झारखंड

View All
Published / 2025-08-21 21:47:27
संविधान संशोधन का जोरदार विरोध करेगा झामुमो : सुप्रियो भट्टाचार्य

झामुमो पूरे राज्य में केंद्र सरकार का पुतला दहन करेगा और चरणबद्ध आंदोलन चलायेगा : सुप्रियो 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने संसद में पेश 130वें संविधान संशोधन विधेयक के विरोध में घोषणा की कि झामुमो पूरे राज्य में केंद्र सरकार का पुतला दहन करेगा और इसके विरोध में कल से चरणबद्ध आंदोलन चलायेगा। 

श्री भट्टाचार्य ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में इसे एंड आफ डेमोक्रेसी नाम दिया और कहा कि भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर रही है। 

उन्होंने कहा कि बिहार और अन्य राज्यों में चुनावी गड़बड़ियों के बाद अब भाजपा ने विपक्षी नेताओं को जेल में डालने और 30 दिनों तक कैद रखकर उनकी राजनीति समाप्त करने की योजना बनायी है।

Published / 2025-08-21 20:34:39
एसआर डीएवी पुंदाग में बहुमुखी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन सह सम्मान

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में एक विशेष  सभा आयोजित करके बहुमुखी प्रतिभा के धनी विद्यार्थियों को सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग के चेयरमैन प्रेम प्रकाश आर्य थे।

साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएवी पब्लिक स्कूल्स  जोन - बी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह डीएवी कपिलदेव के प्राचार्य एमके सिन्हा, डीएवी पब्लिक स्कूल्स जोन - जे के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह डीएवी बरियातू के प्रधानाचार्य एसके मिश्रा, डीएवी नीरजा सहाय की प्रधानाचार्या किरण यादव उपस्थित थीं। 

प्राचार्य डॉ तापस घोष ने सभी सम्माननीय अतिथि गण के साथ मिलकर ज्ञान दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात विद्यालय की संगीत मंडली ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। कक्षा एकादश की नयाशा ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। 

उक्त सभा में  सीबीएसई. बोर्ड परीक्षा 2025 में कक्षा दशम तथा द्वादश  के जिन विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किये, उन्हें प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिह्न प्रदान करके सम्मानित किया गया। पुरस्कार पानेवालों में दशम कक्षा की अदिति कुमारी 96.40%,राहुल रंजन  तथा कृष्ण कुमार 96% ,कक्षा द्वादश की अभीप्सा हाजरा 97.6%, टीशा सिंह 94%,दिव्यांशु कुमार 94%,अनुष्का अधिकारी 96%,शिवम कुमार अग्रवाल 95.8%,शबरीन फिरदौस 95.6%,अनुष्का देवघरिया 95%,मानसी कौशल 90.2%, नायबा दिल्नाज 90% प्रमुख थीं। 

विद्यालय के प्राचार्य डॉ तापस घोष ने सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं संप्रेषित हुए कहा कि ऐसे विद्यार्थी विद्यालय ही नहीं देश के लिए भी कीमती रत्न के समान हैं। 

अभी से ही उन्हें अपना लक्ष्य निर्धारित करके परिश्रम करते रहना चाहिए ताकि  भविष्य में वे नए कीर्तिमान स्थापित कर सकें। उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, उनके अभिभावक तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।शांतिपाठ के साथ सभा समाप्त हुई।

Published / 2025-08-21 20:33:43
जेसीआई रांची ने एक्सपो उत्सव 2025 के लिए किया एक्सपो आॅफिस का शुभारंभ

टीम एबीएन, रांची। जेसीआई रांची ने एक्सपो उत्सव 2025 के लिए विशेषत: एक्सपो आॅफिस का शुभारंभ किया। ज्ञात है कि यह एक्सपो का 28वा साल है और पिछले 27 वर्ष से हर साल एक्सपो उत्सव का आयोजन होते आ रहा है और यह एक्सपो पूर्वी भारत का सबसे बड़ा ट्रेड फेयर है। इस वर्ष एक्सपो में 300 से अधिक स्टॉल आ रहे हैं जो कि देश के अलावा विदेश से भी होंगे। 

एक्सपो आॅफिस का शुभारंभ लाल फीते को काट कर संस्था के पूर्व अध्यक्ष आनंद धानुका ने किया जो 2012 में अध्यक्ष थे। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष प्रतीक जैन ने बताया कि इस साल स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ एक्सपो के लिए विशेष शौचालय बनाया जायेगा जिससे एक्सपो में आए किसी भी व्यक्ति विशेष खासकर महिलाओं को शौच की परेशानी न हो। इसके अलावा होम डेकोर, रियल एस्टेट, आॅटो जोन, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, लेडीज कॉर्नर, फर्नीचर जोन, स्टार्टअप बाजार, फूड कोर्ट और भी अन्य सेक्शन आ रहे हैं। 

संस्था के पूर्व सचिव सिद्धार्थ जयसवाल ने इस बार एक्सपो का कमान संभाला है और उनके टीम में दीपक पटेल, अनीश जैन, सौरव नरेडी और अभिषेक जैन है। सिद्धार्थ जयसवाल ने बताया कि एक्सपो के सभी सातों दिन कुछ नया रहेगा जैसे की फैशन शो, तंबोला, हेल्थी बेबी एंड मोम शो, वाइस आॅफ एक्सपो, डॉग शो, एक्सपो ट्रेजर हंट, पेंटिंग कंपटीशन, फैंसी ड्रेस कंपटीशन जैसे इवेंट होंगे। 

इस कार्यक्रम का संचालन आदित्य जालान व रौनक सोडाणी ने कुशलता से किया। कार्यक्रम में सनी केडिया, अभिनव मंत्री, मोहित वर्मा, नवीन गाड़ोदिया, रॉबिन गुप्त, संजय शर्मा, तरुण अग्रवाल, अभिनव गर्ग, समर्थ अग्रवाल, केशू जैन, मोहित बगला व अन्य सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी प्रवक्ता आदित्य जालान ने दी।

Published / 2025-08-21 20:33:04
आजसू ने दिखाया दम विश्वविद्यालय प्रशासन हुआ बेदम

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 21/8/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने रांची विश्वविद्यालय में व्याप्त समस्या को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से सैकड़ों की संख्या में छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन का शव यात्रा के रूप में आक्रोश मार्च  करते हुए विश्वविद्यालय परिसर पहुंचा। 
रांची विश्वविद्यालय कुलपति महोदय के विभिन्न मांगो को प्रदर्शन नारेबाजी और शव को दाह संस्कार कर अपना विरोध दर्ज कराया। 

कुलपति की अनुपस्थिति पर रांची विश्वविद्यालय के कुलसचिव, परिक्षा नियंत्रक, प्रॉक्टर, सीसीडीसी एवं अन्य अधिकारियों को लगातार 5- 6 घंटों  बंदी बना कर रखा। तत्पशाचत कुलपति को विवश होकर आजसू के कार्यकर्ताओं से वार्ता के लिए आना पड़ा। उसके बाद कुलपति को भी आधे घंटे तक घेर कर रखा। कुलपति के बार-बार आग्रह के बाद आक्रोशित आजसू कार्यकता वार्ता के लिए राजी हुए और अपनी 10 सूत्री मांगों को उनके समक्ष रखा, जो इस प्रकार है : 

  1. रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों सहित पीजी विभाग में मूलभूत सुविधाओं अविलंब बहाल किया जाये। 
  2. पीएचडी प्रवेश परीक्षा जल्द करायी जाये। छात्र संघ चुनाव की तिथि अविलंब घोषित की जाये। 
  3. एडमिशन की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाये एवं शैक्षणिक सत्र को अविलंब ठीक किया जाये। 
  4. रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों सहित पीजी विभाग में शिक्षकों एवं स्टाफों की कमी को अविलंब दूर किया जाये। 
  5. बीपीएस बीपीएड एवं एमपीएड कोर्स को इसी सत्र से अविलंब शुरू किया जाये। 
  6. डिग्री वेरिफिकेशन तथा डिग्री छात्र-छात्राओं को मिलने की प्रक्रिया को दुरुस्त किया जाये। 
  7. रांची विश्वविद्यालय के द्वारा पहले की तरह ईडीपीसी को पुन: संचालित किया जाये। 
  8. स्पोर्ट्स एवं कल्चर एक्टिविटीज को विश्वविद्यालय कैलेंडर के अनुसार किया जाये। 
  9. इंस्टीट्यूट आफ लीगल स्टडीज में लैंग्वेज लैब अविलंब छात्रों के लिए खोला जाय और इंस्ट्रक्टर अभिलंब बहाल किया जाए। 
  10. प्लेसमेंट सेल को दुरुस्त किया जाये। 

कुलपति ने आजसू के सभी जायज मांगों को ध्यान पूर्वक सुना और उसपर 1 सफ्ताह के अंदर उचित करवाई करने का आश्वासन दिया। सभी विषयों पर उचित करवाई नहीं होने पर आजसू बाध्य हो कर चरणबद्ध आंदोलन करेगी। 

इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, प्रदेश  वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव देव, प्रताप सिंह गौरभ सिंह, राजेश सिंह, सक्षम झा, रोशन नायक, शिवम कुमार, राजकिशोर महतो, कार्तिक कुमार, अमन साहू, प्रशांत महतो, अंकित साहू, चेतन प्रकाश, अजीत कुमार, चेतन प्रकाश, दीपक महतो, विद्यानंद, योगेश, मोहन, राज दुबे, पीयूष सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Published / 2025-08-21 20:29:29
झारखंड : आज से 26 तक फिर कहर ढायेगा मानसून

झारखंड में फिर बरसेगा मानसून का कहर 

आज राज्य के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मानसून लगातार सक्रिय है। मौसम विभाग ने आगामी 26 अगस्त तक झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश के संभावना जतायी है। इसके लिए कुछ जिलों में आॅरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। 

बता दें कि मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को राज्य के उत्तरी भाग के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार व शनिवार को पलामू, चतरा, गढ़वा, और लातेहार में भारी को लेकर आरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

रांची, संताल परगना व उत्तरी छोटानागपुर के सभी जिलो में भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले 5 दिनों तक घने बादल छाये रहेंगे। वहीं कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है। 

वहीं, बीते बुधवार को राज्य में सबसे अधिक बारिश लोहरदगा में 9 मिलीमीटर दर्ज की गयी है। रांची में 8 मिमी और जमशेदपुर में 7 मिमी बारिश हुई। बोकारो में छिटपुट बारिश दर्ज की गयी। इस मानसून में अब तक राज्य में 894.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 26 प्रतिशत अधिक है।

Published / 2025-08-21 20:27:50
पलामू : पैसे के लेन-देन में युवक की हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार

शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश भी की गयी थी 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में रुपए के लेन-देन विवाद को लेकर एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद शव को जंगल में जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गयी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

पुलिस के अनुसार, ललन भुइयां के आवेदन पर 20 अगस्त को लेस्लीगंज थाना में कांड संख्या 111/2025 दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि 16 अगस्त को घुटुवा गांव निवासी जनेश्वर सिंह (34) और उसके पिता राजेश्वर सिंह (58) ने मिलकर मनोज भुइयां उर्फ मनु भुइयां (20) की गला दबाकर हत्या कर दी। 

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को छिपाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद 17 अगस्त को वे शव को भुरी जंगल ले गये और आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके से मृतक के जले हुए अस्थि-अवशेष बरामद किये हैं। गिरफ्तार पिता-पुत्र ने अपराध कबूल कर लिया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

Published / 2025-08-21 20:26:58
झारखंड शराब घोटाला को लेकर बाबूलाल ने सीएम को लिखा पत्र

बाबूलाल मरांडी ने की सीबीआई जांच की मांग 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में बहुचर्चित शराब घोटाले को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।

मरांडी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार घोटाले की जांच को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि एसीबी ने शुरुआत में तेजी दिखायी थी और एक बड़े अधिकारी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार भी किया गया, लेकिन अब जांच की रफ्तार पूरी तरह धीमी पड़ चुकी है। 

तीन महीने गुजर जाने के बाद भी चार्जशीट दाखिल नहीं हो सकी, जिससे जेल में बंद आरोपी एक-एक कर जमानत पा रहे हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि एसीबी ने पूछताछ की पूरी रिकॉर्डिंग तक नहीं की। मरांडी का कहना है कि यह मनमाफिक बयान दर्ज करने और असली दोषियों को बचाने की साजिश का हिस्सा है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि इतना बड़ा घोटाला अधिकारियों की सहमति के बिना संभव नहीं है और मुख्यमंत्री की अनुमति के बिना ऐसी डील नहीं हो सकती। भाजपा नेता ने दावा किया कि यह पूरा खेल छत्तीसगढ़ शराब सिंडिकेट और दिल्ली तक फैले माफियाओं को बचाने के लिए रचा गया है। 

जानबूझकर चार्जशीट समय पर दाखिल नहीं की गयी, ताकि आरोपी जमानत का लाभ उठा सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बड़े अधिकारियों ने मोटी रकम लेकर साजिश को अंजाम दिया है। मरांडी ने पत्र में लिखा है कि मुख्यमंत्री खुद एसीबी के मंत्री भी हैं, इसलिए यह तर्क स्वीकार्य नहीं है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं थी। 

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो इसकी आंच देर-सबेर मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी। उन्होंने मांग की है कि शराब घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपी जाये और उन सभी लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाये, जिन्होंने आरोपियों को जमानत दिलाने के लिए डील की।

Published / 2025-08-20 22:06:01
अबुआ आवास से लोगों में भारी निराशा : प्रतुल शाहदेव

अबुआ आवास योजना बनी अबुआ निराशा योजना, प्रतुल शाहदेव बोले- सरकार केवल विज्ञापन व घोषणाओं तक सीमित 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सरकार की अबुआ आवास योजना को लेकर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह योजना गरीबों के लिए छत का सपना नहीं बल्कि निराशा का प्रतीक बन गयी है। 

शाहदेव ने कहा कि सरकार ने 2026 तक 8 लाख पक्के मकान देने का वादा किया था और इसके लिए 16 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट तय किया था, लेकिन आज की हकीकत यह है कि पूरे राज्य में अब तक लक्ष्य का मुश्किल से 15 प्रतिशत प्राप्ति हो पाई है वो भी आधा अधूरा।

प्रतुल ने कहा कि राज्य सरकार ने जो लक्ष्य निर्धारित किया था उसके अनुसार में 2023-24 में 2 लाख मकान, 2024-25 में 3.5 लाख मकान, 2025-26 में 2.5 लाख मकान बनाने का लक्ष्य था। उन्होंने अनेक उदाहरण देते हुए बताया कि ये योजना अपने लक्ष्य से बहुत पीछे चल रही है और भ्रष्टाचार का भी शिकार हो गयी है। 

प्रतुल ने कहा कि रांची (खलारी प्रखंड): 1033 मकानों का लक्ष्य, पूरे हुए सिर्फ 337। गढ़वा (भंडरिया प्रखंड): 850 मकानों का लक्ष्य, तैयार हुए महज 210। दुमका (रामगढ़ प्रखंड): 720 का लक्ष्य, पूरे हुए केवल 150। पाकुड़ जिला: 950 मकानों का वादा, पूरे नहीं हुए 200 भी। चतरा व लातेहार में तो स्थिति और भी बदतर है। अधूरे मकानों में लोग बिना छत के रहने को मजबूर है। 

प्रतुल ने कहा कि कमोबेश पूरे राज्य की यही स्थिति है। शाहदेव ने कहा कि हेमंत सरकार ने फाइलों में तो 6.5 लाख मकानों की स्वीकृति दिखा दी, लेकिन जमीन पर स्थिति यह है कि गरीबों के घर आधे-अधूरे खड़े हैं। फंड की समय पर उपलब्धता नहीं होने, भुगतान में देरी और कामकाज की सुस्ती के कारण लोग बरसात में बिना छत के जीने को मजबूर हैं। 

उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल विज्ञापन और घोषणाओं तक सीमित है। गरीबों के नाम पर बजट तो दिखाया जाता है, पर जमीन पर कुछ नहीं उतरता। प्रतुल ने कहा कि जनता पूछ रही है कि इतने बड़े बजट और वादों के बावजूद गरीबों के हिस्से में सिर्फ अधूरे मकान और टूटा।

Page 276 of 1691

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse