टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 223वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया। आज का श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे उषा देवी शर्मा द्वारा अपने पति स्व. सुरेश शर्मा एवं अपने पुत्र स्व. पुनीत शर्मा की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया।
अन्नपूर्णा महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12:30 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे ने लगाया। तत्पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित 3 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। आज के महाप्रसाद में केसरिया खीर, पुड़ी आलू चना सब्जी, जीरा राइस चिप्स आदि का वितरण किया गया।
तत्पश्चात भजन-संध्या के कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायकों द्वारा कृष्ण दरबार में अपने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय एवं भक्तिमय बन गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गयी।
ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं भजन संध्या में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का भीड़ लगा रहा।
भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे 20 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। आज मंदिर में रांची के अलावे झारखंड के कई जिलों से आये सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर का दर्शन किए। तथा श्रद्धालुगण भव्य आकर्षक एवं अनूठा मंदिर को देखकर मंत्र मुग्ध होकर उत्साहित हो रहे थे।
मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, विजय अग्रवाल, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, संजय सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, मधु जाजोदिया, विशाल जालान, नंदकिशोर चौधरी, पवन पोद्दार, मनीष सोनी, संतोष देवी अग्रवाल, विधा देवी अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। रांची जिला हिंदी साहित्य भारती कार्यकारिणी सदस्यों की एक बैठक ईस्ट जेल रोड स्थित उड़ान आईएएस एकेडमी में हिंदी साहित्य भारती के जिलाध्यक्ष बलराम पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इस बैठक में 27 जुलाई को पुराना विधानसभा सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय संगोष्ठी की समीक्षा की गयी एवं भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 सितंबर राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी की जायेगी। जिसमें कई कवि, साहित्यकार को भी आमंत्रित किया जायेगा।
बैठक में हिंदी साहित्य भारती को सुदृढ़ एवं मजबूत बनाने हेतु बृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपाध्यक्ष संजय सर्राफ, कोषाध्यक्ष त्रिपुरेश्वर मिश्रा, ओमप्रकाश उपाध्याय, दीपेश निराला, नरेश बंका, अरुण अग्रवाल आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी हिंदी साहित्य भारती के रांची जिला उपाध्यक्ष संजय सर्राफ ने दी।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 17 अगस्त को आॅल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन के राज्य कार्यकारिणी की आभासी बैठक साधन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में धनबाद से जे पी झा, बृज बंशी प्रसाद सिंह, यदु राम, बसंत महतो, रांची से एम जेड खान खान, साधन कुमार सिंहा और जय नारायण प्रसाद, जमशेदपुर से जे भट्टाचार्या, जगदेव प्रसाद, हजारी बाग से निर्मल मिस्त्री, गिरिडीह से नवीन सिन्हा, डाल्टनगंज से उमा शंकर भट्ट, गोमो से मनोज कुमार तथा देवघर से आलोक चक्रवर्ती शामिल हुए।
बैठक में आम सहमति से निर्णय लिया गया कि 24 अगस्त को रांची जीपीओ में पेंशन अधिनियम में संशोधन के खिलाफ तथा 8वें वेतन आयोग के गठन में अप्रत्याशित विलंब को लेकर राज्य स्तरीय कन्वेंशन आयोजित कराया जाएगा जिसमें झारखंड के समस्त जिलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
इसके अलावा बी एस एन एल, सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड, बैंक, रेलवे तथा केंद्रीय पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। कन्वेंशन के बाद फोरम आफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के द्वारा माननीय राज्यपाल को इन मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा जायेगा।
10 अक्तूबर को इन मुद्दों को लेकर दिल्ली में धरना दिया जाएगा जिसमें रांची समेत झारखंड से एक दर्जन पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इससे पूर्व सितंबर माह के पहले सप्ताह में स्थानीय सांसदों से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा जायेगा तथा सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में रांची में प्रेस वार्ता आयोजित की जायेगी।
आज की बैठक को एम जेड खान सहित जे पी झा, बृज बंशी प्रसाद सिंह, यदु राम, जे भट्टाचार्या, नवीन सिन्हा, उमा शंकर भट्ट, निर्मल मिस्त्री, आदि ने संबोधित किया। बैठक का संचालन एम जेड खान और धन्यवाद ज्ञापन जयनारायण प्रसाद ने किया। उक्त जानकारी आॅल इंडिया पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन, झारखंड रांची के राज्य सचिव एम जेड खान ने दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। झरिया विधायक सह जनता श्रमिक संघ के महामंत्री रागिनी सिंह की कार्यशैली से प्रभावित होकर उनपर आस्था रखते हुए रत्नेश चौहान लोयाबाद निवासी जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय संगठन सचिव सह क्षेत्रीय सचिव विशाल बरनवाल के साथ में झरिया विधायक रागनी सिंह के आवास पर औपचारिक मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
साथ ही झरिया विधायक रागनी सिंह पर आस्था विश्वास रखते हुए अपने दल बल के साथ जनता श्रमिक संघ का दामन थामेंगे। मौके पर उन्होंने संजीव-रागिनी जिन्दाबाद, जनता श्रमिक संघ जिन्दाबाद के नारे भी लगाये।
टीम एबीएन, रांची। जेसीआई रांची ने रविवार 17 अगस्त को बरियातू के होटल रमादा बाय विन्धम में अपने एक्सपो ब्रोशर का अनावरण किया और अपने प्रायोजको को सम्मानित किया। विगत पिछले 27 साल से जेसीआई रांची एक्सपो उत्सव केवल रांची ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड की एक पहचान बन चुकी है। भारत के पूर्वी क्षेत्र का सबसे बड़ा कंज्यूमर फेस्ट मने जाने वाला यह एक्सपो न की केवल रांची के व्यापार को बढ़ावा देता है, बल्कि हमारे देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये व्यापारिकों को आकर्षित करता है।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे माननीय श्री न्यायमूर्ति दीपक रोशन, न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय, झारखंड। उनके द्वारा जेसीआई रांची की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि जेसीआई रांची व्यापार और खेल जगत में युवाओं के लिए मार्गदर्शन का काम कर रहा है।
उन्होंने अध्यक्ष प्रतीक जैन और एक्सपो उत्सव 2025 के मुख्य संचालक सिद्धार्थ जयसवाल को बधाई दी। एक्सपो उत्सव 2025 के मुख्य संचालक सिद्धार्थ जयसवाल ने एक्सपो ब्रोशर के अनावरण के साथ सभी व्यापार जगत के लोगों को इस आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
इस कार्यक्रम का सकुशल संचालन जेसी तपिश केडिया व केशव बजाज ने किया। कार्यक्रम में सचिव सन्नी केडिया, विक्रम चौधरी, अभिषेक जैन, दीपक पटेल, सौरभ नरेडी, तरुण अग्रवाल, आदित्य जालान, सिद्धार्थ जैन, नवीन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मोहित वर्मा, विनय मंत्री, अभिनव मंत्री, सौरभ साबू, पंकज साबू, मयंक चौधरी, शुभम साबू, निशांत मोदी, रवि समोटा, अमन पोद्दार एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित झारखंड का सबसे भव्य और विशाल श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर इस बार इतिहास रचते हुए पहली बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को अत्यंत भव्यता एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। यह आयोजन न केवल भक्तों के लिए एक दिव्य अनुभव बना, बल्कि पूरे क्षेत्र में भक्ति, प्रेम और सांस्कृतिक समरसता का संदेश भी लेकर आया।
मंदिर को इस अवसर पर मनमोहक फूलों, रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा और झूमते झालरों से सजाया गया। हर कोना भक्तों को गोलोकधाम की अनुभूति करा रहा था। रात्रि में प्रकाशित रोशनी की झलक से पूरा परिसर जगमगा उठा, मानो स्वयं राधा-कृष्ण इस लोक में अवतरित हो गये हों। मुख्य मंदिर में श्री राधा-कृष्ण का अलौकिक श्रृंगार दर्शनीय था-मोर पंख, पीतांबर, रत्न जड़ित आभूषणों से सजे ठाकुरजी की छवि ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
दिन भर में सबसे प्रमुख आकर्षण झूलन उत्सव रहा। श्री राधा-कृष्ण को फूलों से सुसज्जित झूले पर झुलाया गया, जिसमें भक्तों ने आनंदपूर्वक भाग लिया। रात्रि में आयोजित भजन जागरण ने वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। स्थानीय और बाहर से आए भजन कलाकारों ने श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम, राधे राधे जपो चले आयेंगे बिहारी जैसे मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया।
रात्रि 12 बजे श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव मना। लड्डू गोपाल को झूले में झुलाया गया, पुजारी अरविंद पांडे ने पूरे विधि विधान मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। महोत्सव के दौरान श्री ठाकुर जी को 56 प्रकार के व्यंजन अर्पित किये गये, जिसमें पारंपरिक मिठाइयां, फल, माखन-मिश्री, पंचामृत, पूड़ी-सब्जी, खीर, पंजीरी, केसरिया पेड़ा, बर्फी, लड्डू, चक्की बादाम, अजवाइन सौंठ, मक्खन, रबड़ी, पंचमेवा भोग आदि शामिल थे।
दर्शन के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की उत्तम व्यवस्था थी, जिससे सभी को तृप्ति एवं दिव्यता की अनुभूति हुई। सुबह 5:30 बजे मंदिर का पट खुलते ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा है। भक्त अपने ठाकुरजी के भव्य अलौकिक दर्शन कर भाव विभोर हो रहे थे। पूरे दिन भर में करीब 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर श्री राधा-कृष्ण के दर्शन का लाभ लिया। भक्तों में बच्चों से लेकर वृद्धों तक की अपार श्रद्धा देखने को मिली।
भारी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन का भी सराहनीय सहयोग रहा, श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि यह आयोजन न केवल धार्मिक, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव को भी बढ़ावा देने का प्रयास है।
उनका उद्देश्य हर वर्ष इस महोत्सव को और भी भव्य रूप में आयोजित कर जनमानस को भक्ति से जोड़ना है।श्री कृष्ण जन्माष्टमी का यह ऐतिहासिक आयोजन न केवल रांचीवासियों बल्कि पूरे झारखंड के लिए गौरव का विषय बना। श्री राधा-कृष्ण की प्रेममयी लीलाओं की झलक, भक्तों की अटूट श्रद्धा, और मंदिर की दिव्यता ने इस पर्व को एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बना दिया।
मौके पर डूंगरमल अग्रवाल, विजय अग्रवाल, निर्मल छावनिका, निर्मल जालान, राजेंद्र अग्रवाल, मनोज चौधरी, संजय सर्राफ, मनीष जालान, पूरणमल अग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल, नवल अग्रवाल, विशाल जालान, नंदकिशोर चौधरी, मधु जाजोदिया, अनुप अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, अमन अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, श्रेष्ठ अग्रवाल, पवन पोद्दार, विद्या देवी, अग्रवाल, उर्मिला पाड़िया, प्रमिला पुरोहित, कविता गाडोदिया, सुनिता अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल, निकिता अग्रवाल, शोभा जालान, अमिता जालान, मनीषा जालान, सीता देवी शर्मा, सरीता अग्रवाल, दीक्षा अग्रवाल, पुनम अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट केप्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने जोगता क्षेत्र अंतर्गत चल रहे अवैध कोयला कारोबार की निष्पक्ष जांच कराने की मांग सोशल मीडिया के माध्यम से झारखंड मुख्यमंत्री, झारखंड पुलिस, धनबाद पुलिस, एवं अन्य पदाधिकारियों से किया है। उन्होंने लिखा है कि निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की कृपा प्रदान करें।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियम) संशोधन विधेयक 2025 के संदर्भ में लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद सह कोयला खान, इस्पात संबंधी स्थायी समिति के सदस्य सुखदेव भगत देव भगत ने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से प्रकृति के साथ पारिस्थितिक संतुलन नहीं बनाए रखा जायेगा।
स्थानीय समुदायों विशेषकर आदिवासियों के अधिकारों का हनन हो रहा है। यह सरकार (केंद्र) प्रकृति के साथ खिलवाड़ करना चाहती है । इसका ध्यान मुनाफे पर ज्यादा है और वह कॉरपोरेट सेक्टर से ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचाना चाहती है। स्थायी समिति में हमने लगातार जैव विविधता और हरित खनन पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत पर जोर दिया है।
विडम्बना यह है कि भारत में जहां भी आदिवासी समुदाय है, वहां खनन कीकाफी गुंजाइश है। लेकिन वहां रहने वाले आदिवासियों की सुरक्षा होनी चाहिए, उन्हें विस्थापित नहीं किया जाना चाहिए। हम अनुशंसा करते हैं कि गहन अध्ययन के बाद आगे कीकार्रवाई की जाए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse