टीम एबीएन, रांची। रांची सिटीजन फोरम की बैठक वार्ड 17 अंतर्गत आर जी स्ट्रीट, थड़पखना में अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें उपस्थित लोगों ने बताया कि वार्ड 17 का अधिकतर क्षेत्र गुदड़ी कर्बला चौक का एरिया पड़ता है। इस छोटे क्षेत्र के कारण इस क्षेत्र का समुचित विकास नहीं हो रहा है जरूरत है, इस क्षेत्र को वार्ड 18 में मिला देने की आवश्यकता है, क्योंकि न तो यहां पर रेगुलर फागिंग होती है, और न ही रेगुलर कचरा का उठाव होता है।
यहां तक कि इस क्षेत्र में रांची नगर निगम ने एक डस्टबिन तक नहीं लगाया है, और लोग एक व्यक्ति के घर के सामने सारा कचरा फेंक रहे हैं। जिससे दुर्गंध के कारण उनका वहां रहना दूभर हो गया है, इसलिए अगले परिसीमन में इस क्षेत्र को वार्ड 18 में सम्मिलित करने की मांग यहां के निवासियों ने की।
बैठक में अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, संयुक्त सचिव हरीश नागपाल, शाहिद आलम, विवेक कुमार महारथी, संतोष मृदुला, राजकुमार, वार्ड 7 के संयोजक अमरनाथ चौबे और वार्ड 5 के संयोजक मनीष बक्शी तथा वार्ड 17 के अंकित अग्रवाल, उषा अग्रवाल, सुमित कुमार मित्रा, विनीत अग्रवाल, अक्षमा कुमारी, सौरभ बोस, इत्यादि उपस्थित हुए। धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव शाहिद आलम ने किया।
टीम एबीएन, रांची। धरती आबा भगवान विरषा मुंडा की पावन पवित्र धरती पर राजस्थान फाउंडेशन, रांची चैप्टर के तत्वाधान में आयोजित राजस्थान एवं भारत के लोकप्रिय, जन-जन के प्रिय और सभी भारतवासियों के दिलों पर राज करने वाले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जो सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के विशेष अनुरोध पर आज रांची पधारे स्वर्णभूमि के सभागार में नागरिक अभिनंदन और स्वागत किया गया। स्वर्ण भूमि के सभागार के द्वार पर हमारे अति लोकप्रिय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला संग रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का मारवाड़ी महिला युवा समिति की महिलाओ द्वारा मंगल तिलक, आरती के संग पुष्प वर्षा कर अभिनंदन और स्वागत किया गया। स्वागत के उपरांत आयोजक समिति के संग सम्मानित मंच पर आमंत्रण किया गया।
श्री गणेश वंदन व शंखनाद के साथ अभिनंदन स्वागत का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। राजस्थान फाऊंडेशन रांची चैप्टर के अध्यक्ष अजय मारू, पुनीत पोद्दार, कार्यक्रम संयोजक मुकेश काबरा, ऐश्वर्य सेठ, राम बांगड़,रोहित अग्रवाल, राहुल मारू,प्रमोद सारस्वत, अमित चौधरी, मनीष लोधा, जयप्रकाश सिंघानिया, विकास अग्रवाल, गौरव काबरा, नितिन भालोटिया, आयोजन समिति के सदस्यों ने ओम बिरला को पगड़ी, अंग वस्त्र ,पुष्प पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। फाउंडेशन की ओर से गौ माता स्वरूप स्मृति चिन्ह उन्हें भेंट कर उनका अभिनंदन और स्वागत किया। फाउंडेशन के द्वारा अति प्रिय सांसद व रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का भी अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन और स्वागत किया गया।
राजस्थान फाउंडेशन, रांची चैप्टर के अध्यक्ष अजय मारू ने अपने स्वागत भाषण में कहा की आज हम लोगों के लिए सबसे बड़ा महत्वपूर्ण दिन है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी का स्वागत अभिनंदन करने का रांची को सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। सभागार में उपस्थित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, और व्यापारिक संस्थाओ से पधारे सभी पदाधिकारियों, सदस्यों का शहर के गण्यमान्य और प्रबुद्ध जनों का मैं मंच से स्वागत करता हूं आपने आज के इस अभिनंदन स्वागत समारोह में शामिल होकर झारखंड के गौरवशाली व्यक्तित्व का मान बढ़ाया है। हम स्वागत करते हैं हमारे लोकसभा अध्यक्ष महोदय का जिन्होंने आज के स्वागत, अभिनंदन आयोजन में बहुमूल्य समय देकर हम सभी को कृतार्थ किया है।
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि रांची वासियों को जिनका वर्षों से इंतजार था वो क्षण आज आया है। जो आज हमें अपार जन समूह की उपस्थिति में उनका अभिनंदन और स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। यह कार्यकाल हम सबो व रांची के लिए इतिहास बनेगा कि आप सभी धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं सहित प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में राजस्थान के अति लोकप्रिय, मृदुभाषी, यशस्वी लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत और अभिनंदन करने का स्वर्णिम साथ हमें प्राप्त हो रहा है। जैसा कि हम जानते हैं संजय सेठ के आग्रह पर ही ओम बिरला का कार्यक्रम रांची का बना ओर आज अभिनंदन ,स्वागत का यह कार्यक्रम रांची में हो रहा है।
संजय सेठ:- भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय जय सियाराम ,जय श्री राम, वीर बजरंगबली की, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, ओम बिरला ,जिंदाबाद नारे के साथ संजय सेठ ने कहा भारत का लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। देश पूरा उत्साहित है आॅपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना का पराक्रम जो 23 मिनट का था। अब हजारों सैनिकों के आपरेशन को पूरी ने देखी। दुनिया ने देखा हम मजबूती के साथ लड़े हैं। हम दुनिया की तीसरी सबसे शक्ति शाली ताकत है। माननीय प्रधानमंत्री ने एक देश एक चुनाव का भी नारा लगाया उन्होंने कहा करोड़ों लाखों रुपये खर्च होते हैं समय और व्यापार में नुकसान होता है एक साथ चुनाव कराकर लाखों करोड़ों का बचत और आने वाले पीढ़ी को भी इसका लाभ दे सकते हैं।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने विचार रखे। भारत माता की जय के साथ उन्होंने कहा कि झारखंड व बिरसा मुंडा की धरती समृद्धि राज्य, संस्कृति की धरोहर आप सबो को में धन्यवाद देता हूं। आप सभी लोगो से ब्यक्तिगत मुलाकात हुई आपसे मिला बहुत अच्छा लगा। झारखंड प्रदेश ऐसा प्रदेश है जहां पर प्रचुर मात्रा में खनिज संपदा है व्यापार यहां का तेजी से आगे बढ़ रहा है आर्थिक व सामाजिक जीवन में बड़ा परिवर्तन यहाँ देखने को मिल रहा है ।हमें गर्व है हमारे देश की सेना ने दुनिया को अपना सौर्य दिखाया हम हमेशा शांति का संदेश दुनिया वालों को देते आये है लेकिन कोई देश अगर हमारे इस संरक्षण का गलत फायदा उठाता है तो भारत आतंकवादियों का आतंक का सफाया करेगा।
आतंकवाद के गंभीर परिणाम होंगे। अब नये भारत के सपनों को पूरा करने का समय सरकार कर रही है। झारखंड आगे बढ़ेगा तब देश आगे बढ़ेगा। इसके लिए हमेशा प्रयास करना होगा। आज पूरी दुनिया में भारत का विश्वास बढ़ा है। हम तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़े हैं। विकसित भारत और विकसित भारत के संकल्प की ओर हम आगे बढ़ रहे है। भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। भारत के हर क्षेत्र में तेजी से बदलाव आ रहा है। दुनिया के लिए भारत निवेश में सबसे बड़ा देश माना जाता है। हर क्षेत्र में हम दुनिया से आगे हैं।
दुनिया की सबसे बड़ी अगर कोई कंपनी है तो उसमें इंडिया का ही सीइओ है। देश में विकास का काम हो रहा है। यातायात, वायु जैसे सभी क्षेत्रों में झारखंड को बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध हुई मिली है। आज पब्लिक सेक्टर, बैंकिंग सेक्टर में भारत स्ट्रांग है। योग और आयुर्वेद जो हमारी उपज है पूरी दुनिया उसका इस्तेमाल कर रही है।भारत की सेना ने आतंकवादियों के स्थल पर जाकर उन्हें मिट्टी में मिलाने का कार्य किया। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ एक नीति बनायी है जो भी आतंकी हमला करेगा भारत उसे कभी नहीं छोड़ेगा। आतंकवाद की कोई भी घटना अगर हमारे देश में होगी, हम आतंकियों के देश में घुसकर पूरी तत्परता के साथ जवाब देकर उसे नष्ट करेंगे। मंच पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, आदित्य साहू, सी पी सिंह, नवीन जायसवाल, पूर्व सांसद महेश पोद्दार, अजय मारू, गोवर्धन गाड़ोदिया, पुनीत पोद्दार, मुकेश काबरा थे।
रांची की 180 से भी ज्यादा धार्मिक, सामाजिक, व्यापारियों के पदाधिकारियों ने ओम बिड़ला सहित रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ, संस्था का मोमेंटो देकर अभिनंदन और स्वागत किया। आयोजन में हजारों की संख्या में लोगो ने शिरकत की। भव्य स्वागत, अभिनंदन का यह पल एक ऐतिहासिक क्षण था जो हमेशा स्मरणीय बना रहेगा। कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक मुकेश काबरा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय मारू, पुनीत पोद्दार, संयोजक मुकेश काबरा, ऐश्वर्य सेठ, राम बांगड़, रोहित अग्रवाल, प्रमोद सारस्वत, अमित चौधरी, मनीष लोधा, जय प्रकाश सिंघानिया, विकास गोयल, गौरव काबरा, विकास अग्रवाल लगे हुए हैं।
इसके पूर्व एयरपोर्ट पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ व राजस्थान फाउंडेशन रांची चैप्टर के अध्यक्ष अजय मारू सहित सेकड़ो सदस्यों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत और अभिनंदन किया गया। एयरपोर्ट से पहुंचे हरमू रोड स्थित श्री श्याम मित्र मंडल के श्री श्याम बाबा के मंदिर। यहां पहुंच ओम बिरला व संजय सेठ ने बाबा श्री श्याम की चौखट पर माथा रख आशीर्वाद लिया। बाबा श्री श्याम के दर्शन किये आशीर्वाद व प्रसाद ग्रहण किया। श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी व अजय मारू ने श्री बिरला व श्री सेठ को अंग वस्त्र देकर उनका अभिनंदन और स्वागत किया। उक्त जानकारी आयोजन समिति के प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत ने दी।
टीम एबीएन, रांची। रांची स्थित स्वर्ण भूमि वेंकवेट हॉल में राजस्थान फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का सम्मान किया गया। यह समारोह न केवल जनप्रतिनिधित्व के सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि साहित्य और संस्कृति का भी एक अद्भुत संगम प्रस्तुत करता दिखाई दिया।
मौके पर हिंदी साहित्य भारती के अध्यक्ष बलराम पाठक, संगठन महामंत्री अजय राय, उपाध्यक्ष संजय सर्राफ, कोषाध्यक्ष त्रिपुरेश्वर मिश्र, मीडिया प्रभारी संजीव दत्ता ने श्री बिरला को पुष्पगुच्छ भेंट कर, शाल ओढ़ाकर तथा साहित्यिक कृति प्रदान कर अभिनंदन करते हुए सम्मानित किया।
संस्था के प्रांतीय महामंत्री राकेश कुमार द्वारा रचित गोदान के काव्य रूपांतरण की पुस्तक भेंट की गयी, जो साहित्य प्रेमियों के लिए एक विशेष क्षण बन गया। हिंदी साहित्य भारती ने अपने अभिनंदन के माध्यम से यह संदेश दिया कि राष्ट्र के सर्वोच्च पदों पर आसीन व्यक्तियों का साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के साथ संवाद आवश्यक है।
श्री ओम बिरला जी ने भी इस अवसर पर साहित्य के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रेमचंद की गोदान जैसे कालजयी उपन्यासों को काव्य रूप में प्रस्तुत करना नयी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में अनेक साहित्यकार, बुद्धिजीवी सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा प्रतिभाएं की उपस्थिति रही। उक्त जानकारी हिंदी साहित्य भारती रांची इकाई के मीडिया प्रभारी संजीव दत्ता ने दी।
टीम एबीएन, रांची। रांची स्थित स्वर्ण भूमि सभागार में एक गरिमामय अभिनंदन समारोह के अंतर्गत लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी का श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने भी अभिनंदन एवं स्वागत किया।
ट्रस्ट के सह संरक्षक विजय कुमार अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ, सुनील पोद्दार, विष्णु सोनी ने श्री ओम बिरला जी को पुष्प गुच्छ देकर, शॉल ओढ़ाकर तथा श्री राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर अभिनंदन करते हुए सम्मानित किया।
ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न जनसेवा कार्यों की जानकारी भी साझा की गयी। विशेष रूप से रांची में निर्मित झारखंड की सबसे बड़े श्री राधा-कृष्ण मंदिर की भव्यता एवं दिव्यांग निराश्रितों के लिए सद्गुरु अपना घर आश्रम के कार्यों की जानकारी दी गयी।
श्री ओम बिरला ने ट्रस्ट द्वारा झारखंड में आध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक कार्यों की सराहना की और ट्रस्ट को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
टीम एबीएन, रांची। दिनांक 25/05/2025 को स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा, रांची में राष्ट्र सेविका समिति, झारखंड प्रांत की 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ ऑपरेशन सिंदूरके वीर बलिदानी भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि के साथ हुआ।
पंद्रह दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में देशभक्ति , राष्ट्रसेवा , नागरिक कर्तव्य , सामाजिक सद्भाव , सामाजिक समरसता , कुशल एवं मंगल संवाद , स्वदेशी उत्पादों के प्रति देशव्यापी जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण सह संवर्धन पर केंद्रित विषय वस्तुओं पर व्यापक चर्चा , विमर्श तथा मंथन होगा ।
इस भव्य आयोजन के मुख्य वक्ता, राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय सह कार्यवाहिका, माननीया सुनीता हल्देकर जी ने कहा कि देश, काल एवं परिस्थिति के मद्देनजर समाज को अपने दायित्व एवं कर्तव्य के प्रति सजग , समर्पित , संगठित , तत्पर , तैयार रहने की आवश्यकता है ।
मंगल मिलन एवं सामाजिक समरसता से समाज की ओर से सतत एवं राष्ट्रोन्मुख गतिविधियां दिखनी चाहिए । आज के उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि डॉ. रश्मि जी जो कि आरोग्य भारती के प्रांतीय अध्यक्ष हैं ने उक्त मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के उत्थान में एकजुटता , प्रेम , आपसी सौहार्द एवं समन्वय तथा सहकार की अहम भूमिका है ।
पंद्रह दिनों के इस वर्ग में अखिल भारतीय स्तर के तीन अधिकारियों की उपस्थिति रहने वाली है। सुश्री सुनीता हल्देकर जी , अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख नीता जी , अखिल भारतीय सह कार्यवाहिका चित्रा जोशी जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इसमें पूरे झारखंड प्रांत से राष्ट्र सेविका समिति से जुड़ी लगभग 225 बहनें शिक्षार्थी के रूप में हिस्सा ले रही हैं ।
इन पंद्रह दिनों के आवासीय प्रशिक्षण शिविर में शिक्षार्थियों को उनके शारीरिक , मानसिक , बौद्धिक, आध्यात्मिक आदि जीवन के सभी पक्षों को सुदृढ़ किया जायेगा , उन्हें राष्ट्रधर्म की शिक्षा दी जायेगी और समाज के लिए जरूरत पड़ने पर हम कैसे सकारात्मक तरीके से शेष समाज हेतु उपयोगी सिद्ध हो सकें , इस पर तैयारी कराई जाएगी ।
लगभग 10 से 12 शिक्षिकाएं व प्रांत स्तर की लगभग सात अधिकारीगण भी पूरे प्रशिक्षण शिविर के दौरान यहां रहेंगी ।असम प्रांत की प्रचारिका एवं उत्तर पूर्व क्षेत्र की संपर्क प्रमुख पदमा देवी जी भी पहुंच चुकी हैं । 15 दिनों तक समिति शिक्षा वर्ग में में उनका महत्वपूर्ण मार्गदर्शन सबको प्राप्त होगा । प्रांत स्तर से जिन अधिकारियों के जिम्मे पूरी आयोजन व्यवस्था होगी।
उनमें प्रमुख हैं उषा सिंह (प्रांत संचालिका), शारदा गुप्ता (प्रांत कार्यवाहिका) , डॉ त्रिपुरा दास जी (प्रांत सह कार्यवाहिका ), श्रीमती निर्मला सिंह जी ( प्रांत संपर्क प्रमुख),श्रीमती पूनम सिंह, श्रीमती माला सिन्हा, डॉ. जिज्ञासा ओझा, इंदु झा, शालिनी सचदेव, श्रीमती रीता सिंह, मृदुला चौरासिया, ग़निता झा, ममता त्रिपाठी हैं। पूरे वर्ग में वर्गाधिकारी के रूप में श्रीमती जामवंती मिश्रा जी(प्रान्त बौद्धिक प्रमुख) उपस्थित रहेंगी।
यह प्रशिक्षण शिविर दिनांक 25 मई से शुरू होकर 08जून तक चलेगा। दिनांक 06 जून को समिति द्वारा नगर में पद संचलन आयोजित है , जिसमें सम्पूर्ण गणवेश में बहने शोभायात्रा के रूप में नगर में राष्ट्र सेविका समिति का ध्वज के साथ भ्रमण करेंगी। दिनांक 8 जून को शिविर की समापन तिथि तय है। उक्त जानकारी राष्ट्र सेविका समिति के प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ जिज्ञासा ओझा ने दी।
टीम एबीएन, रांची। दिनांक 25 मई 2025 दिन रविवार को समस्त क्षत्रिय संगठन के प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश अंतर्गत राजधानी राँची में अवस्थित कोतवाली थाना पहुंचे जहाँ गत दिनों आजसू पार्टी के तथाकथित नेता लोबिन चन्द्र महतो के द्वारा क्षत्रिय समाज के ऊपर की गई अमर्यादित व अपमानजनक टिप्पणी के विरुद्ध आवेदन देकर भारतीय संविधान के विधि सम्मत प्रावधानों के तहत न्याय के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु कठोर न्यायसंगत करवाई की मांग की गई।
वहीं इस मौके पर समाज के प्रतिनिधियों ने आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो से इस पूरे मामले में हस्तक्षेप कर पार्टी संगठन से लोबिन चन्द्र महतो को बर्खास्त कर आजीवन निष्कासित करने की मांग की। ज्ञातव्य है कि श्री लोबिन के क्षत्रिय समाज पर की गई अपमान जनक टिप्पणी से राजपूतों में भारी गुस्सा व आक्रोश है। इस मौके पर उपस्थित गणमान्यों ने लोबिन की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की अन्यथा समाज चरणबद्ध आंदोलन चलाने को विवश होगा।
इस अवसर पर युवा नेता नंद किशोर सिंह चंदेल, प्रो.(डॉ.)धीरज सिंह सूर्यवंशी,महावीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह,, दिलीप सिंह, मनोज सिंह, रवि सिंह, विकास सिंह, कृष्णा सिंह,शशिकांत सिंह, सयत सिंह, रत्नेश सिंह, बिपिन सिंह,टी के मुखर्जी, बैधनाथ सिंह, दिवाकर शाहदेव, गणेश सिंह,नीतीश सिंह, मुकेश सिंह, तिमिर कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, सिंधु सिंह, भोला सिंह, अभिजीत सिंह, सूरज सिंह, संजीव सिंह,रणधीर कुमार सिंह, राकेश सिंह, राहुल तिवारी थवेल सिंह सहित भारी संख्या में क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधि थे।
प्रेस विज्ञप्ति
तिथि: 25.05.2025
*********************
*"बेंगलुरु में कोविड से मौत पर मंत्री डॉ. अंसारी का बड़ा बयान: घबराएं नहीं, हालात पूरी तरह नियंत्रण में"*
*"चिंता की कोई बात नहीं, सरकार पूरी तरह तैयार और सतर्क है"*
*"कोविड के नए वेरिएंट पर झारखंड अलर्ट: मंत्री डॉ. अंसारी बोले- घबराएं नहीं, सरकार पूरी तरह तैयार!"*
*"भीड़ में मास्क, सतर्कता ही सुरक्षा: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अंसारी की भरोसेमंद अपील"*
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि झारखंड के सभी जिलों में विशेष अवेयरनेस प्रोग्राम चलाए जाएंगे, ताकि आम नागरिकों को कोविड के प्रति जागरूक किया जा सके और गलतफहमियों को दूर किया जा सके। डॉ. अंसारी ने कहा, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनना जरूरी है। इससे न केवल कोविड, बल्कि अन्य बैक्टीरियल और वायरल संक्रमणों से भी बचाव होता है।
मंत्री ने भावुक अपील करते हुए कहा, एक डॉक्टर होने के नाते मैं आप सभी से कहना चाहता हूं—सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। मंत्री ने बताया कि झारखंड सरकार, केंद्र सरकार द्वारा जारी होने वाली नई गाइडलाइन्स का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि निर्देश मिलते ही राज्य सरकार तुरंत आवश्यक कदम उठाएगी।
डॉ. अंसारी ने जानकारी दी कि बेंगलुरु में जिन बुजुर्ग की मृत्यु हुई है, उनकी उम्र लगभग 85 वर्ष थी और उन्हें पहले से ही कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं। इसलिए आम जनता को घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है, उन्होंने दोहराया। झारखंड सरकार और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क एवं तैयार हैं। नागरिकों से अपील है कि वे अफवाहों से दूर रहें, आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें और आवश्यक एहतियात बरतें।
हम साथ हैं, हम तैयार हैं – कोविड को हर बार की तरह हराएंगे!
टीम एबीएन, रांची। धरती आबा भगवान विरषा मुंडा की पावन पवित्र धरती पर राजस्थान फाऊंडेशन, रांची चैप्टर के तत्वाधान में आयोजित राजस्थान एवं भारत के लोकप्रिय, जन-जन के प्रिय और सभी भारतवासियों के दिलों पर राज करने वाले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जो हमारे सर्वप्रिय सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जी के विशेष अनुरोध पर आज रांची पधारे स्वर्णभूमि के सभागार में नागरिक अभिनंदन और स्वागत किया गया
स्वर्ण भूमि के सभागार के द्वार पर हमारे अति लोकप्रिय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला संग रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का मारवाड़ी महिला युवा समिति की महिलाओ द्वारा मंगल तिलक, आरती के संग पुष्प वर्षा कर अभिनंदन और स्वागत किया गया। स्वागत के उपरांत आयोजक समिति के संग सम्मानित मंच पर आमंत्रण किया गया।
श्री गणेश वंदन व शंखनाद के साथ अभिनंदन स्वागत का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। राजस्थान फाऊंडेशन रांची चैप्टर के अध्यक्ष अजय मारू, पुनीत पोद्दार, कार्यक्रम संयोजक मुकेश काबरा, ऐश्वर्य सेठ, राम बांगड़,रोहित अग्रवाल, राहुल मारू,प्रमोद सारस्वत, अमित चौधरी, मनीष लोधा, जयप्रकाश सिंघानिया, विकास अग्रवाल, गौरव काबरा, नितिन भालोटिया, आयोजन समिति के सदस्यों ने ओम बिरला को पगड़ी ,अंग वस्त्र ,पुष्प पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
फाउंडेशन की ओर से गौ माता स्वरूप स्मृति चिन्ह उन्हें भेंट कर उनका अभिनंदन और स्वागत किया। फाउंडेशन के द्वारा अति प्रिय सांसद व रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का भी अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन और स्वागत किया गया। राजस्थान फाऊंडेशन ,रांची चैप्टर के अध्यक्ष अजय मारू ने अपने स्वागत भाषण में कहा की आज हम लोगों के लिए सबसे बड़ा महत्वपूर्ण दिन है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी का स्वागत अभिनंदन करने का रांची को सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। सभागार में उपस्थित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, और व्यापारिक संस्थाओ से पधारे सभी पदाधिकारीयो ,सदस्यों का शहर के गण्यमान्य और प्रबुद्ध जनों का मैं मंच से स्वागत करता हूं आपने आज के इस अभिनंदन स्वागत समारोह में शामिल होकर झारखंड के गौरवशाली व्यक्तित्व का मान बढ़ाया है।
हम स्वागत करते हैं हमारे लोकसभा अध्यक्ष महोदय का जिन्होंने आज के स्वागत, अभिनंदन आयोजन में बहुमूल्य समय देकर हम सभी को कृतार्थ किया है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा रांची वासियों को जिनका वर्षों से इंतज़ार था वो क्षण आज आया है। जो आज हमें अपार जन समूह की उपस्थिति में माननीय महोदय का अभिनंदन और स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।
यह कार्यकाल हम सबो व रांची के लिए इतिहास बनेगा कि आप सभी धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं सहित प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में राजस्थान के अति लोकप्रिय ,मृदुभाषी, यशस्वी लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत और अभिनंदन करने का स्वर्णिम साथ हमें प्राप्त हो रहा है। जैसा कि हम जानते हैं संजय सेठ के आग्रह पर ही ओम बिरला का कार्यक्रम रांची का बना ओर आज अभिनंदन ,स्वागत का यह कार्यक्रम रांची में हो रहा है।
संजय सेठ:- भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय जय सियाराम ,जय श्री राम, वीर बजरंगबली की, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, ओम बिरला ,जिंदाबाद नारे के साथ संजय सेठ ने कहा भारत का लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। देश पूरा उत्साहित है ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना का पराक्रम जो 23 मिनट का था।
अब हजारों सैनिकों के ऑपरेशन को पूरी ने देखी। दुनिया ने देखा हम मजबूती के साथ लड़े हैं। हम दुनिया की तीसरी सबसे शक्ति शाली ताकत है। माननीय प्रधानमंत्री ने एक देश एक चुनाव का भी नारा लगाया उन्होंने कहा करोड़ों लाखों रुपए खर्च होते हैं समय और व्यापार में नुकसान होता है एक साथ चुनाव कराकर लाखों करोड़ों का बचत और आने वाले पीढ़ी को भी इसका लाभ दे सकते हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने विचार रखे।
भारत माता की जय के साथ उन्हीने कहा झारखंड व बिरसा मुंडा की धरती समृद्धि राज्य, संस्कृति की धरोहर आप सबो को में धन्यवाद देता हूं ।आप सभी लोगो से ब्यक्तिगत मुलाकात हुई आपसे मिला बहुत अच्छा लगा। झारखंड प्रदेश ऐसा प्रदेश है जहां पर प्रचुर मात्रा में खनिज संपदा है व्यापार यहां का तेजी से आगे बढ़ रहा है आर्थिक व सामाजिक जीवन में बड़ा परिवर्तन यहाँ देखने को मिल रहा है।
हमें गर्व है हमारे देश की सेना ने दुनिया को अपना सौर्य दिखाया हम हमेशा शांति का संदेश दुनिया वालों को देते आये है लेकिन कोई देश अगर हमारे इस संरक्षण का गलत फायदा उठाता है तो भारत आतंकवादियों का आतंक का सफाया करेगा। आतंकवाद के गंभीर परिणाम होंगे।अब नए भारत के सपनों को पूरा करने का समय सरकार कर रही है। झारखंड आगे बढ़ेगा तब देश आगे बढ़ेगा। इसके लिए हमेशा प्रयास करना होगा। आज पूरी दुनिया में भारत का विश्वास बढ़ा है।
हम तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़े हैं। विकसित भारत और विकसित भारत के संकल्प की ओर हम आगे बढ़ रहे है। भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। भारत के हर क्षेत्र में तेजी से बदलाव आ रहा है। दुनिया के लिए भारत निवेश में सबसे बड़ा देश माना जाता है । हर क्षेत्र में हम दुनिया से आगे हैं। दुनिया की सबसे बड़ी अगर कोई कंपनी है तो उसमें इंडिया का ही C O है ।
देश मे विकास का काम हो रहा है । यातायात ,वायु जैसे सभी क्षेत्रों में झारखंड को बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध हुई मिली है। आज पब्लिक सेक्टर ,बैंकिंग सेक्टर में भारत स्ट्रांग है। योग और आयुर्वेद जो हमारी उपज है पूरी दुनिया उसका इस्तेमाल कर रही है।भारत की सेना ने आतंकवादियों के स्थल पर जाकर उन्हें मिट्टी में मिलाने का कार्य किया।
भारत ने आतंकवाद के खिलाफ एक नीति बनाई है जो भी आतंकी हमला करेगा भारत उसे कभी नहीं छोड़ेगा आतंकवाद की कोई भी घटना अगर हमारे देश में होगी हम आतंकीयो के देश में घुसकर पूरी तत्परता के साथ जवाब देकर उसे नष्ट करेंगे। मंच पर मुख्य रूप से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ,आदित्य साहू ,सी पी सिंह,नवीन जायसवाल,पूर्व सांसद महेश पोद्दार,अजय मारू,गोवर्धन गाड़ोदिया, पुनीत पोद्दार, मुकेश काबरा थे।
रांची की 180 से भी ज्यादा धार्मिक, सामाजिक , ब्यापारियों के पदाधिकारियो ने माननीय ओम बिड़ला जी सहित रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ, संस्था का मोमेंटो देकर अभिनंदन , स्वागत किया। आयोजन में हजारों की संख्या में लोगो ने शिरकत की।भव्य स्वागत, अभिनंदन का यह पल एक ऐतिहासिक क्षण था जो हमेशा स्मरणीय बना रहेगा । कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक मुकेश काबरा ने किया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय मारू, पुनीत पोद्दार, संयोजक मुकेश काबरा, ऐश्वर्य सेठ, राम बांगड़, रोहित अग्रवाल,प्रमोद सारस्वत,अमित चौधरी, मनीष लोधा, जय प्रकाश सिंघानिया,विकाश गोयल, गौरव काबरा, विकास अग्रवाल लगे हुए है।
इसके पूर्व एयरपोर्ट पर माननीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ व राजस्थान फाउंडेशन रांची चैप्टर के अध्यक्ष अजय मारू सहित सेकड़ो सदस्यों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत और अभिनंदन किया गया। एयरपोर्ट से पहुँचे हरमू रोड स्तिथ श्री श्याम मित्र मंडल के श्री श्याम बाबा के मंदिर ।
यहाँ पहुँच ओम बिरला व संजय सेठ ने बाबा श्री श्याम की चौखट पर माथा रख आशीर्वाद लिया । बाबा श्री श्याम के दर्शन किये आशीर्वाद व प्रसाद ग्रहण किया। श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी व अजय मारू ने श्री बिरला व श्री सेठ को अंग वस्त्र देकर उनका अभिनंदन और स्वागत किया। उक्त जानकारी आयोजन समिति के प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse