झारखंड

View All
Published / 2025-09-01 18:07:19
राहुल की अपमानजनक टिप्पणी पर भाजपा की महिलाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप 

टीम एबीएन, रांची। बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने और उनकी माता के प्रति अपशब्द कहने का आरोप लगने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है। इस मामले को लेकर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को राजधानी रांची स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन की तैयारी की है। 

भाजपा महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी कुमुद झा ने कहा कि राहुल गांधी का यह व्यवहार न केवल अपमानजनक है, बल्कि भारतीय राजनीति की गरिमा और संस्कारों के खिलाफ भी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी देश के सर्वोच्च पद पर हैं, ऐसे में उनके प्रति या उनकी माता के प्रति अपशब्द कहना पूरे देश की अस्मिता को ठेस पहुंचाने वाला है। 

कुमुद झा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मानसिकता यही दशार्ती है कि वह बिना गाली गलौज किए अपनी बात रखने में असमर्थ है। कुमुद झा ने चेतावनी दी कि जब तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री और जनता से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, भाजपा महिला मोर्चा का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक कांग्रेस के इस असंस्कारी रवैये का विरोध करेंगे। 

सूत्रों के अनुसार, भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सुबह से ही शहर के विभिन्न हिस्सों से कांग्रेस कार्यालय की ओर कूच करेंगी। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी और राहुल गांधी का पुतला दहन भी किया जायेगा।

भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस लगातार प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रही है, लेकिन इस बार मामला केवल राजनीतिक मतभेद का नहीं बल्कि व्यक्तिगत मर्यादा और देश की संस्कृति पर चोट का है। भाजपा का यह आंदोलन आने वाले समय में और तेज हो सकता है यदि राहुल गांधी अपनी टिप्पणी पर माफी नहीं मांगते।

Published / 2025-09-01 18:00:50
तीन सितंबर को धूमधाम से मनाया जायेगा प्रकृति पर्व करमा पूजा

करमा पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण करने की देती है प्रेरणा : संजय सर्राफ 

एबीएन सोशल डेस्क। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग एवं श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि झारखंड के प्रमुख त्योहारों में से एक करमा पूजा पर्व 3 सितंबर दिन बुधवार को मनाया जाएगा। आदिवासी समाज का प्रमुख पर्व करमा पूजा झारखंड बिहार के अलावे उड़ीसा बंगाल छत्तीसगढ़ एवं असम मे धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

करमा पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण करने की प्रेरणा देता है। इस पर्व में बहनें अपने भाइयों की सुख- समृद्धि की कामना करती है एवं उनके दीघार्यु के लिए पूजन करती है। महिलाएं 24 घंटे उपवास करती है इस दौरान महिलाएं कर्म डाल की पूरे विधि विधान से पूजा करती है। करमा पर्व सृष्टि का पर्व है ये समस्त मानव, जीव जंतुओं का पर्व है क्योंकि इस संसार में कर्म ही धर्म है धर्म ही कर्म है आदिवासी समाज प्रकृति को ही आराध्य देव और भगवान मानते हैं। 

उनका मानना है कि कर्म का वृक्ष 24 घंटा आक्सीजन देता है यही कारण है कि आदिवासी समुदाय करम वृक्ष को आराध्य देव के रूप में मानते हैं कर्म पूजा के दिन बांस की बनी डाली को सजाकर घर के आंगन के बीच में रखा जाता है। उसके साथ ही कर्म वृक्ष के पेड़ को भी घर के आंगन में गाड़ा जाता है। और उसके चारों तरफ घर की महिलाएं बैठकर पूजा आराधना एवं अपने भाई के सुख समृद्धि की कामना करती है।

प्रकृति के साथ इनका गहरा संबंध है। तथा प्रकृति के बिना हमारा कोई अस्तित्व नहीं है। करमा पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण करने की प्रेरणा देने के साथ ही मानव समाज में सद्भाव और अच्छे चरित्र का निर्माण पीढ़ी दर पीढ़ी होते रहने की सीख देती है। जिस तरह सूर्य का काम निरंतर प्रकाश देना है पेड़ का काम हमें फल और छाया देना है उसी तरह हम मानते हैं कि कर्म और धर्म एक सिक्के के दो पहलू है।

आदिवासी समाज करम पर्व मे पाप और पुण्य, सत्य, असत्य को अपने आराध्य देव कर्म वृक्ष के रूप में स्वीकारते हैं और उससे जो अलौकिक शक्तियां निकलती है जिसे हम सरना मां या धर्मेश कहते हैं उसमें हम उनके स्वरूप को देखते हैं क्योंकि वो संसार के किसी भी जीव जंतुओं से बैर नहीं करता है।करमा पूजा केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि मानव- प्रकृति और परिवार के बीच संबंधों को मजबूत करने वाला संस्कार भी है। यह हमें याद दिलाता है की समृद्धि केवल आर्थिक नहीं, बल्कि पारिवारिक सामाजिक और पर्यावरणीय सामंजस्य से मिलती है। यह पर्व समुदाय में एकता, प्रेम और तहजीब का संदेश ले जाता है।

Published / 2025-09-01 17:58:35
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम कार्य समिति की बैठक जमशेदपुर में संपन्न

समाजसेवा कोष का हुआ गठन, प्रांतीय व जिला स्तर पर महापंचायत, विधि विशेषज्ञों पैनल का शीघ्र होगा गठन: सुरेश चंद्र अग्रवाल  

टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम कार्य समिति की बैठक पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की अतिथि में रीवा रिजॉर्ट जमशेदपुर में प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में समाज हित के जुड़े विषयों पर भावी कार्यक्रमों, सामाजिक सरोकारों तथा संगठन की दिशा और कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की गयी। 

बैठक का शुभारंभ प्रांतीय अध्यक्ष एवं सभी सम्मानित अतिथियों ने गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात आतिथ्य जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया। 

प्रांतीय अध्यक्ष सुरेशचंद्र अग्रवाल ने बैठक में पधारे सबों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रथम बैठक के आयोजन से न केवल संगठन को नयी ऊर्जा और दिशा मिलेगी, बल्कि समाज के प्रत्येक सदस्य को सकारात्मकता एकता और सेवा भावना को भी अधिक प्रबल करने का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि जिला एवं प्रांतीय स्तर पर महापंचायत का गठन करना, जिला एवं प्रांतीय स्तर पर विधि विशेषज्ञों के पैनल का गठन करना तथा अन्य जन सेवा के कार्यों को शीघ्र ही प्रमुखता से लागू करना है। 

उन्होंने सभी जिलों से मारवाड़ी सम्मेलन में युवाओं एवं महिलाओं को वृहद स्तर पर जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में प्रांतीय स्तर पर समाज के आश्रितों के लिए जैसे असहाय, विधवा एवं असहाय वरिष्ठजन के लिए समाज सेवा कोष का गठन किया गया। जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष  सुरेश चंद्र अग्रवाल द्वारा 51000/ प्रमंडलीय उपाध्यक्ष कोल्हान के रमेश खिरवाल ने 41000/ एवं अशोक मोदी जमशेदपुर ने 11000/- रुपये उपरोक्त निधि कोष में देने की घोषणा की। 

बैठक में सभी जिला अध्यक्षों को संविधान का अध्ययन कर आवश्यक संशोधन हेतु सुझाव देने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से कमल केडिया को संयोजक एवं पवन कुमार शर्मा को सहसंयोजक मनोनीत किया गया। सर्व समिति से रांची के मारवाड़ी भवन में प्रांतीय कार्यालय देने के लिए मारवाड़ी सहायक समिति को करतल ध्वनि के साथ बधाई दी गयी। जिसके फलस्वरूप वर्तमान परिवेश में प्रांतीय समिति अपना कार्य सुचारू रूप से संचालित करेगी। बैठक में प्रांतीय महामंत्री विनोद जैन ने अपना प्रतिवेदन पेश किया तथा कोषाध्यक्ष मनोज चौधरी ने मारवाड़ी सम्मेलन का आय-व्यय का ब्यौरा दिया। 

प्रांतीय वरीय उपाध्यक्ष ललित पोद्दार, नंदकिशोर अग्रवाल, प्रमंडलीय उपाध्यक्ष सुभाष पटवारी, रमेश खिरवाल, राम रतन महर्षि, किशन अग्रवाल ने अपने-अपने जिलों के कार्यों का रिपोर्ट पेश किया। बैठक बैठक में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष निर्मल काबरा ने अपने संबोधन में कहा कि सभी जिलों के प्रतिनिधियों का एक स्थान पर एकत्रित होना न केवल संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक है बल्कि यह झारखंड भर में मारवाड़ी समाज की एकता और सक्रियता का भी सशक्त संदेश देगा।

बैठक का संचालन एवं धन्यवाद- ज्ञापन प्रांतीय महामंत्री विनोद कुमार जैन ने किया। उक्त जानकारी देते हुए प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि प्रांतीय कार्य समिति की प्रथम बैठक में झारखंड के कई जिलों से 100 से भी अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में मुकेश मित्तल, प्रदीप मिश्रा, कौशल राजगढ़िया, अनिल अग्रवाल, संजय सर्राफ, प्रकाश बजाज, रमन वोडा, अजय डीडवानिया, विनोद महलका, कमल शर्मा, कृष्णा अग्रवाल, नारायण महेश्वरी, संतोष कुमार अग्रवाल, विमल अग्रवाल, सहित विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उक्त जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

Published / 2025-08-31 21:09:49
राज्य कर्मियों की मांगों को पूरा करने के लिए सार्थक पहल करेंगे : सुखदेव भगत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय नदिया हिंदू लोहरदगा में कर्मचारी शक्ति समागम सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें लोहरदगा के सांसद बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सबसे पहले आयोजकों ने सांसद का स्वागत किया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में आयोजकों ने अन्य राज कर्मियों के भांति शिक्षक संवर्ग को भी एमएसीपी का लाभ दिया जाए, केंद्रीय कर्मियों की भांति राज्य कर्मियों को शिशु शिक्षण भत्ता लाभ दिया जाए, राज्य कर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र को 62 वर्ष किया जाए, राज्य कर्मियों की एनपीएस में जमा राशि को वापस लाने हेतु कदम उठाई जाए।

राज्य प्रशासनिक सेवा के सीमित प्रतियोगिता परीक्षा में समस्त राज्य कर्मियों को बैठने का अवसर दिया जाए सहित अनेक समस्याओं को सांसद के समझ रखा ।सांसद ने कहा कि आपकी मांगे जायज है। केंद्र एवं राज्य सरकार से आपकी मांगों को पूरा करने के लिए वह सार्थक पहल करेंगे।

Published / 2025-08-31 21:08:59
करम पूर्व संध्या पर आदिवासी कर्मचारी समिति ने किया सांसद का स्वागत

टीम एबीएन, लोहरदगा। न्यू टाउन हॉल लोहरदगा में आदिवासी कर्मचारी समिति लोहरदगा के द्वारा करम पूर्व संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत उपस्थित हुए। 

इस कार्यक्रम में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला पंचायती राज्य पदाधिकारी, एलआरडीसी, अंचल अधिकारी कुडू, प्रखंड विकास पदाधिकारी  पेशरार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर सांसद का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया।

Published / 2025-08-31 21:08:29
रवि रंजन बने भंडरा के नये थाना प्रभारी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा के भंडरा थाना प्रभारी का तबादला कर दिया गया है। भंडरा थाना के नये प्रभारी रवि रंजन कुमार कुमार बनाये गये हैं। पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति-व्यवस्था कायम रखना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।

Published / 2025-08-31 19:56:06
लातेहार : हेरंहज के डाटम-पाटम फॉल में मेदनीनगर के दो युवक डूबे, दोनों की मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हेरहंज। थाना क्षेत्र के डाटम पाटम जलप्रपात फॉल में दो युवक को डूबने से मौत हो गयी है। एक युवक का शव पानी के ऊपर आने के बाद स्थानीय लोग उसे बाहर निकाले, जबकि दूसरे को पानी के अंदर खोजा जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार सभी पलामू मेदिनीनगर रजवाडीह के बताये जा रहे हैं। दोनों युवक अपने दोस्तों के साथ डॉटम पाटन घूमने आये थे। दोनो युवकों की उम्र 20 से 22 वर्ष लगभग बतायी जा रही है। एक का नाम सनी और दूसरे का नितेश कुमार बताया जा रहा है।

Published / 2025-08-30 21:59:15
जनता दरबार ने दिलाया दो कला दलों को मांदर

टीम एबीएन, रांची। जनता दरबार में सुनी गयी एक छोटी सी फरियाद ने आज बेड़ो प्रखंड के कला दल के चेहरे पर मुस्कान ला दी। करमा पर्व की पूर्व संध्या पर संकल्प और संवेदनशील पहल से कला दल को दो मांदर उपलब्ध कराया गया। 

कुछ दिन पूर्व जनता दरबार में कला दल के सदस्यों ने बताया था कि उनके पास पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर नहीं है। बिना मांदर उनके सांस्कृतिक कार्यक्रम अधूरे लगते हैं। इस निवेदन को गंभीरता से लेते हुए आज कला दल को दो मांदर उपलब्ध करा दिये गये। 

मांदर मिलने के बाद कलाकारों की खुशी देखते ही बन रही थी। उन्होंने जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए करमा पर्व की पूर्व संध्या पर विशेष रूप से आमंत्रित भी किया। अब कला दल करमा पर्व को झारखंड की असली सांस्कृतिक धुन और उल्लास के साथ मना सकेगा। यह पहल न केवल परंपरा को जीवंत बनाने बल्कि ग्रामीण संस्कृति और लोककला के संरक्षण की दिशा में भी अहम कदम है। 

हमारी लोक संस्कृति हमारी पहचान है। कलाकारों की जरूरत पूरी करना प्रशासन की जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि गर्व की बात है। करमा जैसे पर्व हमारे समाज को जोड़ने का काम करते हैं, इसे और भव्य बनाने में प्रशासन हमेशा साथ रहेगा।

Page 267 of 1691

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse