एबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले से पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (चांडिल) अरविंद बिन्हा के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने छापेमारी कर शुक्रवार को चांडिल थाना अंतर्गत डांगोडीह के सत्तल्ला मैदान से साजिद अंसारी उर्फ छोटा साजिद को गिरफ्तार किया, जो कपाली (सरायकेला-खरसावां) और आजाद नगर (जमशेदपुर) में आपराधिक गतिविधियां संचालित कर रहा था।
एसपी ने बताया कि साजिद (28) किसी अपराध की योजना बना रहा था, तभी पुलिस ने उसे एक लोडेड पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने एक लोडेड देसी पिस्टल और दो कारतूस भी बरामद किए।
लुनायत ने बताया कि साजिद के खिलाफ बीएनएस और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। साजिद के खिलाफ पहले से ही सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिलों में हत्या के प्रयास सहित पांच मामले दर्ज हैं।
टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग मे शरद पूर्णिमा का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि 6 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर संध्या मंदिर में भजन- कीर्तन का कार्यक्रम होगा। तथा 101 किलो दूध का खीर का भोग लगाया जाएगा। मंदिर में खीर को रात्रि में चंद्रमा की रोशनी में रखा जाएगा। तथा दूसरे दिन 7 अक्टूबर दिन मंगलवार को सुबह 11 बजे खीर का विधिवत भोग लगाकर श्रद्धालुओं के बीच बांटा जाएगा।
उन्होंने कहा कि शरद पूर्णिमा की रात को चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है और उसकी करने से औषधिय गुणों का संचार होता है। इसलिए खीर को चांदनी में रखने की परंपरा है। इसलिए खीर को अमृत के समान माना जाता है। उन्होंने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर खीर भोग प्रसाद लेने की अपील की है। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग मे शरद पूर्णिमा का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि 6 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर संध्या मंदिर में भजन- कीर्तन का कार्यक्रम होगा। तथा 101 किलो दूध का खीर का भोग लगाया जाएगा। मंदिर में खीर को रात्रि में चंद्रमा की रोशनी में रखा जाएगा। तथा दूसरे दिन 7 अक्टूबर दिन मंगलवार को सुबह 11 बजे खीर का विधिवत भोग लगाकर श्रद्धालुओं के बीच बांटा जाएगा।
उन्होंने कहा कि शरद पूर्णिमा की रात को चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है और उसकी करने से औषधिय गुणों का संचार होता है। इसलिए खीर को चांदनी में रखने की परंपरा है। इसलिए खीर को अमृत के समान माना जाता है। उन्होंने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर खीर भोग प्रसाद लेने की अपील की है। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 5.10.2025 दिन रविवार को भारतीय किसान संघ के झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी के बैठक का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष जय कुमार सिंह, क्षेत्र संगठन मंत्री हेमराज जी ने किया।
उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष छत्रधारी जी, संगठन मंत्री अचल जी, प्रदेश मंत्री श्रीराम पांडे, प्रदेश महामंत्री दीपक जी, गुमला जिला अध्यक्ष वीर साहू, चतरा जिला कोषाध्यक्ष सरिता जी एवं सभी गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। भगवान महावीर आई हॉस्पिटल के तत्वाधान में आज़ पंजाबी भवन में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें आँखों में खुजली, मोतियाबिंद, आंखों से पानी गिरना, चोट, काला मोतिया और आंखों का लाल होना आदि की जांच की गई।
जिन मरीजों को भी चश्मा पहनने की सलाह दी गई, तो उन्हें पंजाबी हिंदू बिरादरी ने निशुल्क प्रदान किया। शिविर में 14 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया। इनका इलाज़ अस्पताल में किया जायेगा। इस शिविर में सौ मरीजों की सीमा निर्धारित की गई थी। परंतु 150 से भी ज़्यादा लोगों ने इसका लाभ उठाया।
शिविर प्रारंभ होने से पूर्व भगवान महावीर आई हॉस्पिटल के पूर्व अध्यक्ष पूरणमल जैन को पुष्पगुच्छ देकर पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल और राजेश खन्ना ने शॉल पहनाकर स्वागत किया। पूनम केरकेट्टा, पूजा मुंडा और सोमारी देवी, शावी को अंगरखा चंद्रकांत रायपत ने स्वागत किया। सुधीर उग्गल और राजेश मेहरा को एलके जैन ने अंगरखा पहनाकर सम्मानित किया। मंच संचालन अरुण चावला ने किया।
इस अवसर पर नागरमल मोदी सेवा सदन के अध्यक्ष अरुण छावछरिया, भगवान महावीर हॉस्पिटल के पूर्व अध्यक्ष पूरणमल जैन, अजय भंडारी, विनोद अग्रवाल, अजय दधीच, विनोद तुलस्यान, आदित्य लखोटिया, गोविंद मोदी, सुनील गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, अरुण खेमका, पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल, राजेश मेहरा, राजेश खन्ना, अरुण चावला, अशोक माकन, अजय सखूजा, अनिल वर्मा, रवि पराशर, रणदीप आनंद, राहुल सेठ, पूनम आनंद, विजय खन्ना, दीपक खोसला सहित बड़ी संख्या में उपस्थित सदस्यों ने शिविर को सफ़ल बनाने में हरसंभव सहयोग दिया।
टीम एबीएन, रांची। हिंदी दैनिक एक संदेश के वरीय संवाददाता अशोक द्विवेदी के पिता फूलन द्विवेदी का आज बेंगलुरु के एक अस्पताल में निधन हो गया।
वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार बेगलुरु में आज ही सम्पन्न होगा। अन्य कार्यक्रम बिहार के भभुआ (कैमूर) स्थित पैतृक निवास पर सम्पन्न होगा।
वे BAU में कृषि अभियंत्रण विभाग में HOD के रूप में लंबे समय तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत हुए थे। वे अपने पीछे दो पुत्र एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकसभा सांसद सह राजस्थान के एआईसीसी पर्यवेक्षक श्री सुखदेव भगत और दूसरे दिन ब्यावर जिला के अनेक प्रखंडों का दौरा कर एक-एक कार्यकर्ता से बात कर रहे हैं। प्रखंडों में पहुंचने पर ऑब्जर्वर सुखदेव भगत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
मौके पर ऑब्जर्वर सुखदेव भगत ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर गंभीर है इसको लेकर कांग्रेस मजबूती से काम कर रही है। श्री भगत ने कहा कि नेताओं और कार्यकर्ताओं की बात व भावना जानकार पारदर्शी तरीके से रायशुमारी आलाकमान तक पहुंचाएंगे।
आम कार्यकर्ता की बात आलाकमान तक पहुंच सके इसके लिए पारदर्शी तरीके से पैनल तैयार किया जाएगा। पैनल में 6 जनों का नाम शामिल किए जाएंगे। श्री भगत ने कहा कि जमीनी स्तर पर मजबूत कार्यकर्ता लोकतांत्रिक नेतृत्व क्षमता व स्वीकार्यता वाली प्रतिभा को ही दायित्व मिलेगा।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन की एक बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह की अध्यक्षता में लोहरदगा पतरा टोली, बिजली ऑफिस के समीप संपन्न हुई। जिसमें विमरला माइंस के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए सभी ट्रक मालिकों ने कहा कि आदर से विमरला सड़क की स्थिति बिल्कुल दयनीय है।
पिछले लगभग डेढ़ महीने से लगातार हिंडाल्को कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं प्रबंधन को लिखित एवँ मौखिक सूचना देने के बावजूद सड़क को नहीं बनाया गया है, जिसके कारण आए दिन दुर्घटना भी हो रही है। ट्रकों को भारी नुकसान हो रहा है एवं ग्रामीणों को भी आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है और कंपनी के अधिकारी भी दूसरे रूट से आ जा रहे हैं।
किंतु कंपनी के द्वारा सड़क नहीं बनाया जा रहा है। माइंस पहुंचने से पहले ऊपर मे एक मोड़ पर ऐसी सड़क है जिसमें पिछले एक- डेढ़ साल से लगातार ट्रक मालिकों का टायर खराब हो रहा है और टायर उड़ जा रहे हैं, उसको भी कंपनी मरमत नहीं करवा रही है।
इसके अलावा रिचूघूटा साइडिंग जहां विमरला के ट्रक माल खाली करते हैं, रिचूघूटा के साईडिँग इंचार्ज गुड्डू तिवारी के द्वारा ट्रक चालकों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है एवं वहां लाइन कटने पर चालान नहीं दिया जाता है और जनरेटर स्टार्ट नहीं किया जाता है। सवेरे अगर कोई ट्रक सवेरे पहुंच जा रहा है और लाइट नहीं है तो 12 घंटे तक भूखे प्यासे वहां ड्राइवर खड़े रहते हैं।
इसके अलावा साईडिँग इंचार्ज का व्यवहार सभी के प्रति बहुत खराब है और वह बिहार से आकर यहां के लोगों का शोषण कर रहे हैं। गरीब आदिवासी गार्ड जो कंपनी रखी है उन गार्डो से अपने बच्चों को दिनभर खेलवाते हैं और रिचूघूटा में जब ट्रक कांटा करके वजन करते हैं तो वहां के वजन से पेमेंट नहीं चढ़ाया जाता है। जहां का वजन कम होगा चाहे वह ऊपर पाट का हो या यहां का कम वजन हो, कम वजन का भुगतान ओनर को किया जा रहा है। जिसको एसोसिएशन बर्दाश्त नहीं करेगी और अभी तक जितना कम भुगतान किया गया है उसका कंपनी एरियर जोड़कर भुगतान करें।
इस तरह का शोषण कंपनी के द्वारा किया जा रहा है ,दूसरी ओर हिंडाल्को हेड ऑफिस लोहरदगा में कुछ कर्मचारी अपने चंद लोगों से पीछा नहीं छुड़ा पा रहे हैं और एसोसिएशन की बातों को नजरअंदाज कर रहे हैं ,इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है कि परसों एसोसिएशन के द्वारा चंदवा के ट्रक मालिको का अकाउंट ट्रांसफर जो कि 6 महीना से कंपनी रोक कर बैठी हैं,उसकी जब लिखित सूचना दी गई तो कंपनी ने जो उनके चंद चिन्हित अपने लोग है उनको ऑफिस में बुलाकर उनकी एक गाड़ी का ट्रांसफर कर दिया।
किंतु एसोसिएशन ने जो लिख कर दिया उसका अकाउंट ट्रांसफर आज तक नहीं किया गया। कंपनी कहीं ना कहीं फूट डालो और राज करो और आपस में लोगों को लडवा कर यहां पर राज करना चाहती है, जिसको एसोसिएशन कभी बर्दाश्त नहीं करेगी, एसोसिएशन ने स्पष्ट घोषणा की है कि जब तक विमरला की सड़क नहीं बनेगी तब तक विमरला माइंस की गाड़ियां अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेंगी।
इसके अलावा जब तक रिचूघूटा साइडिंग की भी सड़क नहीं बनेगी तब तक भी गाड़ियों का परिचालन नहीं होगा, इसके अलावा एसोसिएशन हिंडाल्को कंपनी को सीधी चेतावनी देते हुए कहा है कि हेसल साइडिंग की सड़क की स्थिति दयनीय है। आए दिन वाहन ट्रक फँस जा रहे हैं ट्रकों को भारी नुकसान हो रहा है अगर हेसल साईडिँग की सड़क नहीं बनाई गई तो तमाम माईन्सोँ से आने वाले ट्रकों का परिचालन बंद किया जाएगा।
एक सप्ताह के अंदर अगर विमरला की सड़क नहीं बनाई गई तो दूसरे सप्ताह हिंडाल्को गेट के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। दूसरी और गुरदरी माइंस की स्थिति काफी दयनीय है वहां गाड़ियों को ट्रिप नहीं दिया जा रहा है। कँपनी को लगातार बोलने के बावजूद सुधार नहीं किया जा रहा है, एक सप्ताह के अंदर अगर गुरदरी माइंस की स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो गुरूदरी ट्रक मालिकों की बैठक बुलाकर अनिश्चितकालीन गुरदरी माइंस को भी बंद किया जाएगा।
वहीं सेरंगदाग ट्रक मालिकों के बारे कंपनी को लगातार कहा जा रहा है कि आप उन ट्रक मालिकों के लिए क्या सोच रहे हैं ?क्या कर रहे हैं ? किंतु कंपनी एसोसिएशन से वार्ता से भाग रही है। इसलिए कंपनी को एसोसिएशन हिदायत करती है कि एसोसिएशन किसी भी ट्रक मालिक के साथ, किसी भी माइन्स में अन्याय नहीं होने देगी अगर सही काम नहीं होता है तो कंपनी इसका अंजाम भुगतने को तैयार रहेगी।
आज की बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सचिव रहमान अंसारी, कोषाध्यक्ष अभय सिंह, उपाध्यक्ष बरज सिंह, रहमत अंसारी, मनीष सिंह, राजेश विश्वकर्मा, मोहम्मद बबलू, मिडिया प्रभारी प्रदीप कुमार, राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष शशिकांत दास, शह संजीव शर्मा, सदस्य अजमल कुरैशी, मनोज साहू, साकेत कुमार, गोपाल सिंह, प्रेम नाथ उरांव, संतोष कुमार, आदिल कुमार यादव, रामायण प्रजापति, शंकर प्रजाति, स्रवण कुमार गुप्ता, मो एकबाल, अनाम, रामचरण साहू राकेश, नंद किशोर प्रसाद, बीरेन्द्र महतो, मुन्ना मो ज़ाहिद मोहम्मद बबलू, सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश मित्तल सहित सैकड़ो आँनर उपस्थित थे। सभी आँनरों ने एक स्वर से विमरल माइंस मे ट्रक बंद करने की सहमति प्रदान की। उक्त जानकारी रहमान अंसारी, सचिव -लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse