एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। लोयाबाद वार्ड नं0 8 अंतर्गत पावर हाउस में ठेकेदार द्वारा नली निर्माण में घटिया सीमेंट, छड, बालू समाग्री का इस्तेमाल किया गया है जिससे सरकार को चुना लगाया जा रहा है जिसको लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर किया कारवाई की मांग की है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के विभिन्न राज्यों से इस वर्ष कुल 1307 हज यात्री हज पर जा रहें हैं. इनमें राजधानी रांची से हज जाने वालों की संख्या सबसे अधिक है।
रांची से कुल 217 हज यात्री हज के लिए रवाना होंगे, जिसमें कुल 118 पुरुष और 99 महिलाएं शामिल हैं। इस बार हज यात्रा में राज्यभर से कुल 1299 पुरुष और 724 महिलाएं जा रही हैं। वहीं किसी भी जिले से एक भी बच्चा हज पर नहीं जा रहा है।
हज यात्री अगर अपना ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर लेंगे, तो इससे उनका एक दिन का समय बच जायेगा। ऑनलाइन रिपोर्टिंग करने वाले हज यात्रियों को दो दिन पूर्व अपने गंतव्य इंबारकेशन प्वाइंट पर जाने की जरूरत नहीं होगी। आप ऑनलाइन रिपोर्टिंग हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जाकर खुद कर सकते हैं।
इसके अलावा हज हाउस के कार्यालय में आकर ऑनलाइन रिपोर्टिंग करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें जेआरएफ नंबर लेकर जाना होगा जिनकी ऑनलाइन रिपोर्टिंग हो जायेगी, वह एक दिन पूर्व पहुंचकर हज हाउस से अपना पासपोर्ट से लेकर अन्य कागजात ले सकते है। इसके बाद उनका सामान वहीं पर उनसे ले लिया जायेगा और वहीं से उन्हें एयरपोर्ट ले जाया जायेगा।
टीम एबीएन, रांची। रविवार को जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो रांची मोराबादी में जनता दरबार लगाया जिसमें विभिन्न क्षेत्र से सैकड़ों लोग अलग अलग समस्या को लेकर पहुंचे। देवेन्द्र नाथ महतो एक एक करके सबका समस्या को गंभीरता से सुना कोई समस्या पर त्वरित समाधान का प्रयास किया ।
जनता दरबार में प्राइवेट हॉस्पिटल, प्राइवेट कॉलेज, प्राइवेट स्कूल का मनमानी, ब्लॉक में लंबित कार्य और भ्रष्टाचार, अवैध रूप से जमीन हड़प , पैसा ढगी जैसे मामला आया। सबसे आश्चर्यचकित मामला रांची नगर निगम द्वारा सुअर पालकों को होटल रेस्टोरेंट से वेस्ट फूड रोकने का मामला आया और रांची विश्वविद्यालय में इंटरमीडिएड पढ़ाई बंद का मामला आया।
मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान का निर्देश दिया तथा समस्या का समाधान नहीं होने पर विभागीय अधिकारियों को आंदोलन का चेतावनी भी दी।
टीम एबीएन, रांची। वाईएमसीए पब्लिक स्कूल धुर्वा में दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा 6 के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पहले दिन योगा डांस, ड्राइंग कंपटीशन, बल्लू कंपटीशन एवं रेंट डांस हुआ।
समर कैंप के दूसरे दिन सैंडविच मेकिंग, बोतल रेस, डॉट्स गेम, रेन डांस कराया गया। बच्चों ने इन दो दिनों में आम एवं तरबूज सहित आम रस का मजा लिया। बच्चों ने समर कैंप में भरपूर मस्ती की। बच्चों के बीच वाईएमसीए धुर्वा के सीनियर मेंबर राकेश शरण द्वारा चॉकलेट का भी वितरण किया गया।
कंपटीशन मैं विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में 88 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में वाई एम सी ए के सचिव सौरभ मुर्मू, स्कूल की प्राचार्य मिस सुषमा कच्छप, राकेश शरण, डेविड राज, मुमताज कुरैशी, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं सहित स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 207वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। आज का श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारा महाप्रसाद निर्मला गाड़ोदिया, डॉ रमण कुमार, डॉ अनुज, अद्वय उनके परिवार के सौजन्य से किया गया।
अन्नपूर्णा महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12:30 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे ने लगायी, तत्पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित 1500 से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महा प्रसाद का वितरण किया गया। आज के महाप्रसाद में केसर युक्त खीर, पुड़ी, पलाव, आलु चना का सब्जी,आलू चिप्स आदि का वितरण किया गया।
सभी श्रद्धालुओं के बीच आमरस बोतल बंद जूस प्रसाद का वितरण डूंगरमल अग्रवाल, ललिता पोद्दार एवं प्रमिला महलका के सौजन्य से किया गया। तत्पश्चात भजन संध्या के कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी एवं सज्जन पाड़िया ने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया।
एक छोटी नन्ही बच्ची द्वारा गाये मधुर भजनों ने सभी भक्तों को भाव विभोर कर दी। तथा श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय बन गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गयी। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं भजन कीर्तन में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का भीड़ लगा रहा। तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे तीन हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
इस अवसर पर-ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल छावनिका, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, संजय सर्राफ, सुनील पोद्दार, अंजनी अग्रवाल, विष्णु सोनी, सुरेश अग्रवाल, विशाल जालान, पवन पोद्दार, मनीष सोनी, मधु जाजोदिया, प्रभास गोयल, आशा मुंजाल,संतोष देवी अग्रवाल, चंद्रदीप साहू, हरीश कुमार, महेश वर्मा, धीरज गुप्ता, अशोक ठाकुर,सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के बहुप्रतीक्षित चुनाव के नतीजे घोषित कर दिये गये हैं। इस चुनाव में अजय नाथ शाहदेव की अगुवाई वाली टीम ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए एसके बेहरा गुट को करारी शिकस्त दी है।
अजय नाथ शाहदेव झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के नये अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इसके साथ ही उनकी टीम से संजय पांडे उपाध्यक्ष, पूर्व क्रिकेटर सौरभ तिवारी सचिव, शहबाज नदीम सह सचिव और अमिताभ घोष कोषाध्यक्ष चुने गये हैं।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के बोकारो के पेंक नारायणपुर में हुई दुखद और निंदनीय घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि अपराध करने वाले की कोई जाति नहीं होती। डॉ अंसारी ने कहा कि कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है।
यदि कोई घटना घटती है, तो उसके लिए पुलिस और प्रशासन का तंत्र मौजूद है। उन्होंने कहा कि जिस मुस्लिम युवक की नृशंस हत्या की गयी, वह एक साजिश का हिस्सा प्रतीत होती है और इस पूरे कृत्य को एक सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया।
इरफान अंसारी ने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे भाजपा समर्थित मानसिकता कार्य कर रही है, जो समाज में सांप्रदायिक तनाव और सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने मृतक के परिवार की सहायता की और उस मां के आंसू पोंछने का प्रयास किया, तो नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी बौखला गये।
क्या गलत किया मैंने, अगर मैंने एक मां के दुख को साझा किया? डॉ अंसारी ने कहा कि भाजपा जानबूझकर एक आदिवासी महिला को आगे कर इस मामले को जातीय और राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रही है। घटना की वास्तविकता क्या है, यह जांच का विषय है और अनुसंधान जारी है। सरकार हर पीड़ित के साथ है, चाहे वह कोई भी हो।
डॉ अंसारी ने बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि बाबूलाल जी को क्या हो गया है। वह अब तकर्हीन बातें कर रहे हैं और आदिवासी प्रेम का नाटक कर रहे हैं। यदि महिला के साथ कुछ गलत हुआ है, तो सरकार उसके साथ भी खड़ी है। इरफान अंसारी ने कहा कि मॉब लिंचिंग जैसी नृशंस घटनाओं के खिलाफ सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर एक मंच पर आने की आवश्यकता है, लेकिन भाजपा का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण रहा है- यह पार्टी मॉब लिंचिंग करने वालों को माला पहनाकर सम्मानित करती है और बेगुनाहों को निशाना बनाकर न्याय का गला घोंटती है।
भाजपा ही मॉब लिंचिंग की जननी बन गयी है, जो देश के सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने का काम कर रही है। डॉ अंसारी ने विश्वास जताया कि जांच के बाद सच्चाई सामने आयेगी और दोषियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जायेगा। अंत में उन्होंने दोहराया - अपराधी का कोई धर्म या जाति नहीं होती; जो भी दोषी है, वह सजा पायेगा। भाजपा केवल समाज को बांटने का कार्य करती है और बाद में राजनीति करती है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी मंईयां सम्मान योजना को लेकर आजसू पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने बड़ा बयान दिया है। आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की उत्तर छोटानागपुर प्रमंडलीय बैठक को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि, हेमंत सोरेन सरकार ने मंईयां सम्मान योजना को महिला अपमान योजना बना दिया है।
उन्होंने कहा कि, झारखंड विधानसभा चुनाव के वक्त वोट बटोरने के लिए 56.61 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के तहत ढाई हजार रुपए दे दिए गए थे, लेकिन अब दस्तावेज और नियमों का हवाला देकर पांच लाख महिलाओं का नाम काटा जा रहा है।
इससे मातृशक्ति अपमानित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि, इन महिलाओं के साथ अन्याय क्यों किया जा रहा है। इस दौरान सुदेश महतो ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि, हेमंत सोरेन सरकार की बेईमानी का पर्दाफाश जमीनी स्तर पर करें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse