झारखंड

View All
Published / 2025-05-24 21:43:08
लेखक राकेश कुमार की पुस्तक गोदान का हुआ लोकार्पण

टीम एबीएन, रांची। प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित एवं राकेश कुमार द्वारा रचित गोदान (काव्य रूपांतरण) का लोकार्पण प्रभात प्रकाशन रांची के सभागार में पद्मश्री बलबीर दत्त, डॉ अशोक प्रियदर्शी, डॉ राकेश कुमार सिंह एवं डॉ अरुण सज्जन के हाथों सम्पन्न हुआ। लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता डॉ अशोक प्रियदर्शी जी ने,संचालन शोधार्थी विद्या वैभव भारद्वाज ने अतिथियों का स्वागत प्रभात प्रकाशन के राजेश शर्मा ने एवं सरस्वती वंदना धनबाद की कवयित्री डॉ संगीतानाथ ने किया। 

मुख्य अतिथि बलबीर दत्त ने कहा कि गोदान जैसे उपन्यास का काव्य रूपांतरण कठिन साधना से ही संभव है। गोदान (काव्य रूपांतरण) का आवरण अत्यंत ही आकर्षक है। पुस्तक में प्रयुक्त सकर्णप्रिय तुकांतता एवं सरल शब्दावली बच्चों को भी सहजता से याद हो जायेगी। यह पुस्तक कवि राकेश कुमार के परिश्रम, प्रतिबद्धता और कठिन साधना का प्रतिफल है। डॉ अशोक प्रियदर्शी ने कहा कि जब प्रेमचंद की समस्त ऊर्जा और प्रतिभा खपी तब गोदान की उत्पत्ति हो सकी। उस गोदान को कविता में, वह भी छंदबद्ध रूपान्तरित किया जाना ऐतिहासिक है। 

उन्होंने कहा कि रचनाकार को सतत सृजनशील रहना चाहिए। गोदान (काव्य रूपांतरण) के बाद अब राकेश जी से अपेक्षा है कि वे मैला आंचल का भी रूपांतरण करें। डॉ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि किसी उपन्यास को छंदबद्ध कविता में रूपांतरित किये जाने का यह पहला उदाहरण है। इस कृति ने न केवल पलामू वरन सम्पूर्ण साहित्य जगत को गौरवान्वित किया है। इस पुस्तक को इंडिया बुक आॅफ रिकॉर्डस द्वारा रिकॉर्ड बुक में दर्ज किया गया है जिसके स्वीकृति पत्र को अनुज कुमार पाठक ने पढ़कर सुनाया। 

डॉ अरुण सज्जन ने कहा कि राकेश जी ने अद्भुत कार्य किया है। इनकी जितनी भी सराहना की जाये कम है। गोदान (काव्य रुपांतरण) के रचनाकार राकेश कुमार ने  कहा कि डॉ अशोक प्रियदर्शी और पद्मश्री बलबीर दत्त का सान्निध्य पाकर ऊर्जा दुगुनी हो जाती है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में  लगी प्रभात प्रकाशन एवं हिन्दी साहित्य भारती की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। औपचारिक धन्यवाद- ज्ञापन हिंदी साहित्य भारती की रांची जिला अध्यक्ष बलराम पाठक ने किया। सुनीता अग्रवाल ने सभी अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया।  

समारोह में अजय राय, संजय सर्राफ, संजीव दत्ता, दीपेश निराला, अनिल कुमार शर्मा, अजय कुमार पांडेय, स्नेह प्रभा पांडेय, डॉ स्नेहलता, आकांक्षा चौधरी, रेणु मिश्रा, रीना प्रेम दुबे, प्रेम प्रकाश दुबे, मनोज कुमार मिश्रा, विजय कुमार पाठक, रमेश कुमार सिंह, डॉ रामप्रवेश पंडित, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ साकेत कुमार पाठक, अरविंद कुमार पांडेय, डॉ शिव कुमार मेहता, डॉ के डी शरद, नीरज कुमार पाठक, निशांत पाठक, सत्येंद्र चौबे सुमन, संतोष मिश्रा, मिथिलेश पाठक, मनोज नेगी, गोल्डन कुमार सहित कई साहित्यकार व साहित्यप्रेमी उपस्थित थे।

Published / 2025-05-24 20:20:47
पलामू उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक, एसडीजी के संकेतकों पर हुई चर्चा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। उपायुक्त शशि रंजन आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय वेश्म में जिले के सतत विकास लक्ष्य को लेकर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एसडीजी के संकेतकों पर चर्चा की गयी। 

उपायुक्त शशि रंजन ने शिक्षा विभाग से जुड़े संकेतकों पर चर्चा करते हुए शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रवेश कक्षाओं में बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराने को लेकर प्रधानाध्यापकों की बैठक बुलाने का निर्देश दिया। 

वहीं समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का नामांकन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि का डेटा संग्रह का निर्देश दिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के इंडिकेटरों पर चर्चा की। 

उपायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा संग्रह डाटा का सही से मिलान करने एवं वास्तविक डेटा की प्रविष्टि करते हुए प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, नगर आयुक्त जावेद हुसैन सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Published / 2025-05-24 19:27:36
श्रावणी मेले से झारखंड को देश-दुनिया में मिली है एक विशिष्ट पहचान : हेमंत सोरेन

  • 11 जुलाई से शुरू होगा राजकीय श्रावणी मेला- 2025 
  • तैयारियों को लेकर श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची में बाबा बैद्यनाथ धाम - बासुकीनाथ तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकार एवं वरीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला-2025 की तैयारियों को लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम- बासुकीनाथ तीर्थ क्षेत्र विकास 
  • प्राधिकार और अधिकारियों  के साथ की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, दिये कई अहम दिशा निर्देश   
  • मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा- देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए  
  • मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को समन्वय बनाकर श्रावणी मेले से संबंधित सारी तैयारियों को ससमय पूरा करने का दिया निर्देश  
  • श्रावणी मेला में नई कड़ियों को जोड़कर दे रहे और भव्य स्वरूप : सीएम 

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 11 जुलाई से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला -2025 की तैयारियों को लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम- बासुकीनाथ तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकार एवं वरीय पदाधिकारियों के साथ आज उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। 

श्री लोक कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री ने राजकीय श्रावणी मेला से जुड़ी सारी तैयारियां ससमय पूरी करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि, श्रावणी मेला में देश विदेश से श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में उनकी  सुरक्षा और सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। बैठक में अधिकारियों ने श्रावणी मेला की चल रही तैयारियों की अद्यतन स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। 

श्रावणी मेला को और भव्यता दें  

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रावणी मेला  हमारी आस्था का एक बड़ा केंद्र है। श्रावणी मेले से झारखंड को देश- दुनिया में विशिष्ट पहचान मिली है।  हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा नगरी आते हैं। हर वर्ष इस विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को काफी बेहतर तरीके से आयोजित करते आ रहे हैं।  इस वर्ष भी लगभग 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।  ऐसे में वे यहां से बेहतर अनुभव लेकर जायें, इसके लिए श्रावणी मेला में नयी कड़ियों को जोड़ने के साथ इसे और भी भव्य स्वरूप देने की दिशा में आगे बढ़ें। इसके लिए जो भी जरूरतें होगी, उसे उपलब्ध कराया जायेगा। 

सभी विभाग समन्वय बनाकर तैयारियों को अंतिम रूप दें 

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रावणी मेला में सुरक्षा, स्वच्छता, विश्राम, पेयजल, बिजली, पानी, शौचालय, स्नानागार, यातायात और स्वास्थ्य से संबंधित सारी व्यवस्थाएं पुख्ता होनी चाहिए। इसके लिए सभी विभाग आपस में समन्वय बनाकर तैयारियों को अंतिम रूप दें। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से कहा कि वे श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर  विभागों द्वारा की जा रही व्यवस्था की मॉनिटरिंग करें।  

मेला रूट में खाली पड़ी जमीन का उपयोग हो 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे श्रावणी मेला के समापन तक के लिए मेला रूट में खाली पड़ी जमीन को लेने के लिए रैयतों से बात करें। अगर वे इसके लिए तैयार हो जाते हैं तो उस जमीन पर विश्राम गृह, शौचालय और स्नानागार की व्यवस्था करें, ताकि श्रद्धालुओं को अच्छी व्यवस्था मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि मेला के समापन के बाद उक्त जमीन की पूरी साफ सफाई कर उसके रैयत को वापस कर दें। मुख्यमंत्री ने महिलाओं और बच्चों के लिए अलग से रहने और भोजन की व्यवस्था करने का भी निर्देश  अधिकारियों को दिया। 

भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन व्यवस्था पर विशेष बल 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ नियंत्रण के साथ ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को पुख्ता रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मेला रूट में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किये जायें।  वाहनों की गति सीमा निर्धारित कर उसका कड़ाई से पालन हो। पर्याप्त संख्या में वाहन प्लेट नंबर रीडिंग हाई डेफिनेशन कैमरा लगाये जायें, ताकि ट्रैफिक सिस्टम का उल्लंघन करने वालों की पहचान में सुविधा हो सके। 

श्रद्धालुओं की शिकायतों पर तुरंत एक्शन लें  

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को क्यूआर बेस्ड कंप्लेन सिस्टम शुरू करने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी श्रद्धालु को अगर कोई परेशानी या समस्या हो रही है तो वह अपनी शिकायत तुरंत दर्ज करा सके। उन्होंने कहा कि शिकायतों के त्वरित निष्पादन की व्यवस्था होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने मेला प्रबंधन को लेकर कई अन्य अहम निर्देश भी अधिकारियों को दिये। 

उच्च स्तरीय बैठक में मंत्री सुदिव्य कुमार, विधायक सुरेश पासवान, विधायक देवेंद्र कुंवर, मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव मस्त राम मीणा, प्रधान सचिव वंदना दादेल, पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता, सचिव मनोज कुमार के अलावा कई अन्य वरीय अधिकारी तथा बाबा बैद्यनाथ धाम- बासुकीनाथ तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकार के सदस्य गण मौजूद थे।

Published / 2025-05-24 19:25:09
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कल होगा नागरिक अभिनंदन : संजय सेठ

टीम एबीएन, रांची। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि रांची में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का नागरिक अभिनंदन 25 मई को डांगरा टोली स्थित स्वर्ण भूमि बैंक्वेट हॉल में होगा। कार्यक्रम शाम पांच बजे प्रारंभ होगा। यह जानकारी रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी।

श्री सेठ ने कहा कि हमलोगों के लिए बड़े सौभाग्य की बात है झारखंड की राजधानी रांची में प्रथम बार हमारे बीच हमारे अति लोकप्रिय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आगमन हो रहा है। रांची की सभी सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संस्थाओं द्वारा अभिनंदन और स्वागत किया जायेगा। 

जैसा कि ज्ञात है यह आयोजन राजस्थान फाउंडेशन, रांची चेप्टर के सान्निध्य में किया जा रहा है। फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय मारू व कार्यक्रम संयोजक मुकेश काबरा ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहली बार रांची आ रहे हैं। इस अवसर पर नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन रखा गया है।

कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का भी अभिनंदन किया जायेगा। जैसा कि ज्ञात है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आग्रह पर रांची पधार रहे हैं। इस आयोजन में धार्मिक, सामाजिक और व्यापारी संस्थाओं के पदाधिकारीयो सहित कई प्रबुद्ध जन उन्हें सम्मानित करेंगे। 

कार्यों का दायित्व भी सौंपा गया। वहीं सहयोगी के रूप में पुनीत पोद्दार, ऐश्वर्य सेठ, राम बांगड़, रोहित अग्रवाल, राहुल मारू, प्रमोद सारस्वत, अमित चौधरी, मनीष लोधा, जय प्रकाश सिंघानिया, विकास अग्रवाल, विकास गोयल, गौरव काबरा, नितिन भालोटिया समेत अन्य लोग सहयोग कर रहे हैं। 

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची के समस्त लोगों से आज रविवार को शाम 5 बजे स्वर्ण भूमि सभागार में स्वागत अभिनंदन समारोह में पहुंचकर इस ऐतिहासिक क्षण को स्मरणीय बनाने का आग्रह किया है। 

उन्होंने अभिनंदन समारोह में शामिल होने वाले सभी लोगों से आग्रह किया है कि कृपया आप अभिनंदन समारोह के सभागार में 4:30 बजे तक पहुंच कर अपना स्थान अवश्य ग्रहण कर लेवे जिससे कार्यक्रम को अद्भुत और सुंदर बनाने का प्रयास सफल हो सके स्वागत में आप अंगवस्त्र या पुष्प कुछ में से कोई एक ही लेकर के आवे। उक्त जानकारी आयोजन समिति के प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत ने दी।

Published / 2025-05-24 16:31:30
इस बार भी भव्य रूप से मनाएंगे दुर्गा पूजा : कुणाल आजमानी

  • 1000 से भी अधिक कार्यकर्ताओं को समिति में जोड़ा जाएगा : कुणाल

टीम एबीएन, रांची। श्री रामलला पूजा समिति, रांची के सानिध्य में आज मेफेयर बैंक्विट हॉल, धुर्वा में पूजा समिति के पदाधिकारी एवम सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई। उक्त बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री अशोक चौधरी ने की।

बैठक के स्वागताध्यक्ष व समिति के महामंत्री कुणाल अजमानी ने आए हुए सभी सदस्यों का स्वागत व अभिनंदन करते हुए बताया कि श्री रामलला पूजा समिति के सानिध्य में  विगत वर्ष जिस तन, मन, धन के साथ आयोजन को सफल बनाने में अपना भरपूर योगदान दिया था। इस बार भी हम पूरी भव्यता के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन करने जा रहे हैं।

पूर्व में दुर्गा पूजा पंडाल में श्री राम मंदिर के प्रारूप को लोगों ने खूब सराहा। पांच राज्यों से श्री राम मंदिर के पूजा पंडाल के प्रारूप को देखने के लिए लोग लाखो की संख्या में पहुँचे थे। मां भवानी के भक्तों के द्वारा मिले  अपार समर्थन और सहयोग के लिए हम सभी दर्शनार्थियों का स्वागत व आभार प्रगट करते हैं।

आयोजन समिति के लिए गौरवान्वित होने की बात है की 25 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालु भक्त पंडाल में आकर मां भवानी के दर्शन किये। यह भीड़ अबतक की सबसे बड़ी भीड़ रही। रांची के कई समाचार पत्रों ने  पंडाल की सुंदरता ,भव्यता को अब तक के सबसे बेस्ट पंडाल की श्रेणी में लाकर हमारे मान सम्मान को बढ़ाते हुए हमें गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया। यह आप सदस्यों की मेहनत का प्रतिफल है।

सभा में जो भी सुझाव आएंगे हम उसे अमल करते हुए इस बार भी बड़े ही धूमधाम और सभ्यता के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन आप सभी लोगों के सहयोग से करने जा रहे हैं इस बार के आयोजन में माता के भक्तों की सुविधा के लिए आये हुए सुझावों को अमल कर पंडाल के दर्शन की व्यवस्था को ओर भी सुलभ बनाने का कार्य करेंगे। HEC और धुर्वा के सभी क्षेत्रवासियों का हमें भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ इस सफलता का श्रेय आपको भी जाता है।

इस अवसर पर विनय जायसवाल, कमल ठाकुर, श्रीमती शोभा यादव, श्रीमती नीलम चौधरी ,कृष्णा महतो, उमेश यादव, धर्मेंद्र तिवारी, डॉ दिलीप कुमार सोनी, रवि कुमार टुंना, रोहित शारदा ,रोहित पांडेय, सुनील जायसवाल सहित कई विशिष्ट लोगों ने अपने अपने सुझाव रखे उन्होंने कहाँ  रांची से यहां आकर दुर्गा पूजा के आयोजन को भब्य रूप देना आपने जो बीड़ा उठाया वह सफल हुआ पूजा के इस आयोजन की भव्यता सुंदरता का दर्शन हम लोग रांची जाकर देखते थे जिसे आपने इस छेत्र में किया।

उन्होंने कहा कि HEC और धुर्वा के लोगो को भी आयोजन से जोड़ने का अवसर दिया जाय वे भी समिति को अपनी सेवा अर्पित करना चाहते हैं।दुर्गा पूजा आयोजन की तैयारी के लिए कई लोगों से सुझाव भी मांगे गये। चर्चा और परीचर्चा के बीच में कई लोगों ने अपने सुझाव रखें पूजा को वृहद बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद सारस्वत ने किया वही सतीश सिंहा ने  सभी लोगो को बैठक की सफलता पर धन्यवाद दिया। 

इस अवसर पर अशोक चौधरी, कुणाल अजमानी, धर्मेंद्र तिवारी, प्रमोद सारस्वत, विकास सिंह, उमेश यादव, विनय जायसवाल, कमल ठाकुर, कृष्णा महतो, अनिल गोयल,राजू पोद्दार, नीलम चौधरी, शोभा यादव, निर्मल जालान, रोहित पांडे, दीपक चौधरी, मनीष लोधा, अमरनाथ सरकार, रोहित शारदा,सुनील जायसवाल, पवन सिंह,प्रवीण कुमार, महेश सोनी, सतीश सिंह, रवि कुमार टुन्ना, आशीष भाटिया, सुजीत कुमार,अमर कुमार,अनिल चौधरी,डॉ दिलीप कुमार सोनी, ललित चौधरी, आशुतोष दवेदी, सागर चंद्रवंशी सहित सैकड़ो की संख्या में सदस्य मौजूद थे। उक्त जानकारी श्री राम लला पूजा समिति, रांची के प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत ने दी।

Published / 2025-05-23 21:47:16
मुख्य डाक महाध्यक्ष कार्यालय डोरंडा में पेंशनरों का धरना

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 23 मई को राष्ट्रीय आह्वान पर आल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड के बैनर तले 11 सूत्री मांगों के समर्थन में मुख्य डाक महाध्यक्ष कार्यालय डोरंडा में धरना दिया गया। धरना के पश्चात सचिव, डाक विभाग के नाम  11सूत्री मांगों का ज्ञापन मुख्य डाक महाध्यक्ष कार्यालय झारखंड को सौंपा गया। 

धरना को के डी राय व्यथित, एम जेड खान, जयनारायण प्रसाद, एस पी मंडल ने संबोधित किया। धरना में बी बारा, हसीना तिग्गा, नीलू पासवान, शमीम अख्तर, त्रिलोकी नाथ साहू, देवचरण, सुखदेव राम, सुभाष गुप्ता, रमेश काशी, जय राम प्रसाद आदि शामिल हुए। 

मुख्य मांगें 

  1. पोस्ट आफिस ए टी एम को पुन: चालू करना  
  2. पोस्टमैन का जनवरी 96 से बढ़े वेतन मान का बकाया भुगतान सुनिश्चित करना 
  3. सर्किल पेंशन अदालत का आयोजन हर 6 माह के अंतराल पर सुनिश्चित करना 
  4. जनवरी 1986 से पूर्व इंडक्शन ट्रेनिंग की अवधि का प्रोन्नति में समायोजन करना 
  5. पारिवारिक पेंशन की मंजूरी में अप्रत्याशित विलंब पर अंकुश लगाना 
  6. पेंशनर्स / फैमिली पेंशनर्स  को नियमानुसार पहचान पत्र जारी करना आदि 

इन मुद्दों को लेकर देशभर में आज  धरना दिया गया। उक्त जानकारी आॅल इंडिया पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन, झारखंड के स्टेट सचिव एम जेड खान ने दी।

Published / 2025-05-23 20:39:51
...आखिरकार तीन अनाथ पोतियों को मिली शिक्षा की रोशनी

सौरिया पहाड़िया समुदाय की गुली पहाड़िन की जीत : तीन अनाथ पोतियों को मिली शिक्षा की रोशनी 

राजमहल पहाड़ियों से एक प्रेरणादायक पहल की कहानी 

शिखा पहाड़िन

टीम एबीएन, रांची। साहिबगंज और राजमहल की पहाड़ियों में निवास करने वाला सौरिया पहाड़िया समुदाय आज भी शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। इस समुदाय को कई बार ब्लूपति की कगार पर खड़ा कहा जाता है और इसका एक प्रमुख कारण शिक्षा की भारी कमी है, जो समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने में सबसे बड़ी बाधा बनती है। 

ऐसे ही हालातों से जूझ रही हैं गुली पहाड़िन, जो पिछले एक वर्ष से अपनी तीन अनाथ पोतियों के भविष्य को लेकर चिंतित थीं। गुली पहाड़िन का बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा और उसकी पत्नी भी उन्हें छोड़ गयी। अब इन तीन मासूम बच्चियों की परवरिश की पूरी जिम्मेदारी गुली के कंधों पर है। 

गुली पहाड़िन चाहती थीं कि उनकी पोतियों को अच्छी शिक्षा मिले, लेकिन आर्थिक तंगी और कागजी प्रक्रियाओं की उलझनों ने उन्हें बार-बार निराश किया। झारखंड सरकार द्वारा संचालित विशिष्ट पहाड़ीयाण आवासीय विद्यालयों में बच्चों का नामांकन गुली का सपना था, लेकिन उम्र और जानकारी की कमी के कारण दो वर्षों तक बच्चियों का नाम सूची में नहीं आया। 

फरवरी 2025 में इस मामले पर एक सामाजिक कार्यकर्ता शिखा पहाड़िन की नजर पड़ी और इसके बाद गुली पहाड़िन व उनकी पोतियों को उचित मार्गदर्शन और समर्थन मिलना शुरू हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आवेदन दिया गया और विशिष्ट पहाड़ी कल्याण पदाधिकारी से संपर्क किया गया। इसके बाद उपायुक्त तक भी गुहार लगायी गयी ताकि अनाथ बच्चियों को उनका शिक्षा का अधिकार मिल सके। 

लगातार तीन महीनों के प्रयासों और अधिकारियों के सहयोग से अंतत: तीनों बच्चियों के नामांकन की मंजूरी मिल गयी। यह न केवल गुली पहाड़िन की व्यक्तिगत जीत है, बल्कि यह उन तमाम आदिवासी महिलाओं और बच्चों की उम्मीद भी है जो अब भी ऐसे ही हालातों में जीवन बिता रहे हैं। 

यह घटना यह दर्शाती है कि भाषा और शिक्षा की कमी आज भी लोगों को उनके अधिकारों से वंचित कर रही है। यदि गुली पहाड़िन को समय पर सहायता न मिली होती, तो शायद इन बच्चियों को शिक्षा का अधिकार नहीं मिल पाता।

Published / 2025-05-23 20:32:04
गैर जमानती वारंट पर देवेंद्रनाथ महतो को मिली जमानत

सोनाहातु थाना कांड संख्या 61/24 के आलोक पर मामला दर्ज था 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो आज अदालत में सरेंडर किया। सोनाहातु थाना के केस कांड संख्या 61/24 के आलोक में उन पर मुकदमा दर्ज किया गया था और पिछले कई दिनों से उनपर गैर जमानती वारंट भी जारी था। जिस पर आज शुक्रवार को जिला व्यवहार न्यायालय रांची में सशरीर उपस्थित हुए।

न्यायिक दंडाधिकारी अमित गुप्ता जेएमएफसी के समक्ष सुनवाई हुआ। न्यायालय ने आज उन्हें जमानत पर मंजूरी दी। श्री महतो के अधिवक्ता षष्टी रंजन महतो ने कहा कि सोनाहातु थाना में दिनांक 13/11/2024 को उक्त मुकदमा दर्ज किया गया था। भारतीय न्याय संहिता-2023 के बीएनएस 176 एवं 223 के अंडर सेक्शन 123 के तहत उक्त वाद में गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। 

मौके पर मीडिया वार्ता में देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि हमें न्यायिक प्रक्रिया पर पूर्ण विश्वास था। आज हमें न्यायालय में जमानत दी है। हम अपने विचारधारा के आधार पर लड़ाई निरंतर जारी रखेंगे।

Page 344 of 1691

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse