झारखंड

View All
Published / 2025-07-14 21:18:41
स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ायें : उपायुक्त

  • संस्थागत प्रसव की कमी पर उपायुक्त ने जतायी नाराजगी 
  • अवैध क्लिनिक या अस्पतालों का संचालन पर लगायें रोक, कार्रवाई करें  
  • निजी क्लिनिक एवं अस्पतालों में होने वाले प्रसव एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों से संबंंधित 2 सप्ताह में सौंपे विस्तृत रिपोर्ट 
  • उपायुक्त ने की एन.एच.एम. अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। उपायुक्त समीरा एस आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की। पलामू के समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने सभी चिकित्सा पदाधिकारियों, बीपीएम एवं डीपीएम को स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने का सख्त निर्देश दिया।  

उपायुक्त ने नागरिकों, माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार पर विशेष ध्यान देने, स्वास्थ्य संकेतकों में सुधार करने और स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने का निदेश दिया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के लिए शत प्रतिशत एएनसी कवरेज सुनिश्चित करने एवं स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर बुनियादी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।  

उपायुक्त ने संस्थागत प्रसव, गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, एनिमिया आदि सभी तरह की जांच, ससमय आयरन एवं फोलिक एसिड टैबलेट्स देने, बीसीजी, हेपेटाइटिस, ओपीभी (पोलियो) टीकाकरण आदि कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उपायुक्त ने संस्थागत प्रसव के प्रस्तुत किये गये डेटा में भिन्नता पर कड़ी नाराजगी जतायी। उन्होंने सभी चिकित्सा पदाधिकारी, बीपीएम एवं डीपीएम को स्पष्ट निदेश दिया कि यहां गये, वहां गये, ऐसा, वैसा रिपोर्ट नहीं चलेगा। उन्होंने विशेषकर संस्थागत प्रसव की कमी पर नाराजगी जतायी। 

समीक्षा के दौरान उन्होंने संस्थागत प्रसव का डेटा 62% पाया। इसपर नाराजगी जताते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं का प्रसव सरकारी अस्पतालों के साथ कहां हो रहा है? निजी वैध क्लिनिक एवं स्वास्थ्य केंद्रों में होने वाले प्रसव का डेटा संग्रह भी करना सुनिश्चित करें। अगर अवैध/बिना रजिस्ट्रेशन क्लिनिक या अस्पतालों का संचालन किया जा रहा है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि अवैध निजी क्लिनिक एवं अस्पतालों की जांच के लिए चिकित्सा पदाधिकारी खुद सक्षम हैं। उन्होंने अवैध संचालन पर रोक लगाने एवं उसके विरूद्ध कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट सौंपने का सख्त निर्देश दिया। साथ वैध क्लिनिक एवं अस्पतालों की सूची संबंधी रिपोर्ट भी सौंपने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि निजी क्लिनिक एवं अस्पतालों में होने वाले प्रसव एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों से संबंंधित 2 सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट सौंपना सुनिश्चित करें।  

उन्होंने अस्पतालों में रखरखाव के संकल्प का अध्ययन कर उसके प्रावधानों का अनुपालन करने का निदेश दिया। साथ ही कहा कि आवश्यकता अनुरूप आवश्यक सामग्री व उपकरणों की  खरीदारी करें, लेकिन बिना जरूरत वाली सामग्री की खरीद कदापी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अस्पतालों में दवा, बिजली, पेयजल, शौचालय, रंगरोगन, चारदीवारी आदि बुनियादी सुविधाओं की कमी की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। 

उन्होंने डीपीएम को बुनियादी सुविधाएं बहाल करने और समय-समय पर इसका मूल्यांकन करते रहने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ समन्वय कर आंगनबाड़ी सेविका, सहिया के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच कराने हेतु जागरूक करते हुए उनका शत प्रतिशत जांच एवं संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। 

उपायुक्त ने आयुष्मान से प्राप्त 75% आय अपने संस्थान के रखरखाव एवं अन्य कार्यों में उपयोग करने का निदेश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं स्वास्थ्य केन्द्रों को एक मुश्त राशि उपलब्ध करा दी गई है, जिससे सभी चिकित्सा पदाधिकारी अपने संबंंधित स्वास्थ्य केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति करना सुनिश्चित करेंगे।  बैठक में सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. विजय सिंह, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, डीपीएम, बीपीएम आदि उपस्थित थे। 

Published / 2025-07-14 21:16:41
झारखंड अधिवक्ता परिषद के नये अध्यक्ष बने प्रशांत विद्यार्थी

विजय नाथ कुंवर महामंत्री, राजेंद्र मिश्रा क्षेत्रीय संगठन आयाम प्रमुख एवं कोषाध्यक्ष सुनील कुमार बने 

टीम एबीएन, रांची। अधिवक्ता परिषद, झारखंड के द्वारा आयोजित प्रांत स्तरीय दो दिवसीय अभ्यास वर्ग जो कि रांची स्थित रानी सती मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। अंतिम दिन झारखंड के प्रांत प्रभारियों में से मुख्य पद अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय संगठन आयाम प्रमुख का पुनर्गठन  मेरठ से आये राष्ट्रीय मंत्री व झारखंड सह बिहार प्रभारी चरण सिंह त्यागी एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुनील कुमार ने केंद्रीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन से प्रशांत विद्यार्थी (रांची) को अधिवक्ता परिषद झारखंड का अध्यक्ष, विजय नाथ कुंवर (बोकारो) को महामंत्री, सुनील कुमार (रांची) को कोषाध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा को संगठन आयाम का क्षेत्रीय प्रमुख का पद दिया। 

नये अध्यक्ष बने प्रशांत विद्यार्थी झारखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं तथा इससे पहले भी दो सत्र के लिए वे महामंत्री का पद सुशोभित कर चुके हैं। दूसरी तरफ बोकारो के विजय नाथ कुंवर पिछले सत्र में भी महामंत्री का पद सुशोभित कर चुके हैं। नये कोषाध्यक्ष के रूप में सुनील कुमार को यह पद दिया गया है। झारखंड अधिवक्ता परिषद की कोषाध्यक्ष की भूमिका निभाने का गौरव उनको पहली बार प्राप्त हुआ है। 

अधिवक्ता परिषद झारखंड के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा भी दो बार अध्यक्ष पद पर सुशोभित रहे हैं एवं उनकी अगुवाई में झारखंड राज्य में अधिवक्ता परिषद की ओर से बहुत सारे सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य किये गये तथा इस सत्र के लिए उन्हें क्षेत्रीय संगठन आयाम के संयोजक का गरिमामयी पद पर फिर से आसीन किया गया है। बाकी सभी पदों के लिए पुनर्गठन केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार  अगले एक महीने के पूर्व गठित कर दिया जायेगा। 

झारखंड राज्य अधिवक्ता परिषद के नये कार्यकारिणी के मुख्य पदों पर सुशोभित होने के लिए ऊपर वर्णित सभी पदाधिकारियों को राज्य के कई वरीय अधिवक्ताओं, अधिवक्ताओं, कनीय अधिवक्ताओं तथा केंद्र सरकार के अधिवक्ताओं एवं राज्य सरकार के अधिवक्ताओं के द्वारा विशिष्ट बधाई दी गई है एवं उनके आगामी पूरे सत्र के लिए शुभ कामनाओं का संदेश लगातार जारी है।  उक्त जानकारी झारखंड उच्च न्यायालय रांची के प्रांत मीडिया सह प्रमुख अधिवक्ता रीतेश कुमार बॉबी ने दी। 

फोटो संकेत : दायीं ओर प्रशांत विद्यार्थी, बायें ऊपर विजय नाथ कुंवर, बीच में सुनील कुमार, नीचे राजेन्द्र मिश्रा।

Published / 2025-07-14 21:13:33
विमल लकड़ा का हाल जानने पहुंचे टाइगर जयराम और देवेंद्रनाथ महतो

विमल लकड़ा के स्वास्थ्य स्थिति जानने अस्पताल पहुंचे विधायक जयराम महतो 

स्वास्थ्य नासाज की खबर से खेल प्रेमियों में चिंता का माहौल : देवेंद्रनाथ महतो 

टीम एबीएन, रांची। पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा पिछले 15 दिनों से इलाजरत हैं। रांची दीपा टोली के क्युरेस्टा अस्पताल में विशेष मेडिकल टीम के निगरानी में इलाज चल रहा है। 

तबीयत की स्थिति जानने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के विधायक जयराम कुमार महतो पहुंचे। अस्पताल प्रबंधक ने पौधा देकर उनका सांस्कृत स्वागत किया। आईसीयू में एडमिट लकड़ा की स्थिति के बारे में न्यूरो डिपार्टमेंट के डॉक्टर संजय कुमार से विस्तृत जानकारी लिया। विमल लकड़ा वह उसके परिजनों से मुलाकात किया। 

धर्मपत्नी कांति लकड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि सिमडेगा के अपने पैतृक गांव में खेत काम करने के दौरान अचानक चक्कर आने से गिर पड़े। सोमवार को सदर अस्पताल सिमडेगा से क्युरेस्टा अस्पताल रांची रेफर किया गया। विधायक से बातचीत के दौरान न्यूरो डिपार्टमेंट के डॉक्टर संजय कुमार ने कहा कि सिर पर ब्लड क्लॉटिंग पाया गया है। अभी स्थिति नियंत्रण में है उन्हें आईसीयू में बेहतर इलाज दिया जा रहा है।  

विधायक जी के साथ देखने पहुंचे संगठन वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि लकड़ा जी के स्वास्थ्य नासाज के खबर से हॉकी जगत, खेल प्रेमियों एवं उनके प्रशंसकों में चिंता का माहौल बना हुआ है। अति शीघ्र बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हैं।  बताते चलें कि इससे पूर्व श्री लकड़ा जी स्वास्थ्य स्थिति जानने के लिए राज्यपाल संतोष गंगवार, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी व कई विधायक, सांसद पहुंच चुके हैं।

Published / 2025-07-13 19:03:46
जयराम महतो ने जमशेदपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन व जनसभा की

  • जे एल के एम आखिरी व्यक्ति तक की उम्मीद : देवेंद्रनाथ महतो
  • सैकड़ो नए लोगों ने पार्टी सदस्यता किया ग्रहण

टीम एबीएन, जमशेदपुर। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने आज कार्यकर्ता सम्मेलन एवं जनसभा किया। सम्मेलन माइकल जैक्सन ऑडिटोरियम बिस्टुपुर में हुआ। सम्मेलन में केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो स्वयं पहुंचे और सांगठनिक कार्यो की समीक्षा व आगे के टास्क पर चर्चा किया। किन्नर समाज एवं छत्तीसगढ़िया समाज सहित हजारों लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया। इसके बाद जुगसलाई कुकडाबेडा मैदान में भव्य जन सभा हुआ। 

जन सभा संबोधन में जयराम कुमार महतो ने कहा कि डिटरमिनेशन, डेडीकेशन और डिसिप्लिन चाहिए। डिसिप्लिन पर विशेष रूप से हमारे कार्यकर्ताओं को ध्यान देने की आवश्यकता है। ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन का उदाहरण देते हुए आपसी कार्यकर्ताओं में सामजंस मजबूती लाने की बात कही। 

टिस्को टाटा आदि कंपनियों के बर्बरता में सुधार के लिए हमारे लोगों को सत्ता पर आनी होगी। वहीं संगठन केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने अपने हाथों से नये कार्यकर्ताओं को स्वागत करते हुए कहा कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा आखिरी व्यक्ति तक का उम्मीद है। 

हमारे आंदोलन से राज्य के कई मामलों पर फिलहाल एसआईटी, सीआईडी जांच चल रही है। कई गुनेहगार जेल में है। हम सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए पूर्ण ईमानदारी के साथ कार्य करनी होगी। बाहरी मानसिकता वालों से सत्ता की चाभी छीननी होगी। भारी बारिश के बीच जन सभा में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिला।

कुकड़ूबेड़ा मैदान में लोग अपने छतरी व बरसाती ओढ़ कर भी घंटों तक सभा के वक्तव्य को सुनते रहे। जिला अध्यक्ष किशोरी हांसदा ने जानकारी देते हुए कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा सम्मेलन से पूर्व जनता दरबार लगाया गया। जिसमें नियोजन,स्वास्थ्य,जमीन विवाद आदि जन समस्याओं समाधान पर पहल किया गया। 

आज के इस सभा सम्मेलन में दमयंती मुंडा, प्रेम मारडी, बेबी महतो, विनोद संवासी, तरुण महतो, गोपेश महतो, विष्णु विद्रोही, पिंकी देवी, राम प्रसाद महतो, रामदास मुर्मू, पूनम महतो, आदित्य महतो आदि संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Published / 2025-07-13 18:43:50
श्री राधा- कृष्ण मंदिर में 3 हजार श्रद्धालुओं के बीच अन्नपूर्णा महाप्रसाद का हुआ वितरण

*प्रेस विज्ञप्ति*                                                                                      

*श्री राधा- कृष्ण मंदिर में 3 हजार श्रद्धालुओं के बीच अन्नपूर्णा महाप्रसाद का हुआ वितरण*

*भजन- कीर्तन में भक्तगण खूब झूमे*

श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 218 वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद  का आयोजन किया गया। आज का महाप्रसाद श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के सदस्य संजय अग्रवाल निशी अग्रवाल की शादी की 25 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य मे उनके एव उनके पुत्र आकर्ष अग्रवाल पुत्री सोनल अग्रवाल और उनके परिवार के  सौजन्य से 151 किलो दूध का केसरिया खीर का महाप्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। अन्नपूर्णा महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12:30 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे द्वारा लगाई गई, तत्पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित तीन हज़ार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। आज के महाप्रसाद में केसरिया खीर, आलू चिप्स का पैकेट का वितरण किया गया। तत्पश्चात भजन- संध्या के कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायकों ने कृष्ण दरबार में मनमोहक भजनों से भक्तों को  अमृत गंगा का रसपान कराते हुए  खूब झुमाया। तथा श्री राधा कृष्ण के जयकारा एवं भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया तथा भक्तगण भक्ति रस में डूब गए। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गई‌। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं भजन संध्या में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का भीड़ लगा रहा। तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे 7 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस अवसर पर-डुंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, शिवभगवान अग्रवाल, मधु  जाजोदिया,पूरणमल सर्राफ,सुरेश चौधरी,विशाल जालान, अंजनी अग्रवाल, बिष्णु सोनी,बिजय कुमार अग्रवाल, हरीश सोनी, मुरली प्रसाद,चन्द्रदीप साहु, हरीश कुमार,परमेश्वर साहु,बसंत वर्मा, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।

प्रेस प@उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

Published / 2025-07-13 18:28:31
श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति, रांची 16 और 17 को मनायेगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी

  • *प्रेस प्रकाशनार्थ* 
                 13/7/2025

     दो दिवसीय महोत्सव 16 व 17अगस्त 2025 को

15 वर्षो से  राजधानी के मुख्यमार्ग पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव का हो रहा उत्सव

श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव व दही हांडी प्रतियोगिता

टीम एबीएन, रांची। पूर्वी क्षेत्र का सबसे बड़ा जन्माष्टमी पर्व है जो काफी वर्षों से समिति के सानिध्य में मनाया रहा है। यह महोत्सव दो दिवसीय मनाया जाएगा। इस अवसर पर दही हांडी प्रतियोगिता का भी आयोजन रखा गया है। दही हांडी प्रतियोगिता उत्सव के साथ भजन संध्या सहित देश भक्ति के गीतों का भी कार्यक्रम रखा गया है। श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति, रांची के सानिध्य में अलबर्ट एक्का चौक, मेन रोड पर 16 व 17 अगस्त 2025 को दो दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा।

वर्तमान में श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति  ,रांची के संरक्षक रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ,  संरक्षक सी पी सिंह, संरक्षक अजय मारू एवम समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा है।
आज समिति की बैठक में संरक्षक, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ,अजय मारू व अध्यक्ष मुकेश काबरा सहित समिति के सदस्यों की उपस्थिति में श्री  कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन दो दिवसीय 16 एवं 17 अगस्त 2025 को मनाने का निर्णय लिया गया। आयोजन समिति के संरक्षक व  रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ व मुकेश काबरा ने बताया कि 16 व 17 अगस्त को श्री कृष्ण जन्मोत्सव  समिति ,रांची की ओर से अलबर्ट एक्का चौक ,मेन रोड मै श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 

श्री सेठ ने बताया कि समिति के सानिध्य में 15 वर्षो  से श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हम मनाते आ रहे हैं। 16 अगस्त को झांकी प्रतियोगिता के साथ महोत्सव का उद्घाटन किया जाएगा। दही हांडी प्रतियोगिता में पुरुष गोविंदा टीम व महिला गोविंदा टीम भाग ले सकेंगे। जिसका रजिस्ट्रेशन समिति में  गोबिंदाओ की टीम को करवाना अनिवार्य होगा। 

मुकेश काबरा ने बताया कि 100 से भी ज्यादा सदस्यों को समिति में रखा जाएगा। साथ ही जल्द उनके बीच ब्यवस्था निमित कार्यों का  वितरण कर कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा। आयोजन की सफलता के लिए इस बार  पूरी रांची को श्री कृष्ण भक्तिमय बनाया जाएगा। संरक्षक, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, अध्यक्ष मुंकेश काबरा ने  कहा कि अगली बैठक में समिति के पदों व कार्यो के लिए सदस्यो के नाम के साथ समिति का बृहत् विस्तार किया जायेगा।

मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत ने बताया कि आज की बैठक में मुख्य रूप से आयोजन समिति के संरक्षक सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, संरक्षक अजय मारू,अध्यक्ष मुकेश काबरा , कुणाल आजमानी,रविन्द्र मोदी, रमेन्द्र कुमार , जवाहर तनेजा, ऐश्वर्या सेठ, प्रमोद सारस्वत, कमलजीत सिंह शंटी ,सतीश सिन्हा,नीरज चौधरी,राज वर्मा, सत्येन्द्र सिंह गुड्डू, संजय पोद्दार,पवन बजाज,भीष्म सिंह,मनोज कुमार, राजीव सहाय,नीतू सिंह, राजू रजक, संजीव साहू, भीष्म सिंह, प्रेमचंद श्रीवास्तव,प्रकाश धेलिया, मनोज साहू, मनोज महतो,रामलगन राम सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत और संजय पोद्दार ने दी।

Published / 2025-07-13 16:05:32
रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने संजय सर्राफ को किया सम्मानित

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार की अध्यक्षता मे महाराजा अग्रसेन भवन के सभागार में आयोजित कार्य समिति की एक अहम बैठक मे झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की प्रांतीय कार्यकारिणी समिति मे जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता व सामाजिक कार्यकर्ता संजय सर्राफ को झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर बधाई दी।

मौके पर जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों एवं समाजसेवी विश्वनाथ नारसरिया ने संजय सर्राफ को अंग वस्त्र ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित करते हुए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी। संजय सर्राफ ने विगत 18 वर्षों से रांची के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं में विभिन्न पदों में रहकर कई उल्लेखनीय जनसेवा एवं सामाजिक कार्य करते हुए झारखंड में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। 

उन्होंने कई सामाजिक संस्थाओं में मीडिया के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्य किये है। कार्यक्रम में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे। संजय सर्राफ ने प्रांतीय अध्यक्ष सहित रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सभी पदाधिकारीयों एवं सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद किया। 

मौके पर महामंत्री विनोद कुमार जैन, कमल कुमार केडिया, किशन साबू, नरेंद्र गंगवाल, पवन पोद्दार,पवन शर्मा,मनोज चौधरी अनिल कुमार अग्रवाल,कौशल राजगढ़िया, प्रमोद सारस्वत, नंदकिशोर पाटोदिया, नरेश बंका, निर्मल बुधिया, राजेंद्र केडिया, आनंद जालान, मनोज रूईया, प्रमोद बगड़िया, दीपेश निराला, नरेंद्र लखोटिया, पुरुषोत्तम विजयवर्गीय, सौरभ बजाज, रोहित पोद्दार, शैलेश अग्रवाल, अजय खेतान,अजय डीडवानिया रौनक झुनझुनवाला,अमित बजाज,अमित चौधरी, सुमित महलका, आशीष डालमिया, मनीष लोधा,प्रकाश चंद्र नाहटा, जितेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Published / 2025-07-13 16:03:25
रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव 27 जुलाई को

  • मुख्य चुनाव अधिकारी ने निर्वाचन हेतु कार्यक्रमों की घोषणा की

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र 2025- 27 के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव जिला मारवाड़ी सम्मेलन के निर्णयानुसार 27 जुलाई, दिन रविवार को महाराजा अग्रसेन भवन में होगा। 

मुख्य चुनाव पदाधिकारी अशोक कुमार नारसरिया ने निर्वाचन हेतु  कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 15 जुलाई से मारवाड़ी भवन में नामांकन पत्र उपलब्ध रहेगा, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई को अपराह्न 4 बजे तक रहेगा। 

नामांकन पत्र जांच एवं वैध उम्मीदवारों की सूची 18 जुलाई को ही संध्या 5  बजे प्रकाशित कर दिया जाएगा। नामांकन पत्र वापसी की तिथि 20 जुलाई शाम 4 बजे तक है। तथा उम्मीदवारों की अंतिम सूची 20 जुलाई को ही शाम 5 बजे प्रकाशित कर दिया जाएगा। मतदान (आवश्यक होने पर) 27 जुलाई को अपराह्न 1 बजे से संध्या 4 बजे तक महाराजा अग्रसेन भवन में होगा। 

निर्वाचन हेतु संपूर्ण कार्य 15 जुलाई से 20 जुलाई तक प्रतिदिन अपराह्न- 3 बजे से संध्या 4 बजे तक मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान हेतु सभी सदस्यों को भारत सरकार द्वारा निर्गत अपना सरकारी पहचान पत्र लाना अनिवार्य है, उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दो सौ रुपया शुल्क देकर स्वयं लेना होगा। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

Page 306 of 1691

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse