झारखंड

View All
Published / 2025-09-10 22:02:37
हजारीबाग : आगजनी मामले के सात आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग में सीसीएल आउटसोर्सिंग कंपनी के वाहन आगजनी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार 

टीम एबीएन, रांची। हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र में 24 अगस्त को सीसीएल की आउटसोर्सिंग कंपनी अरविंद कोलियरिज लिमिटेड के व्यू प्वाइंट पर कुछ अपराधियों ने हमला किया था। लगभग 8 से 10 अपराधियों ने ट्रकों और वाहनों को आग लगायी, जिससे 3 हाइवा और 3 पिकअप वाहन पूरी तरह जल गये। इस हमले में कंपनी का एक कर्मचारी भी घायल हुआ और कंपनी को भारी नुकसान उठाना पड़ा। 

इस घटना की सूचना मिलने पर चरही पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया, जिसे इस मामले की जांच सौंपी गयी। पुलिस ने अपनी गुप्त सूचनाओं के आधार पर 9 सितंबर 2025 को छापेमारी की और हजारीबाग के विभिन्न गांवों से 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 6 जिन्दा गोलियां, 7 टीपीसी के पर्चे, एक बोलेरो वाहन और छह मोबाइल फोन बरामद किये हैं। 

पूछताछ में सभी आरोपियों ने इस हमले में शामिल होने की बात कबूल की है। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया उनमें इमदाद रजा (21 वर्ष), सचिन कुमार रविदास (24 वर्ष), अफसर आलम (21 वर्ष), अजमत अंसारी (22 वर्ष), साहिल रजा (18 वर्ष), रामप्रवेश यादव (30 वर्ष), और सुनील कुमार दास (29 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बृहद और सतर्क अभियान चलाने का भी आश्वासन दिया है ताकि भविष्य में ऐसे अपराधों पर काबू पाया जा सके।

Published / 2025-09-10 22:01:46
रामगढ़ : चुटूपालू एक्सीडेंट में दो की मौत

रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में पलटा ट्रक, हादसे में ड्राइवर और खलासी की दर्दनाक मौत 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, रामगढ़। जिले की चुटूपालू घाटी बुधवार तड़के एक चावल-दाल लदा 14 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया, जिसमें चालक और सह चालक की दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह ट्रक उड़ीसा के कटक के जय लक्ष्मी एग्रो फूड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के चावल और दाल भरी हुई थी। 

ट्रक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जा रहा था और रास्ते में रांची होते हुए चुटूपालू घाटी की ओर बढ़ रहा था। घाटी में प्रवेश करते ही गड़के मोड़ के पास यह ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह स्थान पहले से ही ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित है, जहां अक्सर हादसे होते हैं। 

घटना के बाद मौके पर तत्काल रामगढ़ पुलिस पहुंची। पुलिस ने दबे हुए चालक और सह चालक के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के 24 वर्षीय गुलशन कुमार पुत्र महेंद्र सिंह और 24 वर्षीय कृष्ण कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। 

ट्रक जिन्ना ट्रांसपोर्ट कंपनी का बताया गया है। सब इंस्पेक्टर जॉनी कुमार ने बताया कि ट्रक के पलटने से दो ट्रकों के बीच टक्कर भी हुई। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मौके से ट्रक और लदे हुए अनाज को हटाने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है और मृतकों के परिजनों को जानकारी दी गयी है।

Published / 2025-09-10 20:21:40
धनबाद में बार-बार हो रही मजदूरों की मौत पर रोक लगाने की मांग

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले के निरसा थाना क्षेत्र स्थित चापापुर ओसीपी में बड़ा हादसा हो गया।अवैध कोयला उत्खनन के दौरान खदान धंस गयी। धनबाद में आये दिन अवैध खनन के दौरान चाल धंसे से गरीब मजदूरों की जाने जा रही है आखिर लगेगी अवैध खनन पर रोक। 

अगर जल्द ही अवैध खनन पर रोक नहीं लगाया गया तो ऐसे ही घटना होते रहेगी और गरीब मजदूरों की जान जाते रहेगी। जो थोड़ा सा पैसा के चलते अपना घर परियार का पालन पोषण करने के लिए इतना जोखिम भरा काम करते हैं। अवैध खदान के अंदर जाके कोयला को काटते हैं। 

अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से मजदूरों की जान चली जाती है। अभी पूर्व में ही धनबाद जिले में कई जांच बड़े बड़े दुर्घटना घटी है लेकिन आज तक उसपर कोई कार्यवाई नहीं किया गया है। 

इसलिए अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने एक्स पर प्रधानमंत्री, विधायक रागिनी सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, झारखंड पुलिस, धनबाद डीसी को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की।

Published / 2025-09-10 20:20:55
झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ कार्यालय में माप तोल विभाग ने लगाया शिविर

माप तोल विभाग का प्रयास सराहनीय : संघ 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ, मेकी रोड कार्यालय में आज माप तोल विभाग द्वारा कैंप लगाया गया। उपरोक्त कैंप में संघ के सदस्यों का माप तोल लाइसेंस के साथ मीटर, बाट, व कांटा का भी सत्यापन किया गया। इस अवसर पर 100 से भी ज्यादा सदस्यों के लाइसेंस का सत्यापन किया गया। 

इस अवसर पर माप तोल विभाग की ओर से विजय बहादुर गुप्ता, विधिक माप विज्ञान पदाधिकारी व संघ के अध्यक्ष उमाशंकर कानोडिया, उपाध्यक्ष अमरचंद बेगानी, महेश बजाज, मानद सचिव हैप्पी किंगर, सह सचिव  विपुल जैन, विक्रम जैन, प्रमोद सारस्वत सहित विभाग से मथाई मुर्मू (बड़ा बाबू) सुरेश (अनु सेवक) सहित लाइसेंस सत्यापित करवाने वाले सदस्य भी उपस्थित थे। उक्त जानकारी संघ के मानद सचिव हैप्पी किंगर ने दी।

Published / 2025-09-10 18:18:15
धनबाद में एक बार फिर खदान हादसा, दो की मौत

धनबाद में अवैध कोयला खदान धंसी, दो की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले के निरसा थाना क्षेत्र स्थित चापापुर ओसीपी में बड़ा हादसा हो गया। अवैध कोयला उत्खनन के दौरान खदान धंस गयी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों ने तत्काल एसएनएमएमसीएच (शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल) धनबाद पहुंचाया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी भी कम से कम पांच लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। 

घटना के बाद गुस्साये ग्रामीण और परिजन तुरंत मौके पर जुट गये और खुद ही राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह हुआ जब दर्जनों लोग अवैध तरीके से कोयला निकालने खदान में उतरे थे। अचानक मिट्टी खिसकने से कई लोग अंदर ही फंस गये। 

घटना में घायल शख्स को जब एसएनएमएमसीएच लाया गया तो उसके परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। डॉक्टरों के मुताबिक घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका इलाज कराया जा रहा है। 

निरसा थाना की पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है और बचाव अभियान चल रहा है। हालांकि, खदान में फंसे लोगों की सटीक संख्या को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी। फिलहाल मलबे में दबे लोगों की तलाश की जा रही है। 

इस हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीण खदान के पास जाने से डर रहे हैं। वहीं, मृतकों के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि अवैध खनन पर सख्त रोक लगाई जाये ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हों।

Published / 2025-09-10 18:14:21
पेसा के बहाने रघुवर ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

झारखंड में पेसा कानून लागू करो, यूएलबी चुनाव कराओ, पूर्व सीएम रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला 

टीम एबीएन, रांची। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को आरोप लगाया कि झामुमो नेतृत्व वाले गठबंधन की सरकार जानबूझकर पेसा कानून को लागू करने में देरी कर रही है और नगरीय निकाय (यूएलबी) चुनाव टाल रही है, ताकि अपने राजनीतिक हित साध सके। 

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि चालू वित्तीय वर्ष में झारखंड के अनुसूचित क्षेत्रों के लिए केंद्र से मिलने वाली 1,400 करोड़ रुपये की राशि यदि पेसा कानून शीघ्र लागू नहीं हुआ तो समाप्त हो जायेगी। पंचायत अधिनियम, जिसे आम तौर पर पेसा कानून कहा जाता है, 1996 में पूरे देश में लागू किया गया था।

यह अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासी समुदायों के अधिकारों को मान्यता देता है। लेकिन, इसे अब तक झारखंड में लागू नहीं किया गया है। इसी तरह, दास ने दावा किया कि नगरीय निकाय चुनाव नहीं होने के कारण राज्य हर साल 1,700-1,800 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता से वंचित हो रहा है। 

उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि 2019 में भाजपा की सरकार के दौरान हमने पेसा का मसौदा तैयार कर लिया था। लेकिन सरकार बदलने के बाद झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने 2023 में फिर से पेसा नियमों का ड्राफ्ट तैयार किया और उसे विभिन्न विभागों से राय के लिए भेजा। 2024 में इसे विधि विभाग को भेजा गया। तब से सरकार ढुलमुल रवैया अपनाकर अपने हित साध रही है। 

उनके मुताबिक, पेसा लागू होने से अनुसूचित क्षेत्रों की ग्राम सभाओं को बालू घाटों की नीलामी, लघु खनिजों की नीलामी और अन्य स्थानीय संसाधनों पर अधिकार मिलेंगे। उन्होंने बताया कि झारखंड के 13 जिलों के 112 प्रखंड इन अनुसूचित क्षेत्रों में आते हैं। रघुवर दास ने आरोप लगाया, बालू, पत्थर, कोयला और अन्य खनिजों के माफिया सिंडिकेट पेसा को लागू नहीं होने दे रहे हैं। 

अगर यह कानून लागू हुआ तो नेताओं की जेब में जाने वाले करोड़ों रुपये बंद हो जायेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि बालू घाटों की नीलामी नहीं होने से राज्य को हर साल 2,000 से 3,000 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। 

उन्होंने कहा कि पेसा कानून लागू न कर हमारे आदिवासी समाज को उसके अधिकारों से वंचित करके झामुमो-कांग्रेस सरकार पिछले छह साल से बालू घाटों, लघु खनिजों और वन उत्पादों का शोषण कर रही है। मैं इसकी सीबीआई जांच की मांग करता हूं, ताकि पिछले छह वर्षों में हुए अवैध दोहन का खुलासा हो सके।

Published / 2025-09-10 18:12:05
हेमंत और कल्पना ने किया किया दुर्गा सोरेन को नमन...

सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन ने स्व0 दुर्गा सोरेन को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, उनके योगदान को किया याद 

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन आज झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक स्व. दुर्गा सोरेन की जयंती पर नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचे। 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने स्व. दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उन्हें शत-शत नमन किया। सोरेन ने मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. दुर्गा सोरेन जयंती पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हम सभी लोग यहां एकत्रित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व विधायक स्व. दुर्गा सोरेन अलग झारखंड राज्य आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे, उनकी भूमिका एवं योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

Published / 2025-09-10 14:23:00
दो असहाय मंदबुद्धि व्यक्ति को लाया गया सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम

*प्रेस विज्ञप्ति*

*दो असहाय मंदबुद्धि व्यक्ति को लाया गया सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम*

*आश्रम में दिव्यांग एवं निराश्रितों की संख्या 40 हुई, जिनकी समुचित देखभाल एवं सेवा किया जा रहा है:संजय सर्राफ*


श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के अंतर्गत काम कर रही सामाजिक संस्था श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम पुंदाग में चल रहे मंदबुद्धि, दिव्यांग, निराश्रितों लोगों की निःशुल्क सेवा संस्था जनवरी 2024 से लगातार कर रही है। सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया विगत दो दिनों में दो मंदबुद्धि व्यक्ति को आश्रम में लाया गया। जो मानसिक रोगी है आश्रम की टीम को सूचना मिली कि कांके रिंग रोड में एक लावारिस अवस्था में मंदबुद्धि व्यक्ति घूम रहा है। तथा एक मंदबुद्धि व्यक्ति हरमू रोड में पड़ा हुआ है। आश्रम की टीम ने दोनों व्यक्तियों को रेस्क्यू करके आश्रम लाया। टीम में आश्रम के सेवा साथी परमेश्वर साहू, सूरज कुमार और सत्यम कुमार शामिल थे। उसके बाद अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच कराई गई। बाद में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम(सत्य प्रेम सभागार) मे लाया गया। उस दोनों व्यक्तियों का नाम और पते की कोई जानकारी नहीं मिली है। आश्रम कमेटी ने एक का नाम सुदामा कुमार तथा दूसरे का नाम केशव कुमार रखा है। आश्रम की टीम को सूचना मिलने पर समय-समय पर जरूरतमंदों को रेस्क्यू किया जाता है आश्रम में रह रहे इन सभी निराश्रितों को गुरुजी सदानंद जी महाराज के सहयोग से घर जैसा माहौल देने की कोशिश की जाती है। प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि अभी सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में दिव्यांग और निराश्रितों की संख्या 40 हो गई है। जिनका समुचित देखभाल और सेवा की जा रही है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है। उक्त जानकारी 

  • प्रेस प@सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के 

Page 258 of 1690

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse