एबीएन न्यूज नेटवर्क, राहे। रांची जिले के राहे अंचल /प्रखंड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितता के खिलाफ आज दिनांक 11/09/25 को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा सिल्ली विधान के तत्वाधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष सह सिल्ली विधान सभा पूर्व प्रत्याशी देवेन्द्र नाथ महतो धरना प्रदर्शन का नेतृत्व किया। भारी वर्षा में भी आंदोलनकारी धरना स्थल पर डंटे रहे।
मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि अंचल / प्रखंड कार्यालय में बिचौलिया हावी है, आम आदमी बीडीओ, सीओ से मुलाकात के लिए पसीना छूटता है। हर काम के लिए बिचौलिया पकड़ना पड़ता है।जमीन को जानबूझकर दांव पेंच में फंसाया जाता बाद में जमीन खाता, प्लॉट, रकवा, खारिज दाखिल काम के लिए वसूली की जाती, सरकारी योजना वितरण में पारदर्शी नहीं अपनाया जाता है, योजना प्राप्त लाभुकों को सही समय पर पैसा भुगतान भी नहीं किया जाता है। सीओ बिना वार्ता किए कार्यालय से वापस जाने का खबर से प्रदर्शनकारी उग्र होकर ब्लॉक के अंदर घुस कर नारेबाजी की। तब पुन: वार्ता के लिए सीओ को वापस आना पड़ा।
साथ ही देवेंद्र नाथ महतो सभी मांगो को पूरी नहीं करने पर निरंतर आंदोलन की चेतावनी दी है। राहे बीडीओ अशोक कुमार एवं सीओ क्रिस्टीना ऋचा इंदवार संयुक्त रूप से मांग पत्र स्वीकार करते हुए 15 दिनों के अंदर सभी मांगों को पूरा करने साकारात्मक आश्वासन दिया।
धरना प्रदर्शन में देवेन्द्र नाथ महतो के अलावा सुशीला देवी, प्रखंड अध्यक्ष सुभाष महतो, बुद्धिजीवी मोर्चा अध्यक्ष बिनोद महतो, उमेश महतो, नागेश्वर महतो, रंजीत महतो, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर, नरेश, हरेन, शुभम, अनंत, अनिल, सनातन, प्रकाश, के अलावा अन्य सैकड़ों लोग मौजूद थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। आज भाजपा नेत्री सुश्री स्मिता आनंद ने पलामू संसदीय क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न प्रखंड जैसे -रामगढ़, बड़गड़ और भंडरिया के गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना। वहीं इसी क्रम में सांसद प्रतिनिधि श्री आनंद सोनी जी के ससुर स्व। नेपाल प्रसाद सोनी के देहांत पर आयोजित ब्राह्मभोज कार्यक्रम में शामिल हुई।
उक्त के दौरान उन्होंने दिवंगत के तस्वीर पर श्रद्धासुमन भी अर्पित किया। बड़गड़ जाने के क्रम में रामगढ़ प्रखंड के नावाडीह टावर टोला, भंडारिया चौक, बड़गड़ चौक आदि जैसे जगहों पर लोगों ने भाजपा नेत्री स्मिता आनंद का भव्य स्वागत किया और लोगों ने अपनी -अपनी बातों को भी रखा।
क्षेत्र भ्रमण के क्रम में नावाडीह मिशन स्कूल की बच्चियों ने भी स्वागत गान गाकर एवं बुके देकर भव्य स्वागत किया, जहां सुश्री स्मिता ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए योगाभ्यास भी कराया और खेलकूद एवं स्वास्थ्य के प्रति उन्हें जागरूक किया।
विदित है कि विगत कुछ दिनों से पलामू संसदीय क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को जानने,समस्याओं के निराकरण करने एवं पलामू सांसद विष्णु दयाल राम जी के कार्यों से लोगों को अवगत कराने हेतु सतत क्षेत्र भ्रमण कर रही है जिसमें इन्हें लोगों का अपार स्नेह व समर्थन प्राप्त हो रहा है।
मौके पर जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, चेतन चौहान, भोला पाण्डेय, वरिष्ठ नेता ईश्वरी पाण्डेय,नावाडीह मुखिया दया साव, गुजरी देवी, सांसद के निजी सचिव अलख दुबे, कौशल झा, मनोरंजन दुबे ग्रामीण राकेश कोरवा, मंडल अध्यक्ष राजेश्वर ठाकुर, सुशील सिन्हा, कुंवर सिंह, आनंद सोनी समेत अनेकों लोगों की उपस्थिति रही।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर लातेहार के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव सहित बोर्ड आफ विजिटर्स ने लातेहार जेल का निरीक्षण किया।
बोर्ड आफ विजिर्टस ने बंदियों से यह जाना कि उनके साथ किसी तरह का जातिगत भेदभाव तो नहीं किया जाता है। इस पर बंदियों ने बताया कि उनके साथ कोई भेदभाव नहीं होता है। इसके साथ ही बोर्ड आॅफ विजिर्टस ने जेल के प्रत्येक बैरक में पहुंचकर बंदियों से उनके स्वास्थ्य, ईलाज, पेयजल, नास्ता, भोजन व मुकदमे में पैरवी के लिए अधिवक्ता होने या न होने की जानकारी ली।
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीष ने पढ़ाई करने के इच्छुक बंदियों को समुचित शिक्षा की व्यवस्था कराने की भी बात कही। जेल में स्कैनर का समुचित प्रयोग करने, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बंदियों को न्यायालय में पेश करने का निर्देश दिया।
श्री सिंह ने जेल प्रशासन को जेल मैनुअल के तहत मिलने वाली सारी सुविधाएं बंदियों को उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं की जानी चाहिए। इस दौरान उनके साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चैरसिया एवं प्रभारी न्यायाधीश उत्कर्ष जैन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सिविल सर्जन आदि मौजूद थे।
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड को मजबूत और बेहतर बनाने की दिशा में हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इस कड़ी में नियुक्तियों के साथ-साथ सभी सेक्टरों में लगातार कार्य हो रहे हैं। राज्य का सर्वांगीण विकास हमारी प्रतिबद्धता है। वे गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत नवचयनित अभ्यर्थियों के लिए आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप आज से सरकार के एक अभिन्न के रूप में जुड़ रहे हैं। राज्य का समुचित विकास हो, इसके लिए आप पूरी निष्ठा और कुशलता के साथ अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करेंगे, मुझे पूरी उम्मीद है। उन्होंने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों से कहा कि नगरीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर नागरिक सुविधा तथा सेवा देने की दिशा में आपकी भूमिका काफी अहम होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गांव से शहरों की ओर लोग आ रहे हैं। इस वजह से शहर का आकार और जनसंख्या तेज गति से बढ़ रहा है। ऐसे में शहरों का व्यवस्थित तथा योजनाबद्ध तरीके से विकास आज निहायत ही जरूरी है, ताकि शहरों में उपलब्ध व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के साथ शहरवासियों को अच्छी नागरिक सुविधा और सेवाएं दे सकें।
उन्होंने कहा कि अगर शहर अव्यवस्थित तरीके से फैलेंगे तो उसके कई दुष्परिणाम और समस्याएं सामने आएगी, जिसका समाधान काफी चुनौतीपूर्ण होगा। इसलिए, शहरों को पूरी प्लानिंग के साथ विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ाने की जरूरत है।
कुदरत ने झारखंड को न सिर्फ खनिज संपदा, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य का भी अनोखा उपहार दिया है। झारखंड में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, लेकिन कहीं न कहीं किसी न किसी कारण से यह क्षेत्र अब तक विकास से अछूता रहा था। लेकिन, हमारी सरकार अपने राज्य की समृद्ध सामाजिक सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक खूबसूरती को देश- दुनिया के मानचित्र पर पहचान दिलाने का प्रयास कर रही है।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाये गये हैं। इसी कड़ी में आज पर्यटन विभाग से जुड़े लोगो एवं वेबसाइट का अनावरण किया गया है। इसके माध्यम से हम ना सिर्फ झारखंड के खूबसूरत पर्यटक स्थलों को दुनिया के सामने दिखा सकते हैं, बल्कि सैलानियों को भी आकर्षित करने में कामयाब होंगे।
राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलने से यहां की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। यही वजह है कि हमारी सरकार यहां के पर्यटक स्थलों के आकर्षक विकास के साथ-साथ आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करने के लिए कई कदम उठा रही है।
उन्होंने कहा कि पर्यटन को जितना बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे। इससे राज्य के स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा। इसका सीधा फायदा यहां के सुदूर और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को मिलेगा। यही वजह है कि सरकार का पर्यटन पर विशेष फोकस है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, चतरा। चतरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां ओझा-गुनी के शक में 45 वर्षीय धर्मदेव उरांव की नृशंस हत्या कर दी गयी है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत खूंटी टोला गांव का है। बताया जा रहा है कि ओझा-गुनी के शक में 45 वर्षीय धर्मदेव उरांव की नृशंस हत्या कर दी गयी है। कुछ दबंगों ने पहले धर्मदेव उरांव की जीभ काटी, फिर लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी और फिर शव को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद से मृतक की पत्नी और तीनों बेटे गायब हैं। पुलिस को शक है कि या तो दबंगों ने उन्हें बंधक बना लिया या डर के मारे पूरा परिवार गांव छोड़कर फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले मृतक धर्मदेव उरांव के गोतिया (परिवार के सदस्य) में एक युवक की मौत हुई थी। गांव के कुछ लोग इस मृत्यु के लिए धर्मदेव को जिम्मेदार मान रहे थे। आशंका जतायी जा रही है कि उसी घटना को लेकर बदले की भावना से यह हत्या की गयी है।
टीम एबीएन, रांची। स्टेट बैंक आफ इंडिया की महिला समिति ने मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल पेश करते हुए श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग, रांची स्थित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) को एक वॉशिंग मशीन, एक मिक्सी एवं आवश्यक खाद्य सामग्री प्रदान की।
यह सहयोग दिव्यांग एवं निराश्रित जनों की सेवा हेतु प्रदान किया गया, जिससे आश्रम में निवास कर रहे 40 से अधिक दीनबंधुओं को दैनिक जीवन में सुविधा प्राप्त होगी। इस पुनीत कार्य के लिए ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने महिला समिति का आभार व्यक्त करते हुए उनके सेवा भाव की सराहना की।
उन्होंने कहा कि ऐसे सहयोग से न केवल संसाधनों की पूर्ति होती है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता एवं दायित्वबोध का संदेश भी प्रसारित होता है सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम वर्षों से दिव्यांग एवं निराश्रितों की सेवा में संलग्न है, और एसबीआई महिला समिति का यह योगदान उनके प्रयासों को और अधिक सशक्त बनायेगा। यह सेवा भाव सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मौके पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, प्रवक्ता संजय सर्राफ, पुजारी अरविंद पांडेय, महेश वर्मा, मुरली प्रसाद, सुधीर कुमार, सत्यम कुमार, परमेश्वर साहु, आशीष कुमार एसबीआई महिला समिति की उपाध्यक्ष राजश्री, सचिव उषा रानी, कोषाध्यक्ष रश्मि कुमारी, रेनू बरनवाल, मालती, रेनू सिन्हा, विनीता, कंचन, प्रीति, गीता, पुष्पा, सरिता, नीता, सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट और सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने केंद्रीय कोयला मंत्री को पत्र लिखकर कहा कि बीसीसीएल क्षेत्र सं0 04 में चल रहे अम्बे माइनिंग आउटसोर्सिंग कंपनी में कुछ दिन पूर्ण एक बड़ी दुर्घटना घटी थी, जिसमें कई मजदूरों की मौत भी हुई थी, जिसके बाद जांच उपरांत बीसीसीएल के डीजीएमएस ने खदान को बंद कर दिया था।
फिर बिना डीजीएमएस के आदेश के खदान कैसे चालू हो गयी यह डीजीएमएस के आदेश का स्पष्ट उल्लंघन है, बिना आदेश के कम्पनी ने कार्य को शुरू कर दिया जब तक आउटसोर्सिंग कंपनी को आदेश नहीं दिया जाता, तब तक आउटसोर्सिंग कंपनी के महाप्रबंधक को खदान चालू नहीं करनी चाहिए थी, परंतु एक सोची-समझी साजिश के तहत आउटसोर्सिंग कंपनी को चालू कर दिया गया।
यदि आउटसोर्सिंग कंपनी चालू करने का डीजीएमएस का आदेश है, तो उसे महाप्रबंधक सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत करें; नहीं तो इसे गैरकानूनी माना जाएगा। क्योंकि कहीं भी खदान या खान में कोई घटना घटती है, तो डीजीएमएस को पूर्ण अधिकार है कि उसे कंपनी का कार्य पर रोक थम लगा सकती है लेकिन सुरक्षा के दृष्टिकोण से जब तक जिस आउटसोर्सिंग कंपनी में घटना घटी है, जब तक उस कंपनी में वहां डीजीएमएस खुद से जांच नहीं कर लेते, तब तक खदान बंद रहनी चाहिए।
लेकिन आखिर खदान कैसे चालू कर दी गई, यह जांच का विषय है। ये तो साफ प्रतीत होता है कि कंपनी के महा प्रबंधक ने खुलेआम मनमानी करते हुए डीजीएमएस के आदेश का उल्लंघन कर कंपनी का कार्य शुरू किया है इसलिए ऐसे कम्पनी को अबीलम ब्लैक लिस्टेड किया जाना चाहिए और कंपनी प्रबंधन पर कड़ी कार्यवाई होने चाहिए और कोयला मंत्री से सदर अनुरोध करते हुए कहा कि अपने स्तर से इस मामले पर पुन: संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई कराने की कृपा करें, ताकि आये दिन खदानों में ऐसी घटनाएँ घट न सकें और इस पर रोक लगायी जा सके।
टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी महिला मंच के द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस में गोवर्धन लीला में श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का मां चैतन्य मीरा के द्वारा वर्णन किया गया। गुरु मां के नाम से प्रसिद्ध मां चैतन्य मीरा ने कृष्ण जन्मोत्सव के पश्चात जब कृष्ण की बाल लीलाओं को बताया तो मानो ऐसा प्रतीत हुआ कि सभी ब्रज धाम में कान्हा के साथ-साथ उनकी लीलाओं का आनंद ले रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जब कंस ने पूतना को लाला के वध हेतु भेजा तो वह मनमोहक रूप धारण करके आई। कोई भी उसको पहचान नहीं सका। परंतु जैसे ही उसने कन्हैया को देखा अपना आने का कारण भूल गई और मातृत्व प्रेम दशार्ने लगी। परंतु जब उसे स्मरण हुआ तो उसने अपना विश् भरा दूध कान्हा को पिलाया परंतु ठाकुर ने पुतला का वध कर उसे अपने स्थान में निवास दिया ।
क्योंकि कुछ क्षण उसने वह मातृत्व सुख प्राप्त किया था ।इसी हेतु प्रभु ने उसको अपने चरणों में स्थान दिया। यदि कोई क्षण भर भी प्रभु को अपना मान लेता है तो भगवान उसका साथ कभी नहीं छोड़ते। इस प्रकार श्री कृष्ण के द्वारा मारे गए अनेकों राक्षसों के वध की कथा को बताया। गुरु मां के द्वारा अंत में बताया कि किस प्रकार इंद्र का मानवर्धन करके उन्होंने समस्त बृजवासियों को गिरिराज पर्वत की पूजा करना बताया।
जो उनको जितना देते हैं उससे कई गुना ज्यादा वह गिर्राज पर्वत हमें लौटा देते हैं ।उन्होंने बताया कि इस कलयुग में गिर्राज पर्वत, यमुना महारानी और तुलसी मैया साक्षात समक्ष देवता है ।जिन्हें पूजने से समस्त विकारों का नाश हो होता है । सभी भक्तों के द्वारा गिरिराज जी की सुंदर झांकी के दर्शन किए गए। उन्हें 56 भोग लगाया गया और गिरिराज धरण में हूं तेरी शरण जैसे भजनों के माध्यम से भक्ति रस में और स्रोत होकर आनंद प्राप्त किया: कथा के दौरान समिति की बहनों द्वारा नेत्रदानअंगदान त्वचा दान आदि के पोस्टर द्वारा लोगों को जागरूक किया आ गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रूपा अग्रवाल,अनसूया नेवटिया, अलका सरावगी, मधु सर्राफ, उर्मिला पाड़िया, नैना मोर, प्रीती बंका, मंजू केडिया, बीना मोदी, रीना सुरेखा, बीना बूबना, प्रीती पोद्दार, शोभा हेतमसरिया, मीरा टिंबरेवाल, करुणाअग्रवाल, सीमा टॉटीया, प्रीती अग्रवाल, मीना अग्रवाल, रेनू राजगढ़िया, पूनम टेकरीवाल, रेखा अग्रवाल, छाया अग्रवाल, सीमा पोद्दार, सुनैना लॉयलका, प्रीति फोगला, रीता केडिया, शशि डागा, सरिता मोदी, प्रीति केडिया, बबीता नारसरिया, जय बिजावत, सुषमा पोद्दार, मंजू गाड़ोदिया आदि बहने शामिल थी। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा (88253 83669) ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse