झारखंड

View All
Published / 2025-05-16 23:33:03
राजधानी रांची में दिखने लगी लीची

टीम एबीएन, रांची। रांची के बाजारों में लीची की आवक शुरू हो गई है। अभी लीची मुख्य रूप से आसपास के क्षेत्रों और पश्चिम बंगाल से आ रही है। हालांकि, फिलहाल लीची में न तो पूरी मिठास है और न ही पर्याप्त गूदा, जिस कारण यह ग्राहकों को ज्यादा आकर्षित नहीं कर रही। 

अभी खुदरा बाजारों में लीची 80 से 100 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है, जबकि थोक बाजार में बंगाल से आने वाली लीची 800 से 1200 रुपये प्रति कार्टन में मिल रही है। व्यापारियों का मानना है कि अगले 5-6 दिनों में आवक बढ़ने से कीमतों में गिरावट आ सकती है। बिहार की प्रसिद्ध शाही लीची ने भी रांची के बाजारों में दस्तक दे दी है। 

हालांकि इसमें भी फिलहाल मिठास कम है, जिस वजह से इसकी आपूर्ति सीमित है। शाही लीची अभी 150 से 200 रुपये प्रति सैकड़ा की दर से बिक रही है। इस बार बिहार में शाही लीची की अच्छी पैदावार हुई है, इसलिए आने वाले दिनों में बाजार में इसकी भरपूर उपलब्धता और कीमतों में गिरावट की उम्मीद है।

Published / 2025-05-16 23:31:21
झारखण्ड का मौसम जल्द होगा सुहाना!

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कुछ ही घंटे में मौसम का मिजाज बदलनेवाला है। तपती गर्मी और उमस के बीच तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो जाएगा। गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है। 

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार तीन घंटे के अंदर पूर्वी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में मेघ गर्जन, तेज हवाएं, बारिश और वज्रपात हो सकता है। 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की गयी है। 

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड के पश्चिमी भागों को छोड़कर शेष भागों में आज गरज के साथ बारिश के आसार हैं। तेज हवाओं भी चल सकती हैं। वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गयी है। राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

Published / 2025-05-16 23:28:46
इसी महीने महिलाओं के खाते में आयेगी मइयां सम्मान की राशि

  • Good News! मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का इंतजार खत्म, इस दिन महिलाओं के खाते में आएंगे ₹5000

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर निकलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने कुल 9,609 करोड़ की मंईयां सम्मान योजना की राशि का आबंटन कर दिया। 

संभावना है कि योजना के लाभुकों को इस सप्ताह के अंत में या अगले सप्ताह के आरंभ में खाते में राशि ट्रांसफर की जा सकती है। लाभुकों को एक साथ दो महीने कीअप्रैल और मई की राशि मिलेगी यानी कि 5000 रुपए खाते में ट्रांसफर होगें। सभी जिलों में योजना की राशि आबंटित कर दी गई।

बता दें कि, सामाजिक सुरक्षा कार्यालय में पेंशन लाभुकों और मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की सघन जांच हो रही है। सभी जिले से प्रखंडवार डबल पेंशन लेने वाली महिलाओं की रिपोर्ट भी मांगी गयी है। 

गौरतलब हो कि मंईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता की शर्तों के मुताबिक, पहले से किसी पेंशन योजना का लाभ उठा रही महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके बावजूद भी पेंशन का लाभ ले रही हैं। वहीं अब ऐसी महिलाओं को योजना के पैसे वापस लौटाने होंगे।

Published / 2025-05-16 23:26:26
देवघर : मिड डे मिल खाकर 24 बच्चे बीमार

  • देवघर में मिड डे मिल खाने के बाद 24 बच्चे बीमार, उल्टी और पेट दर्द की शिकायत; अस्पताल में भर्ती

एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। देवघर में एक स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 24 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि खाना खाने के बाद बच्चों को पेट में दर्द और उल्टी होने लगी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी मामला मोहनपुर प्रखंड स्थित जमुनिया विद्यालय का है। बताया जा रहा है कि विद्यालय में गुरूवार दोपहर मिड-डे मील खाने के बाद कुछ बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जब बच्चे स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर पहुंचे तो उन्हें  पेट में दर्द और उल्टी होने लगी। जिसके बाद बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवा इलाज करवाया गया। 

बताया जा रहा है कि इलाज के बाद सभी बच्चों की स्थिति बेहतर है। उनके स्वास्थ्य पर चिकित्सकों द्वारा निगरानी रखी जा रही है। बच्चों की स्थिति बेहतर होने पर उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया जाएगा। बच्चों ने बताया कि उन्हें दाल, चावल और आलू-पटल की सब्जी परोसी गई थी।

वहीं देवघर के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) विनोद कुमार ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने स्कूल पहुंचकर बच्चों को परोसे गए भोजन का सैंपल लिया, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। अब जांच के बाद ही वास्तविक सच्चाई सामने आ पाएगी।

Published / 2025-05-16 23:24:00
रांची : सड़क हादसे में एक की मौत, एक गंभीर

  • रांची में दर्दनाक सड़क हादसा: 14 साल के लड़के ने कार से 2 लोगों को रौंदा, एक की मौत....1घायल

टीम एबीएन, रांची। रांची में 14 साल के एक नाबालिग लड़के ने कार से पैदल चल रहे दो लोगों को रौंद डाला। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला शिक्षिका गंभीर रूप से जख्मी हो गईं।

नाबालिग लड़का गाड़ी चलाना सीख रहा था : जानकारी के मुताबिक, घटना गुरूवार अहले सुबह लालपुर थाना क्षेत्र के डिस्टीलरी पुल के पास की है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय प्रदीप मिंज के रूप में हुई है। घायल महिला की पहचान प्रीति के रूप में हुई है जो कि डीएवी नंदराज स्कूल में टीचर है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़का गाड़ी चलाना सीख रहा था। ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे कार अनियंत्रित हो गई। जिससे गाड़ी सड़क किनारे पैदल चल रहे प्रदीप मिंज और शिक्षिका प्रीति से जा टकराई। इस हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां आज सुबह इलाज के दौरान प्रदीप मिंज की मौत हो गई। 

नाबालिग  पुलिस हिरासत में, केस हुआ दर्ज : वहीं पुलिस ने नाबालिग लड़के को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Published / 2025-05-16 23:20:28
सोनारडीह के बंद खदानों से हो रही कोयले की तस्करी

  • सोनारडीह क्षेत्र एरिया 3 के ब्लॉक 4 में बंद पड़े  आउटसोर्सिग से बड़े पैमाने पर हो रही कोयले का अवैध कारोबार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। कोयला कारोबारी विक्की लाला के पासिंग से सोनारडीह क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कोयले की अवैध तस्करी जारी है नहीं थम रहा कोयला का अवैध कारोबार आखिर कब होगी? 

छापेमारी जिसको लेकर बिहार जनता खान मजदूर संघ के केंद्रीय संगठन सचिव सह अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने लगातार ट्वीट के माध्यम से कार्रवाई की मांग की।

Published / 2025-05-16 23:16:35
पलामू : चेहरा प्रमाणीकरण की धीमी प्रगति पर पर्यवेक्षिकाओं का वेतन स्थगित करने का निर्देश

  • चेहरा प्रमाणीकरण एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के कार्य में शिथिलता बरतने वाली आंगनबाड़ी सेविकाओं का भी रूकेगा मानदेय
  • बाल विकास परियोजनाओं में संचालित योजनाओं का ससमय क्रियान्वयन को लेकर हुई बैठक

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। उपायुक्त शशि रंजन के निदेश पर उप विकास आयुक्त सभागार में बाल विकास परियोजना से जुड़े पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें आंगनबाड़ी में सेविका/सहायिका के रिक्त पदों चयन, केन्द्रों में विद्युतिकरण, पेयजल एवं शौचालय की उपलब्धता एवं चेहरा प्रमाणीकरण को लेकर आयोजित बैठक में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत बाल विकास परियोजनाओं में संचालित योजनाओं को ससमय क्रियान्वयन हेतु समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य रूप समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान उपस्थित रहीं।

बैठक में चेहरा प्रमाणीकरण की धीमी प्रगति पर ने कड़ी नाराजगी जताई गई।  चेहरा प्रमाणीकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं होने के कारण उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद के निदेशानुसार नीलाम्बर- पीताम्बरपुर परियोजना को छोड़कर शेष सभी बाल विकास परियोजना के महिला पर्यवेक्षिकाओं का वेतन अगले आदेश तक स्थगित करने का निदेश दिया गया। वहीं 22 मई तक 70 प्रतिषत तथा 31 मई 2025 तक शत प्रतिशत चेहरा प्रमाणीकरण का निदेश दिया गया। चेहरा प्रमाणीकरण एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के कार्य में शिथिलता बरतने वाली आंगनबाड़ी सेविकाओं को चिन्हित कर मानदेय रोकने का भी निदेश दिया। 

वहीं मानदेय भुगतान स्थगित करने हेतु चिन्हित आंगनबाड़ी सेविकाओं की सूची जिला को भी उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 70 प्रतिशत उपलब्धि हासिल नहीं करने वाली महिला पर्यवेक्षिकाओं का वेतन अगले आदेश तक स्थगित करने का निदेश दिया गया। वहीं 25 मई 2025 तक शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने एवं आवंटित लक्ष्य के विरूद्ध 30 मई 2025 तक शत प्रतिशत इंट्री करने का निदेश दिया गया।

दो दिनों के अंदर आमसभा की सूचना प्रकाशित करें

सेविका/सहायिका चयन हेतु दो दिनों के अंदर आमसभा की सूचना प्रकाशित कराने का निदेश दिया। विदित हो कि जिले में 2625 आंगनबाड़ी केन्द्रों में 37 सेविका एवं 264 सहायिका का पद रिक्त है। रिक्त पदों पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी डालटनगंज ग्रामीण, पाटन एवं तरहसी के द्वारा विभागीय निदेश के बावजूद भी अबतक चयन हेतु सूचना का प्रकाशन नहीं किये जाने पर नाराजगी जताते हुए सूचना प्रकाशित करने का निदेश दिया गया।

विद्युतीकरण, पेयजल एवं शौचालय की उपलब्धता कराएं

जिले में किराये के भवन में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में शत प्रतिशत विद्युत की उपलब्ध कराने एवं सरकारी भवनों में संचालित केन्द्रों में एक सप्ताह के अंदर विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित स्थापित करते हुए विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। वहीं पानी एवं शौचालय की व्यवस्था नहीं रहने वाले आंगनबाड़ी केन्द्रों में पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता से समन्वय स्थापित करने का निदेश सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को दिया। बैठ में जाला समाज कल्याण विभाग एवं बाल विकास परियोजना से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहें। 

Published / 2025-05-16 23:01:40
आंदोलनरत जेपीएससी छात्रों को जेएलकेएम का मिला समर्थन

  • डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने रिजल्ट प्रकाशन की मांग को गवर्नर महोदय के समक्ष रखा
  • देवेंद्रनाथ महतो सफल वार्ता हेतु पुनः कल शनिवार को करेंगे गवर्नर महोदय से मुलाकात

टीम एबीएन, रांची। पिछले एक सप्ताह से जेपीएससी अभ्यर्थी अपने रिजल्ट प्रशासन की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। 11वीं से 13 वीं परीक्षाफल प्रकाशन के मांग को लेकर जेल चौक आयोग कार्यालयके समक्ष अनिश्चितकालीन धरना चल रहा था। जिसे आज झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने उनके मांगों को समर्थन दिया। 

संगठन केंद्रीय अध्यक्ष व डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने अनिश्चित आमरण में बैठे अभ्यर्थियों को नारियल पानी पिलाकर आंदोलन को रोका। डुमरी विधायक में छात्रों की बिगड़ते तबीयत और रिजल्ट प्रकाशन की वस्तु स्थिति को लेकर आज महामहिम राज्यपाल महोदय से मुलाकात किया। 

राज्यपाल से लंबी सकारात्मक बातचीत हुआ। संपूर्ण सफल बातचीत को लेकर पुनः कल शनिवार को संगठन के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो अपने शिष्ट मंडल के साथ राजभवन  पहुंचेंगे। बताते चले कि 11वीं से 13 वीं सिविल सेवा परीक्षा का नियुक्ति विज्ञापन जनवरी 2024 में प्रकाशन किया गया था। इसकी प्रारंभिक परीक्षा मार्च में लिया गया। 

प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 22 अप्रैल को जारी किया गया था। इसके बाद मुख्य परीक्षा 22 से 24 जून 2024 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित किया गया था। आयोग के जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार से मुख्य परीक्षा का परिणाम पिछले वर्ष अगस्त महीने में ही जारी किया जाना था। लेकिन इतने लंबे समयांतराल के बाद भी अब तक मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी नहीं हो सका है। जिसे लेकर अभ्यर्थी आंदोलनरत थे।

मीडिया वार्ता में डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने कहा कि  चयनित अभ्यर्थियों का परीक्षाफल प्रकाशन करते हुए उन्हें नियुक्त किया जाना चाहिए  ताकि प्रशासनिक सुचारू संचालन में अपना सहयोग दें सके।
वही संगठन के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि अंतिम मई महीना तक रिजल्ट प्रकाशन कर दे अन्यथा जून का महीना आंदोलन के महीने के रूप में जाना जाएगा।

Page 350 of 1691

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse