टीम एबीएन, रांची। झारखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा की लेटलतीफी और मरीजों को हो रही परेशानियों की लगातार हो रही खबरों से आहत स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बुधवार को एक आपात बैठक बुलायी।
बैठक में उन्होंने एंबुलेंस सेवा दे रही संस्था सम्मान फाउंडेशन को कड़ी फटकार लगाते हुए सेवा में त्वरित सुधार के निर्देश दिये। लगातार एंबुलेंस के विलंब से पहुंचने की खबरें प्रकाशित हो रही हैं, जो यह दर्शाती हैं कि दूरस्थ क्षेत्रों में सेवाएं बेहद खराब स्थिति में हैं। इससे राज्य की छवि को भी नुकसान पहुंच रहा है।
टीम एबीएन, रांची। छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर रांची नगर निगम द्वारा लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासक के निर्देशानुसार शहर के सभी प्रमुख जलाशयों और घाटों की सफाई तीव्रता से की जा रही है। श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा जायेगा।
निगम द्वारा घाटों पर आवश्यक सुविधाएं और व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में आज सहायक प्रशासक के द्वारा वार्ड नंबर 01 अंतर्गत कांके डैम घाट का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान स्वच्छता शाखा की टीम को कई अधिकारियों ने निर्देश दिया कि जलाशय से जलकुंभी को पूरी तरह हटाने के लिए वीड हार्वेस्टिंग मशीन के काम करने का समय बढ़ाया जाये, ताकि सफाई कार्य समय पर पूर्ण हो सके। साथ ही, एमफीबियस एक्सकेवेटर मशीन से लगातार गाद निकलने के कार्य को सुनिश्चित करने को कहा गया।
घाटों की मैनुअल सफाई के साथ-साथ फिटकरी एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने, टूटे हुए टाइल्स को हटाकर पाथ-वे को व्यवस्थित करने तथा अन्य सिविल कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर घाटों पर बांस/ बल्ली/ रिबन से उचित घेराबंदी करने और स्ट्रीट लाइट्स को दुरुस्त करने पर भी बल दिया गया।
टीम एबीएन, रांची। रांची जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 18 वर्षीय युवती के साथ कथित रूप से सात लोगों ने दुष्कर्म किया। इस मामले की जानकारी बुधवार को पुलिस ने दी। पीड़िता ने यह घटना मंगलवार को तमाड़ थाना में रिपोर्ट की। अपनी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि उनका कजिन जानबूझकर उन्हें फंसाया, जिसके बाद यह घटना हुई।
तमाड़ थाना के थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मोदी ने बताया कि, शिकायत के अनुसार यह घटना 30 सितंबर को हुई। उसे उसके कजिन ने मर्दन मोड़ के दशहरा मेले में जाने के लिए बुलाया। वहां दो लोग आये, जिनमें से एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद उसे सोना टुंगरी रुगड़ी ले जाया गया, जहां दो अन्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां से उसे बुंडू ले जाया गया, जहां तीन अन्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बुंडू से उसे रांची ले जाया गया, जहां एक और व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे तामड़ क्षेत्र के मर्दन मोड़ पर छोड़ दिया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि तामड़ थाना में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। अभियुक्तों में से चार की पहचान हो चुकी है, जबकि तीन अज्ञात हैं।
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण बुधवार को किया जायेगा।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बी आर गवई पर उनके अदालत कक्ष में हुए हमले की निंदा की और इस घटना को लोकतंत्र की आत्मा पर हमला करार दिया।
सोरेन ने यह भी कहा कि यह हमला देश के संविधान पर प्रहार करने जैसा है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मैं इस कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं। सीजेआई गवई जी पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर हमला है।
एक अभूतपूर्व और चौंकाने वाली घटना में सोमवार को एक बुजुर्ग वकील ने उच्चतम न्यायालय में सीजेआई की ओर जूता फेंकने की कोशिश की, जिसकी व्यापक निंदा हुई। सोरेन ने कहा, न्यायपालिका की गरिमा और स्वतंत्रता किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है - इस पर प्रहार करना देश के संविधान पर प्रहार करने के समान है।
टीम एबीएन, रांची। प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने बुधवार से झारखंड में प्रतिरोध सप्ताह की घोषणा की है और 15 अक्टूबर को बंद का आह्वान किया है जिसके मद्देनजर पुलिस ने संवेदनशील स्थानों और यातायात मार्गों पर सशस्त्र बलों की तैनाती के साथ राज्य भर में सुरक्षा कड़ी कर दी है।
महानिरीक्षक (संचालन) माइकल राज ने बताया कि प्रतिबंधित माओवादी संगठन द्वारा आहूत सप्ताह भर के विरोध प्रदर्शन और बंद के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 12 बटालियन और झारखंड सशस्त्र पुलिस (जेएपी) और भारतीय आरक्षित वाहिनी (आईआरबी) के 20 समूहों को तैनात किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि राज्य भर में शांति और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमने सामान्य आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील स्थानों, सरकारी कार्यालयों और रेल तथा सड़क नेटवर्क सहित यातायात मार्गों पर अतिरिक्त बल तैनात किए हैं। राज ने कहा कि पुलिस बिहार, छत्तीसगढ़ एवं पश्चिम बंगाल की सीमा से लगे जिलों में संभावित प्रभावों से निपटने के लिए भी तैयार है।
टीम एबीएन, रांची। रांची के पुंदाग स्थित मानव सेवा के पावन तीर्थ स्थल मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य प्रेम सभागार) में आज विश्व सेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब आफ रांची के द्वारा आश्रम में रह रहे 40 मंदबुद्धि, दिव्यांगों, निराश्रित प्रभु जी एवं आश्रम में रहकर उनकी सेवा करने वाले 20 सेवादारों को भोजन कराया एवं सेवा सत्कार किया।
इस अवसर पर लायंस क्लब आफ रांची के लॉयन बीके गद्ययान, सोना गद्ययान, अध्यक्ष दिलीप बंका, बीना बंका, सुजाता गाड़ोदिया, डॉ प्रदीप कुमार, विजय कुमार पांडे, एसएस शर्मा, मनोज महेश्वरी, निर्मल मानपुरिया आदि उपस्थित थे।
मौके पर अपना घर आश्रम के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने लायंस क्लब द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है, तथा आश्रम में सेवा कार्यों को समाज के हर वर्ग का सहयोग और प्रोत्साहन मिलना चाहिए।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। अनुमण्डल के बिहार झारखण्ड सीमा पर ग्राम दंगवार में छठ पूजा मनाने को लेकर ग्रामीणों की बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता डॉ.अखिलेश प्रसाद गुप्ता ने किया। बैठक छठ महापर्व को धूमधाम से मनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया। जिसमें सोन नदी में बढ़े हुए जलस्तर से छठव्रतियों को स्नान एवं अर्घ्य देने में होने वाली परेशानी एवं खतरा पर चर्चा हुई।
इसके बाद,साफ सफाई, रोशनी, मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पर विशेष चर्चा की गई।चर्चा के उपरांत पूजा का सफल संचालन हेतु एक कमिटी का गठन किया, जिसमें सर्वसम्मति से पंचायत के मुखिया अमरेंद्र ठाकुर को अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष हीरा लाल चौधरी, सचिव संतोष राम, उपसचिव दीपक गुप्ता, महामंत्री मनोज प्रसाद गुप्ता, अखिलेश प्रसाद, कमलेश साह, सुनील सिंह, रंगबहादुर सिंह, संगठन मंत्री वकील सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश चौधरी, राकेश चौधरी, रक्षा मंत्री दिलीप चौधरी, सुधीर ठाकुर, विवेक सिंह, प्रफुल रजक, बसंत अलबेला, पंकज चौधरी को बनाया गया।
मौके पर पूर्व अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह,विवेक गुप्ता, श्रवण पाठक, संजय ठाकुर, श्याम कुमार, बिट्टू सिंह, गोलू चौधरी, दया कुमार, दिनेश सिंह, कुश प्रजापति, प्रतीक शर्मा, रंजन गुप्ता के अलावे सैकड़ों लोग मौजूद थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले की हिंडाल्को कंपनी के मुख्य कार्यालय में आज कंपनी और लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। सर्वप्रथम इस बैठक में हिंडाल्को के पदाधिकारियों के द्वारा लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का परिचय एवं स्वागत हुआ।
उसके पश्चात विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए कंपनी ने बताया कि विमरला रोड में मरमती का कार्य 2 दिन से शुरू है। शीघ्र ही सड़क मरम्मत का कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसलिए एसोसिएशन ट्रकों का परिचालन शुरू करे। इस पर एसोसिएशन ने कंपनी को आस्वस्त किया कि कल एसोसिएशन की एक टीम बिमरला जाकर सड़क की स्थिति देखेगी उसके बाद ट्रक मालिकों से चर्चा करने के पश्चात निर्णय लिया जाएगा।
गुरूदरी के मैटर पर कंपनी ने कहा कि गुरदरी में फिलहाल ट्रिप कम मिल रहा है।।वहां कुछ तकनीकी परेशानी है। अभी एक सप्ताह इसी स्थिति में गाड़ियां चलेंगी, किंतु एक सप्ताह के बाद कंपनी एसोसिएशन के साथ चर्चा करेगी और सुधार किया जाएगा और आगे का निर्णय लिया जाएगा। जिन जिन ट्रक मालिकों का सिक्योरिटी मनी, अकाउंट ट्रांसफर सहित जो जो मुद्दे रुके हुए हैं सभी ट्रक मालिक एसोसिएशन से संबंधित पदाधिकारियों को अपना आवेदन 2 दिन के अंदर सौंपने की कृपा करेंगे।
उसके पश्चात एक साथ लिस्ट बनाते हुए कंपनी को सभी कागजात सौँपे जाएंगे। उसके बाद कंपनी सभी मामलों का निष्पादन शीघ्र करेंगी। किसी भी माइन्स में किसी भी ट्रक मालिक को ज्यादा ट्रिप नहीं मिलेंगे। सभी ट्रक मालिक को एक समान ट्रिप मिलेगा। टोकन और चालान सहित माल गिराने में ट्रक ड्राइवर हो या ट्रक मालिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उसे पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
कंपनी ने कहा कि इस पर शीघ्र सुधार किया जाएगा। सेरेगदाग माइंस के मुद्दे पर कंपनी ने कहा कि शीघ्र ही सेरेगदाग माइंस शुरू होगी। शुरू होने से पहले एसोसिएशन के साथ पुनः बैठक कr माइंस शुरू किया जाएगा। हेसल साइडिंग और रिचुघूटा साइडिंग में भी सड़क मरमती का कार्य जारी है। कंपनी के द्वारा यह बताया गया है रिचूघूटा में वेट का जो मैटर सामने आया है उस मुद्दे पर कंपनी ने कहा कि कल इस मैटर को भी समाधान कर दिया जाएगा।
आज की बैठक में हिंडाल्को कंपनी की ओर से वरीय खान उपाध्यक्ष शत्रुजीत सिंह, महाप्रबंधक आर अम्बष्टा, ट्रांसपोर्ट हेड अभिषेक सिंह, लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सचिव मुद्रिका यादव, रहमान अंसारी, सचिव रोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अभय सिंह, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, शंकर प्रजापति, महेंद्र प्रसाद साहू, सह सचिव अमानुल्लाह, राजेश विश्वकर्मा, मो मोकतार, मुन्ना खान, मोहम्मद गुड्डू, मोहम्मद बबलू, बरज सिंह, जतरु मुंडा, सह सचिव तारकेश्वर महतो, वासिफ क्युम, मोहम्मद इरशाद डबलू, बबलू कोयला, मुख्तार अंसारी, मोहम्मद मुन्ना खान, इरफान अंसारी, मिंजु मियां, मंटू केशरी, अनिल भगत, अजमल कुरैशी, मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा और शिवनाथ यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse