टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा ने 124 इन्फेंट्री ब्रिगेड नामकुम में समिति की बहनों ने अधिकारी गण एवं 100सैनिक भाइयों के साथ ही कर्नल आशुतोष कुमार की पत्नी अदिति शर्मा को एवं ब्रिगेडियर प्रदीप सेनगुप्ता की पत्नी रमा सेन गुप्ता एवं अन्य बहनों को भी तिलक लगाकर लुंबा बांधे। सभी सैनिक भाइयों को तिलक लगाकर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर मंगल कामना की। हर्ष उल्लास से राखी के इस पावन त्यौहार को मनाया गया। बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा कराया और लड्डू का डब्बा एवं पौधे दिये।
133 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल धुर्वा कैंप में सैनिक भाइयों को सभी बहनों द्वारा राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। सभी बहनें एवं सैनिक भाई इस पर्व को मना कर प्रफुल्लित एवं गदगद हो गये। उर्मिला पाड़िया ने रक्षाबंधन पर बहुत ही सुंदर गीत गाये। राखियां बंधवाते समय सैनिक भाइयों की आंखे नम हो गयी। कई सैनिक भाई कह रहे थे कि उन्होंने कई सालों से अपनी बहनों से राखियां नहीं बंधवायी।
वे अपनी ड्यूटी पर कभी हिमाचल पर रहते हैं तो उनकी राखियां कश्मीर पहुंच जाती है और कश्मीर पर रहते हैं तो राखियां लद्दाख पहुंच जाती है। उन तक राखियां पहुंच ही नहीं पाती। कई सारे सैनिक भाइयों ने अपने मन के विचार व्यक्त किये। और कामना की कि हम बहने इसी तरह हर साल ने राखी बांधते रहे।
इस कार्यक्रम में कैंप के दीपक कुमार सिंह कमांडेंट 133, भवानी प्रताप यादव 21, मृत्युंजय कुमार, शांति भूषण तिर्की और समिति की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल, निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल, गीता डालमिया अलका सरावगी नैना मोर मधु सराफ, मंजू केडिया रीना सुरेखा, उर्मिला पाड़िया, बबीता नाथ सरिया सीमा टाटिया मीना अग्रवाल, सुनीता सरावगी, सरिता अग्रवाल, कलावती अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, सीमा पोद्दार, संगीता गोयल, देवी मोदी, करुणा अग्रवाल, मीरा टिंबडेवाल, सरोज चिरानिया, लक्ष्मी पाटोदिया, शशि डागा, प्रीति अग्रवाल, विद्या अग्रवाल, ममता बूबना, शिखा बिरला, नेहा तुलस्यान, कुसुम पटवारी, सीमा खेमका, सुशीला गाड़ोदिया, प्रीति पोद्दार छाया अग्रवाल मीरा लक्ष्मी पाटोदिया करुणा बगल, रितु मोदी, उषा नर्सरिया, मीरा टिबरेवाल इन सब बहनों का सहयोग रहा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा (8825383669) ने दी।
टीम एबीएन, रांची। आठ अगस्त को झारखंड अलग आंदोलन के मसीहा शहीद निर्मल महतो का पुण्यतिथि मनाया जाएगा। पूरे प्रदेश में इसकी भव्य रूप से तैयारी चल रही है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के द्वारा सोनाहातु के जाडेया मोड़ में शहीद निर्मल महतो जी का आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो जी के द्वारा (शुक्रवार को) अनावरण किया जाएगा। संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में झारखंड मेला मैदान सोनाहातु से बाइक रैली निकाला जाएगा। यह बाइक रैली पुराना ब्लॉक ऑफिस, थाना मैदान, जमुदाग मोड एवं तेलवारी मोड से होते हुए कार्यक्रम स्थल कार्यक्रम जाडे़या मोड़ पहुंचेंगे।
बताते चले कि शहीद निर्मल महतो जी के आदमकद विधिवत् अनावरण के टाइगर जयराम महतो श्रद्धांजलि जन संबोधन प्रस्तुत करेंगे। संगठन रांची जिला अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम की संपूर्ण तैयारी संपन्न कर लिया गया है।
*प्रेस विज्ञप्ति*
6/8/2025
-------------------------------
*श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 16 व 17 अगस्त को*
*आयोजन के लिए 10 अगस्त को भूमि पूजन*
*आयोजन स्थल अल्बर्ट एक्का चौक पर 10 अगस्त को दही हांडी लटकायी जाएगी*
*पुरुष व महिला गोविंदा को दही हांडी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 14 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा*
*18 वर्ष से कम उम्र के गोविंदा ( पुरुष व महिला) प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे*
-----------------------------------
*श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति*, रांची के सानिध्य में अलबर्ट एक्का चौक, मेन रोड , कार्यक्रम स्थल पर 16 व 17 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा ।
अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया
जन्माष्टमी महोत्सव पर होने वाली दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता के लिए मटकी माखन भरकर हांड़ी को आयोजन स्थल पर लगाया जायेगा ।
रंग विरंगी फूलों की लड़ी से सजी यह हांडी 10 अगस्त को लोगो के अवलोकन के लिए लगाई जाएगी।
संरक्षक अजय मारु व अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया कि समिति के द्वारा 14 बार यह महोत्सव मनाया जा चुका हैं। हम 15 वे वर्ष में प्रवेश कर रहे है।
प्रथम दिन 16 अगस्त को संध्या 4:00 बजे श्री कृष्ण के बाल गोपाल प्रतियोगिता व झांकी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है ।वही दूसरे दिन 17 अगस्त को संध्या 4:00 बजे दही हांडी- फोड़ो प्रतियोगिता सह भजन संध्या सहित नृत्य नाट्य के मंचन सहित देश भक्ति के गीत व उनकी प्रस्तुति का अवलोकन आप कर सकेंगे दही हाडी प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन के साथ कुछ नियम और शर्तें भी रखी गई है।
विजेता पुरुष गोविंदा व महिला गोविंदा के बीच प्रथम व द्वितीय पुरस्कार के रूप में नगद राशि दी जाएगी। दही हांडी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पुरुष व महिला गोविंदा टीम से आग्रह होगा कि वह अपना रजिस्ट्रेशन 14 अगस्त 2025 तक अवश्य करा ले। 18 वर्ष से कम उम्र के पुरुष व महिला गोबिंदा प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे साथ ही कोई भी प्रतिभागी मादक पदार्थ का सेवन कर प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकते।
बाल गोपाल झांकी में भाग लेने वाले बच्चे और बच्चियों की उम्र 12 वर्ष से कम होनी चाहिए।
*गोबिंदाओ की टीम व बाल गोपाल झांकी प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागी 14 अगस्त के पूर्व मेन रोड, केडिया साईकिल व सतीष सिन्हा से फॉर्म लेकर रजिस्ट्रेशन जल्द से जल्द करा ले* मुकेश काबरा ने बताया श्री माहेश्वरी सभा , रांची द्वारा बाल राधा-कृष्ण-गोविन्दा कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।शनिवार, 16 अगस्त 2025
को अपराह्न 3:00 बजे से
(उम्र 5 से 12वर्ष) बाल कांवड़िया
यात्रा मार्ग निकाली जाएगी जो
शहीद स्मारक (जिला स्कूल), शहीद चौक, दुर्गा बाड़ी, अल्बर्ट एक्का चौक (फिरायालाल), मेन रोड होते हुए श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति के मंच तक जाएगी।इस भव्य विशाल यात्रा में 5 वर्ष से 12 वर्ष तक के बच्चे शामिल होंगे आप भी इस यात्रा में शामिल होकर बाल कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाएं और उनके साथ इस पुण्य अवसर को धर्म, संस्कृति और भक्ति से सराबोर करें।
सभी सदस्य अपने-अपने कार्यभार को संपन्न कराने में लगे हुए हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के मुख्य संरक्षक संजय सेठ, संरक्षक सी पी सिंह,संरक्षक अजय मारू, अध्यक्ष मुकेश काबरा,महासचिव रविन्द्र मोदी, सचिव रमेन्द्र कुमार , कुणाल अजमानी , राम बांगड़, मिडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत ,संजय पोद्दार,राज वर्मा ,ललन श्रीवास्तव, भीष्म सिंह,मनोज तिवारी, नीरज चौधरी, संजय जायसवाल,विषम सिंह,सत्येन्द्र सिंह गुड्डू, सतीश सिंह राजीव सहाय, अमित चौधरी, आनंद श्रीवास्तव, जुगल दरगड, बबलू चौधरी, मनीष लोधा ,विजय ओझा संतोष सेठ, रामा शंकर बगड़िया,बिपिन वर्मा ,नीरज कुमार, विपिन वर्मा,बबलू चौधरी, नीरज चौधरी,संजय सिंह लल्लू,मनोज कुमार, राजू रजक सहित काफी संख्या में लोग लगे हुए है।
समिति के मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत व संजय पोद्दार ने बताया कृष्ण जन्मोत्सव के दो दिवसीय आयोजन में आप सपरिवार इस आयोजन में पहुंचकर पूरे आयोजन को सफल बनावे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत और संजय पोद्दार*
*मिडिया प्रभारी*
9431325438
एबीएन न्यूज़ नेटवर्क, गुमला। जिले में प्रतिबंधित माओवादी गुट पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के एक एरिया कमांडर को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के अनुसार, मारे गए माओवादी पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
गुमला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हारीस बिन जमान ने बताया कि यह मुठभेड़ मंगलवार रात करीब 9:30 बजे कमडारा थाना क्षेत्र के चांगाबाड़ी उपरटोली इलाके में हुई, जब सुरक्षा बल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे।
उन्होंने बताया कि जैसे ही सुरक्षा बल चांगाबाड़ी उपरटोली पहुंचे, माओवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में PLFI का माओवादी मार्टिन केरकेट्टा मारा गया। उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद की गई है।
एसपी ने बताया कि उन्हें इलाके में कुछ माओवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद कई टीमें गठित कर अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के दौरान चार माओवादी मौके पर मौजूद थे। अंधेरे का फायदा उठाकर तीन फरार हो गए। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।
टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि इस वर्ष रक्षाबंधन पर 9 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन बहन के स्नेह, सुरक्षा और विश्वास का पर्व है। जिसमें बहनें भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर उनकी दीर्घायु, सुख और समृद्धि की कामना करती हैं। इस वर्ष श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त शुक्रवार को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से शुरू होगी।
तिथि का समापन 9 अगस्त शनिवार को दोपहर 1 बजकर 24 मिनट पर है। उदया तिथि के अनुसार 9 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा। इस दिन श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि है, जिसे राखी पूर्णिमा भी कहा जाता है। भारत एक सांस्कृतिक विविधताओं से भरापूरा देश है जहाँ हर त्योहार अपने आप में एक विशेष संदेश लेकर आता है। इन्हीं में से एक है रक्षाबंधन, जो भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और रक्षा के वचन का प्रतीक है।
यह पर्व न केवल पारिवारिक संबंधों को मजबूत करता है, बल्कि सामाजिक एकता और प्रेम का संदेश भी देता है। रक्षाबंधन का अर्थ है रक्षा का बंधन। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र (राखी) बाँधती हैं और उनके दीर्घायु, सुख और समृद्धि की कामना करती हैं। बदले में भाई जीवनभर अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देता है और उसे उपहार देता है। यह पर्व केवल खून के रिश्तों तक सीमित नहीं है।
कई स्थानों पर महिलाएं अपने पड़ोसी, मित्र या सैनिकों की कलाई पर भी राखी बाँधती हैं, जिससे यह पर्व सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक बन गया है। रक्षाबंधन का उल्लेख कई पौराणिक ग्रंथों में मिलता है। एक कथा के अनुसार जब भगवान विष्णु ने राक्षस बलि से वचनबद्ध होकर बैकुंठ छोड़ दिया था, तब माता लक्ष्मी ने बलि को राखी बाँधकर उसे अपना भाई बनाया और विष्णु को वापस ले आईं।
महाभारत में भी इसका उल्लेख मिलता है जब द्रौपदी ने श्रीकृष्ण के हाथ से खून बहते देखकर अपनी साड़ी का टुकड़ा फाड़कर उनके हाथ में बाँध दिया। श्रीकृष्ण ने तब यह वचन दिया था कि वह हमेशा द्रौपदी की रक्षा करेंगे।आज के दौर में रक्षाबंधन न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में बसे भारतीयों द्वारा भी धूमधाम से मनाया जाता है। डिजिटल युग में बहनें डाक या ऑनलाइन माध्यमों से भी अपने भाइयों को राखी भेजती हैं।
वहीं, भाई भी उपहार और शुभकामनाएं भेजकर इस रिश्ते को जीवंत बनाए रखते हैं।रक्षाबंधन केवल एक परंपरा नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक दायित्व है जो समाज को जोड़ता है। यह पर्व हमें सिखाता है कि प्रेम, सुरक्षा और विश्वास के धागे रिश्तों को मजबूत बनाते हैं। इसके साथ ही यह हमें नारी सम्मान, परिवारिक एकता और सामाजिक सद्भाव की प्रेरणा भी देता है।
रक्षाबंधन केवल धागे का एक बंधन नहीं, बल्कि संवेदना, श्रद्धा और कर्तव्य का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है और यह विश्वास जगाता है कि रिश्तों की डोर सच्चाई और प्रेम से बनी होती है। ऐसे पावन अवसरों पर हमें अपने परिवार और समाज को और भी सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद। हुसैनाबाद अनुमंडल के हैदरनगर थाना क्षेत्र के भाईबिगहा निवासी सह खूंटी झारखंड के दैनिक जागरण के पत्रकार मुजफ्फर हुसैन प्रिंस 57की मंगलवार की सुबह रांची के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया, मुजफ्फर हुसैन पत्रकार जफर हुसैन के छोटे भाई थे.उनके निधन की खबर मिलते ही भाईबिगहा स्थित उनके निवास पर लोगों का तांता लगा गया।
उनके निधन पर राजनैतिक दलों के अलावा सामाजिक कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गयी. उनके बड़े भाई जफर हुसैन ने बताया की उन्हें खूंटी स्थित कब्रिस्तान में मंगलवार की शाम सुपुर्द ए खाक किया जाएगा, मुजफ्फर हुसैन अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए है।
उनके निधन पर स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव, पूर्व विधायक कमलेश कुमार सिंह, पूर्व मंत्री लक्ष्मण राम, पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता, जेएमएम के वरिष्ठ नेता एजाज हुसैन उर्फ छेदी खान बसपा के पूर्व प्रत्याशी शेर अली, हैदरनगर जिला परिषद सदस्य संगीता देवी, भाजपा के वरिष्ठ नेता रवींद्र कुमार सिंह उर्फ बब्लू सिंह, प्रभात कुमार सिंह उर्फ मुन्नू सिंह, विवेकानंद सिंह, डॉक्टर अजय जायसवाल, मन्नान खान, पत्रकार उदय प्रकाश ओझा, प्रगतिशील पत्रकार मंच केशंभू चौरसिया,सैयद नौशाद, संजय ओझा, सतेंद्र चंदेल,जितेंद्र प्रसाद, कमलेश विश्वकर्मा, गौतम पटेल, धनंजय कुमार, कुंदन चौरसिया, हिमांशु तिवारी, अनुज कुमार, राकेश सिंह, अखिलेश पासवान, विकास कुमार, सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक दलों के लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद/पलामू।
हुसैनाबाद प्रखंड के ऊपरी कला पंचायत की ऊपरी कला गांव निवासी स्वर्गीय शफीक खान की पत्नी और पंचायत पहली मुखिया हुस्न बानो 60वर्ष का निधन सोमवार की देर रात हो गयी, उनके निधन की खबर सुनकर उनके पैतृक गांव ऊपरी कला स्थित उनके आवास पर शुभचिंतकों और सगे संबंधियों की हुजूम उमड़ पड़ी।
हुस्न बानो पहली बार झारखंड में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मुखिया का चुनाव जीता था, उनके पति शफीक खान इस क्षेत्र के चर्चित जमींदार थे, उनकी हत्या वर्ष 2013में अपरधियों ने उनके घर के समीप गोली मारकर हत्या कर दी थी। मंगलवार को उनका जनाजे को ऊपरी कला स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया।
उनके निधन पर स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव, पूर्व विधायक कमलेश कुमार सिंह, पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता, जिप सदस्य राजू मेहता बसपा के पूर्व प्रत्याशी शेर अली, एजाज हुसैन उर्फ छेदी खान, अमीन खान,प्रखंड प्रमुख राजकुमारी देवी, उप प्रमुख इंदु देवी, मुखिया प्रेमा देवी समाजसेवी सुधीर कुमार सिंह, उर्फ पप्पू सिंह, निवर्तमान नगर अध्यक्ष शशि कुमार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामेश्वर राम,भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह, प्रभात कुमार सिंह, रवींद्र सिंह, डॉक्टर मन्नान खान, डॉक्टर रहमान, मो शमीम, शैलेश कुमार सिंह, लोकेश कुमार सिंह, कमलेश कुमार सिंह, सैयद मशरूर अहमद, समेत कई लोग ने शोक व्यक्त किया है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। राज्य के जन नायक नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को एक तरफ उनके पैतृक आवास पर पंचतत्व विलीन किया गया वहीं राज्य ने एक क्रन्तिकारी जन नायक को खोने का गम में हर तरफ शोक की लहर है।
मंगलवार को हुसैनाबाद प्रखण्ड के गाँव के प्रतिनिधि मुखिया संघ ने ब्लॉक रोड गैता पोखरा पंहुच कर शोक सभा सह श्रद्धांजलि सभा किया गया, जिसमें सभी उपस्थित मुखिया के द्वारा 2 मिनट का मौन रखते हुए इनके जीवनी और झारखंड अलग होने में उनके संघर्ष को याद किया गया।
मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष नरेश पासवान, उपाध्यक्ष आत्मेश कुमार सिंह, सचिव अमरेंद्र ठाकुर, विनोद कुमार सिंह, सुदामा यादव, श्रवण राम, मनोज भारती, अशोक चौधरी, विजय राम, ओम प्रकाश राम, समाजसेवी लखन यादव, बिमलेश पासवान, कुंदन पासवान, शिव शंकर यादव, अशोक यादव, चंदन कुमार, अजय राम, रामजी राम, उपेंद्र मेहता, प्रशांत सिंह , योगेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse