झारखंड

View All
Published / 2025-09-21 22:09:32
युवा सुरक्षा वाहिनी ने बनायी संगठन की समृद्धि की रणनीति


आज दिनांक 21/9/2025 को युवा सुरक्षा वाहिनी की बैठक हुई। बैठक की  अध्यक्षता युवा सुरक्षा वाहिनी के  अध्यक्ष ओम वर्मा ने की। बैठक का संचालन सागर  वर्मा एवं रवि ने की। धन्यवाद ज्ञापन अमित और हर्ष  ने की।

बैठक में मुख्य रूप से वर्ष 2025 की  दुर्गा पूजा  महोत्सव को लेकर विचार विमर्श किया गया  पूजा के दौरान होने वाले  सभी बिंदु पर विचार किया गया एवं युवा सुरक्षा बैठक में जिला प्रशासन के साथ मिलकर पूजा पंडाल  के आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर जिला प्रशासन के सहयोगी के रूप में कार्य करने की हुई।

युवा सुरक्षा वाहिनी के 200 volunteer दुर्गा पूजा के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन के साथ मिलकर कदम से कदम मिलाकर दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालू की सेवा हेतु सहायता शिविर फिरायालाल चौक में लगाया जाएगा एवं मेडिकल कैंप तथा खोया पाया कार्ड भी वितरण किया जायेगा।

बैठक के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी। बैठक में बंटी यादव, सुनील यादव, हरीश कुमार ओम वर्मा, सागर वर्मा, अमित कुमार, हर्ष चटर्जी, बिरेंद्र प्रसाद, सत्यम वर्मा, सक्षम झा, राजेश सिंह, रोशन नायक,अमन साहू, शिवम वर्मा, रोहन, कुमकुम सागर, अभित शुभम उपस्थित थे। उक्त जानकारी युवा सुरक्षा वाहिनी के अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।

Published / 2025-09-21 21:14:44
हुसैनाबाद के देवरी ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद/ पलामू। पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत देवरी ओपी परिसर में रविवार को दशहरा एवं दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी पंकज कुमार ने की, जबकि संचालन देवरी ओपी प्रभारी बबलू कुमार ने किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व शांतिपूर्ण और आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान पूजा पंडालों के अध्यक्षों एवं पूजा समितियों के प्रतिनिधियों को दिशा-निर्देश दिए गए और सभी से अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की गई।

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंसस अजित सिंह, पूर्व मुखिया रामाशंकर चौधरी, पूजा पंडालों के अध्यक्ष-सचिव तथा शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Published / 2025-09-21 21:11:46
श्री सर्वेश्वरी समूह का 65वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास संपन्न

टीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा राँची मे आज 65वां स्थापना दिवस मनाया गया। आज ही के दिन 21सितम्बर 1961 को समूह के संस्थापक परमपूज्या अघोश्वर भगवान राम ने मानवता के कल्याण के लिए श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना की थी। 

वर्त्तमान मे इस संस्था के 150 से अधिक शाखा देश विदेश मे अवस्थीत हैं जिसके माध्यम से अनेक धार्मिक एवं जन कल्याण कारी कार्य आयोजित किये जाते हैं। स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर प्रातः राँची शहर मे प्रभात फेरी आयोजित की गयी जिसमे आश्रम के श्रद्धालुवों ने सैकड़ो की संख्या मे दो पहिया एवं चार पहिया वाहनो से सर्वेश्वरी भजन के साथ नगर भ्रमण किया। 

तत्पश्चात आश्रम परिसर मे सर्वेश्वरी ध्वज पूजन, गुरु पूजन एवं सदग्रन्थ सफल योनि का पाठ किया गया। इसके उपरांत आश्रम के पंडाल मे एक लघु पारिवारिक विचार गोष्ठी श्रीमति किरण द्विवेदी की अध्यक्षता मे संपन्न हुवी जिसमे कर्नल रामचंद्र नाथ शाहदेव, सैलजा कुमारी, शशिभूषण शाहदेव, कृष्ण कुमार गुप्ता, अभिजीत रौनियार, समुद्रश्री शाहदेव, नयन मंजरी देवी ने अपने विचार व्यक्त किये। 

विशिष्ठ वक्ताओं के रूप मे निदेशक न्यायिक अकादमी झारखण्ड राजेश शरण सिंह एवं वरीय अधिवक्ता झारखण्ड उच्च न्यायालय अनिल कश्यप ने अपने विचार प्रस्तुत किये। सभी वक्ताओं ने श्री सर्वेश्वरी समूह के आध्यात्मिक एवं सामाजिक छेत्र मे योगदान एवं महत्व पर प्रकाश डाला। गोष्ठी का संचालन शाखा के संयुक्त मंत्री अभय सहाय एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रचार मंत्री नवीन कुमार ने किया।

स्थापना दिवस के अवसर पर अपराह्न काल मे शहीद चौक पर स्थित शहीद स्मारक मे दीप दान किया गया, स्थानीय धार्मिक स्थलों मे झाडू वितरण तथा बारियातु स्थित चेशायर होम मे अंतःवासियों के बीच फल वितरण किया गया। सामूहिक प्रसाद के पश्चात स्थापना दिवस के कार्यक्रम संपन्न हुए।

Published / 2025-09-21 14:29:48
साइक्लोथॉन के साथ सांसद संजय सेठ ने शुरू किया सांसद खेल महोत्सव

  • सांसद संजय सेठ के नेतृत्व में साइक्लोथॉन से शुरू हुआ सांसद खेल महोत्सव

टीम एबीएन, रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान से रविवार सुबह सांसद खेल महोत्सव 2025 का रंगारंग आगाज हुआ। हजारों युवाओं और खेल प्रेमियों की भागीदारी के बीच आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत साइक्लोथॉन से हुई। 

आयोजन का नेतृत्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद रांची संजय सेठ ने किया। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ युवा फॉर विकसित भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है। 

उद्घाटन मौके पर संजय सेठ ने कहा कि खेल न केवल शरीर को तंदरुस्त रखते हैं बल्कि समाज को अनुशासन और ऊर्जा से भी भरते हैं। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि यदि देश को विकसित भारत बनाना है, तो पहले फिटनेस और हेल्थ पर जोर देना होगा। सुबह सात बजे मोरहाबादी मैदान में हजारों की भीड़ उमड़ी। माहौल उत्साह और जोश से भरा हुआ था। 

कार्यक्रम का शुभारंभ संजय सेठ और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर किया। रघुवर दास ने इस मौके पर कहा कि साइक्लोथॉन जैसे आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करने का माध्यम हैं।

Published / 2025-09-21 14:12:56
दुमका : सांसद खेल महोत्सव के गवाह बने बाबूलाल मरांडी

  • दुमका में सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य आगाज
  • बाबूलाल मरांडी ने किया साइक्लोथन का शुभारंभ

एबीएन न्यूज नेटवर्क, दुमका।  संताल परगना की धरती दुमका ने युवा शक्ति और खेल भावना का शानदार नजारा पेश किया। यहां सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ धूमधाम के साथ हुआ। नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हरी झंडी दिखाकर नमो साइक्लोथन में शामिल प्रतिभागियों को रवाना किया। साइक्लोथन में बड़ी संख्या में युवाओं, छात्रों और महिलाओं ने हिस्सा लिया और शहर की सड़कों पर ऊर्जा और जोश का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, परिश्रम और स्वस्थ जीवन की सीख देता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य भी यही है कि गांव-गांव, जिले-जिले से निकलने वाली प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहचान मिले।

बाबूलाल मरांडी ने यह भी कहा कि इस पर्व और त्योहार में जो भी समान खरीदा जाए वह स्वदेशी होना चाहिए। इससे राष्ट्रप्रेम के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकेगा। कार्यक्रम में दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और आयोजन की सराहना की।

खेल महोत्सव के तहत आने वाले दिनों में एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, खो-खो सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। बड़ी संख्या में युवाओं के अलावा ग्रामीण इलाकों से भी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए पहुंचेंगे। 

आयोजन समिति ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा और उन्हें आगे राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। दुमका के लोगों ने भी इस आयोजन को लेकर गहरी दिलचस्पी दिखाई। सुबह से ही शहर की सड़कों पर उत्सव जैसा माहौल था। जगह-जगह दर्शक खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए खड़े दिखाई दिये।

Published / 2025-09-21 11:09:18
रांची में 31 वर्षीय व्यक्ति की मिली सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका

टीम एबीएन, रांची। रांची से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति का शव सड़ी-गली हालत में उसके घर पर मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामला जिले के चुटिया रेलवे कॉलोनी स्थित एक घर का है। यहां 31 वर्षीय एक व्यक्ति का शव सड़ी-गली हालत में उसके घर पर मिला। पुलिस के मुताबिक शव चार दिन पुराना लग रहा है और उसे पोस्टमार्टम के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान भेज दिया गया है। 

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उसे क्रूरतापूर्वक पीटा गया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, मृतक के परिवार ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। शिकायत दर्ज होने के बाद हम अपनी जांच शुरू करेंगे।

Published / 2025-09-21 09:59:55
धनबाद : 24 घंटे में बना राशन कार्ड, आयुष्मान से शुरू हुआ इलाज

  • गंभीर बीमार छह वर्षीय अनुष्का की मदद को आगे आया जिला प्रशासन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। गोधर निवासी केदार यादव की छह वर्षीय बेटी अनुष्का गंभीर बीमारी की चपेट में आ गई। स्थानीय निजी अस्पताल में प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे रांची रेफर कर दिया। रांची के रानी हॉस्पिटल में भर्ती कराने के बाद इलाज की भारी फीस ने परिवार को मुश्किल में डाल दिया। आर्थिक तंगी के कारण इलाज रुकने की स्थिति बन गई।

इसी बीच जिला प्रशासन की त्वरित पहल ने परिवार को राहत दी। मात्र 24 घंटे के भीतर अनुष्का का नाम राशन कार्ड में जोड़ दिया गया, जिससे आयुष्मान भारत कार्ड बन सका और अब उसका मुफ्त इलाज संभव हो पाया है।

पिता केदार यादव ने बताया कि बेटी की हालत गंभीर थी और निजी अस्पताल की भारी फीस चुका पाना संभव नहीं था। राशन कार्ड न होने के कारण आयुष्मान कार्ड भी नहीं बन पा रहा था। ऐसे में उन्होंने जिला आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई।

पंकज कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार के अवर सचिव संजय कुमार को पत्र भेजा। अवर सचिव ने तत्काल मंजूरी दी और प्रशासनिक टीम ने रिकॉर्ड की जांच कर 24 घंटे के भीतर अनुष्का का नाम राशन कार्ड में जोड़ दिया। इसके बाद आयुष्मान कार्ड जारी हुआ और रानी हॉस्पिटल में अनुष्का का इलाज शुरू हो गया।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि सरकार की संवेदनशीलता के कारण यह संभव हो पाया। उद्देश्य यही है कि कोई भी जरूरतमंद इलाज से वंचित न रहे। ऐसे मामलों में हमेशा त्वरित सहायता देने का प्रयास किया जाएगा।

Published / 2025-09-20 23:35:40
रांची : सड़क दुर्घटना में घायल की मौत के बाद पंडरा की सड़कों पर बवाल

  • सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत, पंडरा थाना के सामने शव रखकर सड़क जाम, लोगों का फूटा गुस्सा

टीम एबीएन, रांची। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 25 वर्षीय उत्तम कुमार की मौत के बाद गुस्साये लोगों ने आज शनिवार शाम पंडरा थाना के सामने सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने सड़क जाम कर दी। आक्रोशित भीड़ ने टायर जलाकर विरोध किया। थाना में तोड फोड भी की गयी। थाना परिसर में रखे गये वाहनों के शीशे भी तोड दिये गये। 

लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इंसाफ की मांग की। लोगों ने कहा कि 16 सितंबर को उत्तम कुमार संजय गांधी कॉलेज के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे पहले सिटी अस्पताल, फिर राम प्यारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में उदासीनता दिखाई। समय पर उचित इलाज मिलता तो उत्तम बच जाता। सड़क जाम के कारण पंडरा रोड पूरी तरह से जाम हो गया। सड़क पर वाहनों का लंबी कतार लग गयी।

Page 249 of 1689

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse