टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई से एक अगस्त तक दो दिवसीय दौरे पर देवघर, रांची और धनबाद पहुंच रही हैं। इस दौरान देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी।
वहीं धनबाद में आइआइटी (आइएसएम) के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। उनके आगमन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में समीक्षा की गयी।
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिव्य सेवा का प्रतीक बन सद्गुरु अपना घर आश्रम गुरु सदानंद महाराज ने की भूरी भूरी प्रशंसा*
*आश्रम मे दिव्यांगों के लिए 50 और बेड की व्यवस्था की जाएगी, यह आश्रम मानव सेवा का मंदिर है: सदानंद महाराज*
परमहंस डा० संत शिरोमणी श्री श्री 108 स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य मे श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वाधान मे विगत 18 माह से चल रहे पीडित मानव सेवा के पावन तीर्थ स्थल मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम पुंदाग में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम मे गुरु सदानंद महाराज का पावन आगमन हुआ। गुरु जी ने आश्रम में निवास कर रहे हैं सभी दिव्यांग, निराश्रित एवं दीनबंधुजनों, सेवादारो से आत्मीय भेंट की और उनकी दिनचर्या देखभाल और उपचार संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया उन्होंने वहां की समुचित व्यवस्था, स्वच्छता, सेवा भाव एवं समर्पण को देखकर अत्यंत संतोष और प्रसन्नता व्यक्त की। महाराज जी ने आश्रम द्वारा की जा रही सेवा की *ईश्वर के साक्षात दर्शन* की संज्ञा दी और सभी कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर गुरु सदानंद महाराज ने अपना 81वें जन्मोत्सव सभी दिव्यांग, निराश्रितों दीनबंधुओं के बीच मनाया। इस अवसर पर सदानंद महाराज ने कहा की आने वाले दिनों में ट्रस्ट की ओर से आश्रम में 50 और बेड दिव्यांगों के लिए संपूर्ण देख रेख की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने सभी भक्तगणों से अपना घर आश्रम में तन- मन- धन से सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के उपेक्षित वर्ग की सेवा ही सच्चे धर्म का मार्ग है और इस मार्ग पर चलकर ही ईश्वर की कृपा प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा योग है उन्होंने युवाओं से भी आवाह्न किया कि वह जीवन के कुछ समय समाज सेवा के लिए अवश्य निकालें और आश्रम जैसे संस्थानों में जुड़कर अपने जीवन को सार्थक बनाये। उन्होंने कहा कि अपना घर आश्रम मानव सेवा का मंदिर है। आश्रम में कार्यरत सेवकों एवं ट्रस्ट के सदस्यों ने गुरु जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से संस्था को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। आश्रम के विस्तार कि इस पहल से केवल रांची, बल्कि पूरे झारखंड राज्य के असहाय एवं दिव्यांगजनों को नई आशा मिलेगी। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि निसंदेह सत्य प्रेम सद्गुरु अपना घर आश्रम आज एक ऐसा स्थान बन चुका है जहां सेवा सहानुभूति और सच्चा आध्यात्मिक जीवन एक साथ चलते हैं यह आश्रम गुरु सदानंद महाराज के सानिध्य में न केवल एक संस्था है बल्कि एक आंदोलन है- मानवता को गले लगाने का, उन्होंने कहा कि अभी आश्रम में 37 दिव्यांगों, निराश्रितों दीनबंधुओं का समुचित देखभाल एवं सेवा किया जा रहा है। इस अवसर पर-विजय कुमार अग्रवाल, निर्मल छावनिका,डुंगरमल अग्रवाल, निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, नवल अग्रवाल, संजय सर्राफ, पूरणमल सर्राफ, पुजारी अरविंद पांडे, शिव भगवान अग्रवाल, नन्द किशोर चौधरी, प्रमोद सारस्वत,विशाल जालान, सुनील पोद्दार, मधु जाजोदिया,अरविंद अग्रवाल, पवन पोद्दार, विष्णु सोनी, सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
प्रेस प@@उक्त जानकारी सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के
टीम एबीएन, रांची। झारखंड कलाकार आंदोलन संघर्ष समित्ति ने आज सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (आइपीआरडी), झारखंड सरकार को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें विश्व आदिवासी दिवस समारोह में स्थानीय आदिवासी कलाकारों की अनदेखी और बॉलीवुड कलाकारों को बुलाए जाने पर कड़ा ऐतराज जताया गया है।
झारखंड कलाकार आंदोलन संघर्ष समित्ति का कहना है कि बॉलीवुड कलाकार न तो झारखंड के आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं, न ही वे उनकी संस्कृति से जुड़े हैं। ऐसे में उनका मंचन केवल बाजारवाद और दिखावे का प्रतीक है, जो विश्व आदिवासी दिवस की आत्मा के खिलाफ है।
ज्ञापन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जैसे ही यह बात आदिवासी युवाओं और सांस्कृतिक समूहों तक पहुँची, समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला। फेडरेशन ने विभाग को चेतावनी दी है कि यदि इस निर्णय के कारण कोई सामाजिक असंतोष या अवांछनीय परिस्थिति उत्पन्न होती है, तो उसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा अपने क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर प्रखर हैं। झारखंड फामेर्सी काउंसिल में झारखंडी सदस्यों के चयन को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। परसों 23 जुलाई (बुधवार) को फार्मेसी काउंसिल में निबंधक सहित सदस्यों में का चयन नियम संगत झारखंडी अभ्यर्थी को मनोनीत करने के मांग को लेकर झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल बरियातू के समक्ष धरना देंगे।
संगठन की ओर से इसकी प्रशासनिक सूचनार्थ दे दिया गया है। आंदोलन का नेतृत्व करता देवेंद्रनाथ महतो ने मीडिया में जानकारी देते हुए कहा कि निबंधन सह सचिव (प्रशांत कुमार पांडे) का औपबंधिक कार्यकाल 23 अप्रैल 2025 को समाप्त हो चुका है। नियमों का अवहेलना करते हुए गलत तरीके से गैर सरकारी को पदस्थापित किया गया है।
जिससे फार्मेसी अभ्यार्थियों के सुचारू शिक्षण संचालन नहीं हो पा रहा है। नियम संगत सरकारी पद पर कार्यरत योग्य झारखंडी अभ्यर्थियों का चयन फामेर्सी काउंसिल के सदस्यों पर होने के मांग हेतु हमारा संगठन कटिबंध हैं। साथ ही श्री महतो ने कहा कि तमाम विधिवत पत्राचार के साथ विभागीय सचिव से मुलाकात विस्तृत इसकी जानकारी हमने साझा किया है। इसके बाद भी सरकार की उदासीन रवैया बरकरार है। इससे स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।
बताते चलें कि उक्त मांग को लेकर डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने मुख्यमंत्री को सीधा पत्राचार के साथ शीतकालीन सत्र में अपने बात रखा था। एवं विधायक सरयू राय ने भी चलते सत्र में पदाधिकारियों द्वारा गलत सूचनार्थ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। जिसका अब आंदोलन के तहत अपने मांगों को रखने हेतु (कल बुधवार को) फार्मेसी काउंसिल के समक्ष धरना देंगे।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 21/7/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) में आस्था व्यक्त करते हुए एबीवीपी की महानगर सह मंत्री रोशनी मुंडा ने एसएस मेमोरियल कॉलेज के परिसर में आजसू का दामन थामा।
उन्होंने प्राथमिक सदस्यता लेते हुए कहा कि साल भर आजसू विश्वविद्यालय एवं कॉलेज में छात्र हित में काम करती है सड़क से सदन तक छात्रों की आवाज बनकर काम करती है। सुदेश महतो हमेशा छात्रों के हित की आवाज बनकर राज्य का नेतृत्व करते है।
हेल्प डेस्क की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा एवं ऋतुराज सहदेव ने भगवान बिरसा मुंडा एवं निर्मल महतो जी की चित्र पर माल्यार्पण से हेल्प डेस्क की शुरूआत किया। ओम वर्मा ने कहा कि आजसू सभी कॉलेजों एवं विश्विद्यालयों में हेल्प डेस्क लगाकर छात्र-छात्राओं के एडमिशन के समय आने वाली परेशानियों को हेल्प डेस्क के माध्यम से दूर किया जायेगा।
आज के इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, अजीत कुमार, ऋतुराज शहदेव, राजेश सिंह, रोशन नायक, अमन साहू, सक्षम झा, अभित, राज दुबे, प्रियांशु रंजन, रोशनी मुंडा, सौरभ यादव, सोनल झा, अफसार, आनंद इत्यादि उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। वार्ड नंबर 8 स्थित आनंद सरस्वती बाल निकेतन स्कूल में महिला योग ग्रुप के तत्वावधान में सावन महोत्सव का आयोजन बहुत ही धूमधाम से हुआ। साथ ही साथ म्यूजिकल चेयर का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरूआत निवर्तमान वार्ड पार्षद श्रीमती अविनाश कौर के द्वारा एवं समस्त योगा ग्रुप की महिलाओं के द्वारा भगवान शिव के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।
इसके उपरांत महिलाओं के द्वारा अनेक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। गीत, संगीत एवं भजन का कार्यक्रम साथ ही साथ म्यूजिकल चेयर का भी आयोजन किया गया। म्यूजिकल चेयर में विनर संयुक्ता प्रजापति को निवर्तमान वार्ड पार्षद के हाथों पुरस्कृत किया गया।
इस आयोजन को लेकर निवर्तमान वार्ड पार्षद अविनाश कौन ने कहा की कॉलोनी की महिलाओं के द्वारा इस तरह का आयोजन करना बहुत ही अच्छी बात है और सावन का महीना हम लोगों की जिंदगी में काफी अहम माना जाता है। हम सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
इस कार्यक्रम में निवर्तमान वार्ड पार्षद अविनाश कौर, संयुक्ता देवी, अमृता कौर, चाईना चौधरी, जयंती चौधरी, शोभा खत्री, सुमन देवी, उषा देवी, मीरा देवी, बिंदिया देवी, देवंती देवी, रूपा प्रसाद, प्रेरणा कुमारी, आस्था, ईशा कुमारी, प्रीति कुमारी, कीर्ति आदि अखौरी कॉलोनी एवं संजय गांधी पथ की महिलाएं शामिल थी।
टीम एबीएन, रांची। भारी इंजीनियरिंग निगम (एचईसी) के कर्मचारियों ने एक बार फिर अपनी लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस बार कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर धरना दिया, जिससे उन्होंने अपनी नाराजगी और सरकार की उदासीनता को सार्वजनिक रूप से उजागर किया।
प्रदर्शन कर रहे कर्मियों की प्रमुख मांगों में कई महीनों से लंबित वेतन का भुगतान, बकाया भत्ते, भविष्य निधि (पीएफ) और कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं शामिल हैं। उनका कहना है कि वे लंबे समय से आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रही हैं।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्होंने अब तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपने और प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाने जैसे कई प्रयास किए हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरी में उन्हें अब सड़क पर उतरकर अर्धनग्न प्रदर्शन करना पड़ा है। प्रदर्शन के दौरान कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की और सरकार को चेतावनी दी कि अगर जल्द उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आमरण अनशन और राजधानी में जुलूस निकालने जैसे कठोर कदम उठाने को विवश होंगे।
गौरतलब है कि एचईसी एक समय देश का प्रतिष्ठित सार्वजनिक उपक्रम था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यह वित्तीय संकट और प्रबंधन की लापरवाही के चलते अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। कर्मचारियों का यह अर्धनग्न प्रदर्शन उनकी हताशा और आक्रोश का प्रतीक बन गया है, जो सरकार और संबंधित विभागों के लिए एक गंभीर चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड अपनी खनिज संपदा और खनन क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत को पर्यटन के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। झारखंड देश का ऐसा पहला राज्य बनने जा रहा है, जहां माइनिंग टूरिज्म परियोजना की औपचारिक शुरुआत की जायेगी। आज यानी सोमवार को रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में झारखंड पर्यटन विकास निगम (जेटीडीसीएल) और सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये जायेंगे।
कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार की विशेष उपस्थिति रहेगी। मौके पर पर्यटन, खनन और सरकारी विभागों के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस माइनिंग टूरिज्म परियोजना के तहत पर्यटकों को कोयला खदानों, खनन से जुड़ी प्रक्रियाओं, उपकरणों और खनन से जुड़ी ऐतिहासिक विशेषताओं का प्रत्यक्ष अनुभव करने का मौका मिलेगा।
इस दौरान पर्यटक खनन क्षेत्रों में जाकर वहां के भूगोल, खनन की तकनीकों और उसके ऐतिहासिक पहलुओं को भी देख और समझ सकेंगे। परियोजना के तहत तीन सर्किट बनाए जा रहे हैं, जिनमें पर्यटकों को रांची से ले जाकर खनन क्षेत्रों और आस-पास के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराकर वापस रांची लाया जायेगा। इन सर्किट में पिपरवार का कायाकल्प वाटिका, रे अंडरग्राउंड माइंस, तिरू फॉल, नॉर्थ उरीमारी माइंस, पलानी फॉल्स, पतरातू वाटर पार्क, सिकिदिरी घाटी, रजरप्पा मंदिर, भुरकुंडा माइंस, पतरातू डैम और पतरातू घाटी जैसे स्थल शामिल होंगे।
पर्यटकों को दिए जाने वाले पैकेज में नाश्ते से लेकर लंच तक की व्यवस्था की जायेगी। वहीं, हेमंत सरकार की मंशा है कि इन अनछुए स्थानों को विकसित कर पर्यटन से रोजगार के नये अवसर पैदा किये जायें। खनन पर्यटन को लेकर मुख्यमंत्री पहले ही अधिकारियों को व्यवस्थित योजना तैयार करने का निर्देश दे चुके हैं।
आज झारखंड पर्यटन विभाग एवं सीसीएल के बीच माइनिंग टूरिज्म को बढ़ावा देने हेतु हुए एमओयू कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों एवं सीसीएल के अधिकारियों के साथ शामिल हुआ। यह पूरे भारत में अपनी तरह की पहली पहल है, जिसके अंतर्गत पर्यटक खनन गतिविधियों को इतने नजदीक से देखने और समझने का अवसर प्राप्त करेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse