झारखंड

View All
Published / 2025-08-19 11:59:29
पलामू : शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं की कमी, मरीज महीनों से परेशान

एबीएन न्यूज़ नेटवर्क, पलामू। बरसात की मौसम में कुछ जरूरी दवा होना अति आवश्यक है, हुसैनाबाद शहर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब दो महीने से चर्म रोग, दर्द का मलहम और बिटामिन का सिरफ उपलब्ध नही है, खत्म हो गया जिसके चलते मरीज महीना में कई बार अस्पताल के चक्कर लगा रहे है, जिसमे वृद्ध भी शामिल है। 

संगत मुहल्ला निवासी अजीम नामक एक वृद्ध ने बताया कि एक महीना के अंदर 6 बार अस्पताल दवा लेने आये, लेकिन जब आते है यही बोला जाता है कि नही है। वही शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर विनोद कुमार अस्पताल में मौजूद नही थे।

इस संबंध में दूरभाष से बात करने पर बताया कि सूची जिला को भेजा गया है, जिला से ही नही मिला है, बीच कम आया था खत्म हो गया।, अब देखना यह है कि बरसात खत्म होने के बाद ही जरूरी दवाये आती है या पहले।

Published / 2025-08-19 11:55:24
पलामू : शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं की कमी, मरीज महीनों से परेशान

एबीएन न्यूज़ नेटवर्क, पलामू। बरसात की मौसम में कुछ जरूरी दवा होना अति आवश्यक है, हुसैनाबाद शहर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब दो महीने से चर्म रोग, दर्द का मलहम और बिटामिन का सिरफ उपलब्ध नही है, खत्म हो गया जिसके चलते मरीज महीना में कई बार अस्पताल के चक्कर लगा रहे है, जिसमे वृद्ध भी शामिल है। 

संगत मुहल्ला निवासी अजीम नामक एक वृद्ध ने बताया कि एक महीना के अंदर 6 बार अस्पताल दवा लेने आये, लेकिन जब आते है यही बोला जाता है कि नही है। वही शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर विनोद कुमार अस्पताल में मौजूद नही थे।

इस संबंध में दूरभाष से बात करने पर बताया कि सूची जिला को भेजा गया है, जिला से ही नही मिला है, बीच कम आया था खत्म हो गया।, अब देखना यह है कि बरसात खत्म होने के बाद ही जरूरी दवाये आती है या पहले।

Published / 2025-08-19 11:30:54
चुनाव आयोग भाजपा द्वारा संचालित आयोग है : सांसद सुखदेव भगत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। चुनाव आयोग द्वारा किए गए प्रेस कांफ्रेंस के संदर्भ मेंलोहरदगा लोक सभा कांग्रेस के सांसद माननीय सुखदेव भगत ने कहा कि जो बातें भाजपा ने कही है वही बातें यहां चुनाव आयोग का रहा है। चुनाव आयोग भाजपा का भाजपा के लिए और भाजपा द्वारा संचालित आयोग है। 

मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि जिस बात के लिए विपक्ष के नेता राहुल गांधी से हलफनामा मांगा जा रहा है। वही बात अनुराग ठाकुर ने कही है, लेकिन उनसे हलफनामा नहीं मांगा जा रहा है। इससे साफ है कि चुनाव आयोग पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर काम कर रहा है। मैं धनकड़ साहब का नाम लेना चाहूंगा। वे हमारे उपाध्यक्ष थे। आज वह कहां है इस बारे में सरकार चुप है।

मैं सी पी राधाकृष्णन को शुभकामना देता हूं, वे भारतीय जनता पार्टी का उपाध्यक्ष नहीं होंगे, अगर वह चुने जाते हैं तो उन्हें उपाध्यक्ष की भूमिका निभानी चाहिए। उन्हें धनखड़ जी का अनुसरण नहीं करना चाहिए, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी के एजेंट के रूप में काम किया और बाद में भाजपा की राजनीति का शिकार बने ।ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।

Published / 2025-08-18 22:14:16
गुमला : कल से डेढ़ हजार ट्रकों का शुरू होगा परिचालन

धीरज प्रसाद साहू के नेतृत्व में बैठक हुई सफल 

कल से डेढ़ हजार ट्रकों का परिचालन होगा शुरू ट्रक मालिकों को में खुशी की लहर 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। आज गुमला उपायुक्त कार्यालय में पूर्व राज्यसभा सांसद सह ट्रक आॅनर एसोसिएशन के संरक्षक माननीय धीरज प्रसाद साहू जी के नेतृत्व में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में गुमला जिला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमां, पूर्व सांसद प्रदीप बलमूचु, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद चौधरी, लोहरदगा गुमला ट्रक आनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सहसचिव रहमत अंसारी, राजेश शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष चैतू उरांव, हिंडाल्को की ओर से वरीय उपाध्यक्ष शत्रुजीत सिंह, एचआर हेड चिन्मय दास शामिल हुए। 

लगभग दो घंटे तक चली बैठक में मुख्य रूप से बॉक्साइट ट्रकों के परिचालन में आ रही परेशानियों पर चर्चा हुई कि पिछले 20 दिनों से बॉक्साइट के ट्रकों को चालान नहीं मिल रहा था, जिसके कारण लगभग 1500 बॉक्साइट ट्रक पहाड़ों पर खड़े थे। बैठक में सभी मुद्दों पर सहमति बनने के बाद यह तय हुआ कि कल से 1500 ट्रकों का परिचालन शुरू हो जायेगा। 

बैठक के पश्चात माननीय संरक्षक धीरज प्रसाद साहू  को ट्रक आँनर एसोसिएशन ने धन्यवाद देते हुए कहा की तबीयत सही नहीं होने के बावजूद आप आज रांची से गुमला बैठक में पहुंचे, इसके लिए हम लोग आभार प्रकट करते हैं क्योंकि यह सभी लोगों की रोजी-रोटी का सवाल था। लगभग 50000 से 1 लाख लोग प्रभावित हो रहे थे, इस पर धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि किसी के रोजी रोजगार के लिए मैं हमेशा खड़ा रहता हूं और आगे भी खड़ा रहूंगा और हमारे रहते किसी को परेशानी ना हो मेरा लक्ष्य यही है।

Published / 2025-08-18 22:10:47
हाई कोर्ट का आदेश भी नहीं मानते हैं रिम्स निदेशक

तृतीय, चतुर्थ वर्ग की नियुक्ति में हुई अनियमितता की जांच कर देनी थी रिपोर्ट 

टीम एबीएन, रांची। राज्य के प्रतिष्ठित अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक पर स्वास्थ्य विभाग ने गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें हाईकोर्ट के आदेशों की अवमानना का दोषी ठहराया है। हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार रिम्स निदेशक को तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में हुई अनियमितता की जांच करते हुए नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा करना था। 

साथ ही दोषी व्यक्तियों की पहचान कर उन पर कार्रवाई करते हुए विभाग को रिपोर्ट उपलब्ध करवाना था, जिसे निदेशक ने उपलब्ध नहीं कराया। इस मामले में विभाग ने निदेशक को लगातार चौथा स्मारक पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।   

हाईकोर्ट के स्पष्ट निर्देशों की अनदेखी   

गौरतलब है कि झारखंड उच्च न्यायालय ने 11 अगस्त 2023 को एक आदेश में रिम्स निदेशक को तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर नियुक्तियों में हुई अनियमितता पर कई निर्देश दिये थे।  

माननीय हाईकोर्ट का निर्देश  

हाईकोर्ट ने विज्ञापन के अनुसार उम्मीदवारों के सभी आवेदनों की नये सिरे से जांच करने, जाली/अनुचित प्रमाण पत्र को हटाने, यदि अनुभव प्रमाण पत्र जाली पाया जाता है, तो ऐसे उम्मीदवार की उम्मीदवारी अस्वीकार करने,  यदि आवश्यक हो, तो ऐसे उम्मीदवार के विरुद्ध अनुवर्ती कानूनी कार्रवाई करने, सक्षम प्राधिकारी ईडब्ल्यूएस/ आरक्षित श्रेणी के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों की उम्मीदवारी पर विचार करने का आदेश दिया था। 

माननीय कोर्ट ने कहा था कि इस आदेश की प्रति प्राप्त होने की तिथि से तीन महीने की निर्धारित अवधि के भीतर नई चयन सूची प्रकाशित करके भर्ती की पूरी प्रक्रिया पूरी की जाये। चयन प्रक्रिया में कुछ अनियमितताओं का आरोप है, इसलिए यह न्यायालय फकटर के निदेशक को निर्देश देना उचित समझता है कि वे उन अधिकारियों/कर्मचारियों की पहचान करके उचित कानूनी कार्रवाई करें जो चयन की दोषपूर्ण प्रक्रिया में शामिल थे/हैं। ताकि कानून के अनुसार उचित तरीके से निपटा जा सके। 

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को अवैध कार्य करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के संबंध में इस मामले की निगरानी करने का निर्देश दिया।  निदेशक द्वारा अब तक कोई रिपोर्ट या कार्रवाई कर विभाग को सूचित नहीं किया गया है।  

विभाग ने चौथी बार किया स्मारक पत्र जारी  

  1. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस मामले में निदेशक को पहले ही तीन स्मारक पत्र भेजे जा चुके हैं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।  
  2. दोषी अधिकारियों की पहचान नहीं हो पायी : भर्ती प्रक्रिया में बाधा डालने वाले कर्मचारियों/अधिकारियों के नाम सार्वजनिक नहीं किये गये। 
  3. कार्रवाई रिपोर्ट का अभाव : हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद जांच रिपोर्ट और कार्रवाई का कोई ब्यौरा विभाग को नहीं दिया गया।   
  4. न्यायालय की अवमानना : यह एक गंभीर कानूनी उल्लंघन है।

Published / 2025-08-18 18:29:36
पलामू : पुरी-सब्जी खाकर कस्तूरबा की 40 छात्राएं बीमार

कस्तूरबा आवासीय स्कूल की 40 छात्राएं फूड प्वाइजनिंग का शिकार, विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप 

वार्डन की सफाई- छात्राएं जन्माष्टमी के उपवास के कारण हुई हैं बीमार  

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। जिले के तरहसी प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से सोमवार को बड़ा मामला सामने आया। नाश्ते में पुरी-सब्जी खाने के बाद लगभग 40 छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गयी। उल्टी और पेट दर्द की शिकायत पर विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में सभी बीमार छात्राओं को तरहसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 

इनमें से पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया। स्वास्थ्य केंद्र और अस्पताल में छात्राओं का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही कई अभिभावक अस्पताल पहुंचे और विद्यालय प्रबंधन पर जमकर भड़के। परिजनों का आरोप है कि उन्हें घटना की सूचना समय पर नहीं दी गयी, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गयी। 

विद्यालय की वार्डन ने कहा कि छात्राएं जन्माष्टमी के उपवास के कारण बीमार हुई हैं। हालांकि ग्रामीणों और स्वास्थ्यकर्मियों ने इस दावे को खारिज कर दिया। उनका कहना है कि घटना जन्माष्टमी के दो दिन बाद हुई है, ऐसे में बीमारी का कारण केवल भोजन में गड़बड़ी ही हो सकता है। 

लापरवाही और मामले को दबाने का आरोप 

ग्रामीणों ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि कई बीमार छात्राओं को बिना मेडिकल रजिस्टर में दर्ज किए ही घर भेज दिया गया। इससे न केवल वास्तविक आंकड़ा छिपाने की कोशिश हुई, बल्कि बच्चों की जिंदगी भी खतरे में पड़ी। 

आक्रोश और कार्रवाई की मांग 

घटना से पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा के लिए बनाए गए आवासीय विद्यालयों में बार-बार ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं। खासकर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में भोजन की गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। 

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से विद्यालय प्रबंधन की भूमिका की गहन जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी जांच शुरू कर दी है।

Published / 2025-08-18 18:26:58
रांची : बंद खदान में नहाने गया युवक डूबा

बंद खदान में नहाने गया 18 साल का युवक डूबा, शव तलाशने के लिए उतरी एनडीआरएफ की टीम

टीम एबीएन, रांची। रांची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत करकट्टा गांव में एक बंद खदान में नामकुम तेतरी टोली निवासी राजकुमार राय का 18 वर्षीय बेटा समीर कुमार डूब गया। वह अपने 2 दोस्तों के साथ नहा रहा था। घटना रविवार देर शाम की है। 

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अपने स्तर से खदान से शव निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने तत्काल वरीय अधिकारियों एवं एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी, लेकिन अंधेरा होने की वजह से शव नहीं निकाला जा सका। 

सुबह एनडीआरएफ की टीम साढ़े 9 बजे खदान पहुंची एवं शव की खोजबीन शुरू की। टीम ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, परंतु 5 घंटे बाद भी शव नहीं मिल पाया। टीम अभी भी खोजबीन में जुटी है। करकट्टा गांव स्थित सड़क निर्माण कार्य करा रही मधुकॉन कंपनी का प्लांट एवं पत्थर खदान था।

विभाग द्वारा कंपनी को ब्लैक लिस्टेड किये जाने के बाद प्लांट एवं खदान बंद हो गया। रविवार दोपहर 12 बजे समीर घर से निकला। उसके बाद वह अपने 2 दोस्तों के साथ खदान घूमने गया था। वहीं तीनों नहाने लगे। नहाने के दौरान समीर गहरे पानी में चला गया। दोस्त ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन समीर डूब गया। 

शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे, लेकिन गहराई ज्यादा होने की वजह से कोई भी खदान के पानी में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बताया कि खदान बहुत ज्यादा गहरा है। एनडीआरएफ की टीम लगातार प्रयासरत है।

Published / 2025-08-18 18:22:20
सीएम हेमंत सोरेने आज लौटेंगे रांची

दिवंगत रामदास सोरेन के परिजनों से भी कर सकते हैं मुलाकात 

टीम एबीएन, रांची। पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का शनिवार को नेमरा गांव में संस्कार भोज हुआ। शिबू सोरेन के निधन के बाद से ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नेमरा में रुके हुए थे। वह अपने दिवंगत पिता शिबू सोरेन के क्रिया-कर्म में जुटे हुए थे। सीएम हेमंत आज रांची लौट रहे हैं। 

सीएम हेमंत आज पूरे 12 दिनों बाद रांची लौट रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रांची लौटने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन घोड़ाबांधा जमशेदपुर भी जा सकते हैं। वे शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन के परिजनों मुलाकात कर सांत्वना देने घोड़ाबांधा जा सकते हैं। 

मालूम हो 15 अगस्त की रात रामदास सोरेन का दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया था। 16 अगस्त को उनका पार्थिव शरीर रांची लाया गया। विधानसभा परिसर में राज्यपाल समेत राज्य के तमाम मंत्री और विधायकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इसके बाद जमशेदपुर के घोड़ाबांधा में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसी दिन शिबू सोरेन का नेमरा गांव में संस्कार भोज था जिस कारण हेमंत सोरेन रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि नहीं दे पाये।

Page 279 of 1691

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse