झारखंड

View All
Published / 2025-08-04 18:34:41
श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति ने नए पदाधिकारीयों को दी बधाई, गोपाल मुरारका अध्यक्ष बने

टीम एबीएन, रांची। श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति के संयोजक श्री गोपाल मुरारका के श्री श्याम मित्र मंडल रांची के अध्यक्ष, समिति के सहसंयोजक अशोक कुमार लाडिया मंडल के उपाध्यक्ष, समिति के सहसंयोजक मनोज कुमार खेतान मंडल के कोषाध्यक्ष एवं समिति के सदस्य रोहित कुमार अग्रवाल मंडल के प्रचार मंत्री, समिति के सदस्य राजेश कुमार ढांढनिया मंडल के कार्यकारिणी सदस्य चुने जाने पर श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने सबों को बधाई देते हुए कहा है कि श्री श्याम प्रभु की अनुपम कृपा से रांची की प्रमुख धार्मिक संस्था श्री श्याम मित्र मंडल के प्रमुख पदों पर सुशोभित होना बहुत से खुशी की बात है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि मंडल के नये अध्यक्ष श्री गोपाल मुरारका के नेतृत्व में श्री श्याम मित्र मंडल और अधिक ऊंचाइयों को छूएगा तथा श्री श्याम प्रभु की सेवा, सामाजिक कार्य और भक्तिमय आयोजनों में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगी, तथा वे सामूहिक सहभागिता के साथ धार्मिक और सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करेंगे।

बधाई देने वालों में-हरिशंकर परशुरामपुरिया, ललित कुमार पोद्दार, रवि चौधरी, संजय परशुरामपुरिया, प्रवीण सिंघानिया, विष्णु चौधरी, हेमंत जोशी, आनंद चौधरी, प्रदीप अग्रवाल, प्रमोद परशुरामपुरिया, अमित शर्मा, संजय सर्राफ, नवीन डोकानियां, निकुंज पोद्दार, सूरज लोधा, सहित अन्य सदस्यगण शामिल है। उक्त जानकारी श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

Published / 2025-08-04 18:32:43
गुरुजी गरीबों, वंचितों की आवाज और झारखंड की आत्मा थे उनका जाना एक युग का अंत : संजय सर्राफ

टीम एबीएन, रांची। झारखंड आंदोलन के प्रणेता, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन के निधन से हम सभी स्तब्ध और शोकाकुल हैं। 

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि  शिबू सोरेन एक सशक्त जमीनी नेतृत्व थे जो सच्चे अर्थ में आदिवासी अधिकारों, जल जंगल जमीन के लिए संघर्षरत रहे उनका सारा जीवन समाज के उत्थान से जुड़ा रहा ।उनका पूरा जीवन संघर्ष, आदिवासी अस्मिता, सामाजिक न्याय और झारखंड राज्य की स्थापना को समर्पित रहा। 

वे न केवल एक राजनेता, बल्कि जनभावनाओं के प्रतीक, गरीबों–वंचितों की आवाज और झारखंड की आत्मा थे।उनके नेतृत्व में झारखंड अलग राज्य का सपना साकार हुआ और उन्होंने तीन बार राज्य की बागडोर संभाली। आज उनका जाना एक युग का अंत है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार व झारखंडवासियों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति दे।

Published / 2025-08-04 18:31:15
सफायर रेसीडेंसी अपार्टमेंट मे सावन महोत्सव में महिलाएं जमकर थिरकी

टीम एबीएन, रांची। बहु बाजार स्थित सफायर रेसीडेंसी अपार्टमेंट में सावन महोत्सव मिलन समारोह बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। सावन महोत्सव मे रंगारंग नृत्य संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

सभी महिलाओं ने सावन के मनमोहक गीत गाए तथा गीतों पर जमकर ठुमके लगाते हुए डांस किया। सभी महिलाएं आकर्षक रंग-बिरंगे परिधान एवं साजो श्रृंगार एवं हाथों में मेहंदी रचाए हुए सावन मिलन मे आई थी। सबों ने झूला झूलकर खूब मस्ती की। तथा कार्यक्रम मे विभिन्न प्रकार के रोचक गेम्स खेलते हुए लजीज व्यंजनों का भी खूब आनंद लिया। 

इस अवसर पर-अध्यक्ष प्रियंका कुमारी, सचिव अनु कुमारी, सरिका ठाकुर,जूली शंकर, संतोषी मुरारका, किरण सिंह, उमा, नूतन, पुष्पा भगत, सोनी, नीतू दास, चंदा, रितु, लिली ठाकुर,  ममता ठाकुर, अनुपमा, काजल, रेणुका, आशा, संगीता, सुमित्रा, वीणा, मीना के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। उक्त जानकारी संतोषी मुरारका ने दी।

Published / 2025-08-04 18:29:18
वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने किया शोक संवेदना व्यक्त

*प्रेस विज्ञप्ति*

*वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने किया शोक संवेदना व्यक्त*

*उनके पत्रकारिता में गहराई सच्चाई और संवेदनशीलता का अद्वितीय समन्वय था: सुरेश चंद्र अग्रवाल*

झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार, निर्भीक कलमकार और लोकप्रिय दैनिक आजाद सिपाही के संपादक हरिनारायण सिंह के आकस्मिक निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उनके निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री विनोद कुमार जैन एवं संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि  हरिनारायण सिंह न केवल एक पत्रकार थे, बल्कि झारखंड आंदोलन के सशक्त स्वर भी थे। उन्होंने अपनी निर्भीक एवं सटीक लेखनी के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से उठाया। वे समाचारों को केवल प्रस्तुत नहीं करते थे, बल्कि उनके माध्यम से जनमानस को जागरूक करते थे। उनके लेखों ने कई बार नीतियों को दिशा देने का कार्य किया है। उनके पत्रकारिता में गहराई, सच्चाई और संवेदनशीलता का अद्वितीय समन्वय था। उन्होंने अनेक वर्षों तक पत्रकारिता के उच्च मानकों को कायम रखा और नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाई। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है, बल्कि झारखंड के सामाजिक और बौद्धिक जगत के लिए भी एक गहरा आघात है। उन्होंने जिन विषयों को अपनी कलम से उठाया, वे आज भी प्रासंगिक हैं।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में- वरीय उपाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, पवन पोद्दार, राजेंद्र केडिया, सुमेर सेठी, मनोज कुमार चौधरी, कौशल राजगढ़िया, अनिल कुमार अग्रवाल, प्रमोद सारस्वत, सुरेश सोंथालिया, सुभाष पटवारी, सज्जन पाड़िया,निर्मल बुधिया, कमलेश संचेती आदि शामिल हैं। उक्त जानकारी 



  • झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता

Published / 2025-08-03 20:24:10
वरिष्ठ पत्रकार सह संपादक हरिनारयण सिंह का निधन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची से प्रकाशित आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारायण सिंह हम लोगों के बीच नहीं रहे। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती थे। रविवार दोपहर 12 बजे के करीब उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना जंगल में आग की तरह फैली। जिसने भी इसे सुना, देखा या पढ़ा, भौंचक रह गया। 

चाहे वह पत्रकार हो, नेता हो या फिर व्यवसायी या फिर अधिकारी-कर्मचारी से लेकर आम लोग, हर कोई अपने इस प्रिय शख्सियत के निधन से व्यथित हो गया। हरि जी अपने पीछे दो बेटे राकेश और राहुल, पत्नी समेत अन्य भरापूरा परविार छोड़ कर गये हैं।

बीते साल अक्टूबर में हरि जी को कैंसर होने की सूचना मिली थी। उन्हें फोर्थ स्टेज का लंग्स कैंसर था। इसके बाद दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज हुआ। वह कुछ दिन पहले दिल्ली से रांची लौटे थे। पिछले सप्ताह अचानक तबियत खराब होने के बाद रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 

लगभग एक बजे हरि जी के पार्थिव शरीर को अस्पताल से कोकर स्थित उनके घर लाया गया। यहां मंत्री, सांसद, विधायक, अधिकारी, पत्रकार समेत भारी संख्या मे आम लोग पहुंचे। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शाम करीब चार बजे पार्थिव शरीर को प्रेस क्लब ले जाया गया, यहां पत्रकारों के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। 

इसके बाद शाम पांच बजे हरमू स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। हरिजी के बड़े पुत्र राकेश सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। मुक्ति धाम में भारी संख्या में लोग जुटे थे और अपने चेहते हरि भाई, हरिजी, हरि सर यानी हरिनारायण सिंह को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

हरि जी के घर, प्रेस क्लब और मुक्तिधाम में श्रद्धांजलि देने वालों में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विधायक सरयू राय, विधायक अनूप सिंह, सांसद महुआ मांजी, सांसद प्रदीप वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व विधायक बंधु तिर्की, पूर्व विधायक समरी लाल, पूर्व उप महापौर संजय विजयवर्गीय, झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, अजय नाथ सहदेव, अजय राय, आलोक दुबे, चुन्नू मिश्र, प्रणव कुमार बब्बू, मौलेश सिंह, अजय सिंह, अंजनी पाण्डेय, मुनचुन राय, लाल किशोरनाथ शाहदेव, शमशेर अलम, रमेश पुष्कर, संतोष रजक, पुष्कर महतो, जेलेंद्र महतो, उपेंद्र रजक, कमलेश राम, कुमार राजा, ललित ओझा, नौशाद अलम समेत अन्य राजनीतिक दलों के नेता, कार्यकर्ताओं के अलावा भारी संख्या में मीडिया जगत के लोग और अन्य लोग जुटे।

Published / 2025-08-03 18:43:37
श्री राधा- कृष्ण मंदिर में 2 हजार श्रद्धालुओं के बीच अन्नपूर्णा महाप्रसाद का वितरण

भजन- कीर्तन में भक्तगण खूब झूमे  

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में ट्रस्ट ने 221वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया तथा 101 किलो दूध का केसरिया खीर का महाप्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। अन्नपूर्णा महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12:30 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे ने लगायी। 

तत्पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित दो हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। आज के महाप्रसाद में केसरिया खीर, आलू चिप्स का पैकेट का वितरण किया गया। तत्पश्चात 2 घंटे तक भजन- कीर्तन कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायकों ने कृष्ण दरबार में मनमोहक भजनों से भक्तों को अमृत गंगा का रसपान कराते हुए खूब झुमाया। 

श्री राधा कृष्ण के जयकारा एवं भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया तथा भक्तगण भक्ति रस में डूब गये। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गयी। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं भजन संध्या में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का भीड़ लगी रही। भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे 5 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। 

मौके पर डुंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, सज्जन पाडिया, संजय सर्राफ, निर्मल बुधिया, सुरेश चौधरी, कमलेश संचेती, किशन अग्रवाल, पदम चंद जैन, महेश अग्रवाल, अरुण बाजोरिया, शिवभगवान अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, नंद किशोर चौधरी, विशाल जालान, मधु जाजोदिया, पवन पोद्दार, नवल टिबड़ेवाल, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

Published / 2025-08-03 18:41:53
श्रमायुक्त से झारखंड चैंबर ने की शिष्टाचार मुलाकात

टीम एबीएन, रांची। फेडरेशन आफ झारखंड चैंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के नव पदस्थापित श्रमायुक्त राजीव रंजन विक्रम से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पदभार ग्रहण करने पर व्यापार जगत की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 

मौके पर विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याओं और सुझावों पर विस्तृत चर्चा हुई। नये श्रम कानूनों को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित करने के चैंबर के आग्रह पर श्रमायुक्त ने शीघ्र ही कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया। 

उक्त जानकारी चैंबर महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने दी। प्रतिनिधिमंडल में श्रम एवं ईएसआईसी उप-समिति के चेयरमैन प्रमोद सारस्वत और संतोष अग्रवाल शामिल थे। उक्त जानकारी महासचिव आदित्य मल्होत्रा और प्रवक्ता सुनिल सरावगी ने दी।

Published / 2025-08-03 18:41:06
हिंदू सशक्त होगा तो पूरे देश का कल्याण होगा : अंबरीष

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद् के द्वारा सिद्धि विनायक बैंक्विट हॉल रांची रोड में विहिप का तीन दिवसीय कार्यसमिति बैठक का समापन हुआ। इस बैठक में विहिप के झारखंड प्रांत के सभी जिलों के विहिप, बजरंग दल, मातृ शक्ति, दुर्गा वाहिनी तथा सभी आयाम के प्रांत, जिला के कार्यकर्ता की बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में मुख्य  वक्ता के रूप में विहिप के केंद्रीय मंत्री सह केंद्रीय संपर्क प्रमुख अंबरीष सिंह ने सभी कार्यकर्त्ता को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद् की स्थापना जिस प्रकल्पना के साथ हुई थी। उसपर हम कहां खड़े हैं उसकी चिंतन करने का समय है इसकी परिकल्पना की दृष्टि को समझना है।  

विश्व के अनेक देश में अनेकों आक्रमण हुए जिसमें भारत भी है परंतु बहुत सारे देश मानचित्र दिखते तो हैं परंतु वहां की सभ्यता पूर्ण रूप से समाप्त हो गयी है। परंतु भारत का और हिंदू का संस्कार, संस्कृति, चार धाम यात्रा आज भी है। हमारे पूर्वजों ने जीवन मूल्य की लड़ाई लड़ी कुछ लोग जागरण कर रहे थे कुछ लोग लड़ाई लड़ रहे थे। हमारे संस्कार मंदिर के कारण गौ, गंगा, अर्चक, परिवार व्यवस्था के कारण हमारी पहचान बची रही। उन्होंने कहां की लड़ाई पहले भी होती थी परंतु हिंदू हिंदू थे उनकी पद्धति एक थी। 

विश्व हिंदू परिषद् की स्थापना हिन्दू हिन्दू के रुप में रहे इसके लिए हुई। हमारी गलती के कारण  विहिप की स्थापना हिंदू समाज की अजेय शक्ति खड़ी करने के लिए हुई है। उन्होंने कहा कि अगर हिंदू सशक्त होगा तो पूरे विश्व का कल्याण होगा जीवन मूल्यों की प्राण प्रतिष्ठा होगी इसका उदाहरण कोरोना कल में पूरे विश्व ने देखा। परिषद स्थापना के 2 वर्ष बाद हिंदू सम्मेलन हुआ जिसमें एक मंच पर सभी संत आये। हिन्द्व: सोदरा: सर्वे का मंत्र इस बैठक से निकाल कर आया। जन्म के आधार पर भेद भाव नहीं हो ऐसी समाज की स्थापना करना हमारा मुख्य कार्य हैं। 

संपूर्ण विश्व में देखा महाकुंभ में 68 करोड़ हिंदू एकत्र हुए जिसमें कोई जाति नहीं थी, कोई राज्य नहीं था इन सबसे ऊपर उठकर सिर्फ हिंदू थे। बैठक में प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने अध्यक्षीय संबोधन किया। प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने मंच संचालन तथा नवीन दायित्वों की घोषणा की। बैठक का समापन संगठन की पद्धति के अनुसार पूर्णता मंत्र के साथ संपन्न हुआ। 

बैठक में केन्द्रीय मंत्री सह केन्द्रीय विशेष संपर्क प्रमुख अंबरीष, प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, प्रांत सहमंत्री राम नरेश सिंह, प्रांत सहमंत्री मनोज पोद्दार, प्रांत संयोजक बजरंग दल रंगनाथ महतो, प्रांत मातृ शक्ति प्रमुख दीपा रानी कुंज, प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख अरविंद सिंह, प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख कृष्ण कुमार झा, प्रांत सेवा प्रमुख अजय अग्रवाल, प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख प्रकाश रंजन, प्रांत धर्माचार्य प्रमुख जुगल किशोर, प्रांत धर्म प्रसार संजय चौरसिया, प्रांत बाल संस्कार प्रमुख शशि शर्मा, प्रांत सहसंयोजक बजरंग दल जनार्दन पांडेय, प्रांत सेवा सहप्रमुख मनोज चंद्रवंशी, प्रांत सेवा सहप्रमुख विनय गुप्ता, प्रांत दुर्गा वाहिनी सहप्रमुख कीर्ति गौरव, प्रांत सत्संग प्रमुख रंजन कुमार सिन्हा, देवेंद्र गुप्ता, धर्म प्रसार सहप्रमुख सचिदानंद, बजरंग दल महाविद्यालय सह प्रमुख प्रमुख अमर प्रसाद, रामगढ़ जिला मंत्री छोटू गुप्ता, भगीरथ पोद्दार दानिश पटेल, अनामिका श्रीवास्तव एवं अन्य प्रांत, जिला एवं प्रखंड के दायित्ववान पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद् के प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख प्रकाश रंजन (9334433338) ने दी।

Page 292 of 1691

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse