झारखंड

View All
Published / 2025-08-29 18:15:40
58वां वार्षिक श्री श्याम महोत्सव द्वितीय दिवस धूमधाम से मना

टीम एबीएन, रांची। श्री श्याम मण्डल , रांची के 57 वें वार्षिक मोहत्सव के दृतीय दिवस दिनांक 29 अगस्त 2025 शुक्रवार को अपराह्न 4 बजे अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर से श्री श्याम प्रभु की भव्य शोभा - यात्रा प्रारम्भ हुई।

शोभा यात्रा में आगे आगे विभिन्न देवताओं के जयकारे के बैनर लेकर भक्तगण चल रहे थे तथा पारंपरिक वाद्यंत्रो एवम बैंड बाजे के धुन वातावरण को अत्यन्त गौरव प्रदान कर रहे थी साथ ही श्री कृष्ण लीला पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र थी। इस शोभा यात्रा में मण्डल के सदस्यगण पूरे मार्ग में झूमते नाचते भजनों की अमृत वर्षा कर शोभा यात्रा में चल रहे थे।

इतनी कृपा सांवरे बनाए रखना

बड़ी दूर से चलकर आया हूं

मांगने की आदत जाती नहीं

जन्म जन्म का साथ है

श्याम तेरे ही भरोसे मेरा परिवार

इत्यादि भजनों की लय पर बड़ी संख्या में भक्तगण सम्पूर्ण मार्ग में झूमते नाचते श्री श्याम प्रभु का आशीष प्राप्त कर रहे थे। साथ ही श्री श्याम प्रभु दिव्य रथ पर विराजमान होकर नगर वासियों को आशीर्वाद प्रदान कर रहे थे साथ ही नगर के विभिन्न सामाजिक संस्था एवम बड़ी संख्या में जन मानस अपने घर और प्रतिष्ठान के सामने गुजर रहे दिव्य रथ पर विराजमान श्री श्याम प्रभु की आरती कर रहे थे।

पुष्प वर्षा कर भावपूर्ण स्वागत कर रहे थे साथ ही सम्पूर्ण मार्ग में मण्डल के सदस्यगण द्वारा प्रसाद का वितरण किया जा रहा था। रात्रि 8 बजे नगर भ्रमण के पश्चात श्री श्याम मन्दिर पहुंच कर महाआरती एवम प्रसाद वितरण के साथ शोभा यात्रा का समापन किया गया।

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील मोदी , अनिल मोदी , प्रमोद बगड़िया, अशोक लाठ, पवन अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, राकेश मुरारका, अनिल ढांढनीयां, राकेश सारस्वत का सहयोग रहा।

कल दिनांक 30 अगस्त शनिवार 2025 के कार्यक्रम

रात्रि 9 बजे मण्डल के संरक्षक द्वारा गणेश पूजन - अष्ठ प्रहर की ज्योत प्रज्वलित
मुख्य अतिथि अनुभा रावत चौधरी, न्यायाधीश, झारखण्ड उच्च न्यायालय  द्वारा 58 वां प्रेम पुष्प का विमोचन धनबाद से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक कृष्णा अग्रवाल, श्री श्याम मण्डल कोलकाता द्वारा भजनों की अमृत वर्षा। उक्त जानकारी श्री श्याम मण्डल श्री श्याम मन्दिर , अग्रसेन पथ 
रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार 9835331112 ने दी।

Published / 2025-08-29 17:57:44
श्री जैन श्वेताम्बर संघ का क्षमापना कार्यक्रम 31 को श्वेताम्बर जैन मंदिर डोरंडा में

टीम एबीएन, रांची। पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन के शुभ अवसर पर सकल जैन श्वेताम्बर जैन समाज का क्षमापना कार्यक्रम दिनांक 31 अगस्त को श्वेताम्बर जैन मंदिर डोरंडा में मनाया जायेगा। 

भव्य शोभायात्रा मंदिर जी से सुबह 8:30 बजे धूमधाम से गाजे बाजे के साथ निकलेगी। शोभायात्रा तुलसी चौक, मेकॉन चौक, हाईकोर्ट होते हुए वापस मंदिर जी में प्रवेश करेगी!तत्पश्चात 10:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित है तथा 1 बजे से स्वामीवात्सल्य रखा गया है।

समाज के गणमान्य प्रमुख सम्पतलाल रामपुरिया, सुभाष बोथरा, विमल दस्सानी एवं अशोक सुराणा ने सकल श्वेताम्बर जैन समाज के लोगों को अनुरोध किया है अधिक से अधिक संख्या में क्षमापना कार्यक्रम में शामिल होकर जिनशासन की शोभा बढ़ाएं एवं कार्यक्रम को सफल बनायें। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने दी।

Published / 2025-08-29 17:53:57
विश्वविद्यालय विधेयक के विरोध मेंआजसू ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

  • आजसू ने विवि विधेयक में हस्तक्षेप का राज्यपाल से आग्रह किया

टीम एबीएन, रांची। अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का एक प्रतिनिधिमंडल महामहिम राज्यपाल माननीय श्री संतोष गंगवार से राजभवन में मिला और उन्हें झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 के विरोध में एक ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल को अवगत कराया कि यह विधेयक पूरी तरह असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है। इस विधेयक के माध्यम से कुलपति एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों की नियुक्ति का अधिकार राज्यपाल से छीनकर सरकार को देना न केवल संविधान और संघीय ढांचे का उल्लंघन है, बल्कि विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को भी समाप्त कर देगा।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि विधेयक में छात्रसंघ चुनाव को समाप्त कर चयन प्रक्रिया लागू करने का प्रावधान सर्वोच्च न्यायालय के आदेश और लिंगदोह कमेटी की अनुशंसाओं की खुली अवहेलना है। छात्र संघ चुनाव छात्रों की राजनीतिक चेतना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रमुख मंच है। इसे समाप्त करना छात्रों के अधिकारों और लोकतंत्र पर सीधा हमला है।

छात्र संघ की प्रमुख मांगें 

  1. झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 को तत्काल वापस लिया जाए।
  2. विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को बरकरार रखा जाए।
  3. छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया को बहाल किया जाए।

वार्ता के दौरान महामहिम राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि वे पूरे मामले की गहन समीक्षा करेंगे तथा छात्रों के हितों और शिक्षा की स्वायत्तता की रक्षा के लिए संवैधानिक दायरे में उचित कार्रवाई करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, रांची जिला अध्यक्ष राजकिशोर महतो, प्रताप सिंह, राजेश सिंह, सक्षम झा, अमन साहू, रवि रोशन और बिट्टू वर्मा उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ आजू के प्रदेश अध्यक्ष (आजसू) ओम वर्मा ने दी।

Published / 2025-08-29 17:49:11
एस आर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग रांची में हॉकी के जादूगर को भावभीनी श्रद्धांजलि

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग, रांची में राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. तापस घोष सहित सभी शिक्षकों ने हॉकी के महान जादूगर ध्यानचंद जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को पूरे देश भर में खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। डीएवी विद्यालयों में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतिस्पर्धाओं के तहत विद्यार्थियों ने क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लिया।

प्राचार्य डॉ तापस घोष ने अपने संदेश कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलकूद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलकूद को हमें अपने दैनिक जीवन का हिस्सा जरूर बनना चाहिए। खेल बच्चों को तन - मन से स्वस्थ रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते  हैं। साथ ही सहयोग,समूह में काम करना,सहनशीलता,नेतृत्व कौशल आदि का भी विकास करते हैं।

Published / 2025-08-29 17:46:11
लोलार्क षष्ठी पर्व से शुरु हुआ अघोश्वर जयंती पर्व का दो दिवसीय कार्यक्रम

टीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह की शाखा राँची, औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ मे शुक्रवार को अघोराचार्य बाबा कीनाराम का  लोलार्क षष्ठी पर्व बाल दिवस के रूप मे मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः काल साफ सफाई के उपरांत अघोराचार्य बाबा कीनाराम के विशेष पूजन आरती के पश्चात, सदग्रन्थ सफल योनि का पाठ किया गया। 

दीप प्रज्वलन एवं मांगलाचरण कर पूर्व के वर्षों की भांति बाल दिवस के अवसर पर दो आयुवर्ग क्रमशः 0-7 वर्ष एवं 8-12 वर्ष की कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमे लगभग 20 बाल बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ अपनी कविताएं प्रस्तुत की जिसका उपस्थित श्रद्धांलुओं ने आनंद लिया। 

प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार प्रदान किये गए। निर्णायक मंडली मे श्रीमति नयन मंजरी बक्सराय एवं श्रीमति मीरा सहाय ने अंक प्रदान किया। प्रतियोगिता का संचालन शांभवी शाहदेव ने किया। लोलार्क षष्ठी पर्व का समापन सामूहिक प्रसाद वितरण के साथ किया गया।

Published / 2025-08-29 13:08:13
एयर एम्बुलेंस से दिल्ली भेजे गये मंत्री हफीजुल

  • झारखंड सरकार के कल्याण मंत्री हफीजूल हसन को आज एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के कल्याण मंत्री हफीजुल हसन  को एयर एंबुलेंस से दिल्ली के गुरुग्राम स्थित मेदांता  अस्पताल भेजा गया। मंत्री हसन कल गंभीर हालत मे राजधानी रांची के धुर्वा स्थित पारस अस्पताल मे भर्ती किया गया था। 

बीते गुरुवार को तबियत खराब होने की समस्या को लेकर रांची के पारस अस्पताल में हुए थे भरती। आज मंत्री हसन को पारस अस्पताल से एम्बुलेंस के द्वारा रांची हवाई अड्डा लाया गया।

एयर एम्बुलेंस के द्वारा दिल्ली भेजा गया।मालूम हो कि मंत्री हफीजूल हसन के हार्ट का आप्रेशन मेदांता मे ही किया गया था। मंत्री हसन वार्ड से पैदल कर एम्बुलेंस में बैठे।

Published / 2025-08-29 12:12:39
विधायक जयराम व देवेंद्रनाथ महतो ने मुख्यमंत्री को सौंपा छात्रों का ज्ञापन

  • *प्रेस विज्ञप्ति- 29/08/2025*

    *# बीते मंगलवार को हुआ था विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संचालित परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचा। कल गुरुवार को देर शाम विधायक जयराम कुमार महतो एवं देवेंद्रनाथ महतो ने छात्रमंडली के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात किया। एवं छात्रों के मांगों को विस्तृत पूर्वक उनके समक्ष रखा। बताते चलें कि बिते मंगलवार को छात्रों के द्वारा पदयात्रा करते हुए चलती मानसून सत्र में विधानसभा के बाहर समक्ष धरना प्रदर्शन किया था। जिसके मांगों को लिखित ज्ञापन के रूप में जानकारी के साथ मुख्यमंत्री को सोपा गया। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने बातों को गंभीरता से लेते हुए समाधान का सकारात्मक आश्वासन दिया। लिखित ज्ञापन में निम्न० पांच सूत्री मांग रखा गया-
1) यथाशीघ्र जैटेट परीक्षा आयोजित करने।
2) फील्ड वर्कर्स, उत्पाद सिपाही, एलडीसी का रिजल्ट जारी करने। 
3) झारखंड पुलिस व दरोगा का वैकेंसी जारी करने। 
4) सभी प्रतियोगिता परीक्षा में न्यूनतम 5 वर्षों की आयु छूट देने। 
5) परीक्षा कैलेंडर जारी कर उसे पालन करने।

Published / 2025-08-29 08:57:33
सड़क हादसे में मां-बच्चे की मौत, कांके रोड जाम

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के कांके रोड में अहले सुबह सड़क हादसे में मां-बच्चे की मौत हो गयी। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने कांके रोड जाम कर कड़ा विरोध जताया। 

बताया जाता है कि स्कूली बच्चे कि मां स्कूटी (जेएच 01 एफयू 6053) से अपने बच्चे को स्कुल छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान जोड़ा पुल के करीब स्थित पेट्रोल पम्प के पास कंस्ट्रक्शन के काम से जुड़े बड़े वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। 

जिसमें मां-बच्चे कि घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। समाचार लिखें जाने तक दोनों के शव सड़क पर बिखरे पड़े थे।

Page 269 of 1691

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse