झारखंड

View All
Published / 2026-06-23 20:03:33
धनबाद : रामकनाली ओपी में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध

हुड़दंगियों एवं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी प्रशासन की कड़ी नजर

सौहार्द और भाईचारे का दिया गया संदेश 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, रामकनाली/कतरास। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को रामकनाली ओपी परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक में पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, अखाड़ा कमेटियों एवं शांति समिति के सदस्यों ने भाग लेते हुए क्षेत्र में अमन, शांति और सामाजिक एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। 

बैठक की अध्यक्षता रामकनाली ओपी प्रभारी अलीशा कुमारी ने की, जबकि संचालन राजा महतो ने किया। ओपी प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा कि मोहर्रम त्याग, अनुशासन और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक पर्व है तथा इसकी गरिमा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। 

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मोहर्रम के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन के निदेर्शों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी। साथ ही पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, अशांति फैलाने की कोशिश अथवा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। 

ओपी प्रभारी अलीशा कुमारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह, भ्रामक सूचना या आपत्तिजनक पोस्ट फैलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अपुष्ट जानकारी को साझा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। 

उन्होंने कहा कि रामकनाली ओपी क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है। पर्व के दौरान संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी की गयी है। 

ओपी प्रभारी ने शांति समिति के अध्यक्ष, सचिव, सभी सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय ही किसी भी सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन की सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने कहा कि रामकनाली और कतरास क्षेत्र की पहचान हमेशा से आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और गंगा-जमुनी संस्कृति के लिए रही है, जिसे आगे भी मजबूती के साथ कायम रखना है। 

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में शांति, सद्भाव और सामाजिक एकता की परंपरा को बनाये रखने में शांति समिति की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है और आगे भी सभी लोग मिलकर इस परंपरा को मजबूत करेंगे। 

बैठक में अखाड़ों की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी तथा सभी आयोजकों को प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। 

इस अवसर पर निरंजन गोप (मुखिया, जमुआटांड़), छोटू सिंह (पार्षद, रामकनाली), राजा महतो, कंचन महतो, रतीलाल टुडू, देवानंद महतो उर्फ लालजी, सुरेश कुमार महतो, राज मंडल, ठाकुर महतो, मानिक महतो, चंदन दास, भागीरथ महतो, लुकमान खान सहित बड़ी संख्या में शांति समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 

वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से एएसआई सुरसंड सांगा, एएसआई मानिकचंद्रम राम, एएसआई जयचंद्र तिग्गा, एसआई विजय राम, एएसआई सुना उरांव एवं एएसआई विजय गंझू सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। 

Published / 2026-06-23 20:02:16
धनबाद : केंदुआ-गोंदुडीह ओपी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने उमेश यादव की दिनदहाड़े की गोली मारकर की हत्या!

परिजनों सहित समाज के लोगों में आक्रोश 

राजद जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप यादव सहित समाज के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

मुआवजे की मांग कों लेकर किया सड़क जाम 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। दिनांक 22 जून 2026 को धनबाद के केंदुआ- गोंदूडीह ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत खरिकाबाद में अपराधियों द्वारा स्वर्गीय उमेश यादव की दिन-दहाड़े गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गयी। घटना की खबर मिलते ही धनबाद राजद जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप यादव सहित यादव समाज के लोग धरना -प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। घटनाक्रम पर शोक जताते हुए जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप यादव ने कहा कि यह घटना अत्यंत ही दुखद है। साथ ही बेहद निंदनीय एवं हृदयविदारक है।

जिलाध्यक्ष मृतक के आवास बस्ताकोला पहुंचे। शोकाकुल परिवार से मुलाकात किया। इस असहनीय दुख की घड़ी में परिजनों कों ढाढ़स बंधाने का प्रयास किया। राजद जिलाध्यक्ष सहित सभी ने संयुक्त रूप से धनबाद ग्रामीण एसपी से यह मांग किया कि अविलंब एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाये। 

मृतक उमेश यादव के पोस्टमार्टम के पश्चात उनके पार्थिव शरीर को सड़क पर रखकर बस्ताकोला में जिलाध्यक्ष सहित समाज के लोग डटे रहें। झरिया- धनबाद मुख्य मार्ग लगभग पांच घंटे तक जाम रहा। इस दौरान मृतक परिवार को न्याय एवं उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर सभी लोग लगातार पांच घंटे तक सड़क पर डटे रहें।  

मृतक उमेश यादव अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्रियों एवं दो पुत्रों को छोड़ गए हैं। उनके बच्चे अभी बहुत छोटी उम्र के हैं! जिनमें कुछ की उम्र लगभग 10 वर्ष या उससे भी कम है। परिवार की स्थिति अत्यंत पीड़ादायक एवं मार्मिक है। इस कठिन समय में सैकड़ों लोगों ने एकजुट होकर परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई में हिस्सा लिया और आंदोलन को मजबूती प्रदान किया। 

लगातार वार्ता एवं प्रयासों के बाद मृतक के आश्रितों को कुल 7.50 लाख की सहायता राशि प्रदान करने पर सहमति बनी। इसमें तत्काल 4 लाख नकद मृतक की पत्नी को दिए गए तथा शेष 3.50 लाख का पीडीसी चेक 13 दिनों के बाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। 

इस न्याय की लड़ाई में राष्ट्रीय जनता दल के कोषाध्यक्ष आरएन सिंह, सुधीर यादव, जिला महासचिव मनोज कुमार यादव जी, बड़े भाईया संतोष यादव, जिला महासचिव गणेश यादव, वरिष्ठ नेता महेंद्र यादव, समाजसेवी अशोक यादव, धनराज यादव उर्फ लालू, जितेंद्र कुमार राय, शिवकुमार यादव, सोनू यादव सहित सैकड़ों लोगों ने मजबूती के साथ अपना योगदान दिया। 

हम प्रशासन से मांग करते हैं कि हत्या में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए! ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में कानून के प्रति विश्वास कायम रहे। राजद सहित समाज द्वारा ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देंने का किया प्रार्थना! शोकाकुल परिवार को इस असीम दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। स्वर्गीय उमेश यादव को सभी भावभीनी श्रद्धांजलि किया अर्पित। 

Published / 2026-06-23 13:38:26
श्री भागवताचार्य वृंदावन निवासी श्री संजीव कृष्ण चंद्र ठाकुर जी महाराज का आगमन आज

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 23 जून दोपहर 1:00 बजे रांची एयरपोर्ट पर परम पूज्य श्रधेय श्री भागवताचार्य वृंदावन निवासी श्री संजीव कृष्ण चंद्र ठाकुर जी महाराज का आगमन हो रहा है। आग्रह होगा एक बार एयरपोर्ट पर पहुंचकर धार्मिक व्यवस्थाओं का लाभ अवश्य प्राप्त करें। उक्त जानकारी प्रमोद सारस्वत ने दी। 

Published / 2026-06-23 13:30:47
सांसद सुखदेव भगत की अनुशंसा पर गुमला को बड़ी सौगात

  • सांसद सुखदेव भगत की अनुशंसा पर गुमला को बड़ी सौगात
  • पहाड़ी और उपेक्षित क्षेत्रों की 9 सड़कों को मिली स्वीकृति

लोहरदगा एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। सांसद सुखदेव भगत के अथक प्रयासों से गुमला जिले को सड़क विकास के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। सांसद की अनुशंसा पर केंद्र सरकार ने जिले के सुदूर पहाड़ी और उपेक्षित क्षेत्रों की 9 महत्वपूर्ण सड़कों को स्वीकृति दे दी है। 

इन सड़कों के बनने से हजारों ग्रामीणों को सीधा फायदा मिलेगा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएम जनमन) के तहत इन 9 सड़कों  कुल 34 किलोमीटर लंबी ये सभी सड़कें बिशुनपुर, चैनपुर और डुमरी प्रखंड के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में बनेंगी, जहां आजादी के बाद से लोगों को पक्की सड़क का इंतजार था। 

  1. बिशुनपुर प्रखंड: हेलता से बालतूपाठ, टुटुवा कुजाम रोड से रमझरिया तक, कुजाम से चोटोंग पाठ।
  2. चैनपुर प्रखंड:  गुंगरू से चकडीपा पाठ, लुपुंगसे वीजा पाठ ,चमनरवा गुरदारी रोड से बागलता भाया कोरकोट पाठ।
  3. डुमरी प्रखंड: कंदा पाठ से दुरूलसरना, कंदा पाठ से टोपे टोली, दीना महुआ टोली से वेलटोली।

सांसद सुखदेव भगत ने कहा, ये सिर्फ सड़कें नहीं हैं, ये पहाड़ों में रहने वाले हमारे आदिवासी भाई-बहनों के लिए विकास की लकीर है। बरसात में इन गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट जाता था। सड़क बनने से इस क्षेत्र के लोगों को काफी राहत  मिलेगा। सांसद जल्द ही इन सभी सड़कों का आधारशिला रखेंगे।

Published / 2026-06-23 13:24:58
पलामू : मुहर्रम को लेकर हुसैनाबाद थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक

  • मुहर्रम को लेकर हुसैनाबाद थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक
  • दिये कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद। मुहर्रम पर्व को लेकर रविवार को हुसैनाबाद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई।  बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू  ने की। संचालन पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित एसडीपीओ आईपीएस दिव्यांशु शुक्ला ने सभी समुदाय के लोगों और शांति समिति सदस्यों को आपसी भाईचार और प्रेम सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि अफवाह पर ध्यान न देकर इसकी सूचना पुलिस को दें किसी भी स्थिति में कानून को अपने अपने हाथों में लेने का प्रयास न करें। अनुमंडल पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने कहा की हुसैनाबाद जो आपसी भाईचारे की परम्परा बना हुआ है, उस भाईचारा को कायम रखना आप दोनों समुदाय के लोगों का दायित्व बनता है।

मौके पर अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती, उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, एजाज हुसैन उर्फ छेदी खान, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उषा देवी, पूर्व नपं उपाध्यक्ष गयासुद्दीन सिद्दीकी, डॉ एजाज आलम, लोकनाथ केशरी, हसनैन जैदी, अमीन खान, पूर्व पार्षद नजीर अहमद, सुहैल आलम, नजिर अहमद, लोकनाथ केशरी, अजय प्रसाद गुप्ता, मुखिया अमरेंद्र ठाकुर, पूर्व मुखिया रामाशंकर चौधरी, वार्ड पार्षद अनवर आलम, अभिमन्यु कुमार, आनंद कुमार, शम्भू कुमार, सरवरी बीबी, सांसद प्रतिनिधि सुबोध कश्यप, सोनू कुमार चंद्रवंशी, तक्की हुसैन रिजवी, सुदेश्वर राम,
बिजली विभाग के सहायक जितेंद्र ठाकुर समेत कई लोग मौजूद थे।

Published / 2026-06-22 22:29:13
पुलिस हिरासत से रिहा हुए देवेंद्र नाथ महतो

  • पुलिस हिरासत से रिहा हुए देवेंद्र नाथ महतो
  • सीसीएल लातेहार के आंदोलन स्थल से किया गया था गिरफ्तार

टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र नाथ महतो को पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया है। उन्हें आज दोपहर लगभग 02:00 बजे आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं एवं लिखित शर्तों के साथ रिहा किया गया।

गिरफ्तारी के बाद उनकी रिहाई को लेकर स्थानीय ग्रामीणों एवं समर्थकों ने बालूमाथा थाना परिसर में अपना जमकर विरोध दर्ज किया। जिसे प्रशासन पर लगातार दबाव बढ़ाते जा रही थी। अंततः एक दिन बाद रिहा करना हुआ। रिहाई के साथ समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह एवं जोश का माहौल देखने को मिला। 

रिहाई के उपरांत श्री महतो ने अपने समर्थकों के साथ बालूमाथा चौक में स्वर्गीय रामकुमार भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। लातेहार पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कड़ी निगरानी के बीच उन्हें जिला सीमा तक पहुंचाया।

राजधानी रांची पहुंचने के बाद श्री महतो ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मगध परियोजना, सीसीएल क्षेत्र लातेहार में लंबे समय से अवैध उत्खनन एवं अनियमित परिवहन का कार्य जारी है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी की लापरवाही एवं सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण अवैध उत्खनन से बने जलाशय में डूबने से तीन स्थानीय बच्चों की दुखद मृत्यु हुई। उन्होंने कहा कि प्रशासन और कंपनी प्रबंधन के उदासीन रवैये के कारण क्षेत्र की जनसमस्याएं लगातार गंभीर होती जा रही हैं।

श्री महतो ने कहा कि मृतक परिवारों को न्याय, उचित मुआवजा तथा स्थानीय लोगों की लंबित मांगों को लेकर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने तथा क्षेत्र की समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की।

Published / 2026-06-22 18:16:47
ब्रह्मकुमारी निर्मला बहन ने संजय सर्राफ को की सम्मानित

  • ब्रह्मकुमारी निर्मला बहन ने संजय सर्राफ को की सम्मानित

टीम एबीएन, रांची। हरमू रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए समाजसेवी एवं व्यवसायी संजय सर्राफ को सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में केंद्र की प्रशासिका ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने उन्हें पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं विशेष ज्ञान पुस्तिका भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले व्यक्तित्व सदैव प्रेरणा के स्रोत होते हैं। संजय सर्राफ विगत दो दशकों से रांची के विभिन्न सामाजिक,धार्मिक, मीडिया एवं जनसेवा से जुड़े संस्थानों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। 

सम्मान प्राप्त करने के उपरांत संजय सर्राफ ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें इस संस्थान में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ है। यहां आकर सदैव मानसिक शांति, आध्यात्मिक ऊर्जा तथा सकारात्मक प्रेरणा की अनुभूति होती है।

उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान विश्व बंधुत्व, मानवता, सेवा, नैतिक मूल्यों और विश्व शांति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का अनुकरणीय कार्य कर रहा है, जिससे समाज में सद्भाव एवं आध्यात्मिक जागृति का वातावरण निर्मित हो रहा है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ब्रह्मकुमारी बहनों एवं गण्यमान्य लोगों की उपस्थिति रहीं।

Published / 2026-06-22 12:05:45
आचार्य सिद्धेश्वर फाउंडेशन ने अनुमंडल के इंटर व मैट्रिक के टॉपरों को सम्मानित किया

  • आचार्य सिद्धेश्वर फाउंडेशन ने अनुमंडल के इंटर व मैट्रिक के टॉपरों को सम्मानित किया

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद। आचार्य सिद्धेश्वर फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को खादी ग्रामोद्योग के निकट उदयनाथ विश्वकर्मा कम्प्लेक्स परिसर में अनुमंडल स्तरीय प्रतिभा समारोह का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ अंगद किशोर ने की। संचालन कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वास्थ्य उपाधीक्षक सही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एस.के. रवि, एसबीआइ के सेवानिवृत्त डीजीएम संजय कुमार गुप्ता आदि ने सरस्वती माता व आचार्य सिद्धेश्वर पाठक की तसवीर के समक्ष दीप जलाकर किया।

फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ अंगद किशोर व सचिव व अधिवक्ता आलोक कुमार ने उनकी जीवन व फाउंडेशन द्वारा की जा रही कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। फाउंडेशन द्वारा ब्लॉक रोड स्थित पंच मंदिर सरोवर पार्क के उत्थान के लिए मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष को 15 हजार रुपये का चेक दिया। इसके बाद अतिथियों द्वारा मैट्रिक व इंटर कॉलेज के टॉपरों को प्रशस्ति पत्र व शिक्षण किट बैग देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता को लेकर सभी प्रतिभागियों के बीच  फलदार व छायादार पौधे वितरण किये गये। सभी प्रतिभागियों को उक्त पौधों को अपनी-अपनी माँ के नाम संवर्धित व संरक्षित करने की बात कही गयी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य उपाधीक्षक डॉ एसके रवि ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए निरंतरता अति आवश्यक है। आप सभी को लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहने की जरूरत है। 

कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इससे बच्चों का हौसला अफजाई हुआ है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ती है, जो सफलता का मूलमंत्र है। बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व डीजीएम संजय कुमार गुप्ता ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि देश का भविष्य तभी बेहतर होगा, जब आपका वर्तमान संघर्षशील होगा।

जिन बच्चों को सम्मानित किया गया
साक्षी कुमारी, कुसुम कुमारी, अंशु कुमारी मरियम आलिया, नासरीन परवीन, सुगंधा कुमारी, सुरभि कुमारी, विवेक कुमार, अनुराधा कुमारी, प्रेम गिरी, प्रिंस कुमार, सौरभ कुमार, अंजली कुमारी, अनुज कुमार, रेशम कुमारी, प्रिया कुमारी, मुस्कान सिंह, दृष्टि सिंह, अलीशा फातमा, सब्बे नूर, आकिब खान, विवेक कुमार, आयुष कुमार विश्वकर्मा, अनन्या प्रिया, काजल कुमारी, प्रीति कुमारी, अंकुश कुमार, प्रिंस कुमार पाल, प्रेम प्रकाश गौतम,आर्य सिंह आदि का नाम शामिल हैं। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक राजेन्द्र सिंह, डॉ शिवकुमार विश्वकर्मा, अरुण कुमार चौधरी, उदयनाथ विश्वकर्मा, धीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ निरंजन प्रसाद, बबलू कुमार, रविन्द्र कुमार सिंह, हर्ष अंशुमान, चंदन कुमार, प्रिया सिंह आदि मौजूद थे। 

Page 36 of 1685

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse