रक्त ही उसके प्राण को बचा सकता है। 

इस अवसर पर गायत्री परिवार के राजेंद्र बरनवाल, मृत्युंजय भास्कर, राजेश कुमार, संतोष बरनवाल, विनोद बरनवाल, सावित्री बरनवाल, सुजाता बरनवाल, रेखा बरनवाल, रानी देवी, मुक्ता बरनवाल, ब्लड बैंक के टेक्नीशियन अमित कुमार, सूरज कुमार, विवेक प्रसाद, पप्पू दास, अनीश कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

22 रक्तदाताओं के नाम इस प्रकार हैं

सुनीता भगत, सुचिता कुमारी, नमिता कुमारी, डॉ नीरज शाह, आदर्श कुमार, रंजीत कुमार, ईश्वर साव, राजीव गौरव, चंदन कुमार, गोपाल सिंह, सौरभ सुमन, सत्येंद्र पंडित, मुकुल राज, नित्यानंद, गोपाल लहरी, राज भगत, किशोर प्रसाद कुशवाहा, संजय बरनवाल, जागेश्वर साव, राजेंद्र प्रसाद बरनवाल, अजय कुमार सिंह, राजीव, रंजन कुमार यादव के नाम शामिल हैं।

Published / 2025-05-02 16:56:14
जातिगत जनगणना पर आखिर झुकी मोदी सरकार : कांग्रेस

  • जातिगत जनगणना पर झुकी मोदी सरकार, कांग्रेस ने बताया

एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि जातिगत गणना पर सरकार का फैसला उसके उन तरीकों के अनुरूप है जिसमें पहले तो वह हर अच्छी योजना या नीति का विरोध करती है, उन्हें बदनाम करती है और फिर जनता के दबाव एवं हकीकत का सामना करने पर उन्हीं नीतियों को अपना लेती है। 

कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार केवल जनता का ध्यान भटकाने, वास्तविक मुद्दों से दूर भागने और अपने विभाजनकारी एजेंडे को आगे बढ़ाने में माहिर है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, इसके अलावा उनके पास न तो कोई नीति है और न ही कोई नीयत - केवल झूठ, दुष्प्रचार और नफरत की राजनीति है।

जाति जनगणना-जिसे मोदी सरकार ने बरसों तक दबाने की कोशिश की-आखिरकार विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और असंख्य सामाजिक कार्यकर्ताओं, संगठनों की अडिग लड़ाई के आगे वह झुक गई। यह सामाजिक न्याय की लड़ाई में एक अहम पड़ाव है। 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार, जो कल तक इसके नाम से भी कतराती थी और उपहास उड़ाने, टालमटोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही थी, आज जनता के भारी दबाव और विपक्ष के संघर्ष के आगे झुककर जाति जनगणना कराने पर राजी हो गई है।

रमेश ने कहा, असल में यही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का पैटर्न रहा है - पहले हर अच्छी योजना या नीति का विरोध करो, उसे बदनाम करो… और जब जनता का दबाव और हकीकत का सामना करना पड़े तो उसी नीति को अपना लो।

Published / 2025-05-02 16:46:28
हजारीबाग : किसी घटना को अंजाम देने से पहले ही दो नक्सली अरेस्ट

  • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 सक्रिय नक्सलियों को किया गिरफ्तार; किसी बड़ी वारदात को देने वाले थे अंजाम

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। हजारीबाग में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने छापेमारी कर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

मामला जिले के चरही क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि 2 सक्रिय नक्सली नूतन गंझू और प्रेम गंझू दोनों चरही इलाके में मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस की टीम ने छापेमारी कर दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। कहा जा रहा है कि दोनों नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

गिरफ्तार नक्सलियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में हथियार, गोलाबारूद और नक्सली पर्चे भी बरामद किए हैं। बरामद सामान से साफ है कि दोनों किसी बड़ी साजिश की तैयारी में थे। वहीं, इलाके में नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

Published / 2025-05-02 16:37:37
धनबाद : डीनोवली मोड़ में भूमिगत सुरंग से हो रही कोयले की तस्करी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जोगता क्षेत्र अंतर्गत डीनोबली स्कूल के समीप स्थित परियोजना क्षेत्र में एक बार फिर भूमिगत सुरंग बनाकर कोयला निकासी का कार्य किया जा रहा है। सुरंग बनाकर निकाला जा रहा कोयला। इस अवैध गतिविधि को अंजाम देने में कई लोग संगठित रूप से शामिल हैं।

गौरतलब है कि इससे पूर्व सीआईएसएफ ने इस क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई गई सुरंग को बंद कर भराई करवाई थी। बावजूद इसके, कोयला माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और खुलेआम कर रहे है कोयला का अवैध कारोबार।

जिसको लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने मुख्यमंत्री झारखंड पुलिस बीसीसीएल सीएमडी को ट्वीट कर किया कार्य वाई की मांग ओर लिखा की अपने स्तर से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का कृपा करेंगे।

Published / 2025-05-01 17:48:26
धनबाद : तैतूलमारी के मोदीडीह में जारी है कोयले का अवैध कारोबार

  • तेतुलमारी क्षेत्र अंतर्गत मोदीडीह खास सिजुआ में धड़ले से जारी है कोयला का अवैध माइनिंग

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कोयला का अवैध पर रोक लगाने की मांग की। इस संदर्भ में उन्होंने लिखा है कि तेतुलमारी क्षेत्र अंतर्गत मोदीडीह खास सिजुआ में कुछ कोयला तस्कर पप्पू सिंह, गोलू सिंह, राजा राम यादव, सूरज यादव मिलकर चला रहे हैं।

कोयला का अवैध कारोबार पूरे क्षेत्र में डंके की चोट पर खुलेआम बिना किस डर भय के हो रहा है। कोयला का अवैध तस्करी में प्रतिदिन मजदूरों के द्वारा कोयला को अवैध मोहने से निकाला जाता है और फिर उसे एक जगह इकट्ठा करके प्रतिदिन तेतुलमारी, मोदीडीह खास सिजुआ क्षेत्र से 8 से 10  ट्रक अवैध कोयला मंडी भेजा जाता है।

लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई तक नहीं हो रही है और न ही अवैध कारोबार पर रोक लगाया जा रहा है। इस मामले में थाना प्रभारी को गुमराह करके कोयला की तस्करी जोरों पर चल रही है, जिससे थाना प्रभारी की भी छवि धूमिल हो रही है। 

कुछ कोयला तस्कर, और इस कोयला के अवैध कारोबार में सीआईएफ की भी मिली भगत से इनकार नहीं किया जा सकता है क्योंकि आसपास में सीआईएसएफ कैंप रहने के बाद भी खुलेआम कोयले की अवैध तस्करी जारी है। उन्होंने अपने स्तर से मामले को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके।

Page 362 of 1693

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse