झारखंड

View All
Published / 2025-09-18 21:07:37
अवैध कोयला खनन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। तेतुलमारी में अवैध कोयला खनन के खिलाफ सैकड़ों महिला-पुरुषों ने जमकर प्रदर्शन किया जिसको लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ ने एक्स पर हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन,  झारखंड पुलिस, धनबाद पुलिस, विधायक रागिनी सिंह को ट्विट कर जांच एवं कार्यवाई की मांग की ओर लिखा की तेतुलमारी में चल रहे अवैध कारोबार पर रोक लगाने की कृपा करे ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।

Published / 2025-09-18 21:05:40
लातेहार : जतरा मेला में चाउमिन खाकर 35 बच्चे बीमार

जतरा मेले में चाउमीन खाने से 35 बच्चे बीमार, समय पर इलाज से बची जान 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। जिले के सदर थाना क्षेत्र के टेमकी गांव में बुधवार को आयोजित जतरा मेले में अचानक अफरातफरी मच गयी, जब मेले में बिक रही चाउमीन खाने से लगभग 35 बच्चे बीमार पड़ गये। बच्चों को अचानक पेट दर्द, उल्टी और सिर चकराने जैसी समस्याएं होने लगीं। देखते ही देखते स्थिति गंभीर हो गयी और मौके पर मौजूद लोग घबरा उठे। 

स्थानीय लोगों ने तुरंत पूर्व मुखिया राजेश उरांव और जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव को इसकी सूचना दी। दोनों जनप्रतिनिधियों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की व्यवस्था की और सभी बीमार बच्चों को तुरंत सदर अस्पताल लातेहार भेजा। ग्रामीणों ने भी मिलकर बच्चों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। 

अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. जय प्रकाश जायसवाल ने बताया कि यह फूड पॉइजनिंग का मामला है। उन्होंने कहा कि मेले में परोसी गई चाउमीन बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मुख्य कारण बनी। डॉक्टर ने कहा कि जैसे ही बच्चे अस्पताल लाए गए, उनका तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया। समय पर इलाज मिलने की वजह से अब सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति स्थिर है। 

इस घटना के बाद टेमकी गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। माता-पिता और परिजन अस्पताल में डटे रहे और बच्चों की हालत जानने के लिए बार-बार डॉक्टरों से संपर्क करते रहे। डॉक्टरों ने आश्वस्त किया कि चिंता की कोई बात नहीं है और सभी बच्चे जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हो जायेंगे। घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। 

अधिकारियों ने अस्पताल जाकर बच्चों की स्थिति का जायजा लिया और मेले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की जांच करने का निर्देश दिया। बताया जा रहा है कि जिस स्टॉल पर चाउमीन बेची जा रही थी, वहां स्वच्छता मानकों की गंभीर कमी थी। स्वास्थ्य विभाग अब यह जांच कर रहा है कि भोजन में मिलावट या बासी सामग्री का इस्तेमाल तो नहीं किया गया था। गांव के लोगों ने कहा कि जतरा मेले में बच्चों की सबसे ज्यादा भीड़ रहती है और ऐसे में अगर समय पर इलाज नहीं होता, तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। 

ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि आगे से ऐसे मेलों में खाद्य सामग्री बेचने वालों की जांच-पड़ताल पहले से की जाए, ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो। फिलहाल, अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों की सतर्कता तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की तत्परता के कारण 35 बच्चों की जान बच गयी और एक बड़ा हादसा टल गया।

Published / 2025-09-18 21:04:18
सीएम को सांसद संजय सेठ ने किया आमंत्रित

सीएम हेमंत से मिले मंत्री संजय सेठ और मेजर जनरल सज्जन सिंह मान, डिफेंस एक्सपो में शामिल होने के लिए किया आमंत्रित 

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने शिष्टाचार भेंट की। 

मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि आगामी इस टेक सिंपोजियम (डिफेंस एक्सपो) का आयोजन 19 से 21 सितंबर 2025 तक ताना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची में किया जा रहा है। 

इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री सोरेन को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।  वहीं, बता दें कि राजधानी रांची में देश की तीनों सेनाओं के अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान के आगमन के बाद तीन दिवसीय ईस्ट टेक सिम्पोजियम (डिफेंस एक्सपो) की शुरुआत की जायेगी।

जनरल चौहान आज दोपहर करीब 3 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यह डिफेंस एक्सपो रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में 19 से 21 सितंबर तक आयोजित किया जायेगा, जिसमें रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

Published / 2025-09-17 22:04:48
सशक्त परिवार और मजबूत समाज की नींव होती है स्वस्थ नारी : सीएम

टीम एबीएन, रांची। स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और मजबूत समाज की नींव होती है। उनके बेहतर स्वास्थ्य को लेकर हर कोई सजग रहता है। सीएम हेमंत सोरेन ने बुधवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं में अनीमिया, कुपोषण और अन्य बीमारियों से लड़ने के लिए कई मुहिम चलाई जा रही हैं। 

लोगों की स्क्रीनिंग भी की जा रही है। सीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनके द्वारा देश भर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की गई है। झारखंड में भी आज इस अभियान का राज्यस्तरीय शुभारंभ किया गया है। प्रधानमंत्री को इस मंच से जन्मदिन की ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

आज महिलाएं विश्व भर में हर क्षेत्र चाहे वो शिक्षा हो, खेल हो या फिर अंतरिक्ष में आगे बढ़ रही हैं। वे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। राज्य में भी आधी आबादी के सशक्तिकरण को लेकर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। हमारी आधी आबादी स्वस्थ, पोषित और सुरक्षित रहेंगी। उन्हें शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक रूप में मजबूती मिलेगी तो समाज, राज्य और देश आगे बढ़ेगा।

Published / 2025-09-17 22:02:40
दुर्गा पूजा : रांची के HEC परिसर में फिर से होगा रामलीला का मंचन

टीम एबीएन, रांची। रांची में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं एक और अच्छी खबर यह है कि नौ साल के अंतराल के बाद, शहरवासी एक बार फिर नवरात्रि के दौरान उत्तर प्रदेश के सीतापुर और हरदोई के प्रमुख रामलीला कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन देख पाएंगे। एचईसी परिसर स्थित रामलीला मैदान में इसकी तैयारियां जोरों पर हैं।

गौरतलब है कि जब एचईसी ने अपनी खराब आर्थिक स्थिति के कारण रामलीला के लिए अपनी वित्तीय सहायता वापस ले ली थी, तब युवाओं ने रामलीला का मंचन संभाला था। कलाकारों ने 2015 तक रामलीला का मंचन जारी रखा, लेकिन उसके बाद मंचन बंद कर दिया। 

रामलीला आयोजन समिति के अध्यक्ष कमल ठाकुर कहते हैं कि यह एचईसी परिसर के निवासियों का उत्साह ही है कि जब आर्थिक कारणों से रामलीला का मंचन बंद करना पड़ा, तब भी रामलीला मैदान में हर साल बड़े पर्दे पर रामानंद सागर की रामायण का प्रदर्शन होता रहा और लोगों की भीड़ उमड़ती रही।

एचईसी रामलीला आयोजन समिति के अध्यक्ष कमल ठाकुर बताते हैं कि एक समय था जब एचईसी की एक बस धुर्वा और सेक्टर के बीच चलती थी जो लोगों को रामलीला देखने लाती थी और मंचन समाप्त होने के बाद उन्हें वापस घर ले जाती थी। रांची में, एचईसी दशहरा के दौरान रामलीला का आयोजन करता था। 

विजय दशमी समारोह समिति 1967 से इसका आयोजन करती आ रही है। कमल ठाकुर बताते हैं कि 2012 में एचईसी ने खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए रामलीला के लिए धन देना बंद कर दिया था। उसके बाद, 2015 तक स्थानीय निवासियों के सहयोग से रामलीला का मंचन किया गया, लेकिन उसके बाद से धन की कमी के कारण रामलीला का नियमित मंचन नहीं हो पाया है। तब से, रामानंद सागर की रामायण धारावाहिक को प्रोजेक्टर के माध्यम से बड़े पर्दे पर दिखाया जा रहा है और इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं।

कमल ठाकुर ने बताया कि इस बार हमने एक बैठक की और चिंता व्यक्त की कि आने वाली पीढ़ी रामलीला मंचन से अनभिज्ञ हो जाएगी। ऐसा न हो, इसके लिए हम रामलीला का पुनः मंचन चाहते हैं ताकि आने वाली पीढ़ी भी आदर्श पुरुष, राम, जनक, जानकी, सीता, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के बारे में जान सके।

रामलीला मैदान सांस्कृतिक समिति 2015 से हर साल बड़े पर्दे पर रामायण धारावाहिक का प्रदर्शन करती आ रही है। कई लोग रामायण के मंचन का आनंद लेते हैं। स्थानीय निवासियों ने रामलीला मंचन की सराहना करते हुए कहा है कि युवा पीढ़ी को इससे पहले रामलीला मंचन देखने का अवसर नहीं मिला है। 

इस बार, उन्हें एक बार फिर अपने बच्चों को एचईसी में रामलीला मंचन दिखाने का अवसर मिलेगा। रामलीला समिति के कोषाध्यक्ष पिकलू चटर्जी ने बताया कि हालांकि एचईसी से अभी तक कोई सहयोग नहीं मिला है, फिर भी उन्हें वहां आयोजित होने वाले हर कार्यक्रम की जानकारी दी जाती है।

Published / 2025-09-17 21:59:28
पीएम मोदी को राज्यपाल गंगवार ने दी जन्मदिन की बधाई

  • कहा- उनके नेतृत्व में भारत ने पिछले एक दशक में की अभूतपूर्व प्रगति

टीम एबीएन, रांची। झारखण्ड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मध्य प्रदेश से शुभारंभ स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अवसर पर सदर अस्पताल, रांची में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि आज का दिन विशेष महत्व रखता है और आज ही हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन है। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने पिछले एक दशक में सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सदैव जनकल्याण को अपनी नीतियों का केंद्र बिंदु मानते हैं। इस अभियान के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य और परिवार के सशक्तिकरण को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर और जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की आधारशिला है और सशक्त परिवार ही सशक्त भारत का निर्माण करता है। इस अभियान के अंतर्गत झारखण्ड में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से लेकर जिला अस्पतालों तक स्वास्थ्य जांच और जागरूकता शिविर आयोजित किए जाने हैं।

राज्यपाल ने कहा कि इस अभियान की पूर्ण सफलता तभी संभव है जब जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्यकर्मी, पंचायत सदस्य, स्वयं सहायता समूह, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहिया दीदी, स्वयंसेवी संस्थाएं और मीडिया, सभी सक्रिय भागीदारी निभाएं। 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि झारखण्ड के अधिकारी, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और नागरिक मिलकर इस अभियान को स्वास्थ्य-जागरण का महाअभियान बनाएंगे। राज्यपाल ने सभी से आह्वान किया कि वे पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ इस अभियान को सफल बनाकर आदरणीय प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाएं।

Published / 2025-09-17 20:15:04
बाघमारा : अपनी मांगों को लेकर प्रखंड की जलसहियाएं एकजुट

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जलसहिया अधिकार मंच बाघमारा प्रखंड की एक बैठक मंगलवार को महेशपुर 2 पंचायत सचिवालय में हुई।बैठक की अध्यक्षता मंच के जिला अध्यक्ष जया देवी ने की बैठक में जलसहियाओं ने अपनी आठ  सूत्री मांगों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में जलसहिया अधिकार मंच बाघमारा प्रखंड की मुख्य मांगे जलसहिया को स्थाईकरण किया जाए, नियामवाली बनाया जाए,ड्रेस कोड साड़ी सेंट दिया जाए,आईडी कार्ड, दिया जाए, बकाया मानदेय ,प्रोत्साहन राशि  दिया जाएं, प्रति माह मानदेय दिया जाए, पंचायत में सफाई के लिए जल जलसहिया को फंड उपलब्ध कराया जाए,  मोबाइल के रिचार्ज लिए पैसा दिया जाए ,इन सभी मांगों  पर चर्चा की गई। 

जिला अध्यक्ष जया देवी ने कहा कि यह सारी मांगे पुरानी है सरकार एवं विभाग को चाहिए कि हमारी मांगे को गंभीरता पूर्वक विचार करें और जलसहियाओं को अपना हक और अधिकार दे नहीं तो हम सभी जलसहिया उग्र आंदोलन करेंगे और बहुत जल्द मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे।

मौके पर किरण देवी, मुनी देवी, दिव्या देवी, बीना देवी, पूनम देवी, गीतांजलि सिंह, जुबेदा खातून, कलावती देवी, शिवानी पाल, मेनका देवी, लक्ष्मी देवी, अनीता देवी, सुकरी देवी, लखी देवी, बसंती देवी,आदि मौजूद थे।

Published / 2025-09-17 19:28:54
लोहरदगा : आठ बच्चियाँ स्टेट लेवल फुटबॉल के लिए चयनित

  • एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने जीता अंडर-19 डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल टूर्नामेंट

टीम एबीएन, लोहरदगा। खेलो झारखंड 2025 – खेलो झारखंड 2025 प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित अंडर-19 डिस्ट्रिक्ट लेवल फुटबॉल टूर्नामेंट में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, कुजरा की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

छात्राओं ने पहले ब्लॉक लेवल फुटबॉल टूर्नामेंट में जीत दर्ज की और फिर डिस्ट्रिक्ट लेवल में पहुँचकर क्रमशः किस्को की टीम, कुरु की टीम और फाइनल में कैरो की टीम को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

विजेता टीम को पुरस्कार जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, झारखंड शिक्षा परियोजना, लोहरदगा श्रीमती दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।

अब यह विजेता टीम 18 सितम्बर को रामगढ़ रवाना होगी, जहाँ वे स्टेट लेवल फुटबॉल टूर्नामेंट में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस स्टेट टीम में विद्यालय की कुल आठ छात्राओं का चयन हुआ है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अमृता मिश्रा ने छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमारी बच्चियों ने मेहनत, अनुशासन और टीमवर्क से यह सफलता अर्जित की है। हमें पूरा विश्वास है कि वे स्टेट लेवल पर भी विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगी।

Page 252 of 1689

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse