टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में बांग्ला कैलेंडर के अनुसार 25 बैसाख को महान कवि, दार्शनिक और नोबल पुरस्कार विजेता कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को टैगोर जी के साहित्यिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक योगदान से अवगत कराना था।इस शुभ अवसर पर कविगुरु को भाव भीनी पुष्पांजलि अर्पित की गई।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ तापस घोष ने अपने संदेश में कहा कि टैगोर की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी उनके समय में थीं। उन्होंने साहित्य के साथ-साथ शिक्षा जगत में भी नवाचारी प्रयोग का जोरदार समर्थन किया।
वे एक प्रकृति प्रेमी भी थे।उनकी रचनाओं में सभी ऋतुओं का मनोहारी चित्रण मिलता है । हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। इस अवसर पर शिक्षकगण और सभी छात्रगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने छात्रों में साहित्य और संस्कृति के प्रति रुचि को और भी प्रबल किया।
टीम एबीएन, रांची। जल संरक्षण दिवस के अवसर पर आज संत अलोईस स्कूल के फ्री नर्सरी से लेकर सातवीं कक्षा तक के छात्रों ने शोभायात्रा निकालकर लोगों को जल संरक्षण और जल के महत्व से अवगत कराया। शोभायात्रा में प्री नर्सरी नर्सरी स्टैंडर्ड वन से लेकर सातवीं कक्षा तक के छात्र स्कूल यूनिफॉर्म में अपने अपने हाथों में पोस्ट थावे जल संरक्षण का नारा लगा रहे थे पोस्ट में लिखो नारे थे जल है तो जीवन है जल है तो कल है दिनभर पेट्रोल जलाकर पसीना से नहाने वाले वाहन चालक आप सभी एक बूंद जल की कीमत को समझें।
हाथों में नारे लिखित शक्तियां भी थामे हुए थे जिस पर लिखा था जल बचाओ फिर जल पानी की फिजूल खर्ची बंद करो और बरसात के जल को बहाने मत दो जल संरक्षण को महत्व दो। शोभा यात्रा संत अलोईस के नर्सरी कक्षा के परिसर में एकत्रित छात्रों के साथ शोभा यात्रा की शक्ल में डॉक्टर कामिनी कामिल बुल्के पथ पर बढ़ते हुए संत एलॉयज मिडिल स्कूल से आगे प्रेस चौक तक पहुंची और वहां से लौटकर पुणे स्कूल परिसर में आकर संपन्न हो गयी।
उर्सुलाईन इंटरमीडिएट कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर मेरी ग्रेस इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थी। उनके साथ सिस्टर सुशीला ओएसयू, संत अलोईस मोंटसरी स्कूल के प्रिंसिपल ब्रदर माइक जेत्रोम, संत अलोईस हाई स्कूल के हेड मास्टर ब्रदर आलफोंस तथा संत अलोईस इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रिंसिपल ब्रदर क्लेमेंट और स्कूल के अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थी।
डॉक्टर मेरी ग्रेस ने बतौर मुख्य अतिथि इस अवसर पर इस जल संरक्षण के इस कार्यक्रम को आवाम के बीच जागरूकता लाने वाला और जल संकट से निजात दिलाने वाला बताया कहा कि जल संरक्षण हर एक व्यक्ति का महत्वपूर्ण और पुनीत कर्तव्य है। पानी को जीवनदाई स्रोत बताते हुए कहा पानी की समस्या पिछले कुछ दशकों से बहुत ही गंभीर होती जा रही है और समय रहते यदि हम लोग इसके प्रति गंभीर और सचेत नहीं हुई तो यह बहुत बड़ी समस्या का कारण होगा।
उन्होंने कहा रोटी कपड़ा और मकान जैसी बुनियादी जरूरत के साथ जल और जंगल भी मनुष्य के जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है खाने के बगैर तो आदमी 2 दिन 4 दिन की लगा लेकिन आक्सीजन के बिना दो पल और पानी के बिना एक दिन से ज्यादा जिंदा नहीं रह सकता आज स्वार्थ के कारण इंसान प्रकृति के प्रति इतना गैर जिम्मेदार हो गया है की जल संकट जल प्रदूषण वायु प्रदूषण और पर्यावरण संकट आम हो गई है पानी हमारे प्यास बुझाने के लिए ही नहीं बल्कि खेती उद्योग ऊर्जा उत्पादन और जीव जंतु सभी सबके जीवन के लिए जरूरी है जल संकट होगा तो खाद्य संकट आर्थिक संकट और स्वास्थ्य संकट तीनों स्वत पैदा हो जाएंगे इसलिए जल बचाना और जल का संरक्षण हर एक व्यक्ति का कर्तव्य है।
साथ ही हमें बरसात के दिनों में वर्षा के पानी का संचयन करना है और वर्षा के पानी के संचयन में हमें सरकार के कार्यक्रम को अपना कर सरकारी अभियान काका सहयोग करना है। हर एक व्यक्ति चाहे वह बच्चा हो या बुजुर्ग यह याद रखें कि हम पानी बचाते हैं तो जीवन बचाते हैं इसलिए संकल्प ले और पानी के महत्व को समझें और जल संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं जल बचेगा तो हम सभी के चेहरे पर मुस्कान होगी।
ब्रदर माइक जेत्रोम ने जल संरक्षण दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम को आवाम में जागरूकता लाने वाला और लोगों को जल संरक्षण के प्रति संकल्प लेने वाला बताया कहा कि जल से ही जीवन है और जल बचेगा तो हमारा कल अर्थात भविष्य बचेगा।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बन्ना गुप्ता ने कहा कि भारतीय सैनिकों द्वारा आॅपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान पोषित आतंकवादी ठिकानों पर हमले के लिए हमें भारतीय सैनिकों पर गर्व है।
गुप्ता ने कहा कि हमारे देश के बहादुर सैनिकों ने सिर्फ पहलगाम का बदला नहीं लिया बल्कि दुश्मन देश के साथ पूरे विश्व को एक कड़ा संदेश दिया है कि भारत की संप्रभुता और सम्मान पर जब भी हमला होगा भारत की सेना जवाब तो देगी वो भी घर में घुसकर जवाब देगी। गुप्ता ने कहा कि पहलगाम हमले में हमारी बहनो के सिंदूर को मिटाने वाले पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों को मार गिराने का साहस भरा कार्य हमारी देश की सेना ने किया है।
गुप्ता ने कहा कि झारखंड के सभी नागरिकों से अनुरोध है कि यह समय देश के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा होने का है, इसलिए हम सब मिलकर अमन शांति के साथ देश के वीर सैनिकों के लिए प्रार्थना करें और देश के लिए हर तरह के कुबार्नी देने के लिए तैयार रहें! जय हिंद! जय हिंद की सेना!
टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को एक नई दिशा देने के उद्देश्य से आज महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी द्वारा तैयार स्वास्थ्य क्षेत्र के रोडमैप पर कैबिनेट की मुहर लग गयी है। इस अवसर पर मंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता के कारण ही आज झारखंड स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नये युग की ओर अग्रसर हो रहा है।
डॉ अंसारी ने कहा, मेरा एकमात्र लक्ष्य झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ और तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है। बतौर डॉक्टर, मैं व्यवस्था की जमीनी जरूरतों को समझता हूं और लगातार उसी दिशा में काम कर रहा हूं। अब बदलाव धरातल पर दिखने लगे हैं। आगे मंत्र जी ने बताया कि झारखंड सरकार ने 300 करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना को मंजूरी दी है, जिसका उद्देश्य सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में चरणबद्ध रूप से डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को लागू करना है।
योजना के तहत Managed Wi-Fi, CCTV युक्त Command & Control Center और HMIS की व्यवस्था C-DAC द्वारा की जाएगी, साथ ही ABDM के सभी घटकों को शामिल किया जाएगा। रिम्स रांची में क्षेत्रीय नेत्र संस्थान की स्थापना हेतु 103 पद सृजित किए गए हैं, जिससे नेत्र चिकित्सा सेवाएं और दृष्टिहीनों का पुनर्वास सुदृढ़ होगा।
वहीं, राज्य के पांच मेडिकल कॉलेजों (धनबाद, जमशेदपुर, हजारीबाग, दुमका, पलामू) में सुपर स्पेशियलिटी विभाग हेतु 168 पद स्वीकृत किये गये हैं, जिससे विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी।
डॉ अंसारी ने स्पष्ट किया कि यह सभी निर्णय राज्य की स्वास्थ्य प्रणाली को तकनीकी रूप से सशक्त, पारदर्शी और जन-केंद्रित बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि व्यवस्था में व्यापक सुधार समय मांगता है, लेकिन सरकार की मंशा और प्रयास पूरी तरह स्पष्ट हैं—स्वस्थ झारखंड, सशक्त झारखंड।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा जिला के समाजसेवी व पूर्व डिप्टी चेयरमैन बलराम साहू ने आॅपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेवा को बधाई देते हुए कहा कि बीते दिनों जिस प्रकार पाकिस्तानी आतंकवादियों के द्वारा पहलगाम में निहत्थे भारतीय नागरिकों पर कायराना हमला किया गया, जिसके जवाब में भारतीय सेना ने आपरेशन सिन्दूर चला कर बीती रात पाकिस्तान में स्थित लगभग आठ आतंकी ठिकानों को भारतीय वायु सेना ने ध्वस्त कर दिया। जिसमें लगभग 75 आतंकी मारे गये।
श्री साहू ने कहा कि भारतीय सेना कि इस बहादुरी पर पूरे देश को गर्व है भारत देश के ऊपर बुरी नजर डालने वालों के साथ ऐसे ही कठोर कार्रवाई होनी चाहिए आपरेशन सिंदूर की सफलता भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने पूरी दुनिया में यह दिखा दिया है कि वह आतंकियों को अपने घर में शरण देता है।
वह इस बात को जानता है कि भारत जैसे बड़े देश से सीधी लड़ाई में जितना मुश्किल है। इसलिए समय-समय पर ऐसी कायरतापूर्ण घटना को अंजाम देने के लिए पीओके के रास्ते से अपने आतंकियों को भारत भेजता है। आज पाकिस्तान अपनी आर्थिक स्थिति से जूझ रहा है। लेकिन फिर भी बाज नहीं आ रहा है।
उसे यह पता नहीं है कि भारत जैसे देश से टकराना उसकी सबसे बड़ी भूल होगी। आने वाले समय में दुनिया के नक्शे में पाकिस्तान नजर नहीं आयेगा। श्री साहू ने कहा कि आपरेशन सिन्दूर की सफलता को लेकर मैं भारत की जल, थल एवं वायु सेना को सैल्यूट करता हूं। साथ ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर आज समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा ने आमलोंगों से उनकी समस्याएं सुनी। समस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियों को हस्तानांतरित करते हुए समस्या समाधान का निर्देश दिया।
जनता दरबार में आमलोगों ने जमीन का मापी कराकर विवाद सुलझाने, अवैध रूप से जमीन की रजिस्ट्री करवाकर अवैध रूप से भवन निर्माण कराने, एग्रीमेंट द्वारा खरीदगी जमीन पर कब्जा जमाने, जमीन की आनलाइन रसीद कटवाने आदि से संबंधित आवेदन जमा किये। ओम प्रकाश प्रसाद वैगरह ने शहर के बड़ा तालाब का गहरीकरण कार्य कराने को लेकर संबंधी समस्याएं रखी।
मो. तसलीम अंसारी ने आदिख खारिज संबंधी आदेश पारित कराने की मांग की। वहीं सेवा निवृत शिक्षकों ने शिक्षकों को प्रवरण वेतनमान दिलाने का अनुरोध किया। इसके अलावा अन्य लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी और समस्या से संबंधित आवेदन दिये।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। उपायुक्त-सह- एनकोर्ड के अध्यक्ष शशि रंजन एवं पुलिस अधीक्षक-सह- एनकोर्ड के संयोजक सदस्य की संयुक्त अध्यक्षता में आज मादक पदार्थो के नियंत्रण को लेकर बैठक हुई। समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय वेश्म में बैठक के दौरान उपायुक्त शशि रंजन ने मादक/नशीले पदार्थों के निपटान, दुरूपयोग एवं तस्करी आदि समस्याओं की निगरानी एवं कार्रवाई की समीक्षा की। उपायुक्त ने नशीले पदार्थो के उत्पादन, प्रसंस्करण, तस्करी तथा अंतर्राज्यीय व अंतरजिला प्रवेश मार्गों से तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने विद्यार्थियों को नशे की गिरफ्त से दूर रखने एवं उन्हें इसके दुरूपयोग से बचाव के लिए बेहतर प्रयास करने का निर्देश दिया। उन्होंने शिक्षा विभाग की बड़ी जवाबदेही तय की है। उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी सरकारी एवं गैरसरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक, कॉलेजों के प्राचार्य एवं शैक्षणिक संस्थानों के प्रधान के साथ बैठक करने एवं उनके सहयोग से नियमित अभियान चलाकर नशीले पदार्थो के सेवन एवं बिक्री पर शत प्रतिशत रोक लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्कूल-कॉलेजों के आसपास सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापित कर निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल-कॉलेजों के निश्चित परिधि के भीतर किसी भी नशीली चीजों की बिक्री की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।
उपायुक्त शशि रंजन ने सिविल सर्जन एवं ड्रग इंस्पेक्टर को मेडिकल दुकानों पर प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री पर नियंत्रण रखने हेतु आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने भविष्य में नशीले पदार्थो की खेती नहीं हो, इसके लिए प्रभावी कदम उठाने का निर्देश उप विकास आयुक्त एवं वन विभाग को दिया।
उन्होंने उप विकास आयुक्त को नशीले पदार्थो की खेती होने की शिकायत वाले क्षेत्रों में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को लेकर जागरूक करने एवं योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया। उन्होंने मनरेगा, बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत बागवानी, आवास, तालाब निर्माण जैसी योजनाओं का प्रारूप तैयार करने एवं उसका लाभ प्रदान करने का निदेश दिया। वहीं वन प्रमंडल पदाधिकारी को ऐसे क्षेत्रों में पौधरोपण के कार्यक्रम को बढ़ावा देने की बातें कही।
उपायुक्त ने काउंसलिंग सेंटर स्थापित करने का निर्देश दिया। इसके लिए स्थल का चयन करने, काउंसलिंग का समय एवं काउंसलर की प्रतिनियुक्ति कर लोगों को नशा से बचाव की जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं कार्यशाला का आयोजन करने, वीडियो फिल्म आदि के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने रेल एवं सड़क परिवहन के माध्यम से नशीले पदार्थो की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए समन्वय के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अफीम की खेती एवं नशीले पदार्थो को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार, उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, नगर आयुक्त जावेद हुसैन, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार आदि उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेवा के द्वारा पाकिस्तान एवं पाकिस्तान के कब्जे वाले वाले आतंकवादियों के 9 ठिकाने में एयर स्ट्राइक का आजसू स्वागत करती है।
आपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ राष्ट्र की स्वाभिमान की रक्षा अडिग संकल्पित है भारतीय सेना की वीरता का प्रतीक है ये एयर स्ट्राइक कर भारत ने बता दिया कि देश की नागरिकों की सुरक्षा, देश की गरिमा के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा।
ये आपरेशन कर भारत ने बताने का काम किया है कि आतंकवाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हमें अपनी भारतीय सेना पर गर्व है जिसने सीमा पार आतंकवाद के अड्डों को नष्ट कर देश के नागरिकों का मनोबल ऊंचा करने का काम किया है।
जय हिंद!
जय भारत!!
भारत माता की जय!!!
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse