झारखंड

View All
Published / 2025-07-20 20:14:02
संसद सत्र में भाग लेने सांसद सुखदेव भगत दिल्ली रवाना

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। सांसद सुखदेव भगत 21 जुलाई से प्रारंभ होने वाले संसद के मानसून सत्र में भाग लेने के लिए आज दिल्ली रवाना हुए। उक्त जानकारी सांसद के निजी सचिव आलोक कुमार साहू ने दी। श्री साहू ने बताया कि सांसद सत्र में देश, राज्य एवं स्थानीय स्तर के अनेक मुद्दे उठायेंगे। 

इसके साथ 29 जुलाई 11 अगस्त एवं 19 अगस्त को दिल्ली में आयोजित लोकसभा और विधानसभा का चुनाव एक साथ करने के प्रावधान वाले विधेयक (वन नेशन वन इलेक्शन) पर विचार करने हेतु गठित संसद की संयुक्त समिति जेपीसी की बैठक में भाग लेकर अपनी बातों को तार्किक ढंग से रखेंगे।

Published / 2025-07-20 20:13:34
झारखंड राज्य के मीडिया और सोशल मीडिया का आॅब्जर्वर बने सांसद सुखदेव भगत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह मध्य प्रदेश के एआईसीसी आब्जर्वर सुखदेव भगत को एआईसीसी ने एक और जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें झारखंड राज्य का मीडिया और सोशल मीडिया का आब्जर्वर नियुक्त किया है। 

झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू के निर्देश पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने पत्र जारी कर सांसद को इसकी सूचना दी है। झारखंड में मीडिया और सोशल मीडिया विभागों को सशक्त बनाने की जिम्मेदारी सांसद को मिली है। 

ये झारखंड में मीडिया और सोशल मीडिया विभागों को मार्गदर्शन देंगे, ताकि कांग्रेस पार्टी की उपस्थिति को मीडिया और सोशल मीडिया में विस्तार दिया जा सके और जनता के बीच पार्टी के प्रति विश्वास को और गहरा किया जा सके।

Published / 2025-07-20 20:13:01
पांच दिन बाद लापता अजय साहू उर्फ गोलू पहुंचा अपने घर

महाकाल क्लब के आजीवन संरक्षक बलराम साहू एवं पदाधिकारियों ने अजय को ढूंढ़ कर लाया लोहरदगा 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। दिनांक 14.7.2025 दिन सोमवार को पहाड़ी मंदिर रांची के पास से लापता अजय साहू उर्फ गोलू आज अपने घर सही सलामत पहुंच गया है। महाकाल क्लब के आजीवन संरक्षक बलराम साहू एवं महाकाल क्लब के पदाधिकारियों ने लोहरदगा एवं रांची जिला के सभी थाना, रेलवे थाना को सूचित किया था।

पिछले 5 दिनों से लोहरदगा और रांची जिला के विभिन्न स्थानों पर तलाश की जा रही थी, जिसके फलस्वरूप आज सुबह 9 बजे उसे अरगोड़ा स्टेशन में पाया गया। परिजनों को सूचित करते हुए उन्हें सकुशल उनके परिवार को सौंप दिया गया है। 

बता दें कि लोहरदगा शहरी क्षेत्र के हटिया गार्डन निवासी अजय साहू उर्फ गोलू दिनांक 13 जुलाई 2025 दिन रविवार को कांवड़ यात्रा में पहाड़ी मंदिर के लिए रवाना हुए थे, जो दिनांक 14 जुलाई 2025 प्रात: 9 बजे पहाड़ी मंदिर रांची के पास से लापता हुए थे।

Published / 2025-07-20 20:12:10
श्री श्याम मंदिर में भव्य महारूद्राभिषेक संपन्न

टीम एबीएन, रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में दिनांक 20 जुलाई 2025 को श्रावण मास के पावन अवसर पर मंदिर में विराजमान शिव लिंग के महारुद्राभिषेक का विधि विधान से भव्य आयोजन किया गया। मौके पर भोले बाबा के सभागृह को मनभावन स्वरूप प्रदान किया गया तथा पूरे शिव परिवार का भव्य श्रृंगार किया गया।

प्रारंभ में मंडल के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश बागला ने सपत्नीक संकल्प पूजन कराया तथा इस रूद्राभिषेक का कार्य कार्यक्रम प्रधान आचार्य पंडित श्याम सुंदर भारद्वाराज के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष शिव भक्ति में लीन हो मन्दिर परिसर में उत्साहित थे। 

क्रमवार मण्डल के सभी सदस्य एवं उपस्थित भक्तजन ने रूद्राभिषेक में भाग लिया तथा उपस्थित भक्तजनों द्वारा ॐ नम: शिवाय के जाप से पूरा मन्दिर परिसर शिव मय हो उठा। रूद्राभिषेक के संपन्न होने पर भोले बाबा का महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। 

आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में धीरज बंका, राजेश सारस्वत, विवेक ढांढनीयां, प्रदीप अग्रवाल, विकास पाडिया, महेश सारस्वत, प्रियांश पोद्दार, राजेश सारस्वत, नितेश लखोटिया का सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।

Published / 2025-07-19 21:59:24
पंडरा की नाबालिग गया जी से बरामद

टीम एबीएन, रांची। रांची के पंडरा इलाके से लापता 12 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने बिहार के गया जी जिला से बरामद करने में सफलता हासिल कर ली है। मौके पर पुलिस ने नाबालिग के साथ एक युवक टुटुल शेख को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आया युवक पश्चिम बंगाल के मालदा का रहनेवाला है।

इस संबंध में पंडरा ओपी प्रभारी मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी युवक शादी की नियत से नाबालिग को भगा ले गया था। पुलिस ने नाबालिग को युवक के गया जिला स्थित मौसी के घर से बरामद किया है। रविवार को नाबालिग का मेडिकल जांच व 167 का बयान दर्ज कराया जायेगा। आरोपी युवक नाबालिग के घर के समीप निर्माणाधीन मकान में राज मिस्त्री का कार्य करता था।  

गौरतलब है कि पंडरा ओपी क्षेत्र से 05 जुलाई से 12 वर्षीय नाबालिग अपने घर से लापता थी। नाबालिग के घर नहीं लौटने पर मां और भाई का रो-रोकर बुरा हाल था। नाबालिग के पिता की मौत एक वर्ष पूर्व हो चुकी है। मां लोगों के घर में खाना बनाने का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती है। 

मां और भाई को खोजबीन के दौरान जानकारी मिली थी कि घर के बगल में निर्माणाधीन मकान में राज मिस्त्री का कार्य करनेवाला युवक नाबालिग को बहला-फुसला कर अपने साथ भगा ले गया है। दोनों पंडरा ओपी जाकर बराबर पुलिस से अपनी बेटी को खोज निकालने की गुहार लगा रहे थे। पुलिस के आश्वासन से असंतुष्ट मां और भाई ने इसकी जानकारी मीडिया में दी।

जिसके बाद इसे बेटी को खोज निकालने की गुहार लगा रही है मां... को प्रमुखता से प्रकाशित की गयी थी। शनिवार को बेटी की बरामदगी की सूचना पाकर नाबालिग की मां काजल देवी और मुहल्लेवासी काफी खुश थे। सभी ने कहा कि बेटी की बरामदगी में सबसे बड़ा योगदान मीडिया की है, जिसने पुलिस पर नाबालिग को खोज निकालने का दबाव बनाया।  

पंडरा ओपी पुलिस की टीम गयी बिहार 

शाम में पुलिस टीम की तकनीकी शाखा की मदद लेकर बिहार के गया जी जिला पहुंची। जहां आरोपी के मौसी के घर से नाबालिग को बरामद करने में पुलिस सफल रही। पुलिस टीम में पंडरा दारोगा चंदन पांडे, केस के अनुसंधानकर्ता श्याम नाथ उरांव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Published / 2025-07-19 19:05:54
बरही : आयरन फैक्टरी में ब्लास्ट से चार की मौत

हजारीबाग में बड़ा हादसा, आयरन फैक्टरी में ब्लास्ट में चार मजदूरों की मौत; घटनास्थल पर मची अफरातफरी 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आयी है। यहां एक आयरन फैक्टरी में भट्टी फट जाने से चार से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका है। घटना के बाद फैक्टरी के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। हादसे में कई मजदूर घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

मामला हजारीबाग के बरही इलाके का है। यहां एक फैक्टरी में शनिवार सुबह बड़ा ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट में चार से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका जतायी जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद भारी भीड़ फैक्टरी के बाहर जमा हो गयी, लेकिन फैक्टरी का गेट नहीं खोला गया।

Published / 2025-07-19 19:02:26
मांडू विधायक तिवारी महतो से मिला आजसू छात्र संघ का प्रतिनिधिमंडल

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 18 जुलाई 2025 को आजसू छात्र संघ के प्रदेश समिति का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा के नेतृत्व मैं मांडू के विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो से मिलकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से आजसू छात्र संघ की और से विश्वविद्यालय में क्षेत्रीय एवं जनजाति भाषा की बीएड तथा स्नातकोत्तर (पीजी) स्तरीय पढ़ाई प्रारंभ कराने को लेकर मांगपत्र सौंपा। 

प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय में क्षेत्रीय एवं जनजाति भाषाओ की स्नातकोत्तर (पीजी) स्तरीय की पढ़ाई न होना झारखंड के मूलवासी/ आदिवासियों के लिए सांस्कृतिक क्षति है। झारखंड के सांस्कृतिक धरोहर को बचाने के लिए क्षेत्रीय एवं जनजाति भाषओं की उच्चतम स्नातकोत्तर स्तरीय की पढ़ाई होनी चाहिए। 

कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो ने कहा कि विश्वविद्यालय के कुछ अंगीभूत महाविद्यालयों में क्षेत्रीय भाषाओं की स्नातक स्तरीय पढ़ाई होती आ रही है किंतु वे सभी स्नातकोत्तर स्तरीय पढ़ाई से वंचित हो जा रहे हैं, जिसकी संख्या हजारों में है। 

आगे प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने कहा कि क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषओं की बीएड तथा स्नातकोत्तर स्तरीय की पढ़ाई चालू कराने को लेकर आजसू छात्र संघ बहुत जल्द ही महामहिम राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा। उसके बाद आगामी रणनीति तय कर चरणबद्ध आंदोलन करेगा। 
आजसू छात्र संघ के पदाधिकारियों ने आजसू पार्टी के मांडू विधायक निर्मल महतो से इस मामले पर विस्तृत चर्चा होने के पश्चात उन्होंने आगामी विधानसभा सत्र में आवाज उठाने का आश्वासन दिया। 

ज्ञापन सौंपने में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, महासचिव विशाल महतो, ज्योत्सना केरकेट्टा, सुदामा महतो, सौरभ शर्मा, ऋतुराज शाहदेव, नितेश महतो आदि मौजूद थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा  ने दी।

Published / 2025-07-19 18:56:42
रांची जीपीओ में पेंशनर एसोसिएशन ने मनाया अपना 12वां स्थापना दिवस

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 19 जुलाई को रांची जीपीओ में आल इंडिया पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन का 12वां स्थापना दिवस का वर्षगांठ बैठक में संकल्प शक्ति के साथ मनाया गया। राज्य सचिव ने संबोधित करते हुए कहा कि 2013 में वेल्लोर में इसका गठन किया गया था और आज 13 साल के उपरांत इसकी देश भर में शाखाएं सक्रियता से कार्यरत हैं। झारखंड के समस्त जिलों में भी इसकी यूनिट काम कर रही है। 

आज की बैठक में आम सहमति से निर्णय लिया गया कि वित्त विधेयक के माध्यम से संसद में  25 मार्च को पेंशन अधिनियम संशोधन कर सरकार ने पेंशनर्स को वर्तमान और भविष्य के श्रेणी में विभाजित कर उन्हें आठवें वेतन आयोग के लाभ से वंचित करने की साजिश की है। इसके विरुद्ध 25 जुलाई शुक्रवार को अपराह 4 बजे फिरायालाल पर फोरम आफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय आह्वान पर मानव श्रृंखला बनायी जायेगी। 

आगे बताया कि आठवें वेतन आयोग के गठन में हो रहे अप्रत्याशित विलंब को लेकर भी विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। आज की बैठक में बीएसएन एल के राज्य सचिव विनोद कुमार, बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन के एम एल सिंह,सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड के एन के पांडेय, मनोज सिंह,  आर के मिंज के अलावा पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन के बी के चौधरी, गणेश डे, त्रिलोकी नाथ साहू, सुखदेव राम, रामचंद्र प्रसाद, राजेंद्र महतो, हसीना तिग्गा, बी बारा, रमेश काशी,बिरसा उरांव, पास्कल बोदरा, डी एन साहू, सुशीला कुजूर आदि उपस्थित हुए। 

25 जुलाई को अपराह 4 बजे फिरायालाल चौक पर पेंशन अधिनियम में  तथाकथित संशोधन तथा आठवें वेतन आयोग के गठन में हो रहे विलंब को लेकर सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा मानव श्रृंखला बनायी जायेगी। बैठक की अध्यक्षता एस पी मंडल ने की और संचालन एम जेड खान ने किया। उक्त जानकारी आॅल इंडिया पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड रांची के राज्य सचिव एम जेड खान ने दी।

Page 302 of 1691

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse