झारखंड

View All
Published / 2025-09-10 14:08:29
श्रीमद्भगवद् गीता कथा के दौरान समाजसेवी संजय सर्राफ सम्मानित

  • श्रीमद्भगवद् गीता कथा के दौरान समाजसेवी संजय सर्राफ का हुआ सम्मान

टीम एबीएन, रांची। महाराजा अग्रसेन भवन में मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भगवद् गीता कथा का आयोजन भक्तिभाव के वातावरण में संपन्न हो रहा है। इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में सुप्रसिद्ध कथावाचक गुरु मां चैतन्य मीरा जी व्यास पीठ से गीता ज्ञान का दिव्य अमृत पान करवा रही हैं। 

तृतीय दिन कथा के दौरान झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री एवं श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता समाजसेवी संजय सर्राफ एवं उनकी धर्मपत्नी अनुराधा सर्राफ को गुरु मां चैतन्य मीरा जी द्वारा अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।गुरु मां ने उन्हें जनसेवा और धार्मिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि समाजसेवियों का सम्मान करना समाज को सकारात्मक दिशा देने जैसा है। 

कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, महिला सम्मेलन की सदस्या बहनें एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। संजय सर्राफ ने इस सम्मान के लिए आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए इसे सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति एक नई प्रेरणा बताया।यह आयोजन रांची शहर में अध्यात्म और संस्कृति का समन्वय प्रस्तुत कर रहा है।

Published / 2025-09-10 14:05:45
14 सितंबर को मनाया जायेगा प्रभात संगीत दिवस

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। नई मुहल्ला स्थित आनंद मार्ग जागृति में 14 सितंबर को प्रभात संगीत दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा। इस अवसर पर अखंड कीर्तन, अष्टाक्षरी सिद्ध महामंत्र बाबा नाम केवलम का भजन-कीर्तन तथा सामूहिक साधना का आयोजन होगा। साथ ही आनंदमार्गियों द्वारा गुरु श्री श्री आनंदमूर्ति जी के आशीर्वचनों का वाचन भी किया जायेगा।

पलामू के भुक्ति प्रधान मधेश्वर जी ने जानकारी दी कि करीब 7,000 वर्ष पूर्व भगवान शिव ने सरगम का आविष्कार कर मानव मन की सूक्ष्म अभिव्यक्तियों को प्रकट करने का सहज मार्ग खोला था। इसी परंपरा में 14 सितंबर 1982 को झारखंड के देवघर में आनंद मार्ग के प्रवर्तक भगवान श्री श्री आनंदमूर्ति जी ने पहला प्रभात संगीत बंधु हे निये चलो (बांग्ला भाषा में) समाज को अर्पित किया। उन्होंने बताया कि महज 8 वर्ष, 1 माह और 7 दिन की अवधि में श्री श्री आनंदमूर्ति जी ने कुल 5018 प्रभात संगीत रचे। 

इन गीतों की भाषा, भाव, छंद, सूर और लय अद्वितीय एवं अतुलनीय माने जाते हैं। प्रभात संगीत हिंदी, बांग्ला, उर्दू, अंगिका, मैथिली, मगही और अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में रचे गए हैं। आचार्य हरिकृपानंद अवधूत ने कहा कि प्रभात संगीत केवल गीत ही नहीं बल्कि भक्ति और साधना का साधन है। उन्होंने कहा, जब कोई व्यक्ति पूर्ण भाव से प्रभात संगीत में डूब जाता है, तो रेगिस्तान भी हरा हो उठता है। 

संगीत और भक्ति दोनों ही रहस्यवाद से प्रेरणा ग्रहण करते हैं। दैवी एवं सूक्ष्म अभिव्यक्तियां संगीत के माध्यम से ही प्रकट होती हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रभात संगीत प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रतिभागी प्रभात संगीत प्रस्तुत करेंगे। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा।

Published / 2025-09-09 22:10:44
बकरी बाजार में देख सकेंगे दुनिया के सबसे बड़े अंकोरवाट मंदिर का प्रारूप

बकरी बाजार में तैयार हो रहा दुनिया के सबसे बड़े अंकोरवाट मंदिर की तर्ज पर पंडाल 

टीम एबीएन, रांची। दुर्गा पूजा जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे पूजा पंडालों के निर्माण की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच रही है। रांची के बकरी बाजार में तैयार हो रहा पूजा पंडाल, इस बार श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। यहां दुनिया के सबसे बड़े मंदिर कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर की तर्ज पर पंडाल को तैयार किया जा रहा है। 

पूजा पंडाल निर्माण में जुटे भारतीय युवक संघ बकरी बाजार के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल के मुताबिक, अंकोरवाट मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहे पंडाल वैसे तो महालया के दिन ही तैयार हो जाएगा, लेकिन विधिवत उद्घाटन 26 सितंबर यानी पूजा के चौथे दिन ही होगा। पंडाल लगभग 14400 वर्ग फीट में तैयार किया जा रहा है, जो बकरी बाजार में बनने वाले पूजा पंडालों में अब तक का सबसे बड़ा पूजा पंडाल होगा। 

पूजा पंडाल के निर्माण में सभी प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया गया है। पाठ काठी, मलाई काठी, होगला पत्ता, पाम पत्ता, बूलेन रस्सी, त्रिपुरा मैट, त्रिपुरा मदूर काठी और दूसरी चीज शामिल हैं।

Published / 2025-09-09 19:55:15
सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में मंदबुद्धि निराश्रितों की सेवा और कराया गया भोजन

ऐसे सेवा कार्यों को समाज के हर वर्ग का सहयोग और प्रोत्साहन मिलना चाहिए: संजय सर्राफ 

टीम एबीएन, रांची। परमहंस डॉ संत शिरोमणी श्री श्री 108 स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य मे श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वाधान मे विगत 20 माह से चल रहे पीड़ित मानव सेवा के पावन तीर्थ स्थल मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम पुंदाग के प्रांगण में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) रांची में आज 9 सितंबर को सुनीता अशोक अग्रवाल के सौजन्य से आश्रम में रह रहे 40 मंदबुद्धि दिव्यांग निराश्रित प्रभु जी एवं आश्रम में रहकर उनकी सेवा करने वाले सेवादार साथियों के बीच अन्नपूर्णा सेवा भोजन प्रसादी का विधिवत आश्रम के किचन में भोजन बनवाकर भोजन खिलाया गया। 

अपना घर आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि 7 अगस्त से 9 सितंबर तक जुलाई तक 34 दिनों मे 6120 निराश्रित प्रभुजी एवं उनकी देखभाल करने वाले सेवादार साथियों के बीच अन्नपूर्णा सेवा भोजन प्रसाद का वितरण किया गया। 

मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम सदगुरू कृपा अपना घर (सत्य-प्रेम सभागार) में अर्थव कुमार, सुनीता कुमारी, विशाल जालान, रंजना शर्मा, मनोज कुमार यादव, शांति देवी, निर्मल अग्रवाल, दीपक केसरी, विवेक सिंह, कौशिक चंदेल, बबीता लाल, राजेश रंजन, दीपक गुप्ता, सुनीता देवी, प्रकाश चंद मोदी, खुशबू गुप्ता, आनंद कुमार सिंह, अनुप टांटीया, पुनम सिन्हा, रुची गुप्ता, संध्या मोदी, रेणु देवी गोयल, राजीव रंजन, कृष्णा ठक्कर, कविता बेंकट गाडोदिया, बिना देवी, अशोक कुमार अग्रवाल, निलेश ट्विंकल छावनीका, दीपांकर केसरी, सोनु कुमार, हरीश पारीख, रामपाल जैन, अपूर्वा कुमारी, ज्ञान शर्मा, अभिषेक सिंह, सतेंद्र त्रिपाठी, आनंद माणिक, आदिति प्रिया, रेणु कुमारी, संजय साहू, राम रतन धानुका, अभिषेक कुमार, राधा कुमारी, सतेंद्र सिंह के सौजन्य से सभी निराश्रित प्रभुजी को भोजन प्रसादी खिलाकर सेवा की गयी। 

सभी ने ट्रस्ट के सदस्यों को बहुत बहुत धन्यवाद एवं अपना अमूल्य आशीर्वाद दिया। प्रवक्ता ने कहा कि ऐसे सेवा कार्यों को समाज के हर वर्ग का सहयोग और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। अन्नपूर्णा सेवा के पुनीत कार्य में ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, निर्मल छावनिका, सज्जन पाड़िया, पुजारी अरविंद पांडे, पुरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, नंद किशोर चौधरी, संजय सर्राफ, विशाल जालान, सुनील पोद्दार, मधुसूदन जाजोदिया, पवन कुमार पोद्दार, विष्णु सोनी, सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम और श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

Published / 2025-09-09 17:30:38
हजारीबाग : सीएसपी संचालक से ढाई लाख से ज्यादा लूटे

हजारीबाग में बैंक सीएसपी संचालिका से 2.52 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधी फरार 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 33, रेलवे स्टेशन रोड स्थित डामोडीह शिव मंदिर के पास मंगलवार को दिनदहाड़े बड़ी वारदात हुई। स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के सीएसपी केंद्र में ग्राहक बनकर पहुंचे दो हथियारबंद लुटेरों ने संचालिका से दो लाख बावन हजार रुपये नगद, चार एटीएम कार्ड और आवश्यक दस्तावेज लूट लिए और फरार हो गये। 

संचालिका ने बताया कि रोज की तरह वे केंद्र खोलकर बैठी थीं। इसी दौरान दो युवक पैसे निकालने के बहाने अंदर आये। थोड़ी ही देर में दोनों ने रिवॉल्वर तान दी और उनके पास रखा बैग छीनकर बाहर निकल गए। बैग में नकदी के साथ एटीएम कार्ड और कागजात मौजूद थे। अचानक हुई इस वारदात से संचालिका घबरा गयी और शोर मचाया। शोर सुनते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गये। 

घटना की जानकारी मिलते ही कटकमदाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही संभावित ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। 

दिनदहाड़े हुई इस लूट से इलाके में सनसनी फैल गयी है। स्थानीय लोग बैंकिंग कार्यों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जायेगा।

Published / 2025-09-08 21:56:46
भजन कीर्तन से सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक प्रेरणा मिलती है : सीपी बागला

लोहरदगा में 58वां श्री श्याम महोत्सव भक्ति श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ संपन्न 

झारखंड और छत्तीसगढ़ की राजधानी से बड़ी संख्या में श्याम भक्त हुए शामिल 

श्याम प्रभु मुझको दरबार बुला ले... पद झूम उठे श्रोता  

सुदीप्ता मुखर्जी 

टीम एबीएन, लोहरदगा। भादो पूर्णिमा पर लोहरदगा में 58 वां श्री श्याम महोत्सव पर भव्य भजन-कीर्तन और महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें राजधानी रांची के श्री श्याम मंडल के 50 से अधिक अधिकारी और कार्य करता भजनिक के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से भी श्री श्याम मंडल के प्रतिनिधि शामिल हुए।

श्री श्याम मंडल रांची के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश बागला ने इस अवसर पर कहा कि भजन कीर्तन का काफी महत्व है, क्योंकि प्रभु भजन भक्ति, सकारात्मक ऊर्जा पैदा करने के साथ आध्यात्मिक फल प्राप्त करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि  जब लोग मिलकर प्रभु के भजन- कीर्तन करते हैं, तो ब्रह्मांड में एक विशेष प्रकार की सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है।यह प्रभु के प्रति प्रेम और भक्ति व्यक्त करने का शक्तिशाली मध्यम है। भजन से भक्त ईश्वर से जुड़ जाते हैं। भादो माह में किए गए भजन-कीर्तन का विशेष पुण्य मिलता है। इससे भक्तगण की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 

लोहरदगा श्री श्याम मंडल से जुड़े अशोक कुमार पोद्दार  और पवन कुमार पोद्दार  के आवासीय परिसर अपर बाजार लोहरदगा में हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। यहां बंगाल के कारीगरों के द्वारा श्री श्याम प्रभु जी का अलौकिक श्रृंगार किया गया। अशोक पोद्दार और पवन पोद्दार ने अपने परिवारीजनों ने श्री श्याम जी का पूजा अर्चना की। अखंड ज्योत प्रज्वलित किया। शनिवार -रविवार की रात्रि आठ से मध्यरात्री तक रांची से आए श्याम मंडल के अधिकारियों एवं सदस्यों के द्वारा गाया मनमोहक एक से बढ़कर एक भजनों से सारा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस श्याम महोत्सव पर बड़ी संख्या में महिला -पुरुष श्याम भक्त उपस्थित होकर श्री श्याम प्रभु जी का पूजा अर्चना किया। भक्तिमय मधुर भजनों श्याम प्रभु की ज्योत..., श्याम प्रभु मुझको दरबार बुला ले..., श्याम जी से कह दो..., सांचा तेरा नाम श्याम प्रभु..., श्याम प्रभु खाटू वाले... आदि भजनों पर सभी आयु वर्ग के महिला पुरुष खूब झूमे नाचे। इस भक्तिमय से सारा वातावरण श्याम जी के जयकारों से गूंज उठा, उसके उपरांत रात्रि में आरती की गई। इस दौरान भंडारे का कार्यक्रम निरंतर चलता रहा। भक्तों के बीच प्रसाद वितरण कर समापन किया गया।

इस महोत्सव को सफल बनाने में अशोक कुमार पोद्दार, पवन कुमार पोद्दार, कमल पोद्दार, सत्यभामा पोद्दार, अनीता पोद्दार, रखिया पोद्दार, शिवानी पोद्दार, अभिषेक पोद्दार, मोनू पोद्दार, उज्ज्वल पोद्दार, संदीप पोद्दार, श्री श्याम मंडल रांची के संरक्षक रामकुमार शाश्वत, रोहित साबू, नवीन बजाज, मनोज सिंघानिया, धीरज बांका, जितेश अग्रवाल, दीपक सर्राफ, शिवप्रसाद राजगढ़िया, किशोर बंका, ढब्बू सर्राफ, ममता बंका, अनीता पोद्दार, अंजलि सर्राफ, दीपा पोद्दार, कल्याणी पोद्दार, उषा पोद्दार, मोनिका पोद्दार, नीतू मित्तल, प्रीति बंका, रेखा बंका, आकांक्षा सर्राफ, नेहा अग्रवाल, दीप्ति शर्मा, रिशु पोद्दार, संगीता मित्तल, स्मिता पोद्दार, दीपिका पोद्दार, रेनू सर्राफ, संगीता मित्तल, सोनिया पोद्दार, रेखा बंका, नीतू पोद्दार, अंकिता बंका, आशा पोद्दार, प्रीति केडिया, रानू पोद्दार, सीमा पोद्दार, मीनू राजगढ़िया, शिल्पी पोद्दार, नीलू शर्मा, दीप्ति शर्मा, मंजू पोद्दार, रेखा मोदी, रज्जो मोदी, आशा पोद्दार, प्रीति राजगढ़िया, श्वेता मित्तल, राम प्रकाश मोदी, विमल बंका, विनय पोद्दार, जय प्रकाश शर्मा, प्रमोद पोद्दार, सचिन पोद्दार, दीपक पोद्दार, अवधेश मित्तल, नीरज मित्तल, अमर पोद्दार, आशीष कनोडिया, चंदन राजगढ़िया, पवन सर्राफ, शुभम शर्मा, निशांत सर्राफ, संदीप कनोडिया, मनीष पोद्दार, वीरेंद्र मित्तल, सुभाष राजगढ़िया, निखिल सर्राफ, अमित बंका, आनंद कनोडिया, शशांक बर्मन, मलय दत्ता, पंकज महतो, मुरलीधर अग्रवाल, संदीप पोद्दार, दीपक, शुभम शर्मा आदि नाम महत्वपूर्ण योगदान किया। 

फोटो संकेत- लोहरदगा में शनिवार रविवार की रात्रि में आयोजित श्री श्याम महोत्सव में रांची के कलाकार भजन प्रस्तुत करते साथ में श्याम प्रभु के भक्तजन ।

Published / 2025-09-08 20:29:52
साक्ष्य के अभाव में शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण का आरोपी रिहा

टीम एबीएन, रांची। अपर न्यायायुक्त  अरविन्द कुमार न। 2 की अदालत ने आज शादी का प्रलोभन देकर युवती का यौन शोषण करने के आरोपी प्रकाश महतो को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया। 

बचाव पक्ष के अधिवक्ता मृत्युंजय प्रसाद ने बताया कि राहे थाना अंतर्गत ठुंगरूडीह टोला कुंकालजारा निवासी एक युवती ने  सिल्ली  थाना अंतर्गत बसंतपुर ग्राम निवासी एक युवक प्रकाश महतो पर वर्ष 2022 में शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना बुंडू में एक प्राथमिकी महिला थाना बुंडू कांड संख्या 7/2022 दर्ज करायी थी।

Published / 2025-09-08 20:28:55
गुवा गोलीकांड 45 साल बाद आज भी जख्म ताजा है : देवेन्द्र नाथ महतो

गुवा गोलीकांड मानव अधिकार का घोर उल्लंघन है : देवेन्द्र नाथ महतो 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चाईबासा। गुवा गोली कांड के वीर शहीदों को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष बेबी महतो, पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष करन महतो, सरायकेला खरसावां जिलाध्यक्ष दीपक महतो, सचिव दुर्योधन महतो, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय कुमार, गणेश महतो, कुलदीप महतो, अखिलेश महतो, उत्तम महतो, अनिल महतो, अंबिका महतो, अर्जुन मालवा, सुजीत सिन्हा, संजय महतो, भानुमति महतो जिला वरिय उपाध्यक्ष, मीनाक्षी महतो जिला सचिव, वरुण महतो, गोपाल महतो, कोल्हान के कई पदाधिकारी, सैकड़ों समर्थकों ने गुवा शहीद स्थल पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

मौके पर देवेंद्र महतो ने कहा कि गुवा गोलीकांड झारखंड के इतिहास का वह काला अध्याय है, जिसे कभी कोई भुला नहीं सकता। वो काला दिन जब अस्पताल में इलाजरत आदिवासियों को अस्पताल से निकाल कर लाइन में खड़ा कर गोलियों से भून दिया गया था। आज उस काले दिन को 45 साल बीत गये, लेकिन जख्म आज भी ताजा है यह घटना मानव अधिकार का घोर उल्लंघन है, यह घटना अंतराष्ट्रीय रेडक्रॉस कानून का उल्लंघन है, यह जघन्य मामला है।  

जेएलकेएम के केंद्रीय महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष बेबी महतो ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में सारंडा के घने जंगलों के बीच बसा है गुवा। इसी गुवा में एक स्मारक है, जो 11 आदिवासियों की शहादत का गवाह है। यह स्मारक इस बात का सबूत है कि झारखंड आंदोलन के दौरान अपने हक की मांग करनेवाले आंदोलनकारियों के साथ तत्कालीन पुलिस कैसा जुल्म ढाहती थी। गुवा की शहादत कोई सामान्य घटना नहीं है। यह घटना 8 सितंबर, 1980 को घटी थी, जब पुलिस की गोली से घायल गुवा अस्पताल में इलाज करा रहे 8 आदिवासियों को निकाल कर लाइन में खड़ा कर गोली मार दी गयी थी। 

उनकी कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता।अब वक्त आ गया है क्षेत्र के विकास करके ही उन शहीदों की सच्ची श्रंद्धाजलि होगी। उन्होंने कहा जमीनी स्तर पर जेएलकेएम पार्टी को मजबूत कर यहां के लोगों को उसका हक दिलाना है। कोल्हान पश्चिम सिंहभूम के इस दौरे में  चक्रधरपुर के गांव धतकीडीह के युवा समाजसेवी,  आंदोलनकारी सुमित महतो के चौथी पुण्य तिथि पर उनके पैतृक गांव में देवेंद्र महतो, बेबी महतो, पार्टी के पदाधिकारी व समर्थकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Page 259 of 1690

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse