टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार राज्य में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए अंडा उत्पादन में सब्सिडी देने की योजना बना रही है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
राज्य की कृषि एवं पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संबंधित विभाग को अंडा उत्पादन के लिए सब्सिडी आधारित प्रस्ताव तैयार करने को निर्देश दिया है। अधिकारी ने बताया कि यह निर्देश बीते मंगलवार शाम यहां मासिक विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान जारी किया गया।
शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा, विभाग का लक्ष्य राज्य की मांग के अनुरूप अंडा उत्पादन करना है। सब्सिडी से अंडा उत्पादन में शामिल लोगों को वित्तीय मदद मिलेगी।
*प्रेस विज्ञप्ति*
*श्री कृष्ण- राधा मंदिर का परिवर्तित समय- सारणी हुआ जारी*
श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित अरगोड़ा कटहल मोड़ रोड पुंदाग मे स्थित झारखंड का सबसे बड़ा सुप्रसिद्ध राधा- कृष्ण मंदिर, श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम मे प्रतिदिन सैकड़ो श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। तथा भव्य आकर्षक एवं अनूठा मंदिर को देख मंत्र-मुग्ध होकर उत्साहित हो रहे हैं। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि गर्मी को देखते हुए मंदिर की समय सारणी मे थोड़ा परिवर्तन किया गया है। प्रबंधन कमेटी के आदेशानुसार सोमवार से शनिवार तक मंदिर का पट खुलने का समय प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे खुलेगा तथा बंद होने का समय दोपहर- 12:30 बजे रहेगा। मंदिर पुनः अपराह्न- 4 बजे खुलेगा तथा रात्रि 9:00 बजे बंद हो जाएगा। तथा आरती का समय प्रतिदिन संध्या 6:30 बजे से संध्या 7:00 बजे तक रहेगा रविवार को मंदिर प्रातः 5:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक, तथा अपराह्न 3:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक खुला रहेगा। तथा प्रत्येक रविवार को दोपहर 12:00 बजे से अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाता है।मंदिर मे वृंदावन के पुजारी अरविंद पांडे है जो की दिन- रात भगवान श्री राधा- कृष्ण की सेवा में कार्यरत हैं। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ
टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक 15 मई को होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह बैठक गुरुवार की शाम चार बजे से प्रोजेक्ट भवन में होगी। इस बैठक में लगभग डेढ़ दर्जन विभागीय प्रस्तावों पर मंजूरी मिलने की संभावना है।
टीम एबीएन, रांची। जेसीआई रांची ने नव अंकुरम प्ले स्कूल में तीन दिवसीय स्प्रिंग ब्रेक समर कैंप का आयोजन किया। यह आयोजन 12 से 14 मई तक किया गया। इस कैंप में 4 से 12 साल तक के 60 बच्चों ने हिस्सा लिया।
इस कैंप में बच्चों को विविध प्रकार की क्रियाएं सिखाई गई जैसे सेल्फ डिफेंस, प्राणिक हीलिंग, कैनवास पेंटिंग, ओरीगामी, टेबल एटिकेट्स, क्ले आर्ट एंड क्राफ्ट, ट्री प्लांटेशन, योगा, जुंबा, डेंटल कैंप शिविर। कैंप में बच्चों के लिए विविध प्रकार के व्यंजन भी रखे गये, साथ ही रैन डांस और मूवी शो का भी आयोजन किया गया।
इस कैंप में अध्यक्ष जेसी प्रतीक जैन, सनी केडिया, जेसीआरटी नेहा खेमका, निधि केडिया, सौम्या समोता, व पूजा हेतमसरिया ने विशेष सहयोद दिया। कैंप में आशा मोदी, शीतल लाखोटिया, अनुराधा वर्मा, पायल जैन, रूबी मित्रा, स्वीटी मुरारका उपस्थित थे। कैंप में नव अंकुरम प्ले स्कूल की डायरेक्टर सूची ढांधनिया जैन, कैंपटी ड्रिंक्स, स्वीट इंडिया और केडिया एंटरप्राइजेज का विशेष सहयोग रहा।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की गहनता से जांच की जा रही है। इस जांच के दौरान पूर्वी सिंहभूम जिले से 2912 संदिग्ध लाभुकों की पहचान हुई है। जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल ने इस अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों को 3 कार्यदिवस के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
लाभुकों की प्राथमिक जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि कई लाभुक एक ही बैंक खाता संख्या से जुड़े हुए हैं। उपायुक्त ने सख्त निर्देश दिया है कि दोषी पाये जाने पर अब तक दी गयी पूरी राशि लाभुकों से वापस ली जायेगी। इसके अलावा अगर किसी सरकारी कर्मी या पदाधिकारी की लापरवाही या मिलीभगत सामने आयी, तो उन पर विभागीय कार्रवाई होनी तय है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में एक कार के आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। वहीं कार में आगलगी की घटना को देख वहां मौजूद लोगों में तनाव तथा दहशत का माहौल पैदा हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना पुंदाग ओपी क्षेत्र अंतर्गत सेल सिटी की है। बताया जा रहा है कि कार सेल सिटी परिसर में खड़ी थी, एकदम उसमें आग की लपटें उठने लगी।
हालांकि आग लगने के दौरान किसी भी व्यक्ति को कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कार बुरी तरह से जलकर राख हो गयी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का नहीं पता चल सका। वहां मौजूद सेल सिटी के हाउस गार्डों ने पानी डालकर आग को नियंत्रित किया।
टीम एबीएन, रांची। सुप्रसिद्ध समाजसेवी महेंद्र भगानिया के आकस्मिक निधन पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि महेंद्र भगानिया झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के एक कर्मठ, सरल, मिलनसार, हंसमुख तथा एक विनम्र और उदार व्यक्तित्व के धनी थे। वे हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहते थे उन्होंने मारवाड़ी समाज के एकता, संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखने के लिए अनेक कार्य किये।
रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन एवं संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि महेंद्र भगानिया सरल, मिलनसार, मृदुभाषी, स्पष्टवादिता, धार्मिक व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे। स्वामी जी न केवल सोशल मीडिया पर सक्रिय थे बल्कि धरातल पर भी सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उन्होंने समाज की सेवा मे अपना अतुलनीय योगदान दिया। जो अविस्मरणीय है। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों मे-भागचंद पोद्दार, ओम प्रकाश अग्रवाल, कमल कुमार केडिया राजेंद्र केडिया,मनोज चौधरी, पवन पोद्दार, अनिल अग्रवाल, पवन शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, कौशल राजगढ़िया,अशोक कुमार नारसरिया,कमलेश संचेती, प्रमोद सारस्वत, अंजय सरावगी, किशन साबू,सज्जन पाड़िया, बबलू हरित, रमन वोडा, विजय कुमार खोवाल, निर्मल बुधिया, अजय डीडवानिया, सुनील पोद्दार,अजय खेतान, दीपेश निराला, विकास अग्रवाल, मनोज रूईया,पुरुषोत्तम विजयवर्गीय,आदि शामिल है।
टीम एबीएन, रांची। मेटास एड्वेंटिस्ट कॉलेज एंड एसडीए हॉस्पिटल स्कूल ऑफ नर्सिंग, बरियातू रोड, रांची में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज डे का आयोजन के अवसर पर कॉलेज एवं स्कूल आफ नर्सिंग में नर्सेज वीक का आयोजन किया गया, जिसके तत्वावधान जनरल प्रेजेंटेशन, क्विज प्रतियोगिता, करियर ऑपच्यरुनिटी, पोस्टर प्रतियोगिता, डिबेट एवं फैंसी ड्रेस जैसे कार्यक्रमों का आयोजन विगत सप्ताह में किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिस्टर शैली ओलिविया सुरीन, टीम लीडर मणिपाल हॉस्पिटल के अलावा अजीत बाजराय (रजिस्ट्रार), कॉलेज प्रिंसिपल एंजेलिन रेचल, स्कूल ऑफ नर्सिंग की प्रिंसिपल सुनीता हंसदा, सुनीता सुरीन, मरीन ग्लैडिन सुरीन रचेल, प्रेमशिला बाड़ा, सुशील दास कुजूर, हन्ना एलिजाबेथ, ओलिव कुजूर, कैरोलिन मरांडी, ज्योति कच्छप, नमिता टोप्पो, नेवलिन डांग, संध्या लेनिन, कीर्ति कुंकल, वर्षा तिर्की, मेलिससा कुजूर व अन्य लेक्चरर्स उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इस वर्ष की अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस का नारा है हमारे नर्स हमारा भविष्य, सच्चाई यह है कि नर्स हमारी चिकित्सा जगत की आत्मा है, जो अपने पूरे समर्पण एवं दया से चिकित्सा व्यवस्था में प्राण फुक देती है।
नर्सिंग सिर्फ एक पेशा नहीं है बल्कि एक जिम्मेवारी है जो इस विश्व के जीवन को बदल देती है, नर्सिंग एक ऐसा पेशा है जिसमें शक्ति, आस्था, ध्यान, साहस, उम्मीद एवं मानव सेवा के प्रतिबद्धता का अतुलनीय समन्वय है।
आप सभी को आपके व्यक्तिगत और पेशेवर जिंदगी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज के रजिस्ट्रार श्री अजीत सोलोमन बजरॉय द्वारा किया गया। उक्त जानकारी जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक नारायण वर्मा ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse