झारखंड

View All
Published / 2025-06-16 22:57:21
आयुष विभाग प्रखंडों में लगा रहा शिविर, आयुष पद्धति से हो रहा इलाज

  • जिले में सतबरवा, चैनपुर, रामगढ़, सदर मेदिनीनगर, नीलांबर-पीतांबरपुर, पांकी, मनातू में दो दिवसीय शिविर शुरू
  • हड्डी, मांसपेशियों, जोड़ों का दर्द सहित अन्य असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों का हो रहा नि:शुल्क इलाज, दवाईयां भी मिल रही नि: शुल्क
  • 24 जून तक आयोजित होंगे शिविर

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। आयुष विभाग की ओर से आस्टियोआर्थराइटिस एवं मस्कुलोस्केलेटन विकारों से ग्रसित मरीजों तथा वायोमित्र कार्यक्रम अंतर्गत वृद्धजनों को इलाज हेतु जिले के सभी प्रखंडों में 16 से 24 जून 2025 तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन आज जिले के सतबरवा, चैनपुर, रामगढ़, सदर मेदिनीनगर, नीलांबर- पीतांबरपुर, पांकी, मनातू प्रखंड कार्यालय में दो दिवसीय शिविर की शुरुआत हुई। यहां 17 जून को भी शिविर आयोजित किया जाएगा।

इसके माध्यम से मरीजों का हड्डी, मांसपेशियों, जोड़ों का दर्द सहित अन्य असाध्य रोगों का नि:शुल्क इलाज किया गया। आयुष चिकित्सा पद्धति द्वारा इलाज के बाद जरूरत वाले मरीजों को दवाईयां भी दी गयी। दवाईयां नि: शुल्क दी गयी। साथ ही उन्हें योगाभ्यास करने के लिए जागरुक किया गया। 

शिविर में आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी,आयुष विभाग से जुड़े सहिया व योगा इंस्ट्रक्टर उपस्थित थे। मुख्य रूप से योगा इंस्ट्रक्टर शिविर में आयुष आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और युनानी चिकित्सा के अलग-अलग काउंटर लगाकर क्षेत्र से ग्रामीण मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया और दवाईयां दी। जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राम नारायण कारक सतबरवा, मेदिनीनगर सदर, रामगढ़ एवं आयुष के कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. मृत्युंजय कुमार मेहता पांकी, मनातू एवं नीलांबर -पीताम्बरपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचकर आयोजित शिविर का जायजा लिया। 

जिला आयुष पदाधिकारी डॉ राम नारायण कारक ने कहा कि आयुष पद्धति से मरीजों का हड्डी, मांसपेशियों, जोड़ों का दर्द, कब्ज, गैस सहित अन्य असाध्य रोगों का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। सभी लोग इसका लाभ उठायें। यह शिविर अलग -अलग प्रखंडों में 24 जून 2025 तक चलेगा। एक प्रखंड में दो दिन की शिविर होगी। सतबरवा, चैनपुर, रामगढ़, सदर मेदिनीनगर, लेस्लीगंज, पांकी, मनातू के प्रखंड मुख्यालय में आज से शुरू हुई शिविर 17 जून 2025 तक आयोजित किया जायेगा। 

वहीं  पाटन, नावा बाजार, उंटारी रोड, विश्रामपुर, नौडीहा बाजार, पड़वा व तरहसी प्रखंड मुख्यालय में 18 एवं 19 जून को शिविर का आयोजन किया जायेगा। साथ ही 23 एवं 24 जून को हुसैनाबाद, हरिहरगंज, पिपरा, पांडु, हैदरनगर, मोहम्मदगंज एवं छतरपुर प्रखंड मुख्यालय में शिविर का आयोजन किया जायेगा। आयुष पदाधिकारी ने सभी से अपील की है कि वे अपने नजदीकी प्रखंड पहुंचकर इलाज करायें और स्वस्थ बनें।

Published / 2025-06-16 22:52:14
योजनाओं की जानकारी सभी तक पहुंचायें : उपायुक्त

  • धरती आबा जन भागीदारी अभियान के तहत विभिन्न पंचायतों के गांव में लगा शिविर, लोगों को दिया गया लाभ

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा धरती आबा जन भागीदारी अभियान के तहत आज दूसरे दिन पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड के पोंची पंचायत के लेदवाखांड़, पाटन प्रखंड के कसवाखांड़ के होमिया गांव, नौडीहा बाजार प्रखंड के करकट्टा पंचायत तथा छतरपुर प्रखंड के कव्वल पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन, ग्राम पंचायत पोची के मुखिया गिरवर प्रसाद राम, पंचायत सचिव-सह-प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी रमेश कुमार मेहता, राजस्व उप निरीक्षक विकास मिंज सहित जे एसएलपीएस के सदस्य,  स्वास्थ्य विभाग की टीम आदि उपस्थित रहे।  शिविर में आदिम जनजाति परिवार के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। 

पाटन प्रखंड के कसवाखांड़ के ग्राम होमिया में आयोजित शिविर में प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी अजीत कुमार मिश्रा सहित स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति विभाग, आधार पंजीकरण के सदस्य, पंचायत सचिव, मुखिया यशोदा देवी, पंचायत समिति सदस्य सबिता देवी आदि उपस्थित थे। 

वहीं छतरपुर के कव्वल पंचायत में आयोजित शिविर में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संजीव कुमार, मुखिया, पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी सहित आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक सुरक्षा  के पदाधिकारी-कर्मीगण उपस्थित रहे। इसके अलावा नौडीहा बाजार के करकट्टा में भी शिविर का आयोजन किया गया। 

धरती आबा जन भागीदारी अभियान के तहत प्रखंडों में शिविर के माध्यम लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूक किया गया। विशेष रूप में शिविर में पहुंचे आदिम जनजाति परिवार के सदस्यों को सरकार द्वारा उन्हें मिलने वाली योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही योजनाओं का लाभ दिया गया। 

पलामू उपायुक्त समीरा एस० ने कहा कि धरती आबा जन भागीदारी अभियान के तहत आदिम जनजाति परिवारों को सरकार की लाभकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।  उन्होंने कहा है कि पदाधिकारी-कर्मी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक लाभुकों तक पहुंचाएं एवं उसका लाभ प्रदान करें। उन्होंने कहा कि आदिम जनजाति परिवारों के लिए यह अच्छा अवसर है कि पदाधिकारी उनके गांव-पंचायत पहुंचकर योजनाओं से लाभान्वित कर रहे हैं। उन्होंने सभी से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।

Published / 2025-06-16 22:46:15
खेलगांव के स्टेडियम में 22 को बलिदान दिवस मनायेगा आजसू

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 16/06/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की एक महत्वपूर्ण बैठक आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय, हरमू रोड, रांची में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता छात्र आजसू के रांची जिला अध्यक्ष राजकिशोर महतो ने की।

बैठक में आगामी 22 जून 2025 को रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम में पार्टी के स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाने के पार्टी द्वारा लिये गये निर्णय पर चर्चा की गयी। इस अवसर को ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बनाने के लिए छात्र संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार किया गया। बैठक में बलिदान दिवस में छात्र संघ की सक्रिय भूमिका निभायेगा और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए बलिदान दिवस को स्मरणीय बनायेगा।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, राजकिशोर महतो, रोशन नायक, राजेश सिंह, रवि रोशन, प्रशांत महतो, नितेश, शिवम, अभिषेक, अंगद बिट्टू, प्रियांशु, पीयूष, चेतन प्रकाश, अजीत कुमार एवं संगठन के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।

Published / 2025-06-15 20:11:10
धनबाद : लॉटरी कारोबारी पर कार्रवाई की मांग

  • अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर अवैध लॉटरी कारोबारी पर किया कार्यवाई की मांग

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। बाघमारा अनुमंडल के कतरास क्षेत्र में कुछ लोग लॉटरी का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चला रहे हज वही कतरास में अनूप का टिकट धड़ल्ले से बिक रहा है ओर कतरास बाजार में मुखिया नमक व्यक्ति अवैध प्रतिबंधित जाली लॉटरी का कारोबार कर रहे हैं। 

 जिससे बाघमारा में जहां जहां अवैध लॉटरी कारोबार से लॉटरी सिंडिकेट तथा कुछ लोग मलमल हो रहे है वहीं सैकड़ों मजदूर वर्ग के लोग ओर माध्यम वर्ग के लोग कंगाल बन रहे है जिससे कतरास क्षेत्र में कुछ अवैध लॉटरी कारोबारी धनबाद एसएसपी महोदय के साथ साथ स्थानीय थाना को भी बदनाम कर रहे है इसलिए  आप अपने स्तर से जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने का कृपा करेंगे ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके ।

Published / 2025-06-15 20:09:12
पलामू में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ : उपायुक्त

  • पहले दिन सतबरवा के रेवारातू एवं उंटारी रोड के लुंबा सतबहिनी में लगा शिविर*

    एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। जनजाततीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा धरती आबा जन भागीदारी अभियान  आज से पलामू जिले में शुरू हुई।  अभियान के पहले दिन आज उंटारी रोड प्रखंड के लुंबा सतबहिनी पंचायत एवं सतबरवा प्रखंड के रेवारातू पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया।

इसके अंतर्गत पीवीटीजी परिवारों को भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे लाभकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। साथ ही उन्हें योजनाओं को लेकर जागरूक किया गया। उंटारी रोड प्रखंड के लुंबा सतबहिनी में आयोजित शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण  कुमार भगत, अंचल अधिकारी वासुदेव राय, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह, उप प्रमुख, उप मुखिया विंध्याचल देवी, वार्ड सदस्य, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक सहित सामाजिक कार्यकर्ता सुनील शर्मा, महेंद्र नाथ शर्मा आदि उपस्थित थे।

सतबरवा के रेवारातू में आयोजित धरती आबा जनभागीदारी कैंप  में जिला कल्याण पदाधिकारी सेवा राम साहू, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन,  प्रखणड प्रमुख रीना देवी, मुखिया अनिता देवी, उपमुखिया किशुन सिंह ,अंचल निरीक्षक अनीष सिंह आदि  उपस्थित थे।

शिविर में आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, सिक्ल शेल टेस्टींग, पीएम किसान सम्मन निधि, जनधन योजना, आय/जाति/आवासीय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, केसीसी कार्ड आदि से संबंधित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर संबंंधित पदाधिकारी कर्मी लोगों की समस्या सुनकर उसका निदान कर रहे थे।

पलामू उपायुक्त समीरा एस० ने कहा कि अभियान से पलामू के ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले योग्य एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने संबंंधित पदाधिकारियों को गंभीरता से लोगों की समस्या सुनने एवं उसका निदान करने का निर्देश दिया है।

Published / 2025-06-15 20:06:17
15 से 21 जून तक मनेगा योग सप्ताह

टीम एबीएन, रांची। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में आयुष निदेशालय, राज्य योग केंद्र के द्वारा योग सप्ताह का आयोजन 15 से 21 जून तक किया जा रहा है। जिसके प्रथम दिन रन फाॅर योगा का आयोजन किया गया, जिसकी शुरूआत राज्य योग केन्द्र, राची से हुई। इस अवसर पर सीमा उदय पुरी (आयुष निदेशक), डॉ कृष्ण कुमार (उप निदेशक, आयुर्वेद) डॉ॰ अशोक पासवान (उप- निदेशक होम्योपैथ), डॉ॰ फजुलुस शमी (चिकित्सा पदाधिकारी), डॉ॰ उमेश चन्द्र भास्कर (प्रभारी पदाधिकारी) गणमान्य पदाधिकारियों, कर्मचारियों, योग अभ्यासियों एवं अन्य लोगों की उपस्थिति थी। 

रन फाॅर योगा राज्य केंद्र से शुरू होकर अलबर्ट एक्का चौक से होते हुए राम मंदिर, सेंट जेवियर कॉलेज, मिशन चौक से होते हुए प्लाजा चौक से वापस राज्य योग केंद्र में समाप्त हुई। रन फाॅर योगा का संचालन राज्य योग केंद्र की योग प्रशिक्षिका डॉ॰ अर्चना कुमारी ने किया।

रन फाॅर योगा में  लगभग 250 लोगों की उपस्थिति थी जिसमें पुरुषो, विद्यार्थियों के अलावा बड़ी संख्या में महिलाओ ने भाग लिया । कार्यक्रम के अंत में राज्य केन्द्र में योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। योग सप्ताह के अन्य दिनों में पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, योग सत्र के अलावा अन्य कई कार्यक्रमों का आयोजन राज्य केन्द्र में होगा। योग सप्ताह का समापन 21 जून 2025 को होगा।

Published / 2025-06-15 19:37:11
सुखलाल महतो भ्रष्टाचार का शिकार हुआ राज्य में निरंकुश शासन : देवेन्द्र नाथ महतो

टीम एबीएन, रांची। सुखलाल महतो आत्मदाह प्रकरण तुल पकड़ते जा रहा है, सुखदेव महतो को रिम्स में इलाजरत डॉ 14/06/2025 को रात्रि 10:30 बजे मृत घोषित कर दिया लेकिन  प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करने में आनाकानी करने लगे जिसके वजह से पीड़ित परिवार द्वारा जेएलकेएम आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो को सूचना दिया गया। 

मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो समेत भारी संख्या में आदमी पहुंचे रिम्स पुलिस कंट्रोल रूम दिन भर आंदोलन का दृश्य देखा गया। देवेंद्र नाथ महतो और पुलिस प्रशासन के बीच नोंक झोंक हुई, डुमरी विधायक जयराम महतो भी टेलीफोनिक वार्ता किया। अंत में देर शाम 4:00 बजे पीड़ित परिवार के अनुसार बयान दर्ज करने के पश्चात् सुखलाल महतो का पोस्टमार्टम कराया गया।

सुखलाल महतो तीन बेटी अंजू देवी, ललिता देवी और शोभा देवी एवं इकलौता बेटा जितेंद्र महतो तथा पत्नी श्यामवती देवी को छोड़कर चल बसे। मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि सुखलाल महतो भ्रष्टाचार से तंग आकर बर्दास्त नहीं कर पाने के वजह से खुद को कुरबानी कर दिया। झारखंड में भ्रष्टाचार हावी है निरंकुश शासन चल रहा है। दुर्भाग्य की बात है कि पीड़िता परिवार के बयान दर्ज कराने के लिए पांच पांच घंटा संघर्ष करना पड़ता है। 

उन्होंने सरकार से मांग किया है गंभीर मामला को संज्ञान में लेते हुए उच्च स्तरीय एसआईटी टीम गठित करते हुए फास्ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करते हुए दोषियों पर त्वरित कड़ी करवाई किया जाय। तथा सुखदेव के पुत्र को सरकारी नौकरी एवं पत्नी को वेतन के बराबर पेंशन दिया जाय तथा आश्रित परिवार को एक करोड़ मुआवजा दिया जाय।

मौके पर स्व०  सुखलाल महतो बेटा जितेंद्र ने बताया कि कि 24/05/2025 को डुमरी प्रखंड विकास पदाधिकारी के नाम पत्र लिखकर भ्रष्टाचार से तंग अपना दर्द जाहिर किया था लेकिन किसी भी प्रकार से न्यायिक करवाई नहीं हुआ अपमान को बर्दाश्त नहीं कर पाने के वजह से  डुमरी बीडीओ समेत अन्य तीन के नाम दर्ज मानसिक प्रताड़न का आरोप लगाते हुए डुमरी विधायक जयराम महतो के नाम 13/06/2025 को आत्म दाह का खुला पत्र लिखते हुए प्रखंड परिसर में जहर खाकर आत्म दाह करने का प्रयास किया, बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था।

Published / 2025-06-15 19:09:07
श्री राधा- कृष्ण मंदिर में अन्नपूर्णा महाप्रसाद मे 3000 से भी अधिक श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

*प्रेस विज्ञप्ति*                                                                                      

*श्री राधा- कृष्ण मंदिर में अन्नपूर्णा महाप्रसाद मे 3000 से भी अधिक श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण*

*मंदिर में 7 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने किया दर्शन*

श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 211वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया। आज का श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा महाप्रसाद पूनम मेवाड़ा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर उनके परिवार के सौजन्य से आयोजित किया गया। अन्नपूर्णा महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12:30 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे द्वारा लगाई गई, तत्पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित 3 हज़ार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। आज के महाप्रसाद में केसरिया खीर, पुड़ी आलू चना सब्जी, जीरा राइस चिप्स,आदि का वितरण किया गया।  तत्पश्चात भजन- संध्या के कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी ने कृष्ण दरबार में अपने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय एवं भक्तिमय बन गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गई‌। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं भजन संध्या में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का भीड़ लगा रहा। तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे 7 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। आज मंदिर में रांची के अलावे झारखंड के कई जिलों से आए सैकड़ो श्रद्धालुओं ने मंदिर का दर्शन किए। तथा श्रद्धालुगण भव्य आकर्षक एवं अनूठा मंदिर को देखकर मंत्र मुग्ध होकर उत्साहित हो रहे थे। इस अवसर पर-ट्रस्ट के डुंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज चौधरी, पूरणमल सर्राफ, सज्जन पाड़िया, शिव भगवान अग्रवाल, अंजनी अग्रवाल, संजय सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, मधु जाजोदिया, विशाल जालान, नंदकिशोर चौधरी, प्रवीण मेवाड़ा, पूनम मेवाड़ा, अदिति मेवाड़ा, ग्रवित मेवाड़ा, अयांश मेवाड़ा, विष्णु सोनी, पवन कुमार पोद्दार, उर्मिला पाड़िया, मनीष सोनी, महेश वर्मा, धीरज कुमार गुप्ता, हरीश कुमार,अशोक ठाकुर, आशीष कुमार, सूरज कुमार, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी 


  • संजय सर्राफ

Page 327 of 1691

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse