एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। जिला स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में नियमों के उल्लंघन और जबरन गर्भगृह में प्रवेश करने के आरोप में गोड्डा के भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी समेत कई लोगों पर एफआईआर दर्ज की गयी है। मामला बाबा मंदिर थाना में पांडा धर्म रक्षिणी सभा के पूर्व महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर के लिखित बयान पर दर्ज हुआ है।
आरोप है कि दो अगस्त की शाम सांसद दुबे अपने समर्थकों के साथ मंदिर के निकास द्वार से जबरन भीतर प्रवेश कर गये। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की भी हुई। एफआईआर में सांसद दुबे के अलावा कनिष्कांत दुबे, सदरी दुबे और अभयानंद झा के नाम भी शामिल हैं। सभी पर धार्मिक परंपराओं के उल्लंघन, बाधा उत्पन्न करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसी धाराएं लगाई गई हैं।
सांसद निशिकांत दुबे ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह मामला केवल इसलिए दर्ज किया गया क्योंकि उन्होंने पूजा की। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर पहले से 51 केस दर्ज हैं। शनिवार को देवघर एयरपोर्ट से सीधे थाने जाकर गिरफ्तारी दूंगा।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला खरसावां। जिला के चांडिल रेलवे स्टेशन के पास दो मालगाड़ी आपस में टकरा गयी। इस घटना में चालक दल के कुछ सदस्यों को हल्की चोट आयी है। दोनों मालगाड़ी के चालक का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
दोनों को हल्की चोट आयी है। इस घटना के कारण चांडिल मुरी रेल लाइन पूरी तरह ठप हो गई है। इस घटना के कारण 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। करीब 20 ट्रेनें प्रभावित हुई है। जिन ट्रेनों को टाटानगर से रद्द किया गया है।
उनमें शालीमार तंबाराम एक्सप्रेस, बक्सर टाटा एक्सप्रेस, दुर्ग आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस, पटना टाटा वंदे भारत ट्रेन, भुवनेश्वर आनंद विहार साप्ताहिक ट्रेन, टाटा कटिहार और कटिहार टाटा, अमृतसर टाटा, पुरी आनंद विहार ट्रेनों को टाटानगर में रद्द कर दिया गया है। ये सभी ट्रेन अलग-अलग जगह पर रोक दी गई है।
*प्रेस प्रकाशनार्थ*
9/8/2025
---------------------------------------------
*श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति रांची के सानिध्य में अल्बर्ट एक्का चौक , आयोजन स्थल पर श्री कृष्ण उत्सव मंच निर्माण के लिए आज प्रातः8 बजे भूमि पूजन*
*प्रातः 7:00 बजे दही हांडी के प्रारूप को भी आयोजन स्थल पर टांगा जाएगा।*
------------------------------------
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। उनका दिल्ली के एक अस्पताल में 2 अगस्त से इलाज चल रहा है।
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने शिक्षा मंत्री की तबीयत का अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत नाजुक है। उनकी स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं। झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि हेल्थ मिनिस्टर होने के नाते मैं लगातार अपडेट लें रहा हूं।
उनका ब्रेन काम नहीं कर रहा है। स्पेशलिस्ट डॉक्टर की टीम की निगरानी में इलाज चल रहा है। यूएस के बेस्ट न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर अशरफ से भी संपर्क साधा गया है। उन्होंने कहा कि रविवार को शिक्षा मंत्री का एप्रिया टेस्ट होगा, तब मस्तिक की स्थिति स्पष्ट होगी।
टीम एबीएन, रांची। स्वाधीनता दिवस के अवसर पर होने वाले राजकीय समारोह में इस बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शामिल नहीं होने की संभावना है। अपने पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन की वजह से वे इन दिनों श्राद्ध कर्म में व्यस्त हैं। जिसके कारण वे स्वाधीनता दिवस पर एतिहासिक मोरहाबादी मैदान में होने वाले झंडोत्तोलन सहित अन्य कार्यक्रम से दूर रहनेवाले हैं।
इस संबंध में जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि अपने पिता के श्राद्ध कर्म में होने के कारण वो पुत्रधर्म का पालन करने में लगे हैं। ऐसे में मुझे नहीं लगता है कि ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उपस्थित हो पायेंगे। उनके स्थान पर किसी वरिष्ठ मंत्री को जानकारी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि इस मौके पर झंडोत्तोलन में शामिल होनेवाले वरिष्ठ मंत्री के द्वारा मुख्यमंत्री का संदेश पढ़े जाने की संभावना है।
स्वाधीनता दिवस पर हर साल राज्य के मुख्यमंत्री एतिहासिक मोरहाबादी मैदान में ध्वजारोहण करते हैं। वहीं राज्यपाल इस मौके पर दुमका में तिरंगा फहराते रहे हैं। इसी तरह गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री दुमका में और राज्यपाल रांची के मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराते हैं। इस बार बीते 4 अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन की दुखद खबर आयी थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पुत्रधर्म का पालन करते हुए अपने पिता को मुखाग्नि दी है जिस वजह से वे पैतृक गांव नेमरा में श्राद्धकर्म में खासा व्यस्त हैं।
इन सब के बीच राज्य सरकार स्वाधीनता दिवस समारोह की तैयारी में जुट गई है। मुख्य सचिव अलका तिवारी ने मोरहाबादी मैदान में होने वाले कार्यक्रम को लेकर निर्देश जारी किया है। जिसके तहत स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए निर्मित होने वाले अस्थायी मंच को पूर्व के मंच के आकार का बनाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही समारोह के प्रसारण के लिए लगी एलईडी स्क्रीन पर तस्वीर स्पष्ट आए इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
दुमका के पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी मुख्य सचिव ने निर्देश दिया है। जिसमें स्थानीय जिला प्रशासन को राष्ट्रीय गान के समय प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक तैयारी को ससमय पूरा करने को कहा गया है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पश्चिमी सिंहभूम। चाईबासा में संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) में विस्फोट से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कम से कम दो जवान घायल हो गये। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना एशिया के सबसे घने जंगलों में से एक सारंडा जंगल में जराइकेला के पास मानके इलाके में दोपहर के समय तब हुई जब सीआरपीएफ के जवान तलाश अभियान संचालित कर रहे थे।
दोनों जवान सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन से हैं। एक अधिकारी ने कहा, उन्हें बेहतर इलाज के लिए हवाई मार्ग से रांची ले जाया जा रहा है। तलाश अभियान अब भी जारी है।
टीम एबीएन, रांची। शहीद निर्मल महतो के श्रद्धांजलि सभा संबोधन के दौरान सांगठनिक रूप से यह उद्घोषणा किया गया कि 27 नवंबर 2025 को भकुवाडीह मोड़ सोनाहातू में बुली महतो की आदमकद प्रतिमा स्थापित कर अनावरण किया जायेगा।
बताते चलें कि शहीद बुली महतो 1831- 32 के कोल विद्रोह और भूमिज विद्रोह की अग्रणी आंदोलनकारी रहे हैं। काला पानी सजा से उन्हें शहीद गती को प्राप्त हुआ था। काफी अत्याधुनिक ऐतिहासिक खोजबीन के उपरांत इनकी गौरवशाली इतिहास का उजागर हुआ है।
शहीद बुली महतो सोनहातु प्रखंड के लांदुपडीह पंचायत के कोड़ाडीह नामक गांव में उनका जन्म 27 नवंबर 1785 ई0 को हुआ था। जिसके विचारों व संघर्षों के याद के तौर पर विधिवत् तरीके से प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, सोनाहातु/ रांची। झारखंड अलग आंदोलन के महानायक शहीद निर्मल महतो का 38वां शहादत दिवस आज पूरे प्रदेश में मनाया गया। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने विशाल बाइक रैली सह आदमकद प्रतिमा अनावरण किया।
भीषण बारिश के बाद भी लोगों के काफी भीड़ देखने को मिली। बरसात से भींगते हुए कार्यक्रम में लोग डटे रहे। सोनाहातु जाडे़या मोड़ में सांस्कृत गीत-संगीत के साथ विधिवत् तरीके से प्रतिमा का अनावरण डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो, देवेंद्रनाथ महतो एवं भूमि दाता करम सिंह महतो ने संयुक्त रूप से किया।
संगठन पदाधिकारियों ने विशाल बाइक रैली झारखंड मेला मैदान सोनाहातु से प्रारंभ कर पुराना ब्लॉक आॅफिस, थाना मैदान, जामुदाग मोड एवं तेलवारी मोड़ होते हुए कार्यक्रम स्थल जाडेया मोड़ पहुंचे। बाइक रैली में वाहनों की भारी काफिला होने से ट्रैफिक स्थिति के नियंत्रण में पुलिस प्रशासन लगातार बने रहे।
प्रतिमा अनावरण के उपरांत श्रद्धांजलि संबोधन में टाईगर जयराम महतो ने कहा कि जिस तरह से देश की आजादी में भगत सिंह की कुबार्नी को भुलाया नहीं जा सकता है। ठीक उसी तरह से झारखंड अलग आंदोलन में शहीद निर्मल महतो का शहादत अमिट है। निर्मल महतो जी के कथनानुसार आज सदन में सवाल पूछने पर सरकार को तकलीफे हो रही है। सरकार जवाब देने की जिम्मेदारी से पीछे हट रहे हैं।
वही संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने संबोधन में कहा कि शहीदों की कभी मृत्यु नहीं होती है उनके सोच व विचार हमेशा लोगों के बीच में जीवित रहता है। शहीद निर्मल महतो जी के नक्शे कदम पर आज हम हर अन्याय व क्षेत्रीय अधिकार के लिए लगातार संघर्षरत हैं।
बताते चलें कि आज के कार्यक्रम के दौरान फुलेश्वर बैठा, दमयंती मुंडा, मनोज यादव, गुना भगत, बिहारी महतो, विनोद स्वांसी, समुद्र पाहन, लीलावती देवी पंचम एक्का, आलोक उरांव, लीलावती देवी, जलेश्वर मार्शल, राजू महतो, चंदन रजक आदि कई वरीय पदाधिकारी व हजारों की भीड़ रही।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse