झारखंड

View All
Published / 2026-03-19 16:05:55
लोहरदगा : नव निर्वाचित उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर अली को युवा नेता निश्चय वर्मा एवं रितेश कुमार ने दी बधाई

  • लोहरदगा : नव निर्वाचित उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर अली को युवा नेता निश्चय वर्मा एवं रितेश कुमार ने दी बधाई, नगर क्षेत्र के समुचित विकास पर हुई चर्चा
  • मुझे पूर्ण विश्वास है कि नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर अली के नेतृत्व में नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी : निश्चय वर्मा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। नगर परिषद के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर अली से युवा नेता निश्चय वर्मा, रितेश कुमार एवं अमित वर्मा ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही, अब्दुल कादिर अली के बड़े भाई एवं मार्गदर्शक अब्दुल जब्बार अंसारी जी को भी बधाई दी गई। 

इस दौरान सभी के बीच नगर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, मूलभूत सुविधाओं और नगर के समुचित विकास को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। मुलाकात का मुख्य उद्देश्य नगर परिषद क्षेत्र में बेहतर नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करने और आम जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने पर विचार-विमर्श करना था।

बैठक के दौरान निश्चय वर्मा ने नगर क्षेत्र में साफ-सफाई, जल निकासी, पेयजल व्यवस्था, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक स्थलों की देखरेख तथा वार्ड स्तर पर जनसुविधाओं को दुरुस्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया। 

उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र के कई हिस्सों में बुनियादी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, जिनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर परिषद की नई टीम से आम जनता को काफी उम्मीदें हैं और जनप्रतिनिधियों को जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए सक्रियता से कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर नव निर्वाचित उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर अली ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र का संतुलित और समावेशी विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर क्षेत्र में नागरिक समस्याओं के समाधान तथा विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। 

उन्होंने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य हर वर्ग का विकास करना है और नगर परिषद क्षेत्र के सभी समुदायों, मोहल्लों और वार्डों को समान रूप से विकास की मुख्यधारा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का सहयोग भी आवश्यक है।

मुलाकात के दौरान नगर क्षेत्र में बढ़ती आबादी के अनुरूप आधारभूत संरचना को मजबूत करने, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, नालियों की नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि नगर के विकास के लिए जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है और प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय से ही सकारात्मक बदलाव संभव है।

निश्चय वर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि अब्दुल कादिर अली के नेतृत्व में नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी और आम लोगों की समस्याओं का समाधान तेजी से होगा। यह मुलाकात नगर क्षेत्र में जनसरोकार और विकास को लेकर सकारात्मक पहल के रूप में देखी जा रही है।

Published / 2026-03-19 15:58:59
नीरज कुमार बने रांची के डिप्टी मेयर

  • रांची में डिप्टी मेयर का चुनाव सम्पन्न, नीरज कुमार विजयी...

टीम एबीएन, रांची। रांची नगर निगम में डिप्टी मेयर पद के लिए हुए चुनाव में वार्ड 31 के पार्षद नीरज कुमार ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कुल 39 वोट प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया।

इस जीत के साथ नीरज कुमार रांची के निर्वाचित डिप्टी मेयर बन गए हैं। नगर निगम की राजनीति में यह परिणाम अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे शहर की आगामी नीतियों और विकास कार्यों पर असर पड़ने की संभावना है।

चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई और परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

Published / 2026-03-18 23:06:53
धनबाद : स्कूल में मिड डे मील बंद

धनबाद : स्कूल में मिड डे मील बंद, चावल की कमी से छात्र भूखे लौटे घर

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले के एक मध्य विद्यालय में चावल खत्म होने के कारण छात्रों को मध्याह्न भोजन नहीं मिल पा रहा है। इससे सैकड़ों बच्चों को बिना खाना खाए ही घर लौटना पड़ रहा है, जिससे उनकी पढ़ाई और सेहत दोनों पर असर पड़ सकता है।

दो दिनों से बच्चों को खाना नहीं मिल रहा

जिले के मध्य विद्यालय सेंद्रा बांसजोड़ा में बुधवार को बच्चों को मध्याह्न भोजन (एमडीएम) नहीं मिला। स्कूल में मंगलवार को ही चावल खत्म हो गया था। इसकी जानकारी पहले ही शिक्षा विभाग को दे दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद चावल नहीं पहुंचा। 

इस स्कूल में कक्षा 1 से 8 तक करीब 270 छात्र पढ़ते हैं। हर महीने स्कूल में 4 से 5 क्विंटल चावल की जरूरत होती है। चावल नहीं होने की वजह से दो दिनों से बच्चों को खाना नहीं मिल रहा है। कई बच्चों ने बताया कि वे स्कूल में मिलने वाले भोजन पर ही निर्भर रहते हैं।

आने वाले दिनों में बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं मिल पाएगा

विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष उमा देवी ने बताया कि चावल की कमी के कारण फिलहाल मध्याह्न भोजन बंद रखना पड़ रहा है। इस बारे में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर जानकारी दे दी गई है। स्कूल के प्रभारी सुनील कुमार राय ने भी कहा कि चावल पूरी तरह खत्म हो चुका है। 

विभाग से बात करने पर बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष के लिए जो चावल मिलना था, वह पहले ही दिया जा चुका है। अब स्थिति यह है कि जनवरी के अंत तक भोजन मिलने की संभावना नहीं है। अप्रैल में नया आवंटन कब होगा, यह भी साफ नहीं है। ऐसे में आने वाले दिनों में बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं मिल पाएगा।

Published / 2026-03-18 23:01:56
नव वर्ष पर हिन्दू जागृत मंच ने मनाया दीप उत्सव

  • हिंदू जागृत मंच द्वारा हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर अल्बर्ट एक्का चौक पर दीपोत्सव एवं आतिशबाजी कर बीते हुए वर्ष की विदाई एवं नए वर्ष के आगमन की खुशियां मनाई गई

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 18 मार्च दिन बुधवार को राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर हिंदू जागृत मंच द्वारा हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या के अवसर पर दीपोत्सव एवं आतिशबाजी के साथ साथ लोगों की बीच मिठाइयां बांट कर बीते हुए वर्ष की विदाई एवं नववर्ष के आगमन की खुशियां मनाई गई इस अवसर पर मंच के श्री लाल ऋषिनाथ शहदेव जी ने कहा कि यह हिन्दू नववर्ष सभी सनातनियों के शुभ हो।

साथ हीं सभी के जीवन में खुशियां लाएं उन्होंने कहा कि सभी सनातनी धूम धाम से अपने अपने घरों में पूरे उत्साह के साथ नव वर्ष को मनाएं और अन्य लोगों को भी मनाने के लिए प्रेरित करें मंच के श्री सुजीत सिंह जी ने कहा कि हिंदू नववर्ष के साथ हीं चैत्र नवरात्र का की शुरुआत होती है इस दिन सभी सनातनी प्रात: पूजा पाठ के साथ दिन की शुरुआत करें और घरों में मीठे पकवान बनाएं और अपने परिवार के साथ साथ अपने पड़ोसियों को भी खिलाएं और नववर्ष के महत्व को सभी को बताएं।

इस अवसर पर मंच के लाल ऋषि नाथ सहदेव, सुजीत सिंह, निशांत यादव, दिलीप राय, मंटू दुबे, सूरज पांडे, सोनू भारद्वाज, नितिन ओझा, ऋषभ सिंह, रवि सिन्हा, अजय जयसवाल, राजू कुमार, मनोज यादव, रोहित कुमार, नवनीत कुमार, राजेश कुमार, अर्पित सिंह, कुन्दन पाठक, शशिकांत तिवारी, विक्की शर्मा, सुनील बरनवाल, अभिषेक मिश्रा, कामेश्वर पाठक, किरण पाठक , विक्की शर्मा, अमित अमन, राजीव सिंह, बीरू पासवान, सोनू गुप्ता, मनीष केशरी, चंदन वर्मा, चंदन सिंह राजपूत, रवि चौधरी, कुशाग्र सिंह राजपूत, निशांत चौहान, सचिन परिदा, रोहित कुमार उपस्थित थे।

Published / 2026-03-18 21:46:32
ईमानदारी आज भी जिंदा है... विक्की सोनी ने नरायसा खातून को सौंपा खोया बैग, पैसा, सोना

टीम एबीएन, रांची। राजधनी के कचहरी रोड स्थित अटल स्मृति वेंडर मार्केट के जी 108 के दुकानदार विक्की सोनी ने ईमानदारी की मिसाल कायम की। जहां सोमवार को पुरानी रांची स्कूल रोड नूर नगर की रहने वाली नुरायसा खातून ईद की खरीदारी करने वेंडर मार्केट गयी थी। जहां उनका लेडीज बैग (जिसमें 3260 नगद और सोने की नाक का टॉप बैग) गिर गया। जो विक्की सोनी को मंगलवार को दुकान की साफ-सफाई के क्रम में मिला। 

बैग खोलने पर नगद रुपये और सोने के नाग का टॉप्स और आधार कार्ड मिला। इसके बाद उन्होंने आधार कार्ड मेंंं दिये गये मोबाइल नंबर से संपर्क कर पूछा कि आप का कुछ सामान खोया है। इस पर नुरासराय ने बताया कि उनका बैग कहीं गिर गया है। मैं उसे लेकर काफी परेशान हूं। ईद कैसे मनेगी, इसकी चिंता लगी है। 

इस पर विक्की ने बताया कि बैग और सामान उनके पास सुरक्षित है। वेंडर मार्केट में आकर ले जायें। इसके बाद वह अपनी बेटी के साथ उनकी दुकान पहुंची। जहां दुकानदारों के बीच उनका बैग, पैसा, नाक का टॉप्स सौंपा गया। इस पर नुरासराय ने उन्हें आशीर्वाद दिया और कहा कि आज भी ईमानदारी जिंदा है।

Published / 2026-03-18 20:37:02
कपड़ा उद्योग कंपनी में देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में सफल आंदोलन

पांच सूत्री मांगों पर बनी लिखित सहमति 

टीम एबीएन, रांची। लंबे समय से लंबित वेतन भुगतान एवं अन्य समस्याओं को लेकर आज श्रमिकों द्वारा जोरदार आंदोलन किया गया। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व एवं समर्थन में अस्टाइलेक्चर अप्रैल प्राइवेट लिमिटेड,कुल्ही के समक्ष धरना-प्रदर्शन हुआ। 

इस दौरान श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। सूचना मिलते ही स्थानीय औरमांझी थाना प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। काफी देर तक चली वार्ता के पश्चात श्रमिकों और कंपनी प्रबंधक गौरव सिंह के बीच पांच सूत्री मांगों पर सामूहिक रूप से लिखित सहमति बनी। 

वार्ता के दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि किसी भी कंपनी की रीढ़ उसके मजदूर होते हैं, इसलिए उनके न्यायोचित अधिकारों की अनदेखी नहीं की जा सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि मजदूर अधिनियम-1948 के तहत न्यूनतम मजदूरी दर के अनुरूप श्रमिकों को सम्मानपूर्वक भुगतान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

Published / 2026-03-18 20:31:59
झारखंड : शराब-बीयर बिक्री में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

11 महीने में 4.81 करोड़ लीटर बीयर बिकी 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में शराब और बीयर की खपत लगातार बढ़ रही है। कोरोना महामारी के बाद हाल के दो वर्षों में राज्य में शराब की बिक्री में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिससे राज्य के राजस्व में भी बड़ा इजाफा हुआ है। 

वित्तीय वर्ष 2022-23 में राज्य में 2.52 करोड़ लीटर बीयर बिक चुकी थी। इसके बाद 2023-24 में यह बढ़कर 4.03 करोड़ लीटर और 2024-25 में 5.01 करोड़ लीटर हो गयी। वहीं, चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक 11 महीने में 4.81 करोड़ लीटर बीयर बिक चुकी है, जबकि मार्च माह की बिक्री अभी बाकी है। 

राज्य में शराब की बिक्री में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में राज्य को 2056.92 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था। यह बढ़कर 2023-24 में 2376.10 करोड़ रुपये और 2024-25 में 2710.53 करोड़ रुपये हो गया। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में 11 महीने में ही 3636.61 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया गया है। 

देसी और विदेशी शराब की बिक्री में भी वृद्धि हुई है। 2025-26 में अब तक 25.78 लाख लीटर देसी शराब और 2.29 करोड़ लीटर विदेशी शराब बिक चुकी है। जबकि पिछले साल 2024-25 में देसी शराब 15.89 लाख लीटर और विदेशी शराब 2.19 करोड़ लीटर बिकी थी। इस आंकड़ों से साफ है कि झारखंड में शराब और बीयर की खपत लगातार बढ़ रही है और यह राज्य के राजस्व में भी अहम योगदान दे रही है।

Published / 2026-03-18 20:31:10
रांची : रेस्टोरेंट कर्मचारी की हत्या

पुलिस के साथ मुठभेड़ में पकड़े गये सभी आरोपी 

टीम एबीएन,रांची। जिले में एक रेस्टोरेंट कर्मचारी की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना रंगदारी मांगने के विवाद के कारण हुई थी। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को सोमवार को धनबाद के केंदुआडीह के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में पकड़ा गया। मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। 

रांची के नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने बताया कि गिरफ्तार चारों लोग दो अलग-अलग गिरोह से जुड़े हुए हैं। ये लोग बिरसा मुंडा हवाई अड्डे के पास एक रेस्टोरेंट में रंगदारी मांगने के दौरान हुई गोलीबारी में शामिल थे। 

हत्या की शिकार रेस्टोरेंट कर्मचारी की पहचान मनीष गोपे के रूप में हुई है। घटना 7 मार्च को हुई थी और तब से आरोपी फरार थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने भागाबांध इलाके में छापा मारा और सभी चारों को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने मनीष गोपे पर हमला किया क्योंकि रेस्टोरेंट के मालिक ने गैंगस्टर प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा के कहे अनुसार पैसे देने से इनकार कर दिया। प्रिंस खान फिलहाल यूएई से अपने गुर्गों को चला रहा है, जबकि सुजीत सिन्हा, जो कोयलांचल शांति सेना नामक गिरोह चलाता है, जेल में बंद है।

Page 32 of 1606

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse