एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने धनबाद डीसी को पत्र लिखकर जांच की मांग की। पत्र में लिखा कि नया श्याम बाजार में बन रहे नये आंगनबाड़ी केंद्र में घटिया सामग्री जैसे घटिया क्वॉलिटी के सीमेंट, बालू, ओर इंट का उपयोग किया जा रहा है। जिसको लेकर विरोध भी किया गया था, लेकिन ठेकेदार फिर भी घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर सरकार को चूना लगा रहा है।
निर्माण कार्य में एकदम घटिया सामग्री का इस्तेमाल एवं नियम के विपरीत काम कर रहे ठेकेदार और घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने से आंगनबाड़ी केंद्र जल्द ही जर्जर हो सकती है और बड़ी दुर्घटना भी घट सकती है।
उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा है कि अपने स्तर से गुणवत्ता की जांच कर उचित कार्रवाई की जाये। ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटना से बचा जा सके और ठेकेदार पर भी कार्रवाई की जाये। साथ ही ठेकेदार का लाइसेंस भी रद किया जाए।
टीम एबीएन, रांची। होटवार स्थित बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारागृह में शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार आईएएस विनय चौबे की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गयी। विनय चौबे को बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल से बेहतर इलाज के लिए राजेन्द्र इंस्टिट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस (रिम्स) में भर्ती करवाया गया है। चौबे को रिम्स में उच्च रक्तचाप और गुर्दा संबधी परेशानी को लेकर भर्ती किया गया है।
उन्हें मेडिसिन विभाग के सह प्राध्यापक डॉक्टर ऋषि तुहीन गुड़िया की देखरेख में रखा गया है। प्रारंभिक परीक्षण के बाद विनय चौबे को पेइंग वार्ड में रखा गया है। गिरफ्तारी के दिन ही श्री चौबे के वकील ने कोर्ट को उनकी तबीयत के सम्बन्ध में जानकारी दी थी। आज पहले कोर्ट के दिशा निर्देश के आलोक में मेडिकल बोर्ड की बैठक हुई।
रिम्स के सीनियर डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड ने विनय चौबे के इलाज से संबंधित दस्तावेज के आधार पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती करने की अनुशंसा की। उन्हें किडनी की गंभीर समस्या है। मेडिकल बोर्ड की अनुशंसा के आलोक में बिरसा सेंट्रल जेल से आज 22 मई को उन्हें रिम्स भेज दिया गया। मालूम हो कि उत्पाद विभाग के पूर्व सचिव विनय कुमार चौबे और संयुक्त आबकारी आयुक्त गजेंद्र सिंह को 20 मई को गिरफ्तार किया गया था।
गिरफ्तारी के बाद उन्हें भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की विशेष अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 3 जून तक (14 दिन) न्यायिक हिरासत में भेजा है। शराब घोटाला मे एसीबी ने और तीन लोगो को गिरफ्तार किया है। विनय कुमार चौबे और गजेंद्र सिंह की गिरफ्तारी और कोर्ट द्वारा जेल भेजे जाने की खबर पर लोगों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गयी थी कि वो जल्द बीमार होंगे और उन्हें रिम्स के साफ सुथरा वार्ड में शिफ्ट कर दिया जायेगा।
डॉक्टरों की जांच टीम ने विनय कुमार चौबे के संबंध में अपनी रिपोर्ट में किडनी रोग के साथ-साथ अन्य गंभीर रोग से ग्रसित बताया है। रिम्स में डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर निगाह रखे हुए है तथा उनकी मेडिकल रिपोर्ट को कोर्ट के समक्ष उपस्थित कर रही है।
सूत्र ने बताया कि विनय कुमार चौबे को रिम्स में भी जेल मैनुअल के तहत ही रखा जायेगा। जेल मैनुअल के तहत ही मुलाकात का समय निर्धारित होगा और उसी नियम के अनुसार मुलाकात करने वालों की संख्या भी होगी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। सिजुआ नया श्याम बाजार में बन रहे नये आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण कार्य में घटिया सीमेंट, बालू, र्इंट और अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।
साथ ही नियम के विपरीत काम किया जा रहा है। जिसको लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
टीम एबीएन, रांची। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का नागरिक अभिनंदन 25 मई को डांगरा टोली स्थित स्वर्ण भूमि बैंक्वेट हॉल में होगा। कार्यक्रम शाम पांच बजे प्रारंभ होगा। यह आयोजन राजस्थान फाऊंडेशन, रांची चेप्टर की ओर से किया जा रहा है।
फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय मारू संयोजक मुकेश काबरा ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहली बार रांची आ रहे हैं। इस अवसर पर नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का भी अभिनंदन किया जाएगा।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आग्रह पर रांची पधार रहे हैं। इस आयोजन में धार्मिक, सामाजिक और व्यापारी संस्थाओं के पदाधिकारीयो सहित कई प्रबुद्ध जन उन्हें सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए राजस्थान फाउंडेशन के सदस्यों की बैठक आज अजय मारू की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में सदस्यों के बीच कार्यों का दायित्व भी सौंपा गया। मुकेश काबरा को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है। वही सहयोगी के रूप में पुनीत पोद्दार, ऐश्वर्य सेठ, राम बांगड़, रोहित अग्रवाल, राहुल मारू, प्रमोद सारस्वत, अमित चौधरी, मनीष लोधा, जय प्रकाश सिंघानिया, विकास अग्रवाल, विकास गोयल, गौरव काबरा , नितिन भालोटिया समेत अन्य लोग सहयोग कर रहे हैं।
फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय मारू व संयोजक मुकेश काबरा ने रांची के समस्त लोगो से आगामी 25 मई रविवार को शाम 5 बजे स्वर्ण भूमि सभागार में स्वागत अभिनंदन समारोह में पहुंचकर इस ऐतिहासिक क्षण को स्मरणीय बनाने का आग्रह किया है। उक्त जानकारी आयोजन समिति के प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत ने दी।
टीम एबीएन, रांची। प्रभात प्रकाशन के तत्वावधान में हिन्दी साहित्य भारती, झारखण्ड के प्रांतीय महामंत्री राकेश कुमार रचित व प्रभात प्रकाशन, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित पुस्तक गोदान (काव्य रूपांतरण) का लोकार्पण पद्मश्री बलबीर दत्त जी द्वारा साहित्यकार डॉ अशोक प्रियदर्शी, डॉ मयंक मुरारी, डॉ राकेश कुमार सिंह और डॉ अरुण सज्जन की उपस्थिति में 24 मई 2025 को अपराह्न 3 बजे से रांची रेलवे स्टेशन रोड स्थित प्रभात प्रकाशन के सभाकक्ष में किया जायेगा।
लोकार्पण समारोह का संचालन रांची विश्विद्यालय के शोधार्थी विद्यावैभव भारद्वाज करेंगे। रांची जिला हिंदी साहित्य भारती के अध्यक्ष बलराम पाठक, उपाध्यक्ष संजय सर्राफ, संगठन सचिव अजय राय, सचिव सुकुमार झा ने बताया कि इस अवसर पर रांची, पलामू, हजारीबाग, जमशेदपुर, धनबाद, गढ़वा, लातेहार सहित झारखंड के विभिन्न जिलों के शताधिक गणमान्य साहित्यकार व साहित्य प्रेमी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने लोगों से इस लोकार्पण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की।
टीम एबीएन, रांची। नगड़ी में रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर भाजपा रांची ग्रामीण जिला की ओर से बुधवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर रानी नहीं बल्कि गरीबों और असहायों की माता थीं। उन्होंने जीवनपर्यंत एक शासक के रूप में नहीं बल्कि भगवान शिव की प्रतिनिधि के रूप में जनता की सेवा की। वे अपने हस्ताक्षर भी भगवान शिव के निदेर्शानुसार लिखती थीं।
उन्होंने कहा कि एक सामान्य परिवार में जन्म लेने वाली रानी अहिल्याबाई होलकर अपनी अद्वितीय प्रतिभा के कारण राज परिवार में ब्याही गईं। अपने जीवन काल में विषम परिस्थितियों का उन्होंने सामना किया और राजकाज भी संभाला। उन्होंने कहा कि 30 वर्षों के शासन में उन्होंने अनेक उल्लेखनीय कार्य किए जो स्वर्णाक्षरों में अंकित है। आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने नारी सशक्तिकरण के लिए सख्त दहेज विरोधी कानून बनाए, बिना संतान की विधवाओं की संपत्ति राज्य की ओर से जब्त कर लेने की नीति समाप्त की। विधवाओं को गोद लेने की स्वतंत्रता दी, विधवा पुनर्विवाह का नैतिक समर्थन किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिया। महिलाओं बच्चों के लिए विशेष सुरक्षा कानून बनाए। महिलाओं को युद्ध कौशल सिखाया और महिला सैन्य टुकड़ी का भी गठन किया।
उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर ने किसानों की सदैव चिंता की। उन्होंने किसानों को अपनी उपज किसी भी बाजार में बेचने की अनुमति दी। शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया। राज्य में कुशल डाक सेवा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि उन्होंने केवल राज्य की सीमा के अंतर्गत कार्य नहीं किए बल्कि सांस्कृतिक भारत के उत्थान के लिए कार्य किये।
उन्होंने भारत के सभी प्रमुख मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया जिसने काशी विश्वनाथ, सोमनाथ जैसे मंदिर शामिल हैं। उन्होंने चार धाम बद्रीनाथ, रामेश्वरम, पूरी और द्वारिका का भी जीर्णोद्धार कराया, नदियों में सुंदर घाट बनवाए, तालाब निर्माण, वृक्षारोपण के लिए विशेष अभियान चलाये।
अन्नपूर्णा ने कहा कि आज भारत को नरेंद्र मोदी के रूप में एक ऐसा नेतृत्व मिला है जो रानी अहिल्याबाई होलकर के पद चिन्हों पर आगे बढ़ते हुए गांव गरीब किसान, दलित वंचित समाज की सेवा कर रहा साथ ही भारत के सांस्कृतिक वैभव को स्थापित करने के लिए कार्य कर रहा। उन्होंने कहा कि जनधन खाता हो या उज्जवला योजना के गैस सिलेंडर, किसान सम्मान निधि हो या गरीब कल्याण अन्न योजना। प्रधानमंत्री आवास योजना हो या फिर आयुष्मान योजना सभी गरीबों के कल्याण को समर्पित हैं।
महिला सशक्तिकरण के लिए भी मोदी सरकार ने अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। आज नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति बन चुकी है। राम मंदिर का निर्माण हो या बाबा विश्वनाथ, उज्जैन महाकाल मंदिर कोरिडोर सभी भारत के सांस्कृतिक वैभव को स्थापित करते हैं। बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। जिले के इचाक थाना अंतर्गत खुटरा गांव के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना में 17 स्कूली बच्चे घायल हो गये। सभी बच्चे स्कूल वैन में बैठे हुए थे। गाड़ी असंतुलित होकर तालाब में गिर गई। जिससे यह घटना घटी है। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से बच्चों को तालाब से निकल लिया गया है। वहीं गाड़ी का ड्राइवर भी तालाब में डूबा हुआ था।
हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हजारीबाग के इचाक थाना अंतर्गत खुटरा गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसे में लगभग 17 बच्चे घायल हो गये। तीन से चार बच्चे गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक निजी विद्यालय के बच्चे पढ़ाई कर स्कूल वैन से अपने घर लौट रहे थे।
इसी बीच खुटरा गांव के समीप स्कूली बच्चों से भरी वैन सड़क से लगभग 15 फीट नीचे तालाब में जा गिरी। जिससे सभी बच्चे घायल हो गये। घटना में घायल सभी बच्चों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हजारीबाग भेज दिया गया है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पिकअप वाहन चालक नशे की हालत में था।
लोगों ने कहा कि सड़क के किनारे किसी भी प्रकार का गार्डवाल और डाइवर्सन नहीं होने की वजह से ऐसी घटना घटी है। घटनास्थल पर इचाक थाना पुलिस पहुंची और सभी घायल बच्चे को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। जिले के सरिया स्थित गेस्ट हाउस में सरिया बगोदर एसडीएम ने सूचना के आधार पर छापेमारी की, जहां चार युवक और चार युवतियां आपतिजनक हालत में थे और पुलिस ने उन्हें धर दबोच लिया। बताया जा रहा है कि यह सभी सरिया के आसपास के ही रहने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक, मामला सरिया स्थित एरीना गेस्ट हाउस है जहां जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। इस छापेमारी के बाद सरिया के कई रेस्टोरेंट होटल और गेस्ट हाउस की जांच की जा रही है, तो वहीं रेस्टोरेंट होटल और गेस्ट हाउस के संचालकों में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये चारों युवक और युवतियों और उनके परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse