झारखंड

View All
Published / 2025-06-06 18:25:23
निर्जला एकादशी पर श्री राधा कृष्ण मंदिर में हुई विशेष पूजा

*प्रेस विज्ञप्ति*

*निर्जला एकादशी पर श्री राधा कृष्ण मंदिर में हुई विशेष पूजा*

श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर में निर्जला एकादशी पूजा का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री राधा कृष्ण जी का भव्य अलौकिक श्रृंगार, विशेष पूजा अर्चना, महाप्रसाद भोग, भजन- कीर्तन एवं सामूहिक महा आरती का आयोजन किया गया।
श्री राज श्याम जी को फल, मेवा, चूरमा, पेड़ा का विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे द्वारा लगाया गया। तथा पूरे विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना एवं महाआरती की गई। तत्पश्चात  भजन कीर्तन के कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने सुमधुर मनमोहक भजनों से भक्तों को अमृत गंगा का रसपान कराते हुए खूब झुमाया। एवं मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया। मंदिर में उपस्थित सैकड़ो श्रद्धालुओं एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने हाथ जोड़कर परिवार के सुख शांति समृद्धि के लिए श्री राधा- कृष्ण से प्रार्थना की। एवं सबों ने सामूहिक महाआरती में भाग लिया। तत्पश्चात श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने कहा कि निर्जला एकादशी व्रत हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण व्रत है। तथा इस दिन श्री हरि विष्णु जी के व्रत एवं पूजन से समस्त दुखों से छुटकारा मिलता है। तथा इस दिन की गई पूजा और दान से जीवन में सुख समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है, निर्जला एकादशी का व्रत न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि यह व्यक्ति के मानसिक और आध्यात्मिक विकास में भी सहायक होता है।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, संजय सर्राफ,पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, विशाल जालान, विष्णु सोनी, सुनील पोद्दार, सुरेश अग्रवाल, पवन पोद्दार, नंदकिशोर चौधरी, गिरधारी सर्राफ, दीपक सर्राफ, शशि, कांता, अनुराधा, अंजलि, तरुण, अतुल, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे।

प्रेस प@उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के 

Published / 2025-06-06 18:18:54
भ्रष्टाचार की जड़ बनता जा रहा प्रखंड कार्यालय : देवेंद्रनाथ महतो

  • जेएलकेएम ने आज किया कांके ब्लॉक ऑफिस का घेराव

टीम एबीएन, कांके/ रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा क्षेत्रीय अधिकार और भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर हैं। आज शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय कांके का घेराव किया गया। ग्रामीणों में जमीन विवाद, अबुआ आवास, पेंशन वितरण एवं अन्य सरकारी योजनाओं में अनियमितता से भारी आक्रोश है। आंदोलन का समर्थन करने संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो पहुंचे। 

देखते ही देखते ग्रामीण एवं संगठन कार्यकर्ताओं कि भींड जुट गया। घंटों तक कार्यालय को घेर कर रखा। जमकर नारेबाजी होने लगी। स्थिति को नियंत्रित करने स्थानीय कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजक दल-बल के साथ पहुंचे। देर शाम को आंदोलनरत ग्रामीणों के बीच प्रखंड विकाश पदाधिकारी विजय कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी नंदेश्वर दास से वार्ता हुआ।

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जमीन कागजी पेंच में जान बूझकर फसाया जा रहा है। सुधार के नाम पर दलाल और बिचोलिया से कार्यालय का सांठगांठ होता है। प्रखंड कार्यालय भ्रष्टाचार का जड़ बनते जा रहा है।मनमानी तरीके से अपने लोगों में ही केवल सरकारी योजनाओं का बंदरबांट हो रहा है।

बताते चले कि आज की इस आंदोलन में फुलेश्वर बैठा, राजु महतो, विनोद डॉन, रविंद्र कुमार दीपक, जयंती देवी, रिंकी चौधरी, सूरज नारायण महतो, जलेश्वर मार्शल, नवीन, अजय, प्रवीण, गौतम, मंटू आदि सैकड़ो संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।

Published / 2025-06-05 20:48:52
झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम टाटीसिलवे में मना विश्व पर्यावरण दिवस

सुरक्षित भविष्य के लिए पौधारोपण जरुरी: महेश गुप्ता 

टीम एबीएन, रांची। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम, टाटीसिलवे में विश्व पर्यावरण दिवस विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत जागरूकता रैली से हुई, जिसमें संस्थान के विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। रैली के माध्यम से टाटीसिलवे क्षेत्र में लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। 

इसके पश्चात टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन के समीप  101 पौधों का सामूहिक रूप से पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर टूल रूम के प्राचार्य  महेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी  आशुतोष मिश्रा, ट्रेनिंग इंचार्ज  मंगल टोप्पो, प्रोडक्शन इंचार्ज मो. जावेद अंसारी, इंजीनियर मेंटेनेंस कमलकांत सहित अन्य फैकल्टी  पुर्नेंदु पंकज, राकेश कुमार,  संजीव रंजन,  गौरव प्रियदर्शी, राहुल रंजन ,सुश्री पूनम खलखो एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में इंस्टीट्यूशन आफ इंजीनियर्स रांची चैप्टर के साथ भाषण प्रतियोगिता  का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने पर्यावरणीय समस्याओं और उनके समाधान पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए जनमानस को सतत विकास और हरित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। 

झारखंड गवर्नमेंट  टूल रूम के प्राचार्य एवं इंस्टीट्यूशन आफ इंजीनियर्स रांची चैप्टर के अध्यक्ष  महेश कुमार गुप्ता ने इस अवसर पर कहा  कि हमें केवल जागरूकता तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। जैसे कि अधिक से अधिक पौधारोपण और पेड़ों की अंधाधुंध कटाई को रोकना। यही हमारे लिए और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य की कुंजी है। 

इस अवसर पर इंस्टिट्यूशन आफ इंजीनियर्स, रांची चैप्टर के  सदस्यों ने न केवल अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई, बल्कि अपने अभिभाषणों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में ईआर संदीप भगत, महाप्रबंधक, सीएमपीडीआई, ईआर एमआर कुमार, ईआर मनोज कुमार, महाप्रबंधक, मेकॉन, एवं सुश्री सुमन सेठी जैसे अनुभवी विशेषज्ञों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन टूल रूम के ट्रेनिंग इंचार्ज मंगल टोप्पो ने किया, जबकि समापन भाषण वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने प्रस्तुत किया।

Published / 2025-06-05 20:47:48
पर्यावरण बचाने के संकल्प के साथ मना पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण को बचाने कि थीम पर छोटे बच्चों के नृत्य ने किया सभी को मंत्रमुग्ध 

टीम एबीएन, रांची। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड सरकार के वन प्रचार, प्रसार प्रभाग, रांची द्वारा आज दिनांक 5 जून 2025 को पलाश कॉन्फरेंस हॉल, डोरंडा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस वर्ष वन विभाग की थीम आओ वन बंधू बने। जिसका अर्थ था। प्रकृति के साथ दोस्ती कर पर्यावरण की रक्षा करना, जिसके अंतर्गत विभाग द्वारा पिछले कई महीनों से विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम, वृक्षारोपण अभियान एवं स्वच्छता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है। 

कार्यक्रम की शुरुआत पीसीसीएफ डेवलपमेंट वाईके दास, डीएफओ पब्लिसिटी श्रीकांत वर्मा, अशोक कुमार-पीसीसीएफ एवं एचवोएफएफ, शशिकार सामंता- पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ एवं सीडब्लूएलडब्लू, शैलजा सिंह-चेयरपर्सन बायोडायवर्सिटी बोर्ड, परितोष उपाध्याय- पीसीसीएफ एडमिन, संजीव कुमार-एमएस झारखंड बायोडायवर्सिटी बोर्ड, रवि रंजन-एपीसीसीएफ, कैंपा, यतीन्द्र कुमार दास- एपीसीसीएफ, डेवलपमेंट, विनयकांत मिश्रा- आईएफएस एवं अन्य विभागीय माननीय अतिथि ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। 

इसके तुरंत बाद सभी अतिथियों ने पौधरोपण किया गया। अतिथियों का स्वागत डीएफओ पब्लिसिटी श्री श्रीकांत वर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने अपने  संबोधन में कहा कि, पर्यावरण की रक्षा केवल एक दिन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह एक निरंतर प्रयास है जो आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी धरोहर को सुरक्षित रखता है। 

इसके बाद धरित्री कला केंद्र, रांची द्वारा पर्यारण को ध्यान में रखते हुए उनके दो ग्रुप ने नृत्य प्रस्तुत किया।  जिसमें छोटे बच्चों के  ग्रुप ने प्लास्टिक के इस्तमाल एवं इसके नुकसान से बचने  एवं प्लास्टिक के यूज पर  रोक लगाने की मुहीम पे बने थीम सांग पर नृत्य किया।  इनके इस नृत्य ने सभागार में मौजूद सभी का दिल जीत लिया।  इस अवसर पर सभागार में मौजूद लगभग 150 से अधिक लोगों ने संकल्प लिया की वो ऐसे सभी चीजों का बहिष्कार करेंगे जिससे हमारे धरती को नुकसान पहुंच रहा है।   

इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के छात्रों द्वारा फैंसी ड्रेस, पोयम रेसिटेशन एवं एस्से प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने , धरती को हरा भरा एवं अधिक सुन्दर बनाने की अपने मंतव्य को जाहिर किया। इसके अलावा सभी छात्रों को जागरूकता सामग्री दी गयी। विशेषज्ञों ने वनों की वर्तमान स्थिति, संकट और समाधान पर व्याख्यान भी दिया गया। इसके अलावा विजेताओं को पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मेडल भी दिया गया।   

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों का विचार, उनका रचनात्मकता और ज्ञान से भरा उनका उद्देश्य रहा जो यह सिद्ध कर दिया कि वे पर्यावरण के लिए न सिर्फ संवेदनशील हैं, बल्कि बदलाव के वाहक भी बन सकते हैं। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा पर्यावरण सुरक्षा की शपथ लेकर किया गया। जिसमे बच्चों ने वन बंधू बनने की शपथ ली। वनों की रक्षा करने, पर्यावरण को बचाने और हरियाली को बढ़ावा देने की शपथ शामिल थी। 

कार्यक्रम के अंत में डीएफओ पब्लिसिटी श्रीकांत वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने में सहायक सिद्ध होते हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वन बंधू बनने का यह अभियान यहीं खत्म नहीं होता यह तो एक शुरुआत है। आओ वन बंधू बनें एक आवाज है, एक आंदोलन है। उन्होंने छात्रों से झारखंड को फिर से हरा-भरा बनाने की मुहिम में एकजुट होने का आग्रह किया।

Published / 2025-06-05 20:45:36
पर्यावरण दिवस पर लगाये गये पौधे, उनकी सुरक्षा का भी लिया संकल्प

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस पर इंदिरा पैलेस हिनू में अंतराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन झारखंड राज्य सहकारी बैंक, हिनू शाखा द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विभा सिंह, चेयरपर्सन झारखंड स्टेट कोआपरेटिव बैंक, जयप्रकाश शर्मा, संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियां, अफ्रेम जार्ज  कुजूर  प्रबंध निदेशक सह उप निबंधक, कुमोद कुमार, प्रबंध निदेशक झामकोफेड, जयदेव सिंह, पूर्व संयुक्त निबंधक, प्रभात कुमार सिंह, निदेशक, कामेश्वर उरांव, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी, संजय सिंह, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, धीरज कुमार, पंकज  कुमार, देवेश कुमार, शाखा प्रबंधक, एलआईसी, काली सिंह निदेशक, गोल इंस्टीट्यूट सहित गणमान्य उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह, आजीविका स्वयं सहायता समूह, गव्य सहयोग समितियां, पिंक आटो स्वयं सहायता समूह कि महिला एवं लैंप के किसानों के बीच 500 पौधा वितरण किया गया। लैंप के सदस्यों एवं गव्य विकास सहयोग समितियां के सदस्यों के बीच झारखंड स्टेट को आपरेटिव बैंक का माइक्रो एटीएम का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर इंदिरा पैलेस, हिनू एवं आसपास के सभी व्यावसायीगण उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति में अतिथियों के कर कमल से इंदिरा पैलेस परिसर, हिनू में वृक्षारोपण भी किया गया।

चेयरपर्सन, विभा सिंह द्वारा महिलाओं एवं किसानों को संबोधित करते हुए एक पेड़ मां के नाम, सभी को लगाने का आहवान किया गया तथा अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष पूरे वर्ष मनाने एवं उसमें पर्यावरण को बेहतर बनाने में सहकारिता की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। झारखंड राज्य सहकारी बैंक पूरे राज्य में वृक्षारोपण का कार्यक्रम चला रहा है। 

उप निबंधक सह प्रबंध निदेशक अफ्रम जॉर्ज कुजूर द्वारा सहकारिता से महिला सशक्तिकरण एवं इसके माध्यम से पर्यावरण की सुरक्षा पर प्रकाश डाला गया।उन्होंने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की आवश्यकता है। कुमोद कुमार, प्रबंध निदेशक द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा पर प्रकाश डाला गया। श्री कुमार द्वारा सहकार से समृद्धि तथा सहकारिता से पर्यावरण के प्रति लोगों को जागृत करने का आह्वान किया गया। 

इस कार्यक्रम में डॉक्टर सुबोध कुमार, संजीव कुमार, विकास कुमार, अभिजीत सेन, बलबीर जैन, नीरज कुमार, पूनम शर्मा, मनोज कुमार, झारखंड स्टेट कोआपरेटिव बैंक हिनू शाखा के अधिकारी छाया कुमारी, अंजली कुमारी,   अवशेष कुजूर, अमित टोप्पो, रविंद्र सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे लिये। उक्त जानकारी बालबीर जैन ने दी। 

Published / 2025-06-05 18:57:40
अब मेधा डेयरी का भी मिलेगा मिल्क पाउडर

होटवार में मेधा डेयरी के पाउडर प्लांट का शिलान्यास कल 

टीम एबीएन, रांची। रांची सहित पूरे झारखंड के ग्राहकों और किसानों के लिए अच्छी खबर है। होटवार में मिल्क पाउडर प्लांट का शिलान्यास छह जून को होनेवाला है। प्लांट का शिलान्यास मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर एक बजे करेंगे। 

उनके साथ कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, एनडीडीबी के चेयरमैन डॉ मीनेश शाह, मेधा डेयरी के एमडी जयदेव बिस्वास सहित कई अधिकारी रहेंगे। प्लांट के बनने से कई फायदे होंगे। दूध सरप्लस होने पर इसे पाउडर बनाने के लिए अब तक दूसरे राज्यों में भेजना पड़ता था। 

यही नहीं, ट्रांसपोर्टेशन पर भी अधिक खर्च होता था। लेकिन, होटवार में प्लांट चालू से अब आसानी से प्लांट में ही दूध को पाउडर में कन्वर्ट किया जा सकेगा। प्लांट चालू होने से किसानों को लाभ होगा। साथ ही अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिलेगा।

Published / 2025-06-05 18:57:03
शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी खुशी-खुशी मनायें त्योहार : उपायुक्त

  • पलामू में शांति समिति के सदस्य टीम भावना के साथ कायम करें मिसाल : पुलिस अधीक्षक 
  • सोशल व डिजिटल मीडिया पर पैनी नजर, मीडिया कर्मियों से भी अपील 
  • बकरीद को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में समाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील 
  • उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में नगर भवन में हुई बैठक 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। जिले में अमन-चैन, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाये रखने में शांति समिति, प्रबुद्धजन, समाजसेवी एवं गणमान्य व्यक्तियों की अहम भूमिका है। ईद-उल-अजहा (बकरीद) त्योहार के मद्देनजर जिले में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की आवश्यकता है। शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी पलामूवासी खुशी-खुशी त्योहार मनायें। जुलूस बिना अनुमति के नहीं निकालें। 

प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और तत्परता के साथ कार्य कर रही है।  यह बातें पलामू उपायुक्त समीरा एस ने कही। वे आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक को संबोधित कर रहीं थीं। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक स्थानीय पं. दीनदयाल उपाध्याय समृति नगर भवन में आयोजित की गयी। 

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से सभी से सामाजिक समरसता, भाईचारा एवं सौहार्द बनाये रखने की अपील की। शांति समिति के सदस्यों द्वारा पेयजल एवं बिजली की व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग पर उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि त्योहार में कोई समस्या नहीं होगी। समस्याओं का समय रहते निदान कर लिया जायेगा।   

पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने कहा कि पूरे जिले में विधि व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। संयुक्त आदेश जारी किया गया है। पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन की संयुक्त प्रयास से विशेष एहतियायत एवं निगरानी बरती जा रही है। पलामू में शांति समिति के सदस्यों ने हमेशा से टीम भावना के साथ शांतिपूर्ण त्योहार मनाने में सहयोग किया है। इस त्योहार में भी शांति समिति के सदस्य एवं आमलोग सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाकर मिसाल कायम करेंगे। यही प्रशासन की उम्मीद है। 

उन्होंने कहा कि त्योहार को लेकर दंडाधिकारी एवं पुलिस बलों की तैनाती की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में गश्ती भी बढ़ायी गयी है। धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष चौकसी बरती जा रही है। उन्होंने अनुमति के उपरांत ही जुलूस निकालने एवं उसके लिए निर्धारित मार्ग का ही चयन करने का निदेश दिया। पुलिस अधीक्षक ने सभी से त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।  

डिजिटल व इंटरनेट मीडिया पर पैनी नजर  

शांति समिति की बैठक में बताया गया कि बकरीद त्योहार के मद्देनजर वाट्सएप, फेशबुक, इंस्टग्राम, एक्स, युट्यूब, वेबसाइट, पोर्टल जैसे डिजिटल और इंटरनेट मीडिया पर प्रशासन की पैनी नजर है। इसपर कई स्तरों पर निगरानी रखी जा रही है। किसी शरारती या असामजिक तत्वों द्वारा अफवाह फैलाने की कोशिश करने की स्थिति में संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। 

सोशल मीडिया पर असामाजिक तत्वों द्वारा नफरत फैलाने वाले, भड़काऊ कॉमेंट्स और वीडियो प्रसारित कर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किये जाने पर संबंधितों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी। मीडिया कर्मियों से भी कोई भी सूचनाएं आने पर उसका सत्यापन करने के उपरांत ही प्रसारण एवं फारवर्ड करने की अपील की गयी। 

शांति समिति की बैठक में सभी से अपील की गयी कि बकरीद में कुर्बानी खुले में नहीं दी जाये एवं कुर्बानी के बाद अनुपयोगी चीजों का निपटारा इस तरह किया जाए कि पर्यावरण में प्रदूषण नहीं फैले। साथ ही शांति एवं विधि व्यवस्था तथा सांप्रदायिक सद्भाव बनाये रखने में मदद मिले।  

उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद ने बैठक का संचालन किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से त्योहार की तैयारी पूरी की गई है। संयुक्त आदेश जारी किये गये हैं। उन्होंने कहा कि बकरीद त्योहार को लेकर सतर्कता के साथ प्रशासन कार्य कर रही है। उन्होंने सभी से शांति पूर्ण त्योहार मनाने की अपील की।

नियंत्रण कक्ष से होगी निगरानी 

शांति समिति की बैठक में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने कहा कि बकरीद त्योहार के मद्देनजर जिलास्तरीय नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। वहीं अनुमंडल स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष कार्य करेगा। जिला स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष का नंबर 7070452955 है।  

बैठक में शांति समिति के सदस्य दुर्गा जौहरी, टीटी निरीक्षक बीएम पांडेय, पूर्व सदर समीम अहमद, मोहरम इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष जिशान खान, महावीर महावीर नवयुवक दल जनरल के अध्यक्ष जुगल किशोर एवं संरक्षक बबलू गुप्ता ने त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील करते हुए पेयजल, बिजली आदि की व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग प्रशासन से की। प्रशासन द्वारा उन्हें भरोसा दिया कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त कर ली जायेगी।  

बैठक में उपायुक्त समीरा एस, पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन, उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार सहित जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मेदिनीनगर जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्य, विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि, मुहर्रम इंतजामिया कमेटी, महावीर नवयुवक दल जेनरल के संरक्षक, अध्यक्ष आदि प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Published / 2025-06-05 18:50:25
बिना स्थानीय नीति की नियुक्ति प्रक्रिया बेईमानी : देवेंद्रनाथ महतो

570 किलोमीटर दूरी तय कर खतियानी पदयात्रा आज पहुंचा राजभवन 

09 जून को महामहिम के समक्ष वार्ता की तिथि हुई सुनिश्चित 

टीम एबीएन, रांची। राज्य में एक बार फिर खतियानी लड़ाई तेज होते जा रही है। न्यायिक पदयात्रा करते हुए आज 21वें दिन खतियानी पदयात्रा राजभवन तक पहुंची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा आहूत खतियानी पदयात्रा आज गुरुवार को बूटी मोड़ से राज भवन गेट तक जोश-खरोश के साथ पहुंचा। संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने विधिवत स्वागत करते हुए क्षेत्रीय सांस्कृतिक व रीति-रिवाज मुद्रा में राजभवन तक ले पहुंचे।

खतियान 1932 को केंद्र बिंदु मानते हुए अंतिम सर्वे सेटलमेंट के आधार पर राज्य में स्थानीय नीति, नियोजन नीति, विस्थापन नीति, उद्योग नीति व सभी निकायों में क्षेत्रीय प्राथमिकता के मांग को लेकर राजभवन गेट के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया गया। झारखंडी एकता जिंदाबाद... हेमंत सरकार होश आओ... के नारे गूंजे। राजभवन की ओर से 09 जून 2025 (सोमवार) का तिथि वार्ता लिए सुनिश्चित की गयी। 

धरना स्थल में देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि बिना स्थानीय नीति का राज्य में नियुक्ति प्रक्रिया चलाना बेईमानी है। स्थानीयता विधेयक को बार-बार लटकाया, भटकाया और अटकाया जा रहा है। सरकार स्थानीयता के मामले में उदासीन है। 

सरकार तत्काल झारखंडी आदिवासी मूलवासी के हक अधिकार के संरक्षण के लिए श्रम एवं नियोजन विभाग बिहार सरकार के दिनांक 03 मार्च 1982 पत्रांक संख्या 5014/81-806 को बिहार पुनर्गठन अधिनियम-2000 के धारा 85 में प्रदत शक्ति के तहत बिहार के जगह झारखंड और पटना के जगह रांची संशोधित करते हुए अंगीकृत किया जाये। 

बताते चलें कि यह पदयात्रा 15 मई को उप राजधानी दुमका के फूलों-झानो चौक से आरंभ किया गया था। तय जारी रूट के अनुसार से कुल 21 विधानसभा क्षेत्र से होते हुए 570 किलोमीटर की दूरी को तय कर आज राजधानी रांची पहुंचा। 

बीते दिन संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष व डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने इस पदयात्रा को ऐतिहासिक सफल बनाने का आह्वान किया था। आज की इस पदयात्रा में देवेंद्रनाथ महतो, अमित मंडल, विजय सिंह, अयूब अली, दमयंती मुंडा,  फुलेश्वर बैठा, निशा भगत, समुद्र पाहन, महेंद्र कुमार मंडल, रुपैश विराठ, संतोष महतो, प्रेम नायक, गुणा भगत, प्रेम मार्डी आदि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी व हजारों जनसाधारण की भारी भीड़ देखी गयी।

Page 334 of 1691

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse