टीम एबीएन, रांची। हिंदी साहित्य भारती के उपाध्यक्ष सह झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि प्रत्येक वर्ष 26 जून को विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 1987 में इस दिवस की शुरुआत की गयी थी।
इसका मुख्य उद्देश्य मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा नशामुक्त, स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए वैश्विक स्तर पर जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है।वर्तमान समय में नशाखोरी एक गंभीर सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्या बन चुकी है।
शराब, तंबाकू, गांजा, हेरोइन, कोकीन तथा अन्य मादक पदार्थों के बढ़ते सेवन से न केवल व्यक्ति का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति विशेष रूप से चिंता का विषय है, क्योंकि यह उनके भविष्य को अंधकारमय बना सकती है।
अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस का प्रमुख उद्देश्य लोगों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना, युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना, नशा पीड़ित व्यक्तियों के पुनर्वास को बढ़ावा देना तथा मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना है।
इस अवसर पर विभिन्न देशों में जागरूकता अभियान, संगोष्ठियां, रैलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा नशामुक्ति से संबंधित विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिवस की विशेषता यह है कि यह केवल नशे के विरोध का संदेश नहीं देता, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, सकारात्मक सोच और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी प्रोत्साहित करता है। यह दिन समाज को यह संदेश देता है कि नशा किसी समस्या का समाधान नहीं, बल्कि अनेक समस्याओं की जड़ है।
आज आवश्यकता इस बात की है कि परिवार, विद्यालय, सामाजिक संस्थाएं और सरकार मिलकर युवाओं में नैतिक मूल्यों और स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूकता बढ़ाएं। यदि प्रत्येक नागरिक नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प ले, तो निश्चित ही एक स्वस्थ, समृद्ध और सुरक्षित राष्ट्र का निर्माण संभव हो सकेगा।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। नगर क्षेत्र स्थित मिशन चौक में श्री राम दरबार न्यास के तत्वावधान में प्रस्तावित भव्य श्री राम दरबार मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, उत्साह एवं धार्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोगों ने भूमि पूजन हेतु लाए गए शीला को लेकर नगर भ्रमण किया। कार्यक्रम में पूजनीय पुरोहित श्री रामसेवक पाठक, देवेंद्र पाठक एवं परमानंद मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड राज्य अतिरिक आयकर आयुक्त निशा उरांव एवं युवा नेता सह समाजसेवी रोहित उरांव शामिल हुए। दोनों अतिथियों का पारंपरिक वाद्य यंत्र से स्वागत किया गया जिसके पश्चात अतिथियों ने भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण के लिए शुभकामनाएं दीं और इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहल बताया।
इस अवसर पर डॉ. रामेश्वर उरांव के प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का निर्माण समाज को जोड़ने का कार्य करता है तथा ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि मिशन चौक में बनने वाला यह मंदिर आने वाले समय में श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा।
मुख्य अतिथि निशा उरांव जी ने अपने संबोधन में कहा कि श्री राम दरबार मंदिर का निर्माण केवल एक धार्मिक परियोजना नहीं बल्कि समाज को सांस्कृतिक रूप से मजबूत करने का प्रयास है। भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति, आदर्श जीवन, मर्यादा एवं समाज के प्रति समर्पण के प्रतीक हैं। ऐसे मंदिर नयी पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने मंदिर निर्माण कार्य में सभी लोगों से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक भागीदारी से ही ऐसे कार्य सफल होते हैं।
वहीं युवा नेता एवं समाजसेवी रोहित उरांव जी ने कहा कि मिशन चौक में बनने वाला भव्य श्री राम दरबार मंदिर लोहरदगा की धार्मिक पहचान को और मजबूत करेगा। यह मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थल नहीं होगा, बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का भी केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण समाज की एकता और सहभागिता का प्रतीक है तथा इसमें सभी लोगों का सहयोग आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान श्री राम दरबार न्यास के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने बताया कि मंदिर निर्माण का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जायेगा तथा इसके लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग लिया जायेगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच भव्य भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और उपस्थित लोगों ने मंदिर निर्माण को सफल बनाने का संकल्प लिया। मिशन चौक में बनने वाला यह भव्य श्री राम दरबार मंदिर आने वाले समय में लोहरदगा नगर क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक पहचान के रूप में स्थापित होने की उम्मीद जताई जा रही है।
मौके पर श्री राम दरबार न्यास के सचिव विनय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार, मनोज जायसवाल, दीपक जायसवाल, नवीन जायसवाल, पंकज महतो, रोहित साहू, राकेश सिन्हा, नीरज जायसवाल, उमेश जायसवाल, चंदन गोयल, सुनील जायसवाल, निश्चय वर्मा, सुनील अग्रवाल, प्रवीण जायसवाल, अरविंद जायसवाल, विशाल डुंगडुंग, पहलवान सिंह, दीपक साहू, संजय अग्रवाल, सचिन कुमार, राकेश सिंघल, विनय अग्रवाल, उज्ज्वल बंसल, आलोक मित्तल, ओम केसरी एवं भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को उनके विशिष्ट योगदान के लिए मरणोपरांत प्रतिष्ठित पद्म भूषण सम्मान से अलंकृत किया गया है। नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में आज उनकी पत्नी रूपी सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों यह सम्मान ग्रहण किया है।
गुरुजी के नाम से प्रसिद्ध शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मान से अलंकृत किये जाने के बाद उनकी जीवन गाथा को एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग उठने लगी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दिशोम गुरु को मिले इस सम्मान का स्वागत करते हुए कहा है कि हालांकि गुरु जी भारत रत्न के हकदार थे, मगर पद्म भूषण उन्हें मिला है इसका स्वागत है।
केंद्र सरकार को चाहिए कि उनके योगदान की जीवन गाथा को एनसीईआरटी पाठ्यक्रम शामिल करे, ताकि आनेवाली पीढ़ी भी अवगत हो सके। जेएमएम के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि गुरुजी आज हमारे बीच नहीं हैं, मगर उन्होंने जो शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ी और नशामुक्ति को लेकर अभियान चलाया वह हमेशा प्रेरणादायक रहेगा।
टीम एबीएन, रांची। सभी वार्ड पार्षदों का कहना है कि फंड की कमी का बहाना बनाकर विकास कार्यों को रोका जा रहा है, जिससे उनके क्षेत्र में कार्य नहीं हो पा रहे हैं और जनता को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
पहले बोर्ड मीटिंग में हर वार्ड पार्षद को उनकी अनुशंसा पर उनके वार्ड क्षेत्र में 5 चापाकल बोरिंग का और 50 स्ट्रीट लाइट लगाने का बात हुआ था, लेकिन अभी तक इसका अनुपालन नहीं हुआ है। वार्ड पार्षदों ने बताया कि उनके निर्वाचन को 3 महीना से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अभी तक मात्र एक ही बोर्ड की मीटिंग हुई है।
रांची सिटीजन फोरम का एक प्रतिनिधिमंडल अपने अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में रांची नगर निगम के सभी 53 वार्ड पार्षद मुलाकात कार्यक्रम के क्रम में वार्ड 12 के वार्ड पार्षद कुलभूषण डुंगडुंग, वार्ड 13 के वार्ड पार्षद पवन तिर्की, वार्ड 14 की वार्ड पार्षद अंजू देवी, वार्ड 24 के वार्ड पार्षद विजय कच्छप, वार्ड 26 के वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार, वार्ड 30 की वार्ड पार्षद सोनी देवी, वार्ड 32 के वार्ड पार्षद संजय कुमार और पप्पू सिंह, वार्ड 34 के वार्ड पार्षद अजीत कच्छप, वार्ड 35 की वार्ड पार्षद रजनी लिंडा, वार्ड 44 के वार्ड पार्षद परमजीत सिंह, वार्ड 46 की वार्ड पार्षद आरती कुमारी, वार्ड 47 की वार्ड पार्षद कविता सांगा और वार्ड 48 के वार्ड पार्षद अमित मिंज से मुलाकात कर उनको उनके निर्वाचन पर अंग वस्त्र देकर बधाई देते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं खासकर जल जमाव और अनियमित साफ सफाई एवं कूड़ा उठाव, टूटी फूटी एवं क्षतिग्रस्त नाली एवं खतरनाक नाले, खराब पड़े स्ट्रीट लाइट, अनियमित पेयजलापूर्ति, कानून व्यवस्था का संकट, इत्यादि मुद्दों पर समाधान और सहयोग हेतु ज्ञापन सौंपा। इस प्रकार अब तक कुल 38 वार्ड पार्षदों से मुलाकात हुई।
अधिकतर वार्ड पार्षदों का कहना है कि फंड नहीं होने का रोना रोकर विकास कार्यों को रोके हुए हैं और विगत 3 माह से मात्र एक बोर्ड मीटिंग हुई है, जिस पर स्पष्ट रूप से भीषण गर्मी को देखते हुए हर वार्ड पार्षद को अपने वार्ड क्षेत्र में 5 चापाकल बोरिंग करने का अनुशंसा का प्रस्ताव पास हुआ था, जिस पर भी अधिकारी ने अपनी आपत्ति प्रकट की थी।
अब तक जब बरसात आ चुका है उक्त बोरिंग कार्य प्रारंभ नहीं कराया जा सका, इसी प्रकार हर वार्ड में 50 नए स्ट्रीट लाइट लगाने की अनुशंसा पर बात हुआ था, जिसका भी अनुपालन नहीं किया गया है और अधिकतर वार्ड पार्षदों का कहना था कि अधिकारी उन्हें समुचित सम्मान नहीं दे रहे हैं और उनकी बातें गंभीरता से क्रियान्वित नहीं हो रही हैं।
इस क्रम में रांची सिटीजन फोरम के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, संयुक्त सचिव संतोष मृदुला, हरीश नागपाल, सदस्य सुजीत कुमार पांडेय, कुमार अभिषेक दुबे, आशीष कुमार जायसवाल, इत्यादि सम्मिलित हुए।
टीम एबीएन, रांची। वृंदावन निवासी श्रीमद् भागवत कथा वाचक, हम सभी धर्म प्रेमियों के सद्गुरु, धर्म प्रचारक परम पूज्य संत श्री संजीव कृष्ण ठाकुर जी महाराज का आज पुरुलिया से रांची होते हुए दिल्ली जाने के क्रम में रांची आगमन पर स्वागत, अभिनंदन किया गया।
गो माता की सेवा में समर्पित गुरु जी वृंदावन में गोशाला भी चला रहे हैं, जिसमें सैकडों की संख्या में बिना दूध देने वाली बूढ़ी, कमजोर गो माता की सेवा की जाती है। वृंदावन में समर्पण गोशाला के नाम से विख्यात गोशाला में गायों की निरंतर सेवा दान दाताओ के माध्यम से हो रही है। ज्ञात हो कि आज प्रात: गुरु जी का पुरुलिया से सड़क मार्ग द्वारा रांची आगमन हुआ।
इस अवसर पर गौ सेवक, धर्म प्रेमी व व्यवसायी प्रमोद सारस्वत संग श्री श्याम प्रेमी किशन अग्रवाल ने गुरु जी के आगमन पर उनका अभिनंदन, स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमोद सारस्वत ने गुरु जी को अंग वस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया। वहीं किशन अग्रवाल ने बाबा खाटू के श्री श्याम का एक दुपट्टा उन्हें भेंट कर गुरु जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर आगामी वर्षों में देश विदेश सहित कई राज्यो में होने वाली कथाओं के तिथियो पर विशेष चर्चा हुई। धर्म और आध्यात्मिक से संबंधित कई विषयों पर विशेष चर्चा की गयी। गुरु जी ने आज के युवाओं से आहवान किया अपनी शिक्षा को निरंतर आगे बढ़ाते हुए अपने धर्म और आध्यात्मिक के प्रति हमेशा जुड़े रहे।
आने वाले समय मे झारखंड के देवघर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बहुत जल्द होने जा रहा है। इस अवसर पर गुरु जी के मुखार विन्द से कथा अमृतवर्षा का रसपान करेंगे। झारखंड के कई तीर्थ स्थलों की भी जानकारी उन्होंने ली। उक्त जानकारी प्रमोद सारस्वत (रांची) ने दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। आज बदला ग्राम में देशवाली स्थल में काड़ा (भैंसा) की बलि पूरी परंपरा के अनुसार दिया गया है, जिसमें बदला पड़हा अंतर्गत पड़ने वाले सात मौजा के ग्रामीण मौजूद रहे। जिसमें बदला नावाटोली, बोधाटोली, चितरौली, महादेव टोली, टंगराटोली, नवाड़ीपाड़ा, डुमरटोली, बकसीडीपा इत्यादि जगह के हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। सर्वप्रथम रामेकेश्वर पाहन और राजु पाहन ने सूप के साथ भैंसा को देशवाली स्थल गाजा-बाजा के साथ लाया गया।
वहां पाहन ने पूरे विधि विधान से पूजा के उपरांत हजारों वर्ष से चली आ रही परंपरा के अनुसार पूर्व जमीनदार परिवार के सदस्य लाल अरुण नाथ शाहदेव ने भैंसा की बलि दी गयी। उल्लेखनीय है कि गांव की सुख-समृद्धि महामारी प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए हजारों वर्ष से यह परंपरा चली आ रही है, जो हर 12 वर्ष में एक बार होता है।
आज के इस कार्यक्रम में शाहदेव परिवार के सदस्य डॉ अजय शाहदेव मुखिया, दिलीप उरांव पूर्व मुखिया, ऐतवा उरांव उप मुखिया, दीपक उरांव, पचु मुंडा, गोइंदा उरांव, बैचु मुंडा, अनिल उरांव, औमपाल उरांव, लाल विक्रम नाथ शाहदेव, बबलु अंसारी, लाल विक्रांत नाथ शाहदेव, संजय उरांव, गोरी सिंह, संजय शाहदेव, अशोक पांडेय, बुधवा मुंडा, बैचु मुंडा, राजकुमार उरांव, विराज उरांव, रामा उरांव, रंजीत उरांव, आशुतोष शाहदेव, औमपाल उरांव, बिशु उरांव, ललु उरांव, डब्लू अंसारी, अशोक पांडेय, बीरबल महतो, रमेश महतो, संजय रवानी, गौरीशंकर सिंह, विजय उरांव, लहसनिया उरांव, अमर सिंह, चंदन पांडेय, सुरज महतो, भोला मुंडा, संजय उरांव, गंगा उरांव, बिराज उरांव, रामा उरांव, लाल विशाल शाहदेव, दुर्गा महली, अजय महली, भीम यादव, कृष्णा यादव, रामकुमार उरांव, दिनेश उरांव, राजु उरांव, ऐतवा टाना भगत, परमेश्वर साहु, अनिल उरांव, कृष्णा उरांव, संजय रवानी, जिलानी अंसारी, कलसु खेरवार सहित हजारों ग्रामीण मौजूद थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। प्रखंड अंतर्गत कुर्से गांव के ग्रामीणों के लिए लंबे समय से विद्युत आपूर्ति की समस्या गंभीर चिंता का विषय बनी हुई थी। ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण गांव के लोगों को दैनिक जीवन, शिक्षा, कृषि कार्य एवं अन्य आवश्यक गतिविधियों के संचालन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। लगातार उत्पन्न हो रही इस समस्या को लेकर ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से अपनी मांग जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने का निर्णय लिया।
इसी क्रम में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल लोहरदगा विधायक कार्यालय पहुंचा तथा अपनी समस्या से संबंधित आवेदन विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल को सौंपा। ग्रामीणों ने अवगत कराया कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने से पूरे गांव की विद्युत व्यवस्था बाधित हो गयी है तथा इसका सीधा प्रभाव आम जनजीवन पर पड़ रहा है।
ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ लेते हुए लोहरदगा विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने तत्काल संज्ञान लिया तथा विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल को आवश्यक एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विधायक के निर्देश के उपरांत विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर मामले के शीघ्र समाधान की दिशा में पहल की।
लगातार प्रयास एवं प्रशासनिक समन्वय के परिणामस्वरूप कुर्से गांव में नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर दिया गया, जिससे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पुन: सुचारू रूप से बहाल हो गयी। ट्रांसफॉर्मर लगने के पश्चात ग्रामीणों में प्रसन्नता एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
ग्रामीणों ने इस त्वरित एवं जनहितकारी पहल के लिए लोहरदगा विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव एवं विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान हेतु जनप्रतिनिधियों की तत्परता एवं प्रतिबद्धता सराहनीय है तथा इससे आम जनता का विश्वास और अधिक सुदृढ़ होता है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर समयबद्ध पहल ही जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली की पहचान होती है तथा कुर्से गांव में ट्रांसफॉर्मर की स्थापना इसी जनसेवा एवं जनसमर्पण का सशक्त उदाहरण है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास (धनबाद)। कतरास क्षेत्र के तिलाटांड़ स्थित बारूद घर के समीप कथित अवैध कोयला कारोबार चलाया जा रहा है जिला अध्यक्ष, रत्नेश कुमार का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद क्षेत्र में कथित अवैध कोयला डिपो का संचालन जारी है, जिससे कोयला माफिया का मनोबल बढ़ता जा रहा है।
बीसीसीएल के बंद पड़े मुहानों एवं विभिन्न डंपों से मोटरसाइकिल के माध्यम से कोयला लाकर तिलाटांड़ स्थित कथित डिपो में जमा किया जाता है। इसके बाद खुलेआम मजदूरों की सहायता से कोयले को ट्रकों में लोड कर बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भेजा जाता है। बीसीसीएल एवं सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है।
आखिर सवाल ये उठता है कि आखिर कोयला माफिया पर किसका आशीर्वाद प्राप्त है जा खुलेआम अवैध डिपो संचालित कर अवैध कोयला कारोबार चलाया जा रहा है ओर किसके संरक्षण में फल फूल रहा अवैध कोयला कारोबार आखिर कब लगेगा कोयला तस्करी पर पुन: विराम? कोयला माफिया प्रशासन की छवि भी धूमिल करने में लगे हुए है, ये पूरा अवैध कोयला कारोबार प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर चलाया जा रहा है। जिससे धनबाद एसएसपी महोदय का भी छवि धूमिल हो रहा है।
जिसको लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने कहा कि वे लगातार संबंधित अधिकारियों से इस कथित अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में चल रहे कथित अवैध कोयला कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse