एबीएन न्यूज नेटवर्क, साहिबगंज। जिले में गुरुवार सुबह बड़ा रेल हादसा हुआ। इसमें एक पत्थर लोड मालगाड़ी बेपटरी हो गया। हादसे में जान-माल को कोई क्षति नहीं पहुंची। लेकिन रेलवे को लाखों का नुकसान हुआ है। घटना बरहरवा रेलवे लोडिंग पॉइंट की है। घटनास्थल पर रेलवे के वरीय अधिकारी पहुंच रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, मालदा रेल मंडल अंतर्गत बरहरवा रेलवे लोडिंग पॉइंट पर गुरुवार की सुबह पत्थर लोड मालगाड़ी अचानक बेपटरी हो गयी। इस दुर्घटना में मालगाड़ी की करीब 18 बोगी पटरी से उतरकर नीचे गिर गयी। हालांकि, घटना के बाद किसी की हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
जानकारी मिलते ही बरहरवा रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ, स्ट्रेशन प्रबंधक और मालदा डीआरएम ऑफिस के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर मामले की जांच करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस घटना में रेलवे को लाखों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। नगर पंचायत क्षेत्र में बजबजाती नाली,कीचड़ से भरा शहर ,हर तरफ जल जमाव, आदि अन्य व्यवस्था में फेल से आक्रोशित जनता बुधवार को ढोल बजा कर ढिंढोरा पीटा व फिर व्यवस्था में सुधार के लिए मांगपत्र नगरीय प्रशासन तर्निश कुमार हंश को दिया,कार्यक्रम की शुरुआत जय प्रकाश चौक से भाजपा नेता सह अधिवक्ता प्रेमतोष कुमार सिंह व मधुलता रानी के नेतृत्व सुरु किया गया।
जिसमें दर्जनों से ज्यादा लोगो ने ढोल बजा कर नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार व जन समस्याओं को अवगत कराते हुए नारे बाजी किया,व शहर में विभिन्न मार्गों को भ्रमण करते हुए नगर पंचायत कार्यालय पंहुचकर 8 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया जिसमें शहर विभिन्न स्थानों पर सूखे पेड़ की टहनियां को कटवाने, शहर में लावारिस कुत्तों के बिष को एंटी वैक्सीन शहर में सभी लाईट को मरम्मत व व्यवस्थित जलवाने, नालियों की सफाई, मच्छरों से रोकथाम, मांस मछली, मिठाई आदि खाद्य पदार्थों को गुणवत्ता चेक करने नियमित रूप से पीने की पानी सप्लाई, सड़को पर आवश्यक अतिक्रमण को जल्द मुक्त करने आदि मांग शामिल है।
वही नेता प्रेमतोष सिंह ने कहा कि नगर प्रसाशन गहरी नींद में सो गई थी एवं उनके कर्मी सिर्फ जनता से पैसा उगाही करने में व्यस्त है जनता होल्डिंग पानी सफाई,व दुकान लगाने तक का टैक्स दे रही हैं। लेकिन जनता को उनके अनुकूल सुविधा मुहैया नही किया जा रहा था जिसके कारण हमलोग जगाने निकले है अगर अभी से भी व्यवस्था में सुधार नही किया गया तो आगे और भी बेहतर तरीके से चरणबद्ध आंदोलन होगा।
महिला नेत्री मधुलता रानी ने भी शहर में गंदगी व तमाम समस्याओं की सीधा असर शहरी महिलाओं पर पड़ने की बात कहीं व सुधार करने की चेतावनी दी,मौके पर भाजपा नेता अजय प्रसाद गुप्ता,अनिमेष अग्रवाल,सचिन आनंद राजेश कर्ण ,शिबू कांस्यकर आदि कई लोग शामिल थे।
बिगत दो वर्षों से ज्यादा झारखण्ड में जहाँ एक तरफ सरकार शहरी निकाय चुनाव नही कराकर शहरी प्रतिनिधियों को कुछ नही देखने ,कुछ नही सुनने व कुछ नही बोलने वाला बंदर बनाकर रख दिया हैं वही शहर में प्रशासकीय व्यवस्था लगभग चरमरा गई हैं, जनता कहा जाए किससे कहे कौन सुने वाली कहानी बन कर रह गयी।
ऐसे तो अख़बार के सुर्खियों तो व्यवस्था की आईना समय समय पर दिखाया ही जाता हैं। व्यरोक्रेट व्यवस्था में कहा खाया व कहा नहाया,सब सही ही माना जाता हैं।लेकिन लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों को ना होना कितना खलता हैं यह बात आज सभी निकाय क्षेत्रों की जनता महसूस करती होगी।
टीम एबीएन, रांची। रांची के निवारणपुर इलाके में फ्लाईओवर के नीचे मरम्मत कार्य के दौरान गेल इंडिया की गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गयी। यह कार्य एलएंडटी कंपनी द्वारा किया जा रहा था। पाइपलाइन फटते ही तीव्र गैस रिसाव शुरू हो गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गयी।
गैस रिसाव को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत आसपास के घरों और दुकानों को खाली करवा लिया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए दमकल विभाग की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं, हालांकि गेल इंडिया की तकनीकी टीम को घटनास्थल पर पहुंचने में करीब दो घंटे लग गए। स्थिति पर नियंत्रण पाने के बाद टीम ने गैस पाइपलाइन को बंद कर मरम्मत कार्य शुरू किया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गैस की तेज़ गंध के कारण सांस लेना भी मुश्किल हो गया था, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल प्रशासन ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही, एलएंडटी और गेल के अधिकारियों से जवाब-तलब की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी चल रही है।
टीम एबीएन, रांची। डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल बरियातु रांची में सी.बी.एस.ई. दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा 2025 के स्कूल टाॅपर तथा 90% अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले तथा जे.ई.ई. मेन्स और एडवांस्ड तथा नीट 2025 में क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थियों को मेमेंटो और प्रमाण - पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आरम्भ मुख्य अतिथि,अन्य गणमान्य अतिथियों और अभिभावकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती सुशीला गुप्ता कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं। विशिष्ट अतिथि आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा के आजीवन मानद सदस्य श्री शत्रुघ्न लाल गुप्ता थे।
गणमान्य अतिथियों में डी.ए.वी. कपिल देव के प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी श्री मनोज कुमार सिन्हा, डी.ए.वी. हेहल के प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी श्री बिपिन राय, डी.ए.वी. पुन्दाग के प्राचार्य डाॅ. तापस घोष, डी.ए.वी. खलारी के प्राचार्य श्री कमलेश कुमार और डी.ए.वी. गांधीनगर के प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार झा उपस्थित थे।
स्वागत सम्भाषण में प्राचार्य श्री संजय कुमार मिश्रा ने विद्यालय के सत्र 2024-2025 का परीक्षाफल विश्लेषण रिपोर्ट प्रस्तुत किया। उन्होंने सम्मानित होने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दीं। कार्यक्रम में ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थी भी उपस्थित थे।
उन ओर विमुख उन्होंने कहा कि आप इस धरती की बगिया के वे चुनिंदा फूल हैं जिनकी महक के प्रसारित होने की क्षमता चाॅंद-तारों तक है। आपकी सफलता आपके प्रयास का परिणाम है। आप अपने प्रयास में इसी प्रकार लगन का रंग भरते रहिए और उसे सोद्देश्यों से संपुष्ट करते रहिए, निश्चित रुप से आप सर्वत्र प्रकाशमान होंगे और आपसे समस्त जगत भी आलोकित होगा
श्री मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि आप अपने मन में सदैव अच्छा करने का गगांठ बांध कर रहे। यदि आपने अपने मन पर नियंत्रण पा लिया तो आपके द्वारा किया गया प्रत्येक काम प्रशस्त कर्म की ओर ही प्रेरित होगा।
श्रीमती सुशीला गुप्ता ने विद्यालय परिवार को उसकी उपलब्धियों पर बधाई दी और कहा कि डी.ए.वी. बरियातु के शिक्षक विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य के लिए सतत् प्रयत्नशील हैं। इस कारण प्रत्येक वर्ष इस स्कूल का रिज़ल्ट हर वर्ष अच्छा होता है।
अभिभावकों ने भी विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि इस विद्यालय के शिक्षक वास्तविक मायने में बगिया के माली की तरह बच्चों का ध्यान रखते हैं और उनके समग्र विकास के लिए प्रयासरत रहते हैं। समस्त अतिथियों ने विद्यार्थियों को बधाई दीं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना कहीं।
टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान (एनआईपीसीसीडी) का आधिकारिक तौर पर नाम बदलकर सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान कर दिया गया है।
यह कदम संस्थान की उभरती भूमिका और देश भर में महिलाओं व बच्चों के विकास के लिए क्षेत्र-विशिष्ट, मिशन-संचालित मदद पर अधिक ध्यान केंद्रित करने को दर्शाता है। यह परिवर्तन केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में हुआ है।
टीम एबीएन, रांची। रांची वासियों को कल 3 जुलाई को बड़ी सौगात मिलने वाली है। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कल गुरुवार को रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। मंत्री कल रांची के साथ ही गढ़वा में भी एनएचएआइ की योजनाओं का उदघाटन करेंगे।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कल 3 जुलाई की सुबह 10.40 बजे दिल्ली से रांची आयेंगे। इसके बाद गढ़वा के हूर गांव जायेंगे। वहां दिन के 12 बजे मंत्री रेहला फोर लेन सड़क का उदघाटन करेंगे। यहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वह हेलीकॉप्टर से दिन के 2:15 बजे रांची लौटेंगे।
रांची में मंत्री नितिन गडकरी सबसे पहले बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। यहां से रातू रोड पहुंचेंगे और करीब 3 बजे एलिवेटेड कॉरिडोर का उदघाटन करेंगे। मोटरसाइकिल जुलूस के साथ मंत्री ओटीसी ग्राउंड पहुंचेंगे और सभा को संबोधित करेंगे।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का 74 वां जन्मदिवस कांग्रेस भवन में आज केक काटकर मनाया गया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि अपने सफल राजनीतिक जीवन में समाज के सभी वर्गों के विकास लिए दिया जा रहा है इनका योगदान अहम भूमिका निभा रहा है।
कमलेश ने कहा कि गलत नीति और सामाजिक कुरीतियों का विरोध करने के लिए युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस विधायक दल नेता प्रदीप यादव, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने उनके उत्तम और स्वस्थ जीवन लाभ की कामना करते हुए कहा कि युवाओं के हमेशा से प्रेरणा स्रोत रहे सुबोध कांत सहाय अपने प्रारंभिक राजनीतिक जीवन से ही संघर्षों का प्रतीक रहे हैं।
इस मौके पर बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से कांके विधायक सुरेश बैठा, राकेश सिन्हा, सोनल शांति, कमल ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, दीपक लाल, राजन वर्मा, गोपाल उपाध्याय, सूर्यकांत शुक्ला, उज्जवल तिवारी, दिनेश लाल सिन्हा, निरंजन शर्मा, जगदीश साहू, अजय सिंह शामिल थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। गिरिडीह जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है।
तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे। घटना बेंगाबाद थाना इलाके के दामोदरडीह के पास की है। मृतकों में छोटू तुरी (50 वर्ष), राजन तुरी (25 वर्ष) एवं लीलो तुरी (45 वर्ष) शामिल है। जबकि घायलों में संगीता देवी और रानी देवी शामिल है। मृतकों में पिता-पुत्र शामिल है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse