टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 13/9/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया। रांची विश्विद्यालय के अंतर्गत आने वाले रामलखन सिंह यादव कॉलेज, संत पॉल कॉलेज, संजय गांधी कॉलेज एवं अन्य कॉलेजों के सेमेस्टर 4 के रिजल्ट में भारी अनियमितता बरती गयी।
छात्र-छात्राओं अपने मूल्यांकन से संतुष्ट लगभग 60 परसेंट छात्र फेल है। इस विषय को लेकर आजसू के नेतृत्व में घेराव किया गया और फिर वार्ता हुई। परीक्षा नियंत्रक एवं कुलसचिव ने आश्वासन दिया कि छात्रों की बात सुनी जायेगी और इस पूरे विषय को विश्वविद्यालय परीक्षा बोर्ड की बैठक में इस विषय को रखा जायेगा और छात्र हित में समाधान किया जायेगा।
इस घेराव में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शहदेव, प्रताप सिंह, राजेश सिंह, रोशन नायक, अमन साहू, सक्षम झा इत्यादि लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। हुसैनाबाद में यूरिया की कलाबाजारी आया सामने, बताया जाता है कि ग्राम लोटनिया से स्टॉक कर सप्लाई की फिराक थे कालाबाजारी।
गुप्त सूचना के आधार पर हुसैनाबाद पुलिस ने खाद्य लदा हुआ ट्रैक्टर को जप्त कर हुसैनाबाद थाना लाया है। एक तरफ किसान यूरिया के लिए दर-दर भटक रहे है वहीं दूसरी तरफ यूरिया की कालाबाजारी की जा रही है।
इस संबंध में हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली है की खाद पकड़ा गया है, अंचल अधिकारी हुसैनाबाद के साथ मजिस्ट्रेट को भेजा गया है जांचोपरांत अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।
टीम एबीएन, रांची। बीआईटी +2 हाई स्कूल, मेसरा, रांची में 12 सितंबर को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें उनके शिक्षकों ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान उन छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिनकी उपस्थिति 100% रही। कक्षा 9 से 12 तक कुल 8 छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
इन छात्रों को मिस्टर पढाकू और मिसेज पढाकू का रिबन पहनाकर और उनके सिर पर ताज सजाकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम ने छात्रों और शिक्षकों के बीच एकता और प्रेरणा का भाव उत्पन्न किया, जिससे सभी ने शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।
टीम एबीएन, रांची। रांची प्रेस क्लब द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी फुटबॉल टूर्नामेंट-25 का आयोजन कल 13 सितंबर से किया जा रहा है। कल शनिवार सुबह 8.00 बजे झारखंड सरकार के वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर जी सीसीएल गांधी नगर स्टेडियम में टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर आप सभी की गरिमामय उपस्थिति की प्रार्थना है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रांची में स्थित डॉ रामदयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में डॉ करमा उरांव स्मृति अंतर आदिवासी छात्रावास फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का उद्घाटन किया।
इस टूर्नामेंट में छात्रावास से जुड़े 16 लड़कों और 8 लड़कियों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसका उद्देश्य आदिवासी युवाओं में खेल को प्रोत्साहित करना और छुपी प्रतिभाओं को सामने लाना है। टूर्नामेंट की शुरुआत डॉ करमा उरांव की तस्वीर पर माल्यार्पण और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई।
कृषि मंत्री तिर्की ने कहा कि खेल केवल स्वस्थ शरीर के लिए ही नहीं बल्कि स्वस्थ मस्तिष्क के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने इस आयोजन को डॉ करमा उरांव की विचारधारा को जीवंत रखने का सफल प्रयास बताया। मंत्री ने स्पष्ट किया कि फुटबॉल में जीत-हार निश्चित है, लेकिन इस आयोजन से खिलाड़ियों को एक दूसरे को जानने, सीखने और बेहतर बनने का मौका मिलेगा।
इसी के साथ खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का अवसर भी पाएंगे। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य डॉ करमा उरांव के आदर्शों को युवाओं के दिलों-दिमाग में हमेशा जीवित रखना है।
उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से छात्र स्वास्थ्य और आत्मविश्वास दोनों पाते हैं। उन्होंने झारखंड के गांव-गांव में फुटबॉल और हॉकी के लंबे समय से चले आ रहे लगाव पर गौर करते हुए कहा कि राज्य के खिलाड़ी पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना चुके हैं और आगे भी बनाते रहेंगे।
उद्घाटन कार्यक्रम में जैप वन बैंड के द्वारा सुंदर बैंड प्रदर्शन भी हुआ। इस अवसर पर डॉ हरि उरांव, डॉ शीतल उरांव, शांति उरांव, एलेक्स लकड़ा, बलराम उरांव, जीता उरांव, दिनेश उरांव, बिरसा उरांव, आलोक दुबे, और लाल किशोरनाथ शाहदेव सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हजरत रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमेटी के सदस्यों ने मुलाकात की। कमेटी ने 11 सितंबर से चल रहे रिसालदार शाह बाबा के 5 दिवसीय 218वां सालाना उर्स मुबारक के तहत 14 सितंबर को चादरपोशी एवं कव्वाली मंच के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया।
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हजरत रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमेटी के सदस्यों ने मुलाकात की। कमेटी ने 11 सितंबर से चल रहे रिसालदार शाह बाबा के 5 दिवसीय 218वां सालाना उर्स मुबारक के तहत 14 सितंबर को चादरपोशी एवं कव्वाली मंच के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया।
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।
उन्होंने जेसोवा की ओर से राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दिवाली मेला में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को सपरिवार आमंत्रित किया। एसोसिएशन ने 5 दिनों तक चलने वाले इस दिवाली मेले के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल ने जेसोवा के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों, कार्यक्रमों और गतिविधियों की भी जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में जेसोवा की अध्यक्ष प्रीति कुमारी, सचिव मनु झा, कोषाध्यक्ष शिवानी सिंह, कार्यकारिणी समिति सदस्य रंजना कुमार एवं ज्योति मंजू शामिल थीं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse