टीम एबीएन, रांची। श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग में नंदोत्सव एवं भगवान की छठी महोत्सव का भव्य आयोजन श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नंदोत्सव एवं भगवान की छठी महोत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ किया गया।
यह दिव्य आयोजन भजन, नृत्य- नाटिका, आलौकिक श्रृंगार एवं महाप्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं के लिए एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव लेकर आया। महोत्सव की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के अलौकिक श्रृंगार दर्शन से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बाल गोपाल के छठी पूजन के विशेष दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
कोलकाता से पधारे कलाकारों ने संगीतमय नृत्य-नाटिका के माध्यम से- सांवरिया झंझट बड़े अपार,काला कृष्णा गोरा कृष्ण की लीला,नरसिंह अवतार की लीला, नंद उत्सव, महारास एवं जीवन प्रसंगों को अत्यंत भावपूर्ण शैली में प्रस्तुत किया।
भगवान श्रीकृष्ण के नंदोत्सव को दर्शाते हुए नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की भजन पर जब कलाकारों ने नृत्य किया, तो सम्पूर्ण वातावरण कृष्णमय हो गया। ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी, सज्जन पाड़िया, श्री वेद्यया, उर्मिला पाड़िया, सीता शर्मा, निर्मल जालान, श्रीकृष्ण के श्री चरणों में भजनों की लड़ी लगा दी, उनके गाये भजनों में
श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। भजनों की मधुर स्वर लहरियों में डूबकर उपस्थित श्रद्धालु श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर हो गए। छठी महोत्सव के अंतर्गत बाल गोपाल का पारंपरिक रूप से छठी पूजन किया गया, पुजारी अरविंद पांडे ने विधिवत भोग लगाया।जिसमें विशेष पूजन सामग्री, श्रीफल, पंचमेवा, और छप्पन भोग अर्पित किए गए।महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक महाआरती से हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलन कर एक साथ आरती कुंज बिहारी की भावपूर्ण गायन किया। इसके पश्चात सभी को महाप्रसाद वितरित किया गया, जिसमें प्रसादी के रूप में पंचामृत, माखन-मिश्री, मेवा एवं शुद्ध सात्विक भोजन परोसा गया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को एक भक्ति, श्रद्धा और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर महापर्व के रूप में स्थापित करता है। मंदिर परिसर में गूंजती भजन-ध्वनि और श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ ने यह सिद्ध कर दिया कि आज भी श्रीकृष्ण की भक्ति लोगों के ह्रदय में जीवंत है।
उक्त जानकारी देते हुए ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि इस अवसर पर डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, मनोज चौधरी, निर्मल जालान, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, संजय सर्राफ, मधुसूदन जाजोदिया, विशाल जालान, नवल अग्रवाल, मनीष जालान, नंदकिशोर चौधरी, विष्णु सोनी, मनीष सोनी, पवन पोद्दार, सुनील पोद्दार, ज्ञानचंद शर्मा, विद्या देवी अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल, शोभा जालान, सुनीता अग्रवाल, बड़ी संख्या मे बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष उपस्थित थे।
हल बैल चलाकर रिम्स-2 जमीन बचाओ का हुआ आंदोलन
टीम एबीएन, रांची। कांके अंचल अंतर्गत मौजा नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 परियोजना को लेकर विवाद लगातार बढ़ते जा रहा है। राज्य सरकार का यह परियोजना 1074 करोड़ राशि का है। जिसे लेकर आज रैयत ग्रामीणों के द्वारा जमकर आंदोलन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तावित जमीन के 200 मीटर परिधि में बीएस धारा 163 लागू कर दिया गया। आज (रविवार) आंदोलन से पूर्व ही अहले सुबह पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को उनके आवास में ही नजर बंद कर दिया गया।
आंदोलन स्थल पर पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी व वेरीकेटिंग किया गया। इसके बावजूद झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो प्रशासन को चकमा देकर आंदोलन स्थल तक पहुंचे। कार्यकर्ताओं के साथ कंधे में हल और बैल लेकर पहुंचे। प्रस्तावित जमीन पर घंटों तक हल जुताई हुआ।
महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा के साथ संसास्कृत गीत-संगीत से धान रोपनी करते हुए राज्य सरकार के रिम्स-2 परियोजना का विरोध किया। जमीन जुताई करते हुए देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि हम विकास का विरोधी नहीं लेकिन यह जमीन पूर्णतः आजीविका आधारित है। खेती योग्य जमीन पर बिना संवैधानिक अधिकरण किए हुए राज्य सरकार जबरन रिम्स-2 परियोजना थोपने का काम कर रही है।
कृषि योग्य भूमि को यहां के रैयतों से छीनकर उनके आजीविका पर चोट पहुंचाना चाहती है। सरकार द्वारा पुलिस लठेतों के बल पर नगड़ी का अवैध जमीन अधिग्रहण हमारा संगठन नहीं होने देगी। बताते चलें कि बीआईटी द्वारा अवैध रूप से 281 एकड़ जमीन अधिग्रहण का विरोध देवेंद्रनाथ महतो द्वारा हल चला कर ही किया गया था।
आज का यह आंदोलन नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर किया गया। जिस पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक वह किसान संगठनों ने अपना समर्थन दिया। हजारों की संख्या में महिलाएं एवं बुजुर्ग भी इस आंदोलन में सम्मिलित दिखे।
टीम एबीएन, रांची। नगड़ी व आसपास के गांवों में RIMS-2 के लिए चिन्हित जमीन पर रैयतों को खेती करने से सरकार द्वारा जबरन रोका जा रहा है।
नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर ग्रामीणों के समर्थन में JLKM केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो पहुंचे। हल बैल चला कर जमीन बचाव में आंदोलनरत हैं।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा / रांची। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के द्वारा लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी पर दिए गए बयान पर लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि ऐसा लगता है की किरण रिजिजू इस वक्त जेम्स बॉन्ड की फिल्म देख रहे हैं।
राहुल गांधी के बारे में उन्होंने जो कहा उससे मुझे दुख होता है कि एक केंद्रीय मंत्री ऐसे व्यक्ति के बारे में ऐसा बयान दे रहा है जिसका पूरा परिवार देश के लिए कुर्बान हो गया।उनकी पार्टी ने तिरंगे का अपमान किया और उसे अपने मुख्यालय पर कभी नहीं फहराया। उन्होंने तो अंग्रेजों का भी साथ दिया। इससे ज्यादा विरोधाभासी और बेतुका कुछ नहीं है ।वे नेहरूफोबियाऔर गांधीफोबिया से ग्रस्त है। वे एक अजीब सी कुंठा में जी रहे हैं।
राज ठाकरे ने स्पष्ट रूप से कहा कि आज के दौर में राहुल गांधी जी एक ऐसे नेता हैं जो सच्चे हैं, संघर्षशील है और दूरदर्शी हैं। उन्होंने संविधान बचाओ की बात की है। चुनाव आयोग के द्वारा किए जा रहेवोट चोरी की बात कर रहे हैं और लगातार वे पदयात्रा कर रहे हैं। वे जनता की अदालत में जा रहे हैं। ये मैं कहना चाहता हूं कि सरकार घबरायी हुई है और कुंठा से ग्रसित है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। ईस्ट बसूरिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत बंद लिब्रा में रविवार को कोयला चाल धंसने से एक बड़ी दुर्घटना हो यी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी।
स्थानीय लोगों के अनुसार बंद पड़ी खदान में कुछ लोग कोयला निकालने का कार्य कर रहे थे, तभी अचानक चाल धंस गया और उसकी चपेट में आकर एक की जान चली गयी।
जिसको लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड सरकार, मंत्री इरफान अंसारी, विधायक रागनी सिंह, कोयला मंत्री सहित धनबाद डीसी को x पर ट्वीट कर जांच एवं कार्रवाई की मांग की।
टीम एबीएन, रांची। श्री दिगम्बर जैन भवन मे आज अणुव्रत चेतना दिवस मनाया गया, अणुव्रत अर्थात छोटे-छोटे से व्रत जिससे अपनाकर व्यक्ति महान बन सकता है। श्री दिगम्बर जैन भवन मे पर्युषण पर्व का आज पांचवां दिन अणुव्रत चेतना दिवस के रूप में मनाया गया।
आचार्य श्री महाश्रमण जी के उपसिका श्रृंखला के उपासिका संतोष श्रीमाल एवं सीमा डुंगरवाल ने आज अणुव्रत आंदोलन के इतिहास के बारे में उपस्थित श्रावक समाज को बताया उन्होंने अपने प्रवचन में स्मरण करवाते हुए कहा कि तेरापंथ धर्मसंघ के महान आचार्य गणाधिपति श्रीतुलसी अणुव्रत आंदोलन के जनक थे। 1 मार्च, 1949 को राजस्थान के सरदार शहर में उन्होंने अणुव्रत के रूप में एक नये आन्दोलन का सूत्रापात किया। उस समय नैतिकता का विकास न के बराबर था।
सम्पूर्ण राष्ट्र मे समाज मे नैतिकता मे बढ़ाने के लिए आचार्य श्री तुलसी ने 11 आचार संहिता का निर्माण किया आगे अणुव्रत के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि अणुव्रत निर्विशेषण धर्म है, डा जाकिर हुसैन ने भी इसे मानव को नैतिक मानव बनाने का पर्याय बताया था। छोटे छोटे व्रतों से संयम की चेतना विकसित करना ही अणुव्रत है.अणुव्रत आंदोलन का इतिहास बताते हुए उपासिका ने कहा कि नैतिक मूल्यों की स्थापना और चरित्र निर्माण में अणुव्रत आंदोलन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
व्यसन मुक्त समाज का निर्माण करना भी अणुव्रत का एक बड़ा उद्देश्य है। व्याख्यान के समापन पर उपासक द्वय ने उपस्थित समुदाय को अणुव्रत दिवस पर तीन कार्य करने की प्रेरणा दी। पहला कार्य चरित्रवान बनना, दूसरा व्यवहार शुद्ध बनना और तीसरा धर्म समन्वय रखते हुए जप-तप कर अपनी आत्मा का उत्थान करना। ज्ञानशाला के बच्चों ने सुंदर गीतिका प्रस्तुत किए ।
तप-त्याग-तपस्या की धारा निरंतर जारी है जिसके अंतर्गत आज विशाल जी दस्सानी के 25 उपवास, विकास नाहटा के 6 उपवास, रश्मि सिंघी एवं रूबी बांठिया के 5 उपवास, खुशबू दस्सानी के 4 उपवास गतिमान हैं! संध्याकाल में भांचा का कार्यक्रम के अलावा बच्चों के लिए कई कार्यक्रम किए गए । आज के प्रवचन मे मुख्य रूप से अमरचंद बेगानी, ललित सेठिया, विनोद बेंगवानी, मयंक संचेती, पंकज बोहरा, सौरभ सुराणा, अमन सेठिया, शौभाग्य गंग, पूजा नाहटा, सरिता दस्सानी,सुमन बच्छावत आदि उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार 24 और 25 अगस्त को राज्य के लगभग सभी स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।
वहीं, 26 से 29 अगस्त तक राज्य के कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।
साथ ही कई स्थानों पर गरज और तेज हवाओं के साथ बिजली और भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। चरही थाना अंतर्गत सीसीएल के तापीन नॉर्थ परियोजना में उग्रवादियों ने छह गाड़ियों में आग लगा दी। जिसमें पोकलेन, हाइवा समेत छह गाड़ियां पूरी तरह जल गये हैं। ये घटना शनिवार देर रात बारह से एक बजे की है। उग्रवादियों ने घटनास्थल पर टीपीसी के नाम से एक पर्चा भी छोड़ा है।
बताया जा रहा है कि उग्रवादियों ने पहले वाहन से तेल निकाला और फिर व्यू प्वाइंट पर खड़ी आउटसोर्सिंग कंपनी आरकेएस की गाड़ियों और मशीनों में आग लगा दी। आउटसोर्सिंग कंपनी आरकेएस पिछले चार वर्षों से कोयला खनन करने का काम करती आ रही है।
उग्रवादियों ने तृतीय प्रस्तुति कमेटी टीपीसी के नाम पर एक पत्र भी छोड़ा है। जिसमें कहा गया है कि परियोजना के तहत काम करने वाले सभी कंपनी को सूचित किया जाता है कि जब तक संगठन से बात नहीं हो जाती है, तब तक सभी लोग अपना-अपना काम बंद रखेंगे। जो भी इसकी अवहेलना करेगा तो परिणाम बुरा होगा। यह पत्र गुरुदेव जी के नाम पर जारी की गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse