टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा-कृष्ण मंदिर में बुद्ध पूर्णिमा का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर श्री राधा कृष्ण का अलौकिक श्रृंगार, विशेष पूजा अर्चना, प्रसाद भोग, भजन कीर्तन एवं सामूहिक महाआरती की गयी। श्री राज श्याम जी को फल, मेवा, चूरमा, पेड़ा का विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे ने लगाया।
पूरे विधि विधान एवं मंत्रोच्चार साथ पूजा-अर्चना एवं महाआरती की गयी। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर भगवान श्री राधा कृष्ण से विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। सबों ने सामूहिक महाआरती में भाग लिया। तत्पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद भोग का वितरण किया गया। 2 घंटे तक चले भजन- कीर्तन के कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्यों एवं महिलाओं के गाये मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया।
पूरे मंदिर परिसर को कृष्णमय बना दिया। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया बुद्ध पूर्णिमा जिसे वैशाख पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन लोग सत्य, अहिंसा और संयम का व्रत लेकर पूर्ण अर्जित करते हैं। बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध धर्म और हिंदू धर्म दोनों के अनुयायियों के लिए अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण है।
इस दिन का धार्मिक महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि यह दिन आध्यात्मिक जागरूकता और मानवता की सेवा को प्रेरणा देता है तथा ध्यान, साधना और करुणा के साथ भगवान बुद्ध की पूजा करने से मानसिक शांति मिलती है।
मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, सचिव मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, सुरेश भगत, सुरेश अग्रवाल, निर्मल छावनिका, नंदकिशोर चौधरी, पवन पोद्दार, शिव भगवान अग्रवाल, विशाल जालान, सुनील पोद्दार, विष्णु सोनी, मनीष सोनी, संजय सर्राफ, विधा देवी अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल, मधु जाजोदिया, उर्मिला पाड़िया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।
विश्व हिंदू परिषद् झारखण्ड
==================
*।।प्रेस विज्ञप्ति।।*
====================
*विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मरी बजरंग बागड़ा झारखंड प्रवास पर 13 मई को रांची पहुंचेंगे*
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री श्री बजरंग बागड़ा अपने दो दिन के झारखंड प्रवास पर 13 मई को रांची पहुंच रहे हैं। इन दो दिनों में विहिप कार्यकर्ताओं , तथा सामाजिक, धार्मिक श्रेणी के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे।
विश्व हिंदू परिषद के झारखंड प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने बताया 13 मई को प्रातः 10:00 बजे से एयरपोर्ट रोड स्थित होटल ग्रीन एकर्स में अधिवक्ताओं के साथ बैठक, दोपहर 2:00 बजे हटिया में समरसता संगोष्ठी, शाम 6:00 बजे मोराबादी में व्यावसायिक वर्ग के साथ बैठक करेंगे।
वहीं 14 मई को 11:00बजे दिन से प्रांत टोली बैठक, 1:00 बजे पत्रकार वार्ता एवं शाम 5:00 बजे हरमू में मंदिरों के पुजारी- पुरोहितों के साथ बैठक करेंगे। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड के प्रचार प्रसार प्रांत प्रमुख प्रकाश रंजन ने दी।
टीम एबीएन, रांची। एचइसी प्रबंधन वेतन, इएसआइ और स्थायी मजदूरों की समस्या पर स्पष्ट उतर नहीं देता है, तो आंदोलन की घोषणा की जायेगी। प्रबंधन वर्ष 2018 में नियुक्त स्थायी कामगारों की पदोन्नति और वर्ष 2012 बैच में नियुक्त स्थायी कामगारों का प्रोबेशन आदेश जल्द करे। उक्त बातें हटिया मजदूर यूनियन (सीटू) की बैठक में रविवार को अध्यक्ष भवन सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि 28 माह का वेतन बकाया होने से कर्मी परेशान हैं। प्रबंधन मजदूरों के धैर्य की परीक्षा नहीं ले और समस्याओं पर संजीदगी दिखाये। अस्थायी कर्मियों का इएसआइ का अंशदान प्रबंधन द्वारा जमा नहीं किया जा रहा है, जो श्रम कानून का उल्लंघन है। बेहतर इलाज के अभाव में अभी तक 10 कर्मियों की मौत हो चुकी है।
अगर प्रबंधन अंशदान जमा नहीं करता है, तो इलाज का खर्च दे या मेडिकल बीमा करा दे। चिकित्सा सुविधा या खर्च लेना सप्लाई मजदूरों का कानूनी अधिकार है। प्रबंधन अगर तीनों विकल्पों में से किसी एक पर विचार नहीं करता है, तो कर्मी आंदोलनात्मक और कानूनी कदम उठायेंगे।
अध्यक्ष ने कहा कि प्रबंधन इन दिनों पैसा आने के बाद पुराने सप्लायरों को बुलाकर उनका बकाया भुगतान कर रहा है, जबकि कर्मियों के वेतन का भुगतान नहीं कर रहा है। इसका असर कर्मियों के दैनिक जीवन, इलाज, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर पड़ रहा है। प्रबंधन बताये कि बकाया वेतन का भुगतान किस तिथि को होगा।
अगर बुधवार तक वेतन, इएसआइ और स्थायी मजदूरों की समस्या पर स्पष्ट उतर नहीं मिला, तो एफएफपी शेड में दोपहर एक बजे से स्थायी और सप्लाई कर्मियों की संयुक्त बैठक होगी। जिसमें अगले कार्यक्रम पर फैसला लिया जायेगा।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालते ही एक बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया जिसकी सराहना पूरे राज्य में हो रही है। मंत्री डॉ अंसारी ने स्पष्ट और सख्त निर्देश जारी किये कि किसी भी परिस्थिति में मृतक का शव निजी अस्पतालों में रोककर नहीं रखा जायेगा। हर हाल में शव परिजनों को सौंपना अनिवार्य होगा।
इस फैसले ने राज्य के हजारों परिवारों को राहत पहुंचाई है। असमय अपनों को खोने वाले परिजनों के लिए यह निर्णय एक बड़ी संबल और सहारा बनकर सामने आया। राज्यभर से लगातार लोगों ने मंत्री के इस संवेदनशील और मानवीय निर्णय के लिए हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर जब डॉ अंसारी से पूछा गया कि उन्होंने यह निर्णय क्यों लिया।
तो उन्होंने कहा कि मैं मंत्री बाद में हूं, पहले एक डॉक्टर हूं। एक डॉक्टर होने के नाते मैं मरीजों और उनके परिजनों के दुख, दर्द और पीड़ा को भलीभांति समझ सकता हूं। मैंने अपनी आंखों से देखा है कि किस तरह अस्पताल शव को पैसे के अभाव में रोक लेते थे और परिवार लाचार, बेबस होकर अस्पतालों के दरवाजे पर बिलखते रहते थे। तभी मैंने मन में ठान लिया था कि अगर मुझे भविष्य में कभी ऐसी जवाबदेही मिलेगी, तो मैं सबसे पहले उन परिवारों को राहत दूंगा जो आर्थिक तंगी के कारण अपनों का अंतिम संस्कार तक नहीं कर पाते।
डॉ. अंसारी ने बताया कि मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालते ही उन्होंने यह निर्णय लागू किया और राज्य के तमाम अस्पतालों ने इसका अनुपालन किया। खास बात यह है कि उन्होंने केंद्र सरकार को भी इस निर्णय की जानकारी दी थी और अब केंद्र ने भी इस फैसले को मान्यता दी है। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा की मैं मुख्यमंत्री सोरेन को धन्यवाद करता हूं, जिनकी दूरदर्शी सोच और जनहितकारी नेतृत्व के कारण आज मैं स्वास्थ्य मंत्री के रूप में उनके विजन को आगे बढ़ा रहा हूं।
राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक बदलाव आया है और आने वाले दिनों में और भी क्रांतिकारी परिवर्तन देखने को मिलेंगे। यह निर्णय केवल एक आदेश नहीं, बल्कि एक मानवीय पहल है - जो संवेदना, सहानुभूति और न्याय की बुनियाद पर आधारित है। डॉ. अंसारी का यह कदम झारखंड में एक नई स्वास्थ्य व्यवस्था की नींव रख रहा है जहां इंसानियत सबसे ऊपर है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड डीजीपी को पत्र लिखकर कहा कि तेतुलमारी क्षेत्र में सुरंग बनाकर बड़े पैमाने पर कोयला निकाला जा रहा है। मोदीडीह परियोजना के इर्द-गिर्द खास सिजुआ और 40 नंबर बस्ती में अवैध कोयला खनन खुलेआम हो रहा है और कोयला का अवैध खनन पेशी, सिंह और यादव के घरों के अंदर वेस्ट मोदीडीह परियोजना क्षेत्र में सुरंग बनाकर कोयला निकला जा रहा है।
इस अवैध कारोबार में कई लोग संगठित रूप से शामिल हैं। कोयला माफिया दिन के उजाले में ही अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। यही नहीं तेतुलमारी कोढ़ीया हॉस्पिटल के रास्ते में महतो (मुखिया) के घर के बगल (बाउंड्री वॉल) में दिन के उजाले में बड़ी गाड़ियों से अवैध कोयला लोड कर रात के अंधेरे में भट्ठों और मंडियों में भेजा जाता है।
कोयला तस्कर थाना प्रभारी को गुमराह करके अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। जिससे थाना प्रभारी की भी छवि धूमिल हो रही है। इसलिए अपने स्तर से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गयी है ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।
टीम एबीएन, रांची। मदर्स डे पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की प्रदेश महिला इकाई, झारखंड की ओर से बीएसपी हाई स्कूल, सेक्टर 2, धुर्वा, रांची में चित्रांकन प्रतियोगिता करायी। मौके पर महासभा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष मुकेश कुमार एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ सीबी सहाय बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। इस दौरान अतिथियों ने अपने बचपन की यादें साझा की। उन्होंने कहा की न सिर्फ एक दिन बल्कि हर दिन मां का दिन है।
प्रतियोगिता के विजेताओं में ग्रुप ए में अयांश कुमार को पहला, तरुण उरांव को दूसरा व अहनजीत चंद्रा को तीसरा पुरस्कार मिला। ग्रुप बी में स्पर्धा कुशवाहा को पहला, अवनया को दूसरा व रणवीर चौधरी को तीसरा स्थान मिला। इसी प्रकार ग्रुप सी में श्रेया कुमारी को पहला, आहान आरव को दूसरा व आराध्या आनंद को तीसरा स्थान मिला। महासभा की ओर से सभी प्रतिभागियों को प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नीतू सिन्हा, प्रदेश महामंत्री उमा सिन्हा, प्लेनेट आर्ट कि कावेरी सिन्हा, निर्मला कर्ण, मनीषा सहाय, शिखा प्रिया, सत्या सिन्हा, रंगोली सिन्हा, रजनी बक्शी, रेणुबाला धर, सीमा श्रीवास्तव आदि ने भूमिका निभाई। इस अवसर पर कायस्थ महासभा के संदीप रंजन, विशाल सहाय, रवि कुमार सिंह, दीपक मलिक, राजेश सिन्हा आदि उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 206 वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। आज का श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारा महाप्रसाद संस्था की मीरा अडूकिया एवं उनके परिवार के सौजन्य से किया गया। अन्नपूर्णा महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12:30 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे ने लगायी।
तत्पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित 2 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद बांटा गया। आज के महाप्रसाद में सूजी का हलवा, पुड़ी, पलाव, दाल,आलु चना का सब्जी,आलू चिप्स आदि बांटा गया। तत्पश्चात दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक भजन- कीर्तन के कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी ने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। पूरा वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गयी। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं भजन कीर्तन में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का भीड़ लगा रहा। तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे तीन हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किये।
मौके पर-ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी, निर्मल छावनिका पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, सुनील पोद्दार, अंजनी अग्रवाल, विष्णु सोनी, ज्ञान प्रकाश शर्मा, पवन पोद्दार, विशाल जालान, विधा देवी अग्रवाल, मधु जाजोदिया, सुनीता अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल, उर्मिला पाड़िया, चंद्रदीप साहू, हरीश कुमार, महेश वर्मा, धीरज गुप्ता, अशोक ठाकुर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
टीम एबीएन, रांची। रांची सिटीजन फोरम की बैठक वार्ड 35 अंतर्गत इलाही नगर, पुंदाग में अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में हुई, जिसमें उपस्थित स्थानीय लोगों ने फोरम के पदाधिकारियों को बताया कि वार्ड 35 के इलाही नगर क्षेत्र में पानी की भारी समस्या है और प्रतिदिन केवल एक टैंकर पानी निगम के द्वारा आपूर्ति होता है, जो भी की साफ और स्वच्छ नहीं है। शाम तक पानी स्टोर रखने पर पानी पीला रंग का हो जाता है।
साथ ही यहां पर नाली का निर्माण पिछले वर्ष कराया गया था, जिसको संवेदक ने आधा-अधूरा छोड़ दिया है। जिससे नाली का पानी सड़क में बहता है और सड़क क्षतिग्रस्त हो रहा है तथा जल जमाव होता है। जिससे लोग परेशान रहते हैं। साथ ही उपस्थित लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में कोई भी खेल का मैदान या पार्क नहीं है और न ही कोई तालाब है, तथा स्ट्रीट लाइट वर्षों से खराब पड़ी हुई है, जिसका मेंटेनेंस नहीं हो रहा है।
वर्ष 2022-23 में पाइपलाइन बिछाकर घरों में नल का कनेक्शन दे दिया गया, लेकिन अभी तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं की गयी है। इस फोरम के अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को रांची नगर निगम का टोल फ्री नंबर और वार्ड 35 के सुपरवाइजर तथा सुपरवाइजर का नंबर दिया, साथ ही सभी समस्याओं को लिखित रूप से रांची नगर निगम के प्रशासक को अवगत कराने हेतु पत्राचार का निर्णय लिया गया।
बैठक में अध्यक्ष दीपेश निराला, वार्ड 7 के संयोजक अमरनाथ चौबे, वार्ड 3 के वार्ड समिति सदस्य संदीप कुमार, रेणुका तिवारी, सहित वार्ड 35 के सहसंयोजक विनय कुमार और रशीद अहमद, मोहम्मद रिजवान, शहंशाह खान, मोहम्मद इरफान अंसारी, मोहम्मद इम्तियाज, रेयाजुल अंसारी, समीउल्लाह अंसारी, साहब अंसारी, साहिल अंसारी, रेयायुल अंसारी, मोहम्मद मुस्तकीम, मोहम्मद दानिश आलम, मोहम्मद खुर्शीद, अरशद अंसारी, मोहम्मद नौशाद अंसारी, अब्दुल कुदुस खां, मोहम्मद इस्लाम, अनायत करीम, हसरत अंसारी, दानिश राजा, शमशाद अहमद, इत्यादि उपस्थित हुए। धन्यवाद ज्ञापन रशीद अहमद ने किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse