टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के अंतर्गत काम कर रही सामाजिक संस्था श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम पुंदाग रांची में चल रहे सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) में रह रहे मंदबुद्धि दिव्यांग निराश्रित प्रभु जी लोगों की निःशुल्क सेवा संस्था द्वारा 6 जनवरी 2024 से लगातार जारी है।
अपना घर आश्रम के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि दो दिन पूर्व एक और निराश्रित असहाय मंदबुद्धि व्यक्ति को आश्रम में लाया गया। जो कि मानसिक रोगी है।आश्रम की टीम को फोन से सूचना मिली की कांके रोड में एक लावारिस अवस्था मे मंदबुद्धि व्यक्ति घूम रहा है। आश्रम की टीम के द्वारा उस व्यक्ति को पिठौरिया से रेस्क्यू करके आश्रम लाया गया।
उसके बाद रिंची हॉस्पिटल में उस व्यक्ति का पूरा मेडिकल जांच करवाया गया। उसके बाद सद्गुरु कृपा अपना घर में लाया गया। उस व्यक्ति का नाम एवं पता का कोई जानकारी नहीं मिला, आश्रम कमेटी ने उसका नाम संतोष कुमार रखा है। आश्रम की टीम को सूचना मिलने पर समय–समय पर जरूरतमदों को रेस्क्यू किया जाता है।
आश्रम में रह रहे इन सभी निराश्रितों को गुरु जी के आशीर्वाद व आप सभी के सहयोग से घर जैसा माहौल देने की कोशिश की जा रही है। एवं सभी सेवाएं श्री श्री 108 डॉ स्वामी श्री सदानंद जी महाराज जी के आशीर्वाद और आप लोगों के सहयोग से हो रहा है।
प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि अभी सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम मे 37 दिव्यांग एवं निराश्रितों दीनबंधुओं का समुचित देखभाल एवं बेहतर सेवा दिया जा रहा है। उक्त जानकारी सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा द्वारा शिवनारायण मारवाड़ी कन्या पाठशाला में आयोजित समर कैंप के दूसरे दिन 27 मई को कक्षा 7- 8 की 70 छात्राओं ने चित्रकला में वेजिटेबल और फ्रूट बास्केट बनाना सीखा।
प्रशिक्षित प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर बच्चियों के चेहरे खुशी से दमक उठे, उन्होंने बताया कि इससे उनकी प्रतिभा में निखार आता है और वे पूरे आत्मविश्वास के साथ आने वाले कल का सामना करने के लिए तैयार हैं।
रूपा अग्रवाल के नेतृत्व में चल रहे कैंप को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ, उपाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, रीना सुरेखा, कमला विजयवर्गीय, बबीता नारसरिया, रीता केडिया, विद्या अग्रवाल, सुनीता सरावगी, प्रीति अग्रवाल, ममता बुबना, नेहा तुलस्यान, साक्षी अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। तेतुलमारी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कोयला तस्कर पासी यादव ओर सिंह कर रहे कोयले का अवैध कारोबार। तो वहीं दूसरी ओर कोढ़ीया हॉस्पिटल के पास बाउंड्री वॉल के अंदर मुखिया करवा रहे अवैध कारोबार नहीं थम रहा। तेतुलमारी में अवैध कोयला कारोबार आखिर कब होगा। कोयला तस्कर पर कार्रवाई आखिर कब होगी।
खुलेआम दिन के उजाले में होता है कोयला की लोडिंग ओर फिर उसे भेजा रहा है भट्टे ओर मंडियों में लेकिन फिर भी नहीं हो रहा कोई कार्रवाई जिसमें बड़ी भूमिया निभा रहे है स्थानीय सीआईएफ, आखिर सीआईएफ क्यों नहीं कर रही छापेमारी, जिससे एस एस पी महोदय का भी छवि धूमिल हो रहा है जिसको लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है।
टीम एबीएन, रांची। सिल्ली के नाबालिग मृतक लोकनाथ महतो का मौत फांसी से नहीं बल्कि निर्मम हत्या से होने का शिकायत परिजन ने देवेन्द्र नाथ महतो से की।
देवेंद्र नाथ महतो डिजिटल प्लेटफार्म एक्स, फेसबुक, और इंस्टाग्राम के माध्यम रांची उपायुक्त, रांची पुलिस, झारखंड पुलिस, सीएमओ झारखंड को टैग करते हुए घटना से अवगत कराया है एवं त्वरित कड़ी करवाई का मांग की है।
विगत 25 मई 2025 को 13 वर्षीय नाबालिक लोकनाथ महतो को सिल्ली रेलवे स्टेशन के समीप घर के छत पर हत्या करके फांसी में लटका देने का मामला गंभीर होता जा रहा है, 26 मई 2025 को देर शाम पीड़ित परिवार से जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो पैतृक गांव लोटा हैरला बेड़ा मिलने पहुंचा।
मृतक लोकनाथ महतो स्व गोकुल महतो और कौशल्या देवी का एकलौता पुत्र था, मृतक लोकनाथ जब तीन साल का था तभी उनका पिताजी गोकुल महतो का निधन हो गया था, विधवा मां कौशल्या देवी प्राइवेट में काम करके कड़ी मेहनत करके बहुत शोक के बड़ा होकर ऑफिसर बनाने के लिए संत माइकल स्कूल में हॉस्टल में रखकर पढ़ाती थी।
विधवा मां कौशल्या देवी बिलखते हुए देवेन्द्र नाथ महतो को शिकायत की है कि मेरा बेटा बहुत दुलारा था बड़ा होकर ऑफिसर बनना चाहता था वह किसी भी हाल में फांसी नहीं ले सकता है उसका उसका निर्मम हत्या करके बिल्डिंग के छत खुले असमान में लटका दिया है , घर पड़ोस में मेरा दुश्मनी भी है मुझे शक है वही लोग घटना को अंजाम दिया होगा, उच्च स्तरीय जांच हो अपराधी को कड़ी सजा मिलना चाहिए बोलते हुए न्याय की गुहार लगायी।
मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने समस्या सुनने के बाद कहा कि हंसता खेलता खिलखिलाता महज 13 वर्षीय नाबालिक बच्चा जो तनाव, टेंशन, परेशानी, न्याय- अन्याय, दोस्ती - दुश्मनी कुछ समझता नहीं हो जिसका दुनियां सिर्फ मां का गोद हो फांसी लगाकर आत्महत्या कर ले इसपर सवाल खड़ा होता है, दर्दनाक कांड से क्षेत्र भयभीत है तत्काल उच्चस्तरीय जांच कर अपराधी पर कड़ी कार्रवाई हो।
देवेंद्र नाथ महतो डिजिटल प्लेटफार्म एक्स, फेसबुक, और इंस्टाग्राम के माध्यम रांची उपायुक्त, रांची पुलिस, झारखंड पुलिस, सीएमओ झारखंड को टैग करते हुए घटना से अवगत कराया है एवं त्वरित करवाई का मांग किया है।
टीम एबीएन, लोहरदगा। गुरुकुल शांति आश्रम एवं प्रांतीय आर्यवीर झारखंड प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय युवा चरित्र निर्माण शिविर का आज भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में लगभग 300 प्रशिक्षित आर्यवीर दल द्वारा विभिन्न राष्ट्र गीतों के साथ मार्च पास्ट करते हुए परेड का अवलोकन आगत अतिथियों का कराया गया। जिसमें आर्यवीर वीरांगनाओं ने भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वरूप राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रांतीय संघ संचालक लाल सच्चिदानंद अग्रवाल, सम्मानित विशिष्ट अतिथि में हिंडाल्को के सीएसआर प्रमुख नीरज कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची आर्य समाज मंदिर के पदाधिकारी राजेंद्र कुमार आर्य विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित ने कुशलता के साथ शारीरिक दक्षता सूर्य नमस्कार लाठी चालान तलवार चालन, दंड बैठक, मुद्गर चालन, गले से छड मोड कर सभी को मंत्र मुक्त कर दिया एवं ताली बजाने को मजबूर कर दिया।
साथ ही साथ सुमन कुमार आर्य द्वारा विभिन्न तरीके से एक पर एक कर्तव्य दिखाते हुए तीरंदाजी का अनोखा स्वरूप प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। गले से छड मोड़ने में में भी धनेश्वर आर्य ने बेहतर प्रदर्शन कर सभी का आशीर्वाद एवं ताली बजाने को मजबूर किया सामूहिक रूप से योग एवं विभिन्न आसनों का भी प्रदर्शन एवं मीनार बनाकर सामूहिक रूप से अभिवादन कर सभी आगत अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।
मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रांची आर्य समाज मंदिर के पदाधिकारी राजेंद्र कुमार आर्य ने कहा कि यह कम समय में श्रेष्ठतम आयोजन में महसूस कर रहा हूं और बहुत ही अनुशासन के साथ सभी ब्रह्मचारी श्रेष्ठ प्रदर्शन किए। जो यहां सभी के सामने दिख रहा है शांति आश्रम बेहतर सेवा समाज के लिए एवं युवाओं को राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव का अलख जगा रही है।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रांतीय संघ संचालक लाल सच्चिदानंद अग्रवाल ने सभी को आशीर्वाद दिया एवं शांति आश्रम एवं आर्यवीर दल द्वारा ऐसे कार्यक्रम आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि यह यहां एक ही कार्यक्रम के माध्यम से चारित्रिक शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो मौजूदा समय में सनातन संरक्षण एवं राष्ट्र की सेवा के लिए अग्रसर हो सकेगा। इसी तरह हिंडालको सीएसआर प्रमुख नीरज कुमार ने सभी प्रशिक्षण आर्थियों को बेहतर भविष्य एवं अनुशासन प्रिय होने की शुभकामनाएं। उन्होंने शांति आश्रम द्वारा ऐसा सेवा दिए जाने की सराहना की।
आर्य समाज द्वारा संचालित आमसेना उड़ीसा के आचार्य कुंज देव मनीषी ने सभी का मार्गदर्शन करते हुए आर्यवीर दल एवं गुरुकुल शांति आश्रम द्वारा क्षेत्र में किया जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सराहना की एवं सभी को समाज के लोगों को बढ़-चढ़कर शांति आश्रम की के सहयोग देने हेतु प्रेरित किया। शिविरों के आयोजनों में सहयोग करने भोजनालय की सुविधा सोलर प्लांट के माध्यम से प्रकाश की समुचित व्यवस्था होने की आवश्यकताओं में सहयोग देने पर पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि सहयोग मिलने पर ही हम और श्रेष्ठतम सेवा देश समाज एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए एक कुशल व्यक्तित्व का निर्माण करने हेतु व्यक्तित्व का निर्माण कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि राम कृष्ण के आदर्श, शिवाजी, चंद्रशेखर, महाराणा प्रताप एवं भगवान बिरसा के आदर्शों को अपनाने की जरूरत है। उपस्थित शिविर में सभी लोगों को संकल्प लेकर भारतीय संस्कृति सनातन परंपरा को जगाने के लिए आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने भी उपस्थित बच्चों एवं प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण में आने एवं दैनिक जीवन में चारित्रिक बौद्धिक एवं दिए गए प्रशिक्षण को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने आचार्य संरक्षण आर्य जी के नेतृत्व में कुशल युवा चरित्र निर्माण शिविर के आयोजन पर बधाई दी एवं कार्यक्रम की सराहनीय की।
कार्यक्रम में लाल नवल नाथ, शिव शंकर सिंह, श्री चंद प्रजापति, संजय पोद्दार, सुनील गुप्ता, संजय गोयल, सरोज प्रजापति, मनोज दास, राम सवारत साहू, लाल ओंकार नाथ शाहदेव, दिलीप कुमार, सतीश जायसवाल, ओम प्रकाश सिंह, पतंजलि से प्रभारी प्रवीण भारती, डॉ योगेश प्रजापति, प्रदीप साहू, पप्पू साहू, रामकुमार भगत, अमित साहू, मिथिलेश प्रजापति, रविंद्र दता, दीपक आर्य, राम स्वागत साहू, सीताराम शर्मा, बालमती देवी, दुखहरण साहू, लाल उपेंद्रनाथ शाहदेव, चमर राम, अभय भारती, भास्कर सिन्हा, महादेव आर्य, अर्जुन आर्य, खुशी भारती, मनोज गुप्ता, आलोक आर्य, योगेंद्र आर्य, कृष्ण आर्य, शिवराज प्रजापति समेत आर्यवीर दल के सदस्य एवं अभिभावक गण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन व्यायाम शिक्षक आचार्य आशीष आर्य ने किया।
टीम एबीएन, लोहरदगा। गुरुकुल शांति आश्रम में आयोजित युवा चरित्र निर्माण शिविर में इस वर्ष 2025 में आयोजित विगत 21 से 26 मई तक आयोजन हुआ। जिसमें लगभग 300 बच्चे विभिन्न विद्यालयों से भाग लिए। जो रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, लातेहार, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, लोहरदगा आदि से युवक युवतियों ने भाग लिया। सभी को लाठी चलाना, तलवार चलाना, योग, आसन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, दंड बैठक एवं आर्य समाज के नियमों की भी जानकारी दी गई।
उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदार बनाने, अभिभावकों गुरु के साथ आदर्श व्यवहार को अपनाने तथा चारित्रिक, बौद्धिक, मानसिक बिंदुओं पर प्रत्येक कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें सजग बनाया गया, उन्हें पारंगत किया गया। साथ ही साथ प्रतिदिन हवन कर उन्हें हवन की महत्ता को बताया गया, एवं कुशल व्यक्तित्व के लिए सजग विद्यार्थी के लिए आवश्यक मार्गदर्शन किया गया।
बताते चलें कि इस वर्ष शिविर में लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लेकर सफल प्रशिक्षण लिया। सभी को प्रशिक्षण उपरांत आज विभिन्न आगत अतिथियों द्वारा झारखंड प्रदेश एवं गुरुकुल शांति आश्रम के माध्यम से उन्हें सम्मान के साथ प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गये।
इस वर्ष झारखंड के अलावे छत्तीसगढ़, उड़ीसा, बंगाल एवं बिहार के प्रशिक्षकों के साथ-साथ अतिथियों ने भाग लेकर प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन किया। जिसमें चिकित्सक, पेशेवर वकील, समाजसेवी, शिक्षाविद, व्यापारी के साथ-साथ बैंक कर्मी, रिटायर आर्मी, प्रशासनिक पदाधिकारी गणों आदि ने उन्हें बौद्धिक रूप से एवं सफल व्यक्तित्व निर्माण के लिए मार्गदर्शन किया, ताकि भविष्य में एक कुशल व्यक्तित्व का निर्माण हो सके और राष्ट्र की सेवा सफल रूप से कर सके।
पूरे शिविर के आयोजन में आचार्य शरचचन्द्र आर्य अडिग खड़े होकर विभिन्न बाधाओं एवं चुनौतियां को पार करते हुए सफल आयोजन करने में विभिन्न संस्थाओं एवं मार्गदर्शकों, सहयोगियों, आर्य वीर दल के प्रशिक्षकों, जिले के समाजसेवियों, माता बहनों, गुरुकुल परिवार एवं गुरुकुल के सचेतकों के सहयोग से तन मन धन के सहयोग द्वारा भव्य आयोजन किया जा सका। वयस्क सेवा भारतीयों को आर्यवीर दल द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य आशीष आर्य ने किया।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के लातेहार जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) का एक सदस्य मारा गया। उसके सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान एक अन्य उग्रवादी को भी गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि मौहादंड पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत दौना के जंगल में रविवार रात सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। पलामू के डीआईजी वाईएस रमेश ने बताया, सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच लाख रुपये का इनामी मनीष यादव मारा गया। एक अन्य माओवादी कुंदन खेरवार को गिरफ्तार किया गया। कुंदन के सिर पर 10 लाख रुपये का इनाम बताया जा रहा है।
लातेहार में माओवादी मनीष यादव के साथ मुठभेड़ पर आईजी आपरेशन एवी होमकर ने कहा कि कल सूचना मिली थी कि लातेहार के पास एक जंगल में नक्सली छिपे हुए हैं। एक छोटी कार्रवाई टीम भेजी गई। माओवादियों ने पुलिस पर गोलीबारी की। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की।
मुठभेड़ के बाद तलाशी के दौरान एक शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान मनीष यादव के रूप में हुई है, जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम है। दूसरी टीम ने भागने की कोशिश कर रहे एक नक्सली को पकड़ा, जिसकी पहचान कुंदन खेरवार के रूप में हुई है, जो इस नक्सली दल का नेतृत्व कर रहा था। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान जारी है।
यह अभियान जिले में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान में जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा सहित दो माओवादियों के मारे जाने के बमुश्किल दो दिन बाद चलाया गया। पप्पू लोहरा पर 10 लाख रुपये का इनाम था। 24 मई को प्रतिबंधित झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के प्रमुख लोहरा और संगठन के उप-क्षेत्रीय कमांडर प्रभात गंझू मुठभेड़ के दौरान मारे गए थे। गंझू पर 5 लाख रुपये का इनाम था।
लातेहार पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत इचाबार वन क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और झारखंड पुलिस की ओर से संयुक्त अभियान चलाया गया। लोहरा लोहरदगा, गुमला, चतरा, पलामू और लातेहार जैसे कई जिलों में हत्या, जबरन वसूली और आगजनी सहित 98 मामलों में वांछित था। रमेश के अनुसार, गंझू 15 मामलों में वांछित था। दोनों कथित तौर पर सितंबर 2021 में एक आपरेशन के दौरान झारखंड जगुआर के डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार की हत्या में शामिल थे।
टीम एबीएन, रांची। आदिवासी अस्मिता और पहचान के लिए जनगणना के कॉलम में धर्म कोड जोड़ने की मांग को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस ने राजभवन के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया।
इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस ने राजभवन को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें केंद्र से मांग की गयी है कि उन्होंने जिस तरह से जनगणना कराने का निर्णय लिया है। उसी तरह अगर जनगणना कॉलम में आदिवासियों की अस्मिता और पहचान के लिए सरना धर्म कोड कॉलम आगामी जनगणना में नहीं जोड़ती है तो झारखंड में जनगणना नहीं होगी।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर हमारी मांग को अनसुना किया गया तो हम लोग इसके बाद जंतर- मंतर पर जुटेंगे और आदिवासियों की अस्मिता और पहचान के लिए जनगणना के धर्म के कॉलम में सरना धर्म कोड को जोड़ने की मांग करेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse