टीम एबीएन, रांची। झारखंड में शनिवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया गया और इस अवसर पर राज्य में सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में उमड़ पड़े। पारंपरिक पोशाक और टोपी पहने हुए बच्चों सहित बड़ी संख्या में नमाजी ईद की नमाज अदा करने के लिए एकत्र हुए।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। सोरेन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ईद-उल-अजहा पर सभी को बहुत बधाई। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप सभी स्वस्थ, खुश और समृद्ध रहें। रांची में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की।
त्योहार के मद्देनजर राज्य भर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये। रांची पुलिस ने कहा कि उसने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य की राजधानी में सुरक्षा उपायों को मजबूत किया है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण सुरक्षा और संरक्षण का लिया गया निर्णय। अनुमण्डल के एक मात्र सरकारी डिग्री कॉलेज झारहा में पर्यावरण पर जागरूकता पर विचार गोष्ठी की गयी।
इस दौरान प्राचार्य डॉ राम कुमार प्रसाद ने बताया कि गर्मी छुट्टी होने के बाद भी विद्यार्थियों की सार्थक उपस्थिति रही इस दौरान उन्होंने पर्यावरण पर शंदेश देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज बहुत जरूरी हैं दुनिया मे बढ़ती भौतिकता से कही ना कही उसका प्रतिकूल असर गोलबल वार्मिग पर पड़ रहा हैं जिससे आने वाले समय मे मानव जीवन ही नही बल्कि धरती के सभी जीव जंतुओं पर पड़ेगा और उसका सबसे प्रमुख कारण हैं हमारी भौतिक स्वार्थ।
उन्होंने इन सभी चीजों के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने की बात कही उन्होंने वर्तमान में सिंगल यूज प्लास्टिक का घर घर से वहिष्कार करने की बात कही वहीं प्रोफेसर डॉ चंदन कुमार ने पर्यावरण संरक्षण पर विस्तृत चर्चा किया एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ दिलाया मौके पर दर्जनो विद्यार्थी व कर्मी मौजूद थे।
टीम एबीएन, रांची। रांची जिला संगठनात्मक चुनाव के प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए रांची जिला राजद की निर्वाचन प्रभारी श्रीमती मंजू साह जी का दिनांक 7 जून 2025 दिन शनिवार को रांची आगमन होगा। 08 जून दिन रविवार को रांची जिला अध्यक्ष का चुनाव होना है।
राजद प्रदेश कार्यालय बी 2569, सेक्टर 2 बाइपास रोड, रांची में संपन्न कराया जाएगा जिसमें जिला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।
राष्ट्रीय जनता दल के सभी सम्मानित एवं समर्पित प्रदेश पदाधिकारी जिला के पदाधिकारी प्रखंड के पदाधिकारी तथा कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्तागण से अपील है कि सभी अपना कीमती समय निकालकर निर्धारित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर चुनावी महापर्व को गरिमा प्रदान करें आप सभी की उपस्थिति प्रार्थना एवं अनिवार्य है।
टीम एबीएन, रांची। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नवा बिहान कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम द्वारा एक प्रेरणादायक और समाजोपयोगी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और विकसित भारत के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को एक साथ जोड़ते हुए कई सराहनीय गतिविधियाँ सम्पन्न हुईं।
कार्यक्रम की शुरुआत एक संगोष्ठी से हुई, जिसमें पर्यावरणविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और समुदाय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संगोष्ठी में वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन, जल और वायु प्रदूषण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि पर्यावरण का संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।
इसके बाद नवा बिहान द्वारा एक विशेष पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्थानीय नागरिकों, खासकर महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही। पौधारोपण, सफाई अभियान और प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी गई। प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने घर, मोहल्ले और गाँव को स्वच्छ और हरित बनाएंगे तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह रही कि इसमें महिलाओं को घरेलू उपयोगी उत्पाद जैसे टॉयलेट क्लीनर, सैनिटरी नैपकिन, हैंडवॉश आदि बनाने की प्रॉडक्ट ट्रेनिंग दी गई। यह प्रशिक्षण उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और अपने परिवार की आय में योगदान देने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। इस अवसर पर महिलाओं ने गहरी रुचि और उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया और कहा कि वे अब अपने गाँव में लघु उद्योग शुरू करेंगी।
कार्यक्रम में विकसित भारत विषय पर भी एक प्रेरक चर्चा सत्र हुआ जिसमें विजय राय द्वारा बताया गया कि भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी को प्राथमिकता देना जरूरी है।
नवा बिहान के सचिव श्री आर अजय ने कहा, हमारा उद्देश्य केवल कार्यक्रम करना नहीं, बल्कि एक स्थायी सामाजिक परिवर्तन की नींव रखना है। जब महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी और पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, तभी हम सच में एक विकसित भारत की कल्पना कर सकते हैं।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, पौधे और पर्यावरण किट वितरित किए गए। यह आयोजन नवा बिहान की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है – जहाँ प्रकृति, नारी और राष्ट्र तीनों को साथ लेकर समग्र विकास की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
नवा बिहान का यह आयोजन न केवल एक दिन का कार्यक्रम था, बल्कि एक मिशन की शुरुआत है – हरित, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की ओर। कार्यक्रम में महिला समूह प्रमुख शिष्मणि कुमारी, देवरानी देवी, मुक्ता नारायण, सोनी तिवारी, अंजलि वर्मा, ममता, प्रशिला बारा, शिवानी, नैनशी कुमारी आदि उपस्थित रहे।
टीम एबीएन, रांची। आज के दौर में सिर्फ महंगाई बढ़ती जा रही है पर किसानों की आय नहीं बढ़ पा रही है। आप हतोउत्साहित न हो, हम आपके साथ खड़े हैं। हमारे किसान कैसे समृद्ध हो इसे लेकर निरंतर हम अनेकों योजनाओं को लेकर आ रहे हैं।
आप लोगों का उपजाया धान सरकार खरीदती है, दूध उत्पादन भी सरकार खरीदती है। पूर्व में हमारे मेहनतकश किसानों को लेकर सिर्फ काम चलाऊ काम होता था, हमने इस दशा की दिशा बदली है। आज किसानों को कई क्षेत्रों में सहयोग किया जा रहा है। हम पहले कई उत्पाद के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर रहते थे, लेकिन इस स्थिति में कमी आयी है, हम जल्द ही अपने पैरों पर खड़ा होने का काम करेंगे।
राज्य में अलग-अलग जगहों पर दूध संग्रहण को कैसे बेहतर बनाया जाए इसे लेकर हम कार्ययोजना बना रहे हैं। पंचायत स्तर पर दूध संग्रहण मजबूत हो ऐसी हमारी सोच है। मुझे पता चला है कि अलग-अलग राज्यों से यहां फर्जी पनीर, फर्जी खोया बेचा जा रहा है, जिसे लेकर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
पूरे देश में लोग व्यक्तिगत रूप से खेतीबाड़ी कर उसे व्यवसाय के रूप में भी आगे बढ़ा रहे हैं। हमारे राज्य के होनहार नौजवान, देश के ख्यातिप्राप्त क्रिकेटर एमएस धोनी भी खेतीबाड़ी करते हैं। और उनके खेत का उत्पाद विदेशों में भी बेचा जाता है। जब क्रिकेट खेलने वाले एक व्यस्त व्यक्ति खेतीबाड़ी कर सकते हैं तो हम क्यूं नहीं?
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सरकारी अस्पताल ने प्रसव पीड़ा से गुजर रही महिला के गर्भ में बच्चे की मौत होना बताकर कथित तौर पर भर्ती करने से मना कर दिया था। महिला ने अब एक निजी अस्पताल में लड़के को जन्म दिया है। घटना के बाद हजारीबाग जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं। लड़के को जन्म देने वाली महिला का नाम मनीषा देवी है।
उनके पति विनोद साओ ने दावा किया है कि वह बुधवार को अपनी पत्नी को चलकुशा ब्लॉक से लगभग 120 किलोमीटर दूर हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां नर्सों ने बताया कि मनीषा का हीमोग्लोबिन कम है। उसके बच्चे की गर्भ में ही मौत हो चुकी है।
विनोद ने बताया कि इसके बाद भी उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी, जिसके बाद वह पत्नी को जिले के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पत्नी ने निजी अस्पताल में स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
साओ ने कहा, मैं अपने बच्चे के सुरक्षित प्रसव के लिए सेंट कोलंबा मिशन अस्पताल के डॉक्टरों को धन्यवाद देती हूं। हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अधीक्षक को घटना की जांच शुरू करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों का उद्देश्य मरीजों को कम कीमत पर बेहतरीन उपचार उपलब्ध कराना है, लेकिन यहां कथित तौर पर इससे इनकार किया गया। मैंने अस्पताल के अधिकारियों को इस संबंध में एक जांच समिति गठित करने का निर्देश दिया है।
निजी अस्पताल के संचालक और श्रीनिवास मंगलम ट्रस्ट के मालिक डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि मनीषा की कई जांच करायी गयीं।सभी रिपोर्ट सही मिलने के बाद उसकी डिलीवरी की गयी, जिसके बाद उसने बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। पलामू में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नेशनल हाईवे-75 पर सतबरवा थाना क्षेत्र के ताबर गांव के पास गुरुवार को एक बाइक पुल से नीचे गिर गयी, जिसमें 2 दोस्तों की मौत हो गयी।
मृतकों की पहचान राजबली भुइयां (निवासी-सरजा, सतबरवा) और रूपदेव उरांव (निवासी-झाबर, लेस्लीगंज) के रूप में हुई है। दोनों दोस्त बाजार करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे, तभी अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गयी। घटना की सूचना मिलते ही सतबरवा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए तुंबागाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया।
वहीं, रूपदेव की हालत गंभीर देख उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MRMCH) रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी विश्वनाथ राणा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां रो-रोकर बुरा हाल था।
वहीं स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, बाइक तेज रफ्तार में थी और पुल पर नियंत्रण खो देने के कारण नीचे गिर गई। दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लोगों ने बताया कि अगर समय पर प्राथमिक उपचार मिलता, तो शायद जान बचाई जा सकती थी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू उपायुक्त समीरा एस० की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय वेश्म में बटाने नदी इको सिस्टम इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम के क्रियान्वयन को लेकर बैठक हुई। बैठक में बटाने नदी के उद्गम स्थल से लेकर पलामू जिला के सीमा तक नदी के जीर्णोद्वार के संबंध में विचार- विमर्श किया गया। नदी में छोटे-छोटे चेक डैम, छोटे जलाशय बराज एवं अन्य निर्मित संरचनाओं का सर्वेक्षण कर योजना का एक वृहद एसओपी तैयार करने का निर्णय लिया गया।
उपायुक्त ने इस योजना में Conversion के माध्यम से एसओपी फॉलो करते हुए वन विभाग, नीति आयोग, मनरेगा, जलछाजन आदि योजनाओं से इस पूरे कार्यक्रम को निष्पादित करने का निदेश दिया। उपायुक्त ने इस योजना को समयबद्ध एवं अभियान चलाकर शीघ्रता से इसे पूरा करने का निदेश दिया।
उपायुक्त ने योजना के सफल कार्यान्वयन हेतु जिला स्तर पर एक कमेटी का गठन किया। वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार को इस कमेटी का नोडल पदाधिकारी नामित किया गया। उनके स्तर पर पदाधिकारियों की टीम वृहद एसओपी तैयार करेगी।
उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त को Conversion से संबंंधित सभी विभागों के संबंंधित पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम के लिए तैयार किए गए एसओपी के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन हेतु कार्यक्रम का निष्पादन सुनिश्चित करने का निदेश दिया।
उपायुक्त ने अपर समाहर्ता को बटाने नदी से संबंधित भू-अर्जन एवं पुर्नवास की समीक्षा विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी एवं संबंंधित अंचल अधिकारियों से करते हुए भू-अर्जन, राहत एवं पुर्नवास तथा स्थानीय निवासियों की समस्याओं का अनुश्रवण एवं उनके निराकरण के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निदेश दिया। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार, उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse