टीम एबीएन, रांची। विद्या मंदिर भारतीय सोशल ट्रिब्यूट पब्लिक स्कूल महिलौंग टाटीसिलवे में आज प्रतिभा सम्मान समारोह मनाया गया। दसवीं जैक बोर्ड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्रों को चिन्हित करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। परितोषित देते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया एवं आगे के बेहतर करियर विकल्प तलाश की जानकारी विद्यालय प्रबंधन द्वारा साझा किया गया।
सम्मान समारोह में सबसे उत्कृष्ट प्रथम परिणाम प्रदर्शन करने वाले छात्रों को जेएलकेएम वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया। प्रथम स्थान पर 90% के साथ अनूप महतो, 89% के साथ द्वितीय स्थान पर तनु कुमारी एवं 88% अंक से तृतीय स्थान पर रामनाथ महतो का प्रदर्शन रहा। देवेंद्रनाथ महतो ने छात्रों के हौसला बढ़ाते हुए कहा की आज के छात्र कल के हमारे भविष्य हैं। छात्रों को अपने करियर विकल्प की चयन उनके पसंद के अनुसार से ही होनी चाहिए। छात्रों को उनके लक्ष्य के चयन पर किसी भी प्रकार की दबाव नहीं होनी चाहिए।
विद्यालय के डायरेक्टर विमल कुमार महतो ने जानकारी देते हुए कहा की हमारे विद्यालय का परिणाम इस बार सत् प्रतिशत रहा। सभी के सभी सम्मिलित अभ्यर्थी प्रथम स्थान से उत्तीर्णता हासिल किया है। आज के इस प्रतिभा सम्मान समारोह माहीलौंग पंचायत के मुखिया संदीप तिर्की, प्राचार्य मरियम कुमारी सांगा, महावीर साहू, रंजीत कुमार, लक्ष्मी कुमारी, मंजू लकड़ा आदि विद्यालय परिवार के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
टीम एबीएन, रांची। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर नवा बिहान द्वारा लेक व्यू हॉस्पिटल एंड ब्लड सेंटर के सहयोग से हरिओम टावर, रांची में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस शिविर को सफल बनाने में समर इंटर्नशिप (एस आर एम चेन्नई, राय यूनिवर्सिटी रांची और रूरल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट, रांची यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी) कर रहे छात्र-छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने वॉलंटियरिंग कर कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराया।
रक्तदान एक महान मानव सेवा है। यह न केवल किसी ज़रूरतमंद की जान बचाता है, बल्कि रक्तदाता के लिए भी कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। आज जब हर दो सेकेंड में किसी न किसी को रक्त की आवश्यकता होती है, ऐसे में नियमित रक्तदान से हम समाज में जीवन की एक नई आशा जगा सकते हैं।
शिविर में उपस्थित डॉ मुकेश कुमार ने बताया कि रक्तदान से शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है, जिससे दिल के रोगों की संभावना कम होती है। यह शरीर में नई रक्त कोशिकाओं के निर्माण को भी प्रोत्साहित करता है, जिससे शरीर अधिक सक्रिय और स्वस्थ बना रहता है। रक्तदान करने से वजन नियंत्रण में मदद मिलती है और लिवर कार्यप्रणाली बेहतर होती है। साथ ही, यह एक मानसिक संतोष भी प्रदान करता है कि हमारे कुछ बूंदों से किसी का जीवन बच सकता है।
कार्यक्रम की शुरुआत नवा बिहान के पदाधिकारियों और लेक व्यू हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सकों की उपस्थिति में हुई। आयोजन में करीब 20 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कई रक्तदाताओं ने पहली बार रक्तदान किया और इस अनुभव को बेहद प्रेरणादायक और भावनात्मक बताया।
नवा बिहान अध्यक्ष आर. अजय ने कहा कि रक्तदान केवल एक सेवा नहीं, बल्कि जीवन का संचार है। जब हम रक्तदान करते हैं, तो हम अनजाने में ही किसी परिवार में फिर से मुस्कान ला सकते हैं। लेक व्यू हॉस्पिटल की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी दी गई।
समर इंटर्नशिप के विद्यार्थियों ने न केवल रक्तदाताओं को प्रेरित किया, बल्कि व्यवस्थाओं को संभालते हुए टीमवर्क और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय भी दिया। नवा बिहान भविष्य में ऐसे और भी स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने हेतु संकल्पित है।
रक्तदान करें — जीवन बचाएं। यही विश्व रक्तदाता दिवस का सच्चा संदेश है।
लेक व्यू से प्रकाश साहा, अंकित कुमार के साथ स्टाफ नर्स और टेक्निकल टीम के साथ नवा बिहान से निखिल राज, ब्रिज मोहन ओझा, पूजा कुमारी, मिथलेश उरांव, प्रणव झा, रोशन राठौड़, देवेश झा, किरण कुमारी, इंशा आफताब,राहुल, प्रियांशु, अजय कुजूर, रबीना डुंगडुंग, अभय, जूही केरकेट्टा, सुशीला तिग्गा, राहुल खलको आदि उपस्थित रहे।
टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन की प्रांतीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने अहमदाबाद में एयर इंडिया की हुई विमान दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि इस अत्यंत पीड़ादायक और मन को विचलित एवं मर्माहत करने वाली दुखद घटना ने सम्पूर्ण देशवासियों को स्तब्ध कर दिया है।
इस भीषण दुर्घटना में हुई सभी मृतकों के दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। तथा इस हृदयविदारक हादसे में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है।
इस कठिन घड़ी में हम शोकाकुल सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर उन्हें इस कठिन दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें, तथा सभी घायलों को अति शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हो। हम आशा व्यक्त करते हैं सरकार व संबंधित एजेंसियाँ इस दुर्घटना की गहन जांच कर आगे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठायेंगी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने धनबाद एस एस पी महोदय को पत्र लिखकर कहा कि ऐना कोलियरी से टाटा ट्रांसपोर्टिंग के आड़ में टाटा वेंडर नरेश कुमार प्राइवेट लिमिटेड ओर आॅथराइज्ड ट्रांसपोर्टर श्रीकांत सिंह अवैध कोयला चोरी करवा रहे है।
नरेश कुमार प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा एना कोलियरी से टाटा भेलाटांड़ कोलियरी तक कोयला ट्रांसपोर्टिंग का कार्य किया जा रहा है। लेकिन आज चोरी के उद्देश्य से कंपनी की एक गाड़ी (संख्या खऌ10 उङ 8987) नियत मार्ग से न जाकर कपूरिया मोड़ से बिना मुड़े महुदा की तरफ कोयला बेचने हेतु जा रही थी तभी महुदा थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर वाहन को जब्त कर लिया और उसे महुदा थाना ले जाया गया।
इस कोयला चोरी में टाटा कंपनी के कुछ अधिकारियों की भी मिलीभगत बताई जा रही है, नरेश कुमार कंपनी और टाटा के कुछ अफसरों की संलिप्तता है ओर पिछले कई दिनों से ये कोयला का हेरा पहरी चल रहा था और कोयला चोरी किया जा रहा था । इसलिए आप से सदर अनुरोध है कि आप अपने स्तर से जांच करते हुए नरेश कुमार प्राइवेट लिमिटेड ओर आॅथराइज्ड ट्रांसपोर्टर श्रीकांत सिंह पर कार्य वाई करने का कृपा करेंगे ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके ।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज अबुआ अधिकार मंच का एक शिष्टमंडल ने राजभवन में भेंट की तथा झारखण्ड राज्य में प्रतिबंधित मादक पदार्थों की खुलेआम बिक्री, इसके बढ़ते दुष्परिणाम एवं प्रशासनिक स्तर पर हो रही निष्क्रियता को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए एक ज्ञापन समर्पित किया।
शिष्टमंडल ने राज्यपाल को अवगत कराया कि कई मोहल्लों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा शिक्षण संस्थानों के आसपास प्रतिबंधित मादक पदार्थों की बिक्री हो रही है, जिससे समाज विशेषकर युवाओं पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। राज्यपाल से शिष्टमंडल ने इस गंभीर समस्या पर संज्ञान लेते हुए शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई करने के लिए पहल करने का आग्रह किया।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आज पलामू सांसद-सह-दिशा के अध्यक्ष विष्णु दयाल राम की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में हुई। बैठक में मुख्य रूप से वित्त, वाणिज्यकर, योजना एवं विकास व संसदीय कार्य विभाग के मंत्री राधा कृष्ण किशोर सहित विधायकगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ सभी जिला एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि पदाधिकारी पलामू के विकास में अपनी योगदान दें। यहां के लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। इसके लिए गंभीरता से समझने एवं कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दिशा की बैठक में जनहित से संबंधित लिये गये निर्णय का अनुपालन हो और इसका फायदा सीधे लोगों को मिले।
बैठक में जवाब देने के लिए पदाधिकारी पूरी तैयारी करके पहुंचे। उन्होंने कहा कि दिशा की बैठक में बीडीओ एवं सीओ भी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे, ताकि उनके क्षेत्र से संबंधित समस्याएं आने पर उनका जवाब प्राप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सोशल इंस्पैक्ट क्या है? योजनाओं का लाभ धरातल पर उतारने में आ रही समस्याओं का निदान करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समयबद्धता से कार्य कर हमें आकांक्षी जिले से बाहर निकलने के लिए कार्य करने की आवश्यकता है।
बैठक में उपस्थित वित्त, वाणिज्यकर, योजना एवं विकास व संसदीय कार्य विभाग के मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि प्राथमिकता क्षेत्र में विकास के लिए सरकार प्रयत्नशील है। पलामू के सामाजिक क्षेत्रों में विकास के लिए सभी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने पलामू में अनटाइड फंड से पेयजलापूर्ति योजनाओं को दुरूस्त किये जाने संबंधी कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पलामू में यह पहली बार हुआ है। मंत्री ने जिले में डीएमएफटी की बैठक में जनप्रतिनिधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं डीएमएफटी फंड का नियमानुकूल खर्च करने की बातें कही, ताकि महालेखाकार से कोई आपत्ति (आब्जेक्शन) नहीं हो। उन्होंने डीएमएफटी मद से हुए कार्यों की सोशल आॅडिट कराने की बातें कही, ताकि जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के बीच पारदर्शिता बनी रहे।
मंत्री ने पांडू थाना परिसर में रह रहे अनुसूचित जनजाति परिवारों को बसाये जाने को लेकर अबतक किये गये कार्रवाई की बातें कही। अपर समाहर्ता ने कहा कि पिछले दिनों वे वहां भ्रमण किये हैं। उन्हें बसाये जाने को लेकर आवश्यक पहल की जा रही है।
बैठक में पूर्व की बैठक में लिये गये निर्णय के अनुपालन के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, जलपथ प्रमंडल, एनएचएआई, भवन प्रमंडल, मत्स्य से संबंधित रैयतों की समस्या, विद्युत, समाज कल्याण विभाग/आंगनबाड़ी, कल्याण एवं जिले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकासात्मक व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न विकासात्मक कार्यों एवं गतिविधियों में अबतक के प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में विधायकगण एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याएं रखीं। इसपर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिये गये।
बैठक में चतरा सांसद कालीचरण सिंह, मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह, डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया, पांकी विधायक कुशवाहा डॉ शशि भूषण मेहता, हुसैनाबाद विधायक संजय सिंह यादव, विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि, उपायुक्त समीरा एस, पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन, वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार, उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, नगर आयुक्त जावेद हुसैन सहित जिलास्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।
दिशा की बैठक में मनरेगा योजनाओं की समीक्षा में सांसद ने पाया कि मनरेगा के कार्यों में पलामू राज्य में 14वें स्थान पर है। उन्होंने यहां इम्प्रूवमेंट की आवश्यकता पर बल दिया। विभिन्न प्रखंडों द्वारा संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने संतोषजनक प्रगति नहीं करने वाले प्रखंड के संबंधित पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने इसमें इम्प्रूवमेंट लाने का निदेश दिया। उप विकास आयुक्त ने सांसद को बताया कि कार्यों में इम्प्रूवमेंट के लिए नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। न्यूनतम प्रगति वाले प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को शो-कॉज एवं प्रपत्र क गठित करने की चेतावनी दी गयी है।
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित कामगारों का नामांकन किया जा रहा है। पलामू में 6,74,689 मजदूर निबंधित हैं। दिशा की बैठक में सांसद ने कहा कि ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित कामगारों के लिए ई-श्रम पोर्टल पर नामांकन कराने पर मिलने वाले फायदों से जागरूक करें। उन्हें बताएं कि निबंधन के क्या-क्या फायदे हैं। इसकी विशेषता को बताएं और कामगारों से अपील करते हुए पोर्टल पर निबंधन हेतु प्रेरित करें, ताकि उन्हें इस योजना से अच्छादित किया जा सकें।
सांसद ने आदिम जनजातीय (पीवीटीजी) बहुल क्षेत्रों में नेशनल लाइवलीहुड मिशन से विकास करना सुनिश्चित करने का निदेश दिया। पीवीटीजी गांवों में स्वयंसहायता समूह का गठन कर उनका विकास करें। यहां की प्रगति से पलामू का परफॉर्मेंस देखा जायेगा।
दिशा की बैठक में सांसद ने हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन लिमिटेड द्वारा सड़कें नहीं बनाये जाने की बातें की। उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा जिन सड़कों का काम शुरू किया गया, उसे कई सालों बाद भी पूरा नहीं किया। यहां तक की सड़क का निर्माण कार्य भी बंद कर दिया गया। मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा इससे संबंधित पूरी रिपोर्ट तैयार कर आरईओ के सचिव को भेजें। कंपनी को पूरे राज्य में काम नहीं दिये जाने संबंधी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में जिला खनन पदाधिकारी एवं परिवहन पदाधिकारी को संयुक्त अभियान चलाकर छापेमारी करते हुए खनीज की अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोक सुनिश्चित करने का निदेश दिया। मंत्री एवं सांसद ने कहा कि क्षमता से अधिक खनीज का अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग से सड़कें खराब हो रही है। इसलिए इसपर कार्रवाई कर रोक लगायें। मंत्री ने जिले में संचालित हो रहे सभी क्रशर प्लांट सरकार को जीएसटी दे रहे हैं या नहीं इसपर बारिकी से नजर रखने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि टैक्स की चोरी को रोका जा सके।
सामाजिक सुरक्षा शाखा की ओर से आमजनों को मिलने वाली लाभ की समीक्षा की गयी। सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक द्वारा बताया गया कि मंइयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को राशि स्थानांतरित कर दी गयी है। वहीं केंद्र सरकार की ओर से संचालित पेंशन योजनाओं की राशि प्राप्त होने पर लाभुक वर्ग को राशि स्थानांतरित की जायेगी। सांसद ने कहा कि उपयोगिता प्रमाण पत्र में त्रुटि होने के कारण आवंटन रूका है। राज्य सरकार व केन्द्र सरकार तालमेल से पेंशन की राशि जारी कर दी जाएगी। आवंटन प्राप्त होते ही वृद्धावस्था पेंशन, विधवा एवं विकलांग पेंशन की राशि का भुगतान करना सुनिश्चित करें।
दिशा की बैठक में सांसद आदर्श ग्राम का विकास करने को लेकर पदाधिकारियों को गंभीरता दिखाने की जरूरत पर बल दिया गया। मंत्री एवं सांसद ने कहा कि अधिकारी चयनित गांवों का भ्रमण करें। वहां चयनित योजनाओं, पूर्ण योजनाओं की कमियों तथा गांव की जरूरतों का आकलन कर विकास करना सुनिश्चित करें।
दिशा की बैठक में सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पलामू जिले में ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खोलने की योजना है। इसके लिए केंद्र की ओर से यहां पत्र भी आए हैं। इसे खोलने के लिए 5 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। अधिकारी भूमि चिन्हित कर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खोलने की आवश्यक पहल करें, ताकि यहां के युवाओं को इसका लाभ मिले।
बैठक में मंत्री एवं सांसद ने प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास, भीम राव अंबेडकर आवास, पीएम जन-मन आदि आवास योजनाओं के आवंटन में पारदर्शिता बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आवास योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों को मिले। साथ ही इसकी सूची स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराया जाए, ताकि योग्य एवं आरोग्य लाभुकों की सही जानकारी प्राप्त हो। सांसद ने न्यूनतम प्रगति वाले प्रखंडों पर विशेष ध्यान देते हुए लक्ष्य के विरुद्ध अपेक्षित प्रगति लाने एवं आवास पूर्णता में तेजी लाने का निर्देश दिया।
सांसद ने कहा कि बिना भूमि चिन्हित किये किसी योजना/प्रोजेक्ट का डीपीआर तैयार नहीं किए जाएं। इससे अनावश्यक विलंब होता है और राशि की भी बबार्दी होती है। उन्होंने पलामू उपायुक्त को नगर पंचायत एवं नगर परिषद के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा करने का निदेश दिया।
सांसद ने कहा कि राष्ट्रीय उच्च पथ के निर्माण एवं चौड़ीकरण में रैयतों को कोई समस्याएं नहीं होनी चाहिए। रैयतों द्वारा कम मुआवजा का आकलन एवं भुगतान की शिकायत मिलती है। इसके लिए एनएचएआई के पदाधिकारी, भू-अर्जन पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता समन्वय के साथ रैयतों की समस्याएं दूर करें। रैयतों को उनकी भूमि की वाजिब मुआवजा मिलनी चाहिए।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के एक स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशित बिरहोर समुदाय के एक नवजात बच्चे की मौत की खबर पर राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने गंभीर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। विभाग ने रिम्स के निदेशक को इस मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।
इसके लिए कई प्रमुख बिंदु तय किये गये हैं :
संयुक्त सचिव ललित मोहन शुक्ला ने पत्रांक 78/12 जून 2025 के तहत रिम्स प्रशासन को तत्काल जांच के आदेश दिये।
रिम्स को विस्तृत जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को सौंपनी होगी।
स्वास्थ्य विभाग आदिवासी हितों के प्रति सदैव सजग रहा है। ऐसे समुदायों के साथ किसी भी प्रकार की उपेक्षा सरकार बर्दाश्त नहीं करती।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू उपायुक्त समीरा एस ने पलामूवासियों से नशे की लत छोड़ने एवं मादक पदार्थों का उपयोग बंद करने की अपील की है। उन्होंने पलामू के सभी लोगों से आह्वान किया है कि किसी भी प्रकार के नशे की लत छोड़ें और जीवन से नाता जोड़ें। नशा नाश का कारण बनता है। इसलिए सभी को नशे की लत से सचेत रहने की जरूरत है।
मादक पदार्थों का लत नहीं लगने दें। मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। स्वस्थ जीवन जीने के लिए मादक पदार्थों का सेवन नहीं करें। निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं, ताकि लोगों में जागरूकता आये।
राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के तहत पलामू जिले में भी जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। पलामू उपायुक्त समीरा एस के निर्देश पर जिले के जिला मुख्यालय, विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड मुख्यालय सहित पंचायत एवं गांवों में जागरूकता का कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से एलईडी वैन के माध्यम से लोगों को दृश्य एवं श्रव्य (फिल्म) दोनों माध्यमों से लोगों को मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने से संबंंधित जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा हाट-बाजारों के साथ-साथ गाव, पंचायतों के मुख्य स्थानों पर नुक्कड़-नाटक के माध्यम से सचित्र प्रदर्शन कर लोगों को मादक पदार्थों से होने वाले हानि के संबंंध में अवगत कराया जा रहा है, ताकि लोग मादक पदार्थों का सेवन नहीं करें।
शिक्षा विभाग की ओर से जिले के विभिन्न विद्यालयों में स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय क्षेत्रों में प्रभात फेरी निकालकर लोगों को नशे से मुक्ति का संदेश दिया। कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के बीच आयोजित स्लोगन राईंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने नशे से दोस्ती, जीवन से मुक्ति, हम सबका यही है सपना, नशा मुक्त हो झारखंड/भारत अपना, नशा अभिशाप है... आदि विभिन्न स्लोगन राइईटिंग के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया।
इधर, समाज कल्याण विभाग के माध्यम से भी निषिद्ध मादक पदार्थों के विरूद्ध आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं को जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि अपने संबंंधित आंगनबाड़ी केन्द्रों के पोषक क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा जनजागरूकता के तहत विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन कर पलामू के लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse