टीम एबीएन, रांची। झारखंड के रांची समाहरणालय ब्लॉक-ए के कार्यालय कक्ष में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई।
इस बैठक में समाहरणालय परिसर की सुरक्षा, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार किया गया। पूर्व में आयोजित वरीय पदाधिकारियों की बैठक, ऑल हैंड मीटिंग और अन्य उठाये गये मुद्दों के आधार पर दिए गए निर्देशों की क्रमवार समीक्षा की गई।
टीम एबीएन, रांची। सीएम हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में विशेष शाखा के हवलदार दिलीप तिर्की की सेवानिवृत्ति के अवसर पर उन्हें सम्मानित किया। उनके समर्पण और निष्ठा से किए गए लंबे सेवाकाल की सराहना की।
सीएम ने कहा कि हवलदार दिलीप तिर्की का कार्यकाल अनुकरणीय रहा है। उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से राज्य की सेवा की है। ऐसे कर्मठ और समर्पित कर्मियों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. दिलीप तिर्की 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त हुए।
लगभग 40 वर्षों की सेवा अवधि में उन्होंने अपनी कार्यकुशलता और ईमानदारी से विभाग एवं राज्य की सेवा की। वर्ष 2000 से वे मुख्यमंत्री आवास में तैनात रहे और निरंतर निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहे। सीएम ने उनके स्वस्थ, सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं की।
टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को झारखंड का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। वे वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार राय का स्थान लेंगे। वह तत्काल प्रभाव से अपने पद पर काम करेंगे।
एक कार्यकारी अध्यक्ष के बाद दूसरे कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति से झारखंड के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति देखी जा रही है। बाबूलाल मरांडी इसके पहले भाजपा के अध्यक्ष थे। पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त कर दिया था।
इसके बाद भाजपा में एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से भाजपा अब तक झारखंड में अपना प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त नहीं कर पाई है। पहले रविंद्र कुमार राय और अब आदित्य साहू को कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर प्रदेश की कमान संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आदित्य साहू की नियुक्ति में भाजपा की वह सोच सामने दिखाई पड़ रही है जिसमें वह अपने सबसे निचले स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को लगातार आगे बढ़ा रही है। आदित्य साहू भी किसी बड़ी राजनीतिक पृष्ठभूमि से नहीं आते हैं।
सामान्य पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर उन्होंने जिला स्तर से अपनी राजनीति शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने प्रदेश की राजनीति में अपनी जगह बनाई और केंद्र में राज्यसभा सांसद तक पहुंचे। माना जा रहा है कि भाजपा ने संगठन में काम करने के उनके लंबी अनुभव को ध्यान में रखते हुई ही उन्हें प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।
भाजपा के सामने झारखंड में अपना आधार मजबूत करने की कड़ी चुनौती है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पहले शिबू सोरेन और उसके बाद हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आदिवासी मतदाताओं पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है।
भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासी क्षेत्रों में पिछले चुनाव में कमजोर प्रदर्शन किया था। अब भाजपा के सामने अपने उसे आधार वोट बैंक को वापस पाना बड़ी चुनौती बना हुआ है। आदित्य साहू इस काम में भाजपा की कितनी मदद कर पाते हैं, यह देखने वाली बात होगी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। जिले में पुलिस ने 26 महिलाओं समेत एक चेन झपटमारी गिरोह के 33 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गिरोह के सदस्य दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान मोबाइल फोन, चेन और पर्स छीनने जैसे अपराध करने के लिए सोमवार को यहां पहुंचे थे तथा इस गिरोह में सात पुरुष सदस्य पश्चिम बंगाल के हुगली के निवासी हैं।
बिष्टुपुर थाने के प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मंगलवार को कालीबाड़ी मंदिर के पास चेन छीनने की वारदात की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के उपरांत पूछताछ के लिए 2 महिलाओं को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी ने दावा किया कि सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों महिलाओं ने सारा सच उगल दिया एवं बताया कि वे एक गिरोह का हिस्सा हैं और यह गिरोह पूजा उत्सव के दौरान अपराध करने के लिए जुगसलाई आया था।
दुबे ने बताया कि पुलिस की एक टीम जुगसलाई पहुंची और सात पुरुषों समेत 31 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के काम करने के तौर-तरीके के बारे में पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरोह के सदस्य शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर मोबाइल फोन, चेन और पर्स छीनते थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद सुखदेव भगत आज राजस्थान के लिए रवाना हुए।
विदित हो कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संगठन सृजन अभियान के तहत लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत को राजस्थान का ऑब्जर्वर बनाए हैं।
इससे पूर्व भी इन्हें गुजरात एवं मध्य प्रदेश का ऑब्जर्वर बनाया गया था। सांसद राजस्थान में संगठन की जमीनी हकीकत क्या है, संगठन के लोगों एवं संगठन की क्या गतिविधि हैं उसको जानेंगे।
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में विकास आयुक्त, झारखंड अजय कुमार सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की।
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य निर्वाचन आयुक्त झारखंड अलका तिवारी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क लोहरदगा। दशहरा के शुभ अवसर पर गुमला के अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद श्री सुखदेव भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सांसद सुखदेव भगत के हाथों रावण दहन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मौके पर उपस्थित भक्तजनों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध कर धर्म और न्याय की स्थापना किए थे। दशहरा में हम सभी अहंकार , अन्याय और लोभ का अंत करने और व्यक्तिगत व सामाजिक स्तर पर सत्य और धर्म की स्थापना करने का संकल्प लेते हैं।
दशहरा हमें यह संदेश देता है कि चाहे बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों ना हो अंतत जीत हमेशा सच्चाई और धर्म की होती है। आज के दिन हम सभी भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प ले। सांसद ने वहां पर उपस्थित हजारों भक्तों को दशहरा की शुभकामनाएं दी।
मौके पर पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व विधायक कमलेश उरांव, पुलिस कप्तान हरीश बिन जमा, अपर समाहर्ता,अनुमंडल पदाधिकारी, आलोक कुमार साहू ,दीप नारायण उरांव, संतोष कुमार गुप्ता गुड्डू सहित आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse