*प्रेस प्रकाशनार्थ*
7/9/2025
*जयपुर के छः मंजिला श्री परशुराम ज्ञानपीठ भवन का राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा ने किया उद्घाटन*
*राजस्थान में इसके खुलने से पूरे देश में समाज के विकास को एक नया रूप और एक नया अध्याय मिलेगा- भजनलाल शर्मा*
*झारखंड सहित देश के युवाओं को शिक्षा क्षेत्र में मिलेगा भरपूर लाभ- प्रमोद सारस्वत*
टीम एबीएन, रांची। विप्र फाउंडेशन की ओर से जयपुर स्तिथ मानसरोवर शिप्रा पथ में नवनिर्मित श्री परशुराम ज्ञानपीठ का शनिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने उद्घाटन किया।
संचालन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष श्री हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि यहां 500 बच्चे पढ़ाई कर सकेंगे। IAS-RAS की कोचिंग क्लासेस भी चलाई जाएगी इस हेतु कोचिंग संस्थान के साथ एमओयू हो गया है 14 सितंबर से एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी जिन बच्चों की आर्थिक स्थिति खराब है।
ऐसे 50 बच्चों का चयन कर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराकर विप्र फाउंडेशन मदद करेगा साथ ही ऐसे बच्चों को निशुल्क कोचिंग भी करवाई जाएगी। उद्घाटन सत्र में भजनलाल शर्मा ने कहा कि परशुराम भगवान सत्य व ज्ञान के प्रतीक है उनके आदर्शों को अपनाते हुए श्री परशुराम ज्ञानपीठ में अध्ययन करने वाले बच्चों को ज्ञान के साथ सनातन संस्कार की भी शिक्षा मिलेगी।
समाज के हर वंचित को अच्छा ज्ञान मिले यही सामाजिक संरचना मानी जायेगी।इस अवसर पर भजनलाल शर्मा का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा, माल्यार्पण एवम दीप प्रज्वलित के साथ समारोह प्रारंभ हुआ। प्रकाश दास महाराज ने गणेश वंदना के संग भजनों की प्रस्तुति दी। इस उपलक्षय पर कई लोगों ने अपने अपने विचार रखे।
उद्घाटन समारोह में जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, अरुण चतुर्वेदी, हवा महल के विधायक बालमुकुंदाचार्य, बिप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर समाज के कई लोगों की उपस्थिति हुई पूरे प्रदेश से भी विप्र फाउंडेशन के काफी संख्या में लोग इस समारोह में उपस्थित हुए।
विप्र फाउंडेशन झारखंड जोन 6 के उपाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने बताया कि यह रिसर्च सेंटर युवाओं को शिक्षा, संस्कार, रोजगार की दिशा में अग्रसर करेगा । कौशल विकास, गर्ल्स एग्जाम ट्रेनिंग, गर्ल्स हॉस्टल, वेदिक रिसर्च ,कोचिंग क्लासेस, पुरोहित प्रशिक्षण, जैसे महत्वपूर्ण गतिविधियों को संचालित करने में अपना योगदान देगा इसका लाभ पूरे झारखंड सहित भारतवर्ष को भी प्राप्त होगा। उक्त जानकारी विप्र फाउंडेशन,जोन 6, झारखंड के उपाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने प्रधानमंत्री भारत सरकार को पत्र लिखकर जांच एवं कार्रवाई की मांग करते हुए लिखा कि बीसीसीएल कतरास क्षेत्र अंतर्गत अंबे माइनिंग आउटसोर्सिंग के जीएम ओर साइड इंचार्ज की लापरवाही ओर मनमानी के कारण 6 मजदूरों की जान चली गई है।
कम्पनी में किसी भी मजूदरों का सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान नहीं रखा जाता है, नियम विरोध काम किया जाता है ऐसे कम्पनी को अबीलम ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाना चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी कंपनी में ऐसे दुर्घटना न घट सके और मजदूरों की सुरक्षा का ध्यान रखा जायेगा।
क्योंकि अंबे माइनिंग आउटसोर्सिंग में शुक्रवार को हुए लैंड स्लाइड हादसे ने 6 मजदूरों की जान चली गई है, सर्विस वैन मलबे में दबने से सभी कर्मियों की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कंपनी प्रबंधन ने 20-20 लाख रुपये मुआवजा, अतिरिक्त राशि, बीमा भुगतान और मासिक वेतन देने की घोषणा कर दी। लेकिन इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की सच्चाई उजागर कर दी है।
मजदूरों को न तो किसी प्रकार की सुरक्षा सुविधा दी गई और न ही खतरे के बावजूद कार्य रोका गया। इस हादसे की सीधी जिम्मेदारी अंबे माइनिंग के जीएम और साइड इंचार्ज पर आती है। उनके अधीन क्षेत्र की सुरक्षा और संचालन था, मगर संभावित खतरे की अनदेखी कर उत्पादन जारी रखा गया। यदि समय रहते सुरक्षा उपाय किए जाते तो 6 जिंदगियाँ बच सकती थीं।
प्रबंधन की चुप्पी और हादसे के बाद जल्दबाज़ी में मुआवजा पैकेज घोषित करना जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने जैसा है। यह हादसा केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि लापरवाही का नतीजा है। जब तक जिम्मेदार अधिकारियों पर क़ानूनी कार्रवाई नहीं किया जाएगा, तब तक मजदूरों की सुरक्षा अधर में ही रहेगी और न्याय अधूरा रहेगा।
टीम एबीएन, रांची। मोराबादी मैदान में जेसीआई रांची का एक्सपो उत्सव मेला, 16 सितंबर से 22 सितंबर तक लगने जा रहा है। ये झारखंड का सबसे बड़ा ट्रेड फेयर व कंज्यूमर फेस्ट माना जाता है।
इसके उपलक्ष्य में जेसीआई रांची ने भूमि पूजन के साथ मोराबादी मैदान में एक्सपो की तैयारी शुरू कर दी है। पूजा अर्चना और भूमि पूजन के बाद अब मोराबादी मैदान में अगले 8 दिनों में रांची वासी दुबारा से एक्सपो उत्सव 2025 का आनंद ले पाएंगे।
इस बार एक्सपो उत्सव पूरे 7 दिनों के लिए लगने जा रहा है। दुर्गा पूजा और दिवाली के पहले अगर आप कपड़े, गाड़ियां, मोटरसाइकिल, ई स्कूटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, घर, कंप्यूटर, लाइट, घरेलू समान, फर्नीचर, रसोई घर के उपकरण या घर के सजावट के समान, बच्चों के खिलौने इत्यादि जो कुछ भी खरीदना चाहते है, आपको वह इस एक्सपो उत्सव में मिल जाएगी।
मेले का समय आम जनता के लिए 11 बेज से 8 बजे तक का होगा, वही शनिवार को नाइट बाजार व रविवार को थोड़े ज्यादा समय के लिए एंट्री चालू रहेगी। कार्यक्रम में एक्सपो उत्सव के मुख्य संचालक सिद्धार्थ जयसवाल, मंजूषा जयसवाल, अध्यक्ष प्रतीक जैन, विक्रम चौधरी, सौरभ शाह व नवीन गाड़ोदिया उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। मोराबादी मैदान में जेसीआई रांची का एक्सपो उत्सव मेला, 16 सितंबर से 22 सितंबर तक लगने जा रहा है। ये झारखंड का सबसे बड़ा ट्रेड फेयर व कंज्यूमर फेस्ट माना जाता है।
इसके उपलक्ष्य में जेसीआई रांची ने भूमि पूजन के साथ मोराबादी मैदान में एक्सपो की तैयारी शुरू कर दी है। पूजा अर्चना और भूमि पूजन के बाद अब मोराबादी मैदान में अगले 8 दिनों में रांची वासी दुबारा से एक्सपो उत्सव 2025 का आनंद ले पाएंगे।
इस बार एक्सपो उत्सव पूरे 7 दिनों के लिए लगने जा रहा है। दुर्गा पूजा और दिवाली के पहले अगर आप कपड़े, गाड़ियां, मोटरसाइकिल, ई स्कूटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, घर, कंप्यूटर, लाइट, घरेलू समान, फर्नीचर, रसोई घर के उपकरण या घर के सजावट के समान, बच्चों के खिलौने इत्यादि जो कुछ भी खरीदना चाहते है, आपको वह इस एक्सपो उत्सव में मिल जाएगी।
मेले का समय आम जनता के लिए 11 बेज से 8 बजे तक का होगा, वही शनिवार को नाइट बाजार व रविवार को थोड़े ज्यादा समय के लिए एंट्री चालू रहेगी। कार्यक्रम में एक्सपो उत्सव के मुख्य संचालक सिद्धार्थ जयसवाल, मंजूषा जयसवाल, अध्यक्ष प्रतीक जैन, विक्रम चौधरी, सौरभ शाह व नवीन गाड़ोदिया उपस्थित थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने आज ट्रक आँनर एसोसिएशन के संरक्षक सह पूर्व राज्यसभा सांसद माननीय धीरज प्रसाद साहू जी से मुलाकात कर सभी ट्रक मालिकों को एकजुट करने के उनके प्रयास के लिए बधाई दी और की कहा कि आपके प्रयास से ही आज सभी ट्रक मालिक और एसोसिएशन एकजुट हुए हैं।
माननीय पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू जी ने भी नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों एवँ सदस्यों को बधाई दी और कहा कि मैं आप लोगों से उम्मीद करता हूं कि आप सभी मिलकर कार्य करेंगे, एक सशक्त कमिटी का गठन करेंगे, जिसमें सभी क्षेत्र के पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे और ट्रक हित एवं जनहित में कार्य करेंगे, कहीं से किसी ट्रक मालिक को कोई परेशानी या दिक्कत नहीं होनी चाहिए यह मैं आशा करता हूं।
ट्रक के अलावा और भी बहुत सारी समस्याएं हैं चाहे वह लेबर का मामला हो या अन्य बहुत सारे मसले हैं जिस पर मैं शीघ्र पहल करूंगा और हिंडाल्को कंपनी को इस क्षेत्र में विकास के और कार्य करने होंगे, क्षेत्रीय लोगों को नौकरी में प्राथमिकता देनी होगी। इन सभी मुद्दों को लेकर जरूरत पड़ने पर मैं पड़े आंदोलन की घोषणा भी करूंगा जिसमें सभी लोगों को सहयोग करना होगा।
इस पर एसोसिएशन ने माननीय संरक्षक महोदय को यह भरोसा दिलाया किया कि आपका जो भी आदेश होगा और जनहित के कार्य में एसोसिएशन आपसे कदम से कदम मिलाकर चलेगी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने माननीय संरक्षक महोदय को यह भी बताया कि एक सप्ताह के अंदर कमेटी का विस्तार करते हुए आपको सभी पदाधिकारियों की सूची सौँपी जाएगी।
आज के प्रतिनिधिमंडल में लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह सचिव मुद्रिका यादव सचिव रोहित अग्रवाल ,वरिष्ठ पूर्व पदाधिकारी संतोष साहू ,राजेश शर्मा ,मोहम्मद इरशाद उर्फ डब्लू, रहमत अंसारी ,शाकिर अंसारी, राजेश विश्वकर्मा, मुख्तार अंसारी, के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता उदय कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद द्वारा स्थापित अंजुमन इस्लामिया, रांची का विवादों से पुराना नाता रहा है।
चुनावी बिगुल बज चुका है। 16 नवंबर को चुनाव प्रस्तावित है, लेकिन निवर्तमान अध्यक्ष ने मुख्य चुनाव संयोजक की नियुक्ति को ही अवैध घोषित कर दिया।
इधर, मुस्लिम समाज में चुनावी सरगर्मी बढ़ने लगी है। खेमेबाजी और समर्थन टटोलने का दौर शुरू हो चुका है। इस बार कई नये चेहरे चुनावी मैदान में ताल ठोंकने को तैयार हैं।
एबीएन न्यूज नेटवर्क पलामू। पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के ओरिया पंचायत के लोटवा गांव में गरीबी और पैसे के अभाव में दूधमुंहे बच्चे को बेचने के मामले पर सीएम हेमंत सोरेन ने कार्रवाई का आदेश दिया है।
सीएम के आदेश के बाद पलामू डीसी ने मामले में कार्रवाई की। लेस्लीगंज थाना पुलिस ने बच्चे को बरामद कर उसके माता-पिता को सौंप दिया।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, बिश्रामपुर (पलामू)। बिश्रामपुर के नावाडीह कला स्थित रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय के सभागार से शनिवार को युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय जनजाति आयोग व रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय ने भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर संयुक्त रूप से किया था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय जनजाति आयोग के सदस्य आशा लकड़ा ने विश्विद्यालय के विभिन्न संकाय के छात्र छात्राओं के साथ सीधा संवाद कर उन्हें अपने कार्यों के प्रति प्रेरित किय।
उन्होंने आयोग के गठन व उसके कार्यों को उल्लेख करते हुये कहा की युवा संवाद एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें युवाओं को नीति निर्माताओं, विशेषज्ञों व अन्य संबंधित व्यक्तियों के साथ जुड़ने, अपने विचार व्यक्त करने और विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिलता है, जिससे वे लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सक्रिय रूप से भाग ले सकें और नीति -निर्माण में अपनी आवाज़ शामिल करा सकें। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं की भागीदारी बढ़ाना, उनकी चिंताओं को समझना व उन्हें सशक्त बनाना है, ताकि वे राज्य ही नहीं देश के नवनिर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा के जयंती को जन जातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लेकर देशभर के जनजाति समाज के लोगों का सम्मान बढ़ा दिया है। वहीं देश के सर्वोच्च पद पर आदिवासी महिला को बिठाकर जनजाति समुदाय के प्रति अपनी सोच को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति और अनु सूचित जनजाति समाज के हितों की रक्षा के लिये सभी को आगे आना होगा।
आरसीयू के कुलाधिपति डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि आज भारत विश्व का सबसे बड़ा युवा शक्ति वाला देश है। देश के युवाओं को अपनी जिम्मेवारी समझनी होगी। भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उप कुलपति डॉ संजय कुमार झा ने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया।
मौके पर रजिस्टार देवाशीष मंडल, लक्ष्मी चंद्रवंशी महिला महाविद्यालय की प्राचार्या नूतन रानी, भाजपा नेत्री रूपा सिंह, भाजपा के गढ़वा जिलाध्यक्ष ठाकुर महतो, पलामू जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव, इदरीश हवारी, पूर्व पार्षद सुनील कुमार चौधरी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बबन राम सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse