झारखंड

View All
Published / 2025-10-11 17:46:28
पश्चिमी सिंहभूम : आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीफ के हेड कांस्टेबल शहीद

आईईडी विस्फोट में घायल सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल महेंद्र शहीद, दो जवानों का इलाज जारी; सर्चिंग तेज 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सरांडा जंगल में शुक्रवार शाम आईईडी विस्फोट हुआ था। नक्सलियों के द्वारा रची गयी इस साजिश में सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर घायल हो गए थे। उनका राउरकेला के एक अस्ताल में उपचार चल रहा था। 

जहां शनिवार को वो शहीद हो गये। घटना में दो अन्य सुरक्षा कर्मी एक इंस्पेक्टर और एक सहायक उप-निरीक्षक भी घायल हुए थे। इनका अभी इलाज चल रहा है। इस घटनाक्रम के बाद जवानों ने अपना सर्च अभियान घने जंगलों में तेज कर दिया है।  

इनका अभी इलाज अस्पताल में जारी है 

पुलिस के अनुसार, इन विस्फोटों में इस्तेमाल आईईडी संभवत: प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) ने लगाये थे, जो झारखंड में 8 अक्टूबर से प्रतिरोध सप्ताह मना रहा है। इस अवधि के दौरान माओवादी सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं। हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर असम के निवासी थे। उनके साथ घायल हुए इंस्पेक्टर और सहायक उप-निरीक्षक का इलाज अस्पताल में जारी है। 

संगठन ने 15 अक्तूबर को बंद की भी घोषणा की 

घटना शुक्रवार शाम बाबुदिह क्षेत्र, सरांडा जंगल, जाराइकेला थाना क्षेत्र में हुई थी, जब तीनों सीआरपीएफ कर्मी विस्फोट में घायल हो गये थे प्रतिबंधित माओवादी संगठन के प्रतिरोध सप्ताह के मद्देनजर झारखंड पुलिस ने पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी कर दी है। संगठन ने 15 अक्तूबर को बंद की भी घोषणा की है।

इंस्पेक्टर जनरल (आपरेशन्स) माइकल राज ने बताया कि सुरक्षा मजबूत करने के लिए 12 सीआरपीएफ बटालियन और 20 झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप) एवं इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) की टीमें पूरे राज्य में तैनात की गई हैं।

Published / 2025-10-11 17:43:55
श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग में भव्य भजन-सत्संग प्रवचन एवं संत देवचंद्र जी महाराज का जन्म दिवस कार्यक्रम संपन्न

सच्चा दीपोत्सव वही है जो हमारे अंतर्मन में जागरूकता, प्रेम, सद्भाव और आत्मज्ञान का प्रकाश फैलायें : स्वामी सदानंद महाराज 

टीम एबीएन, रांची। श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर, पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के संस्थापक परमहंस संत डॉ श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के पावन सान्निध्य में एक भव्य भजन-सत्संग एवं प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रणामी समाज के महान संत देवचंद्र जी महाराज का जन्म दिवस अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत संत देवचंद्र जी महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। गुरुजी सदानंद जी महाराज एवं सभी शिष्यों, भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर संत श्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए। दीपों की लौ के प्रकाश में संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। मौके पर स्वामी सदानंद जी महाराज ने अपनेप्रेरणादायक सत्संग एवं प्रवचन के माध्यम से जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। 

उन्होंने कहा कि संत देवचंद्र जी महाराज ने समाज को सत्य, सेवा और साधना का मार्ग दिखाया है। उनका जीवन हम सभी के लिए एक आदर्श है। उन्होंने यह भी कहा कि सच्चा दीपोत्सव वही है जो हमारे अंतर्मन में जागरूकता, प्रेम, सद्भाव और आत्मज्ञान का प्रकाश फैलायें। गुरुजी ने उपस्थित सभी भक्तगणों को दीपावली, भाई दूज एवं गोपाष्टमी की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि ये पर्व केवल बाह्य उल्लास नहीं, बल्कि आत्मिक प्रकाश और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं।

उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आग्रह किया कि वे अपने जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाएं और समाज में सकारात्मक योगदान दें। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन की अमृत वर्षा भी हुई। ट्रस्ट के भजन गायको द्वारा प्रस्तुत भक्तिगीतों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। प्रभु का नाम ही जीवन का सार है, दीप जले अंतर में... जैसे भजनों पर उपस्थित जनसमूह झूम उठा। 

मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया तथा श्री राज श्यामा कृष्ण जी का आभूषणों से दिव्य आलौकिक श्रृंगार किया गया और दीपों की रौशनी से पूरा वातावरण एक दिव्य आभा से आलोकित हो गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। सभी ने गुरुजी के पावन चरणों में नमन कर उनके आशीर्वाद से आत्मिक शांति और प्रेरणा प्राप्त की। गुरुजी ने सभी को प्रसाद वितरण किया। 

इस अवसर पर-डूंगरमल अग्रवाल, विजय कुमार अग्रवाल, निर्मल छावनिका, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, संजय सर्राफ, नवल अग्रवाल, डॉ एचपी नारायण, नंदकिशोर चौधरी, सुरेश अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, सुनील पोद्दार, प्रमोद सारस्वत, अशोक लाठ, पुजारी अरविंद पांडे, विष्णु सोनी, सचिन मोतीका, वेकंठ गाड़ोदिया, विमला जालान, प्रमिला पुरोहित सुनीता अग्रवाल, कविता गाड़ोदिया, शकुंतला केजरीवाल, सरिता अग्रवाल, सुधा सुल्तानिया, सुमीता लाठ, सीमा बाजोरिया पूनम अग्रवाल, मनीष सोनी, आनंद अग्रवाल, विद्या देवी अग्रवाल, उर्मिला पाड़िया, शोभा जालान, सविता अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या भक्तगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी देते हुए श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि यह कार्यक्रम दीपोत्सव की आध्यात्मिक परंपरा को सुदृढ़ करते हुए समाज में प्रेम, शांति और आध्यात्मिकता के संदेश को प्रसारित करने में सफल रहा।

Published / 2025-10-10 22:18:13
झारखंड : दीपावली से पहले लाभुकों को राशन और चीनी देने की तैयारी

  • मंत्री इरफान अंसारी ने की खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा
  • दीपावली से पहले राशन और चीनी उपलब्ध कराने का निर्देश

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने आज कडरू स्थिति SFC भवन में समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय सचिव उमाशंकर सिंह के अलावा कई पदाधिकारी मौजूद रहे। 

बैठक के बाद मंत्री इरफान अंसारी ने मीडिया से बातचीत में बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि उनका विभाग सीधे जनता की रसोई से जुड़ा हुआ है, इसलिए अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अब किसानों को वन टाइम पेमेंट

मंत्री इरफान ने बताया कि उनके विभाग और सरकार ने पहली बार धान क्रय के लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा किया है। साथ ही अब धान बिक्री करने वाले किसानों को वन टाइम पेमेंट करने का निर्णय बैठक में लिया गया है।

दीपावली से पहले चीनी वितरण का निर्देश

इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य के लगभग 09 लाख गरीब परिवारों को पिछले 9 महीनों से चीनी नहीं मिल पा रही थी, लेकिन अब सरकार ने निर्णय लिया है कि दीपावली से पहले हर गरीब परिवार की को अनाज के साथ-साथ चीनी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पीडीएस डीलरों को निर्देश दे दिया गया है कि वे 20 तारीख से पहले कार्डधारकों के बीच चीनी का वितरण करें, ताकि लोगों को त्योहार के समय परेशानी न हो।

दाल आपूर्ति में देरी के लिए केंद्र पर निशाना

इस दौरान इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र की उदासीनता के कारण दाल की आपूर्ति में देरी हो रही है। कई बार पत्राचार करने के बावजूद केंद्र ने इस पर गंभीरता नहीं दिखाई है। ऊपर से राज्य का कोटा भी कम कर दिया गया है। इसके बावजूद राज्य सरकार ने खुद से दाल खरीद के लिए निविदा जारी कर दी है, ताकि जल्द हर लाभुक को दाल उपलब्ध कराया जा सके।

धोती, साड़ी और लुंगी वितरण का निर्णय

आज की समीक्षा बैठक के दौरान लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए विभागीय मंत्री ने बताया कि दिवाली से पहले हर अंत्योदय परिवारों के बीच धोती, साड़ी और लुंगी का वितरण किया जाएगा। इस बार इन वस्त्रों के साथ गुरुजी की तस्वीर भी दी जाएगी, जो राज्य की परंपरा और सम्मान का प्रतीक हैं।

समीक्षा बैठक में लिये गये ये महत्वपूर्ण निर्णय

  • NFSA का DSD एवं वितरण अक्टूबर माह में मिशन मोड में कराने का निर्देश, ताकि त्योहारों के समय किसी को अनाज की कमी न हो।
  • चीनी आपूर्ति को लेकर सख्त आदेश, त्योहार से पहले सभी जिलों में सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित हो।
  • जिन पांच जिलों में धोती, लुंगी और साड़ी वितरण में विलंब हुआ है, वहां गति बढ़ाने का निर्देश दिया गया।
  • 6,12,489 अपात्र राशन कार्डधारियों को हटाकर 7,92,545 नए योग्य लाभुकों को जोड़ा गया, जिससे पात्र परिवारों को अब लाभ मिलेगा।
  • प्रत्येक जिले में 100 गंभीर और असाध्य रोगियों के लिए विशेष कोटा सुरक्षित रखने और राशन कार्ड बनाने का आदेश दिया गया, ताकि उन्हें समय पर इलाज के लिए राहत मिल सके।
  • E-POS मशीनों के उन्नयन हेतु अगले तीन माह में 4G मशीनों की आपूर्ति और स्थापना का आदेश दिया गया।
  • गढ़वा के केतार गोदाम से अनाज के कथित गबन मामले में गढ़वा डीसी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

Published / 2025-10-10 22:18:06

Published / 2025-10-10 22:15:37

Published / 2025-10-10 22:09:00
ताबड़तोड़ फायरिंग से गूंज उठा ख़लारी रोड का इलाका

  • पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधी घायल, हथियारों की बड़ी खेप भी बरामद

टीम एबीएन, रांची। रांची के रातू थाना क्षेत्र के खलारी रोड पर शुक्रवार सुबह पुलिस और राहुल दुबे गैंग के सदस्यों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस मुठभेड़ के बाद जैसे ही इलाके में सर्च अभियान चलाया, वहां भारी मात्रा में हथियार सहित कारतूस भी बरामद किए हैं।        

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि ठाकुर गांव, खलारी और रातू थाना क्षेत्र की सीमा पर अपराधियों के होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की एक टीम मौका-ए-वारदात पर पहुंची। 

जैसे ही पुलिस ने पहुंच कर तलाशी शुरू की, वहां मौजूद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी उसी वक्त जवाबी कार्रवाई की इसमें दो अपराधियों को गोली लगी। दोनों घायल अपराधी साजन अंसारी और अमित गुप्ता बताए जा रहे हैं। इन दोनों अपराधियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 

रांची ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि अभी दोनों से पूछताछ की जा रही है ताकि इनके गैंग की अन्य जानकारी मिल सके और बाकी अपराधियों को भी पकड़ा जा सके। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इलाके में व्यापक सर्च अभियान चलाकर घटनास्थल में 8 पिस्टल और दर्जनों कारतूस बरामद किए हैं।

Published / 2025-10-10 22:02:56
नेपाल हाउस में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने राज्य के 28 बाजार समिति के साथ की मैराथन बैठक

  • बाजार समिति को सुदृढ़ करने के लिए तैयार होगा SOP
  • किसानों के उत्पाद का सही दाम और बाजार उपलब्ध कराने के साथ बिचौलियों से मुक्ति प्राथमिकता - शिल्पी नेहा तिर्की

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के बाजार समितियों को सुदृढ़ करने और किसानों के उत्पाद को बाजार तक लाने की दिशा में कृषि विभाग पहल करेगा . राज्य भर के बाजार समितियों के संचालन के लिए एक SOP तैयार की जाएगी। राज्य के किसानों के उत्पाद का सही दाम दिलाना और बिचौलियों से मुक्ति विभाग की प्राथमिकता है। ये बात राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने राज्य के 28 बाजार समितियों के साथ हुई मैराथन बैठक में कही है। 

नेपाल हाउस में संपन्न हुई बैठक में बाजार समिति के सचिव, चैंबर ऑफ कॉमर्स से जुड़े व्यापारी एवं पदाधिकारी, प्रगतिशील किसान, FPO के साथ विभागीय अधिकारी मौजूद रहें। इस बैठक में राज्य के सभी 28 बाजार समितियों के आय - व्यय से लेकर उनकी परेशानियों पर चर्चा हुई।

बाजार समिति कैसे सुदृढ़ हो , किसानों के उत्पाद कैसे बाजार तक पहुंच पाए। बाजार में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता से लेकर सुरक्षा के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के समक्ष चैंबर के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने जहां महत्वपूर्ण सुझाव रखें, वही किसानों ने भी अपनी परेशानी से अवगत कराया। इस मौके पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य के किसानों का भला सर्वोपरि है। 

किसानों के उत्पाद सही समय पर, सही दाम और सही बाजार में कैसे मिले। इस दिशा में विभाग काम कर रही है। किसानों के पास उनके उत्पाद को बेचने के जितने ज्यादा विकल्प होंगे, उन्हें उतना ही लाभ मिलेगा। बाजार समिति में मूलभूत सुविधाओं को लेकर जरूर सवाल उठते है। बाजार समिति परिसर में किसानों और व्यापारियों के लिए अधिक से अधिक सुविधा जरूर होनी चाहिए। 

चाहे बात बाजार समिति की सुरक्षा की हो, उचित संसाधन उपलब्ध कराने की हो, कोल्ड स्टोरेज के साथ - साथ गोदाम निर्माण की हो या ई नाम पोर्टल के जरिए किसानों के उत्पाद को बेचने की हो। उन्होंने कहा कि ई नाम पोर्टल को लेकर किसानों को ट्रेनिंग देने की जरूरत है ताकि वो इसका अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। वैजफेड के सहयोग से भी किसानों के उत्पाद की बिक्री हो सकती है। 

मंत्री ने कहा कि सरकार सिर्फ सस्ती लोकप्रियता के लिए काम नहीं करती। कभी कभी लोकहित में कड़े निर्णय लेने पड़ते है और इसे सबको समझना होगा। इस मौके पर मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि किसानों के हित में जो भी करना पड़े वो किया जाएगा। कई बार सरकार के निर्णय को बगैर जाने समझे लोग अपना विरोध करने लगते है, ये यही नहीं है।

सचिव अबू बक्कर सिद्दीखी ने बाजार समिति के सचिवों को अपने कार्य में सुधार लाते हुए , लगातार मिल रही शिकायतों से बचने की नाशिहात दी। उन्होंने कहा कि बाजार समिति के आय और व्यय में बहुत का अंतर नहीं है। अगर सही कार्य योजना और ईमानदारी के साथ काम किया जाए, तो बाजार समितियों का स्वरूप और सोच जरूर बदलेगा।

बैठक में कृषि निदेशक भोर सिंह यादव, मार्केटिंग बोर्ड के एम डी जीशान कमर, झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आदित्य मोहाली, रोहित पोद्दार, संजय मोइली, जितेंद्र अग्रवाल, मनोज कुमार घोष, पुरुषोत्तम नाथ तिवारी, अमित साहू, परमेश्वर महतो, उमेश तिर्की, विनोद कुमार विशेष रूप से मौजूद थे।

Published / 2025-10-10 20:05:35
झारखंड : हेमंत कैबिनेट की बैठक 16 को

  • कैबिनेट की बैठक 16 को, लिए जाएंगे कई अहम निर्णय

टीम एबीएन रांची। सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 16 अक्तूबर को होगी। बैठक अपराह्न तीन बजे से प्रोजेक्ट भवन में शुरू होगी। यह जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने दी।

जानकारी के अनुसार कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है। नगर निकाय चुनाव, कर्मियों के महंगाई भत्ता, सहित अन्य विभाग के कई प्रस्तावों पर मंजूरी मिल सकती है।

Page 235 of 1689

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse