झारखंड

View All
Published / 2025-07-18 20:48:00
हिंदी साहित्य भारती ने शौर्य दत्ता को दी बधाई

टीम एबीएन, रांची। हिंदी साहित्य भारती रांची के मीडिया प्रभारी संजीव कुमार दत्ता के पुत्र शौर्य दत्ता जो कि शारदा ग्लोबल स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र है। 

शौर्य दत्ता ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हस्त लेखन प्रतियोगिता राइटिंग विजार्ड के हैंडराइटिंग ओलंपियाड 2024- 25 मे झारखंड स्टेट स्तर पर सातवां रैंक लाकर स्कूल एवं रांची का नाम रोशन किया। शौर्य दत्ता ने ऑल इंडिया राष्ट्रीय स्तर पर 22 वां रैंक पर रहे।

इस उपलब्धि पर हिंदी साहित्य भारती रांची के अध्यक्ष बलराम पाठक, उपाध्यक्ष संजय सर्राफ, संगठन महामंत्री अजय राय, महामंत्री सुकुमार नाथ झा, कोषाध्यक्ष त्रिपुरेश्वर मिश्रा, अभय कुमार, नरेश बंका, शौर्य दत्ता को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Published / 2025-07-18 20:44:01
रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद हेतु एक मात्र उम्मीदवार सज्जन पाड़िया

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र- 2025 -27 के अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु एक उम्मीदवार सज्जन कुमार पाड़िया का नामांकन पत्र दाखिल हुआ। मुख्य चुनाव पदाधिकारी अशोक कुमार नारसरिया ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम तिथि आज 18 जुलाई अपराह्न 4 बजे तक था। शाम 5 बजे नामांकन पत्र जांच करने के बाद सज्जन कुमार पाड़िया की उम्मीदवारी वैध पाया गया। 

उम्मीदवारी की अंतिम सूची 20 जुलाई को जारी की जाएगी अशोक नारसरिया ने बताया कि आज सज्जन कुमार पाड़िया मारवाड़ी भवन कार्यालय मे रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हेतु नामांकन पत्र दाखिल किया था।

मौके पर सहायक चुनाव अधिकारी प्रमोद सारस्वत तथा नंदकिशोर पाटोदिया, मनोज चौधरी, अमित जालान आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

Published / 2025-07-18 20:40:36
बीओआई लोहरदगा में नियम विरुद्ध सामूहिक लंच पर चले जाते हैं बैंकर्स, काम हो जाता है ठप

  • बीओआई लोहरदगा में नियम विरुद्ध सामूहिक लंच पर चले जाते हैं बैंकर्स, काम हो जाता है ठप
  • कई ग्राहकों ने बैंकर्स पर दुर्व्यवहार करने और पुलिस की धमकी देने का लगाया आरोप
  • मंगलवार को ही महिला और बुजुर्ग ग्राहक के साथ की गई बदतमीजी
  • आरबीआई के नियम के मुताबिक एक साथ लंच पर जाने का नहीं है नियम

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा अपर बाजार स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया लोहरदगा मुख्य शाखा आरबीआई के नियम से नहीं यहां तैनात बैंकर्स के मनमौजी से चलता है। भारतीय रिजर्व बैंक ने जब से दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी की घोषणा की है, तब से बैंकों में लंच का समय निश्चित नहीं है। अगर एक कर्मचारी लंच करता है, तो उसके स्थान पर दूसरे कर्मचारी को कम करना है, ताकि आम खाताधारी और ग्राहकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। 

बावजूद लोहरदगा बैंक ऑफ़ इंडिया में दोपहर बजे सभी सामूहिक लंच पर बैठ जाते हैं। बैंकर्स द्वारा ग्राहकों को वापस भेज दिया जाता है। अगर कोई इसका प्रतिकार करता है, तो उसे वहां तैनात होमगार्ड के जवानों को बुलाकर बाहर निकलना का आदेश दिया जाता है। इससे आम खाताधारी को खुद के पैसे निकालने अथवा जमा करने के लिए जिल्लत का सामना करना पड़ता है। 

मंगलवार को बैंक खाता धारी विनय कुमार और उसके पिताजी के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। यही नहीं मौके पर मौजूद सुमित्रा देवी के पुत्र ने बताया कि उनके वृद्धा पेंशन से जुड़े समस्या को पिछले 10 महीने से लटका कर रखा गया है। थाना टोली की माला कुमारी निशक्त है। बैंक में रैंप नहीं है जबकि बैंक शाखा ग्राउंड फ्लोर में उन्हें तीन चार बार लौटा दिया गया है। वह अपने खाते के निशक्त पेंशन को लेने के लिए गई थी।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकों के लंच समय के लिए कोई निश्चित समय निर्धारित नहीं किया है। बैंक कर्मचारियों को अपने लंच ब्रेक को इस तरह से व्यवस्थित करना हैं ,कि ग्राहकों को सेवाएं मिलती रहें। आमतौर पर, दोपहर एक बजे से तीन बजे के बीच, कर्मचारी रोटेशन में लंच करते हैं, ताकि बैंक का काम बाधित न हो।

मैनेजर के चेंबर में ग्राहकों को काम के बैठने की भी इजाजत नहीं है, वह पुलिस को बुलाकर बाहर निकलना का आदेश देते हैं। बैंक का नियम है की बैंक खाताधारी से व्यवहार के ऊपर ही चलता है‌। बैंक में जो लेन देन होते हैं उसी के आधार पर बैंक का विकास होता है। बैंकर्स को वेतन मिलते हैं। लोहरदगा में जिस तरह का व्यवहार बैंकर्स के द्वारा इस शाखा में किया जा रहा है। उसे अधिकांश ग्राहक क्षुब्ध हैं।

मंजूरमती हाई स्कूल प्रबंधन के साथ भी बैंकर्स के द्वारा इसी तरह का गलत व्यवहार किया गया था। इस वजह से यहां से स्कूल और उनके व्यक्तिगत खातों को भी दूसरे बैंक में ट्रांसफर कर लिया गया है। इससे साफ है, कि बैंक में ग्राहकों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार नहीं किया जा रहा है? 

मंगलवार को लोहरदगा बरवाटोली की एक विधवा महिला अपनी बेटी के साथ मंगलवार को बैंक शाखा पहुंची थी, उनके साथ भी गलत व्यवहार किया गया। हाल ही में उनके पति का दुर्घटना में निधन हो गया था। इस तरह के व्यवहार से महिला भी काफी नाराज दिखी, अगर कोई खाता धारी अपनी मांगों को तरीके से रखते हैं, तो सभी बैंकर्स एक साथ उन पर टूट पड़ते हैं। 

बात-बात में पुलिस की धमकी दी जाती है। कई बैंकों में पुलिस तैनात रहते हैं, वह बैंक के काम करने लगते हैं, यह भी नियम विरुद्ध है। उनका काम सुरक्षा का है, न की स्लिप देने का? पर यह सब काम बैंक ऑफ़ इंडिया लोहरदगा किस शाखा में हो रहा है। इस बाबत एलडीएम से शिकायत करने पर उन्होंने कहा कि किसी के साथ दुर्व्यवहार करना कतई उचित नहीं है। ग्राहक बैंक के ऊर्जा होते हैं।

फोटो संकेत : लोहरदगा बैंक ऑफ़ इंडिया मुख्य शाखा में मंगलवार को दोपहर दो बजे तमाम कर्मचारियों के एक साथ लंच पर चले जाने के कारण जमा और निकासी काउंटर में प्रतीक्षा करता खाताधारी और अपनी समस्या को लेकर आई महिला इंतजार करतीं।

Published / 2025-07-18 18:10:35
रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद हेतु एक मात्र उम्मीदवार सज्जन पाड़िया

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र- 2025 -27 के अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु एक उम्मीदवार सज्जन कुमार पाड़िया का नामांकन पत्र दाखिल हुआ। मुख्य चुनाव पदाधिकारी अशोक कुमार नारसरिया ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम तिथि आज 18 जुलाई अपराह्न 4 बजे तक था। शाम 5 बजे नामांकन पत्र जांच करने के बाद सज्जन कुमार पाड़िया की उम्मीदवारी वैध पाया गया। 

उम्मीदवारी की अंतिम सूची 20 जुलाई को जारी की जाएगी अशोक नारसरिया ने बताया कि आज सज्जन कुमार पाड़िया मारवाड़ी भवन कार्यालय मे रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हेतु नामांकन पत्र दाखिल किया था।मौके पर सहायक चुनाव अधिकारी प्रमोद सारस्वत तथा नंदकिशोर पाटोदिया, मनोज चौधरी, अमित जालान आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

Published / 2025-07-17 22:47:01
मां भद्रकाली सेवा संस्था इटखोरी के कर्म योगियों ने इटखोरी बीडीओ और शिक्षक बिशेश्वर यादव को किया सम्मानित

एबीएन न्यूज नेटवर्क, इटखोरी (चतरा)। इटखोरी के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक भद्रकाली मंदिर परिसर में मां भद्रकाली सेवा पिछले 11 जुलाई से लगातार बाबा धाम जाने वाले और बाबा धाम से बाबा बैद्यनाथ को जलाभिषेक कर लौटने वाले कांवरियों की सेवा के लिए निशुल्क शिविर चला रहे हैं। यहां पर आने वाले कांवरियों के प्रति पूरी निष्ठा और श्रद्धा के साथ ध्यान रखा जा रहा है। मां भद्रकाली सेवा संस्था सामाजिक उद्देश्यों के प्रति संवेदनशील होकर निरंतर अपने कार्य को अंजाम दे रही है।

इसी क्रम में संस्था के कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने इटखोरी प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बंकीरा और शिक्षक सह सामाजिक कार्यकर्ता बिशेश्वर यादव को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मां भद्रकाली सेवा संस्था के किए जा रहे जनहित के पुनीत कार्यों की सराहना की।

मौके पर मां भद्रकाली सेवा संस्था के अध्यक्ष सुरज सिंह, उपाध्यक्ष आदित्य पासवान, कोषाध्यक्ष धिरज चंद्रवंशी, मुख्य सलाहकार संतोष केशरी, सचिव निर्भय पाण्डेय, संरक्षक कुंदन पासवान, शिवम सिंह, पारस शर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Published / 2025-07-17 21:00:29
20 से राज्यभर में बैठक करेंगे कांग्रेस नेता बेला प्रसाद

कांग्रेस सचिव बेला प्रसाद 20 जुलाई से पूरे झारखंड के सभी जिलों में जिला अध्यक्षों की बैठक में शामिल होंगे 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के सभी पंचायत में पंचायत समिति के गठन के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी बेला प्रसाद तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश 20 जुलाई से पूरे झारखंड के सभी जिलों में जिला अध्यक्ष जिला पर्यवेक्षक ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक पर्यवेक्षक एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक में शामिल होंगे। 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने आज यहां बताया कि इस क्रम में नेताद्वय 20 जुलाई को पूर्वाह्न 11 से पंचायत समिति के गठन के लिए पूर्वी एवं सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष जिला पर्यवेक्षक प्रखंड अध्यक्ष प्रखंड पर्यवेक्षक एवं मंडल अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे तथा पूर्वाहन 2 बजे से जिलाध्यक्ष जिला पर्यवेक्षक ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक पर्यवेक्षक एवं शहरी निकायों के चुनाव के लिए मनोनीत पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

Published / 2025-07-17 20:57:53
झारखंड : कल से पूरे राज्य में साफ रहेगा मौसम

झारखंड में धीमा पड़ा मॉनसून! 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में बारिश का दौर खत्म होने वाला है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी शुक्रवार से राज्य भर में मौसम साफ हो जायेगा। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में अगले 24 घंटे तक हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। 

कल यानी शुक्रवार से मौसम साफ हो जायेगा। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में बना निम्न दबाव अब कमजोर होकर पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ चुका है, जिससे बारिश की संभावना भी कम हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश गुमला के चैनपुर में 204 मिमी दर्ज की गयी। 

पलामू में 158.2 मिमी, हजारीबाग में 82 मिमी और देवघर में 81 मिमी बारिश हुई। राजधानी रांची में सिर्फ 12.2 मिमी बारिश दर्ज की गयी। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार 1 जून से 15 जुलाई तक झारखंड में कुल 565.4 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 68% ज्यादा है।

Published / 2025-07-17 20:55:39
सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में मंदबुद्धि निराश्रितों की सेवा और भोजन कराया गया

टीम एबीएन, रांची। परमहंस डॉ संत शिरोमणी श्री श्री 108 स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वाधान मे विगत 18 माह से चल रहे पीडित मानव सेवा के पावन तीर्थ स्थल मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम पुंदाग के प्रांगण में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) रांची में आज 17 जुलाई को अमन कुमार पोद्दार के सौजन्य से आश्रम में रह रहे 37 मंदबुद्धि दिव्यांग निराश्रित प्रभु जी एवं आश्रम में रहकर उनकी सेवा करने वाले सेवादार साथियों के बीच अन्नपूर्णा सेवा भोजन प्रसादी का विधिवत आश्रम के किचन में भोजन बनवाकर भोजन खिलाया गया।

अपना घर आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि 3 जुलाई से 17 जुलाई तक 15 दिनों मे 2940 निराश्रित प्रभुजी एवं उनकी देखभाल करने वाले सेवादार साथियों के बीच अन्नपूर्णा सेवा भोजन प्रसाद का वितरण किया गया। 

मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम सदगुरू कृपा अपना घर (सत्य-प्रेम सभागार) में करण प्रसाद, श्याम शशि वर्मा, प्रह्लाद मुरारका, प्रदीप सिंघानिया, गोवर्धन यादव, सुहानी सिन्हा, दीपक खेतान, सुधीर पांडेय, अमित अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, शंकर लाल धनुका, निर्मल मानपुरिया, नीता रुंगटा, विश्वनाथ प्रेमलता मोदी, संजय निशि अग्रवाल, दिया केसरी, पूजा सिंह, विकास अग्रवाल, के सौजन्य से सभी निराश्रित प्रभुजी को भोजन प्रसादी खिलाकर सेवा की गयी। सभी ने ट्रस्ट के सदस्यों को बहुत बहुत धन्यवाद एवं अपना अमूल्य आशीर्वाद दिया। 

अन्नपूर्णा सेवा के पुनीत कार्य में ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, निर्मल छावनिका, सज्जन पाड़िया, पुजारी अरविंद पांडे, पुर्णमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल,नन्द किशोर चौधरी, संजय सर्राफ, विशाल जालान, सुनील पोद्दार, मधु जाजोदिया, अरविंद अग्रवाल,पवन कुमार पोद्दार, विष्णु सोनी, सुरेश भगत सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

Page 304 of 1691

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse