झारखंड

View All
Published / 2025-10-14 22:05:08
झारखंड : ट्रिपल टेस्ट के आधार पर ही होगा निकाय चुनाव

झारखंड कैबिनेट का फैसला: ट्रिपल टेस्ट के आधार पर होगा नगर निकाय चुनाव 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में नगर निकाय चुनाव ट्रिपल टेस्ट के आधार पर होगा। यह फैसला मंगलवार को हुई बैठक में लिया गया। सारंडा के  314 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को ने सेंक्चुअरी घोषित करने के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मुहर लगाई। 

इसके साथ ही वन क्षेत्र में एक किलोमीटर सेंसिटिव जोन होगा। मंत्रिपरिषद ने राज्य कर्मियों का महंगाई भत्ता 55 से बढ़ाकर 58 फीसदी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। कैबिनेट की बैठक में कुल 24 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। 

नगर निकाय चुनाव: फैक्ट फाइल  

  1. झारखंड कैबिनेट ने नगर निकायों में आरक्षण की नई व्यवस्था को मंजूरी दी। 
  2. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 36 प्रतिशत सीटें आरक्षित होंगी। 
  3. अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 14 प्रतिशत सीटें आरक्षित होंगी। 
  4. नगर निकायों में कुल 50 प्रतिशत तक आरक्षण की व्यवस्था होगी। 
  5. महापौर और अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण 50 प्रतिशत की अधिकतम सीमा के अंदर होगा। 
  6. झारखंड में लंबित नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। 
  7. सरकार अब एक साथ सभी 48 नगर निकायों में चुनाव कराने की तैयारी कर रही है।

Published / 2025-10-14 20:10:26
गढ़वा : प्रिंसिपल की पिटाई से छात्रा की मौत, हंगामा

जूते की जगह चप्पल पहनना पड़ा भारी, प्रिंसिपल की पिटाई से छात्रा की मौत 

परिजनों ने शव के साथ किया सड़क जाम 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बड़गड़ (गढ़वा)। परियोजना उच्च विद्यालय बड़गड़ की छात्रा दिव्या कुमारी की दर्दनाक मौत के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। प्रधानाध्यापिका की पिटाई से मर्माहत छात्रा ने कोमा में जाने के बाद मंगलवार को रांची रिम्स में दम तोड़ दिया। 

जानकारी के अनुसार दिव्या कुमारी (पिता संजय गुप्ता) 15 सितंबर को जब विद्यालय गयी थी, तब वह जूता पहनकर नहीं गयी थी, जिसके कारण प्रधानाध्यापिका द्रोपदी मिंज ने सभी छात्र-छात्राओं के सामने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। 

पिता संजय गुप्ता का आरोप है कि पिटाई से आहत दिव्या कोमा में चली गयी थी। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़गड़ से रेफर किये जाने के बाद कई चिकित्सकों से इलाज कराने के बावजूद, पांच दिनों तक कोमा में रहने के बाद छात्रा ने मंगलवार को अंतिम सांस ली। 

दिव्या की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों में गहरा गम और गुस्सा भर गया। शव के बड़गड़ पहुंचने के तुरंत बाद, आक्रोशित भीड़ ने भंडरिया-बड़गड़ मुख्य सड़क को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी केवल एक ही मांग पर अड़े रहे थे हमें कुछ नहीं चाहिए, आरोपी शिक्षिका पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।

हंगामे और सड़क जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य, बीडीओ अमित कुमार एवं सीओ राकेश भूषण सिंह मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कल विद्यालय अवधि में मौके पर जाकर गहन छानबीन की जायेगी। छात्रा की मौत के बाद शिक्षा व्यवस्था और स्कूलों में शारीरिक दंड की संस्कृति पर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं।

Published / 2025-10-14 20:09:31
झारखंड पुलिस ने गिनायी नक्सली अभियान में सफलता की उपलब्धियां

झारखंड पुलिस ने गिनायी उपलब्धियां: नक्सल विरोधी अभियान में तेजी व साइबर अपराध पर नकेल 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड पुलिस ने वर्ष 2025 में, विशेष रूप से जनवरी से सितंबर माह के दौरान नक्सल अभियान और अगस्त-सितंबर में साइबर अपराध और सामान्य अपराध नियंत्रण में प्रभावी कार्रवाई की है। 

इसे लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईजी अभियान माईकल राज एस ने मीडिया को बताया कि जनवरी से सितंबर महीने तक नक्सल अभियान के दौरान कुल 157 हथियार बरामद किये गये। जिनमें 58 पुलिस से लूटे गये थे।  

इसके अलावा 11,950 गोलियां, 18,884 डेटोनेटर, 394.5 किलोग्राम विस्फोटक और 39.53 लाख रुपया लेवी की राशि बरामद की गयी। इसके अतिरिक्त  नक्सलियों द्वारा बिछाए गए 228 आईईडी को नष्ट किया गया और 37 बंकरों को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा कुल 266 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ों में 32 नक्सली मारे गये 

आईजी ने बताया कि पुलिस-नक्सली मुठभेड़ों में 32 नक्सली मारे गये, जिनमें एक करोड़ के इनामी दो सेंट्रल कमिटी मेंबर विवेक उर्फ प्रयाग मांझी और अनुज उर्फ सहदेव सोरेन शामिल है और 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर साहेब राम मांझी उर्फ राहुल शामिल थे। 

साइबर अपराध पर कार्रवाई  

आईजी ने बताया कि अगस्त और सितंबर महीने में साइबर अपराध के 128 मामलों में कुल 105 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 139 मोबाइल फोन, 166 सिम कार्ड, 60 एटीएम कार्ड और 2.81 लाख नकद बरामद हुए। 

कुल 12,651 वारंट का निष्पादन और 4,186 गिरफ्तार 

आईजी ने बताया कि कुल 12,651 वारंट का निष्पादन हुआ और 4,186 गिरफ्तारियां की गयी। 413 वाहन, 136 हथियार और 1221 गोलियां जब्त की गयी। अमन साहु गिरोह के प्रमुख सक्रिय अपराधी सुनिल कुमार उर्फ सुनील कुमार मीणा उर्फ मयंक सिंह को अजरबैजान से प्रत्यार्पण कराकर भारत लाया गया। 

रांची में कट्टरपंथी संगठनों से जुड़े एक व्यक्ति की गिरफ्तारी और अवैध हथियार और रसायन बरामदगी की गयी। इसके अलावा रामगढ़ डकैती मामले में चार अभियुक्तों को चार अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। खूंटी में 838.33 किलोग्राम डोडा जब्त किया गया। रांची में 3.25 लाख के जाली नोट के कारोबार में दो अभियुक्त गिरफ्तार किये गये।

Published / 2025-10-14 20:08:17
घाटशिला उपचुनाव : ये 40 स्टार प्रचारक करेंगे भाजपा का प्रचार

भाजपा ने घाटशिला उपचुनाव के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, कई दिग्गज नेता करेंगे प्रचार 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। घाटशिला उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय नेतृत्व ने 40 स्टार प्रचारकों की भव्य सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में देश और प्रदेश के दिग्गज नेताओं को शामिल कर अपनी रणनीति और मजबूत बनायी है। 

सूची में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जुएल उरांव, अन्नपूर्णा देवी सहित केंद्रीय स्तर के अन्य वरिष्ठ नेता प्रचार की कमान संभालेंगे। इसके अलावा, ओड़िशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करेंगे। 

प्रदेश स्तर के दिग्गज नेताओं को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपई सोरेन और मधुकोड़ा भी जनता के बीच प्रचार करेंगे। पार्टी का मानना है कि उनके सक्रिय प्रचार से मतदाताओं तक पार्टी के संदेश और योजनाओं की पूरी जानकारी पहुंचेगी। 

भाजपा ने इस उपचुनाव को बेहद गंभीरता से लिया है। स्टार प्रचारकों की इस सूची के माध्यम से पार्टी की तैयारी, रणनीति और चुनावी नेतृत्व की सक्रियता का संदेश मतदाताओं तक पहुंचाया जा रहा है। पार्टी के अनुसार, केंद्र और राज्य के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से जनता में विश्वास बढ़ेगा और पार्टी उम्मीदवार को जीत दिलाने की संभावना और मजबूत होगी। 

जानकार बताते हैं कि भाजपा की यह रणनीति घाटशिला में सघन प्रचार के माध्यम से मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। इस उपचुनाव में स्टार प्रचारकों की सक्रिय भागीदारी से पार्टी को अपनी नीतियों, विकास योजनाओं और केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों का व्यापक प्रचार करने में मदद मिलेगी। पार्टी नेतृत्व पूरी तरह से इस सीट पर जीत के लिए प्रतिबद्ध दिखाई दे रहा है।

Published / 2025-10-14 20:02:42
गिरिडीह : दो बाइकों की टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर

गिरिडीह में दो बाइक की टक्कर में 2 युवकों की मौत.... एक घायल, मची चीख-पुकार 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के हरलाडीह में सोमवार शाम को हुई सड़क दुर्घटना में दो युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है।  घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पीरटांड़ के हरलाडीह में दो बाइक के बीच आपस में जबरदस्त टक्कर हो गयी थी। 

बाइकों के बीच हुई टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गये। साथ ही बाइक में सवार दो युवक की मौत हो गयी। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर राहगीरों एवं स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी।

इस बीच घटना की सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना प्रभारी दिपेश कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आनन फानन में लोगों की मदद से तीनों युवकों को गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।अस्पताल भेजने के बाद जहां चिकित्सकों ने बताया जा रहा है कि घायल युवक का पैर टूट गया है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। 

Published / 2025-10-14 15:52:19
धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर को

  • धनतेरस संपत्ति, स्वास्थ्य, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा को जीवन में आमंत्रित करने का है प्रतीक : संजय सर्राफ

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग एवं श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि हर साल धनतेरस का पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को आता है। और दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव की शुरुआत करता है। धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है।

इस वर्ष त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर दिन शनिवार को दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से प्रारंभ हो रहा है जो 19 अक्टूबर रविवार को दोपहर 1 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन को स्वास्थ्य, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व विशेष रूप से धन (संपत्ति) और आरोग्य (स्वास्थ्य) की प्राप्ति के लिए मनाया जाता है। इस दिन धन के देवता कुबेर, स्वास्थ्य के देवता धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है।

 मान्यता के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए यह दिन आयुर्वेद और आरोग्य के प्रतीक धन्वंतरि जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। एक अन्य कथा के अनुसार, राजा ह्यम के पुत्र की अल्पायु भविष्यवाणी को उसकी पत्नी की चतुराई और दीपों की रौशनी ने बदल दिया था। इसलिए इस दिन दीपदान एवं यमराज के लिए दीपक जलाने की परंपरा भी है।

धनतेरस के दिन लोग नए बर्तन, धातु (सोना-चांदी), जेवरात, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएँ, वाहन, आदि खरीदते हैं। यह विश्वास है कि इस दिन खरीदी गई वस्तुएं घर में समृद्धि और शुभता लाती हैं। साथ ही, व्यापारी वर्ग इस दिन को नए खाता-बही की शुरुआत के रूप में भी मनाता है। इस दिन धन्वंतरि जी की पूजा के साथ-साथ घर के मुख्य द्वार पर रंगोली, दीप और तोरण से सजावट की जाती है। 

संध्या के समय यमराज के नाम एक दीपक घर के बाहर दक्षिण दिशा में जलाना विशेष फलदायक माना गया है। इसे यमदीपदान कहते हैं। आज के दौर में धनतेरस केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सव का स्वरूप भी बन चुका है। यह दिन स्मार्ट खरीदारी और वित्तीय निवेश का प्रतीक बन गया है। लोग इस दिन स्वास्थ्य बीमा, सोना-चांदी के सिक्के, और दीर्घकालीन निवेश करते हैं।

धनतेरस केवल धन की पूजा का पर्व नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा को जीवन में आमंत्रित करने का प्रतीक है। यह दिन हमें यह भी सिखाता है कि धन का उपयोग समाज और परिवार के कल्याण के लिए कैसे किया जाए। धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और आधुनिक सोच का संगम बन चुका धनतेरस आज भी भारतीय जनमानस में विशेष स्थान रखता है।

Published / 2025-10-14 15:46:51
धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर को

  • धनतेरस संपत्ति, स्वास्थ्य, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा को जीवन में आमंत्रित करने का है प्रतीक : संजय सर्राफ

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग एवं श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि हर साल धनतेरस का पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को आता है। और दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव की शुरुआत करता है। धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है।

इस वर्ष त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर दिन शनिवार को दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से प्रारंभ हो रहा है जो 19 अक्टूबर रविवार को दोपहर 1 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन को स्वास्थ्य, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व विशेष रूप से धन (संपत्ति) और आरोग्य (स्वास्थ्य) की प्राप्ति के लिए मनाया जाता है। इस दिन धन के देवता कुबेर, स्वास्थ्य के देवता धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है।

 मान्यता के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए यह दिन आयुर्वेद और आरोग्य के प्रतीक धन्वंतरि जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। एक अन्य कथा के अनुसार, राजा ह्यम के पुत्र की अल्पायु भविष्यवाणी को उसकी पत्नी की चतुराई और दीपों की रौशनी ने बदल दिया था। इसलिए इस दिन दीपदान एवं यमराज के लिए दीपक जलाने की परंपरा भी है।

धनतेरस के दिन लोग नए बर्तन, धातु (सोना-चांदी), जेवरात, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएँ, वाहन, आदि खरीदते हैं। यह विश्वास है कि इस दिन खरीदी गई वस्तुएं घर में समृद्धि और शुभता लाती हैं। साथ ही, व्यापारी वर्ग इस दिन को नए खाता-बही की शुरुआत के रूप में भी मनाता है। इस दिन धन्वंतरि जी की पूजा के साथ-साथ घर के मुख्य द्वार पर रंगोली, दीप और तोरण से सजावट की जाती है। 

संध्या के समय यमराज के नाम एक दीपक घर के बाहर दक्षिण दिशा में जलाना विशेष फलदायक माना गया है। इसे यमदीपदान कहते हैं। आज के दौर में धनतेरस केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सव का स्वरूप भी बन चुका है। यह दिन स्मार्ट खरीदारी और वित्तीय निवेश का प्रतीक बन गया है। लोग इस दिन स्वास्थ्य बीमा, सोना-चांदी के सिक्के, और दीर्घकालीन निवेश करते हैं।

धनतेरस केवल धन की पूजा का पर्व नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा को जीवन में आमंत्रित करने का प्रतीक है। यह दिन हमें यह भी सिखाता है कि धन का उपयोग समाज और परिवार के कल्याण के लिए कैसे किया जाए। धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और आधुनिक सोच का संगम बन चुका धनतेरस आज भी भारतीय जनमानस में विशेष स्थान रखता है।

Published / 2025-10-14 12:12:45
हुसैनाबाद में भाजपा का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान

  • स्वदेशी व आत्मनिर्भर अभियान राष्ट्रीय गौरव और सांस्कृतिक जनआंदोलन है : डॉ नीरा यादव
  • मोदी जी के नेतृत्व देश हर दिशा में आत्मनिर्भर हो रहा है : सांसद

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद,पलामू। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में सोमवार को शहर के विश्वकर्मा भवन सह भाजपा कार्यालय  में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं कोडरमा विधायक नीरा यादव, विशिष्ट अतिथि पलामू सांसद विष्णु दयाल राम व पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष अमित तिवारी व हुसैनाबाद नगर मंडल अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता ने की जबकि संचालन जिला मंत्री सोमेश सिंह ने किया। सम्मेलन में विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष व सैकड़ों भाजपा के वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए। 

मौके कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती नीरा यादव ने कही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की नई परिभाषा गढ़ रहा है। आत्मनिर्भर भारत अभियान न केवल आर्थिक सशक्तिकरण का प्रतीक है, बल्कि यह हमारे राष्ट्रीय गौरव और सांस्कृतिक स्वाभिमान से जुड़ा जनआंदोलन है। हमें हर घर स्वदेशी का मंत्र अपनाकर भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने में योगदान देना होगा। 

विशिष्ट अतिथि पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता को राष्ट्रीय चरित्र का हिस्सा बना दिया है। आज दुनिया भारत को नए नजरिए से देख रही है। यह आत्मविश्वास, स्वदेशी भावना और संगठन शक्ति का परिणाम है।

पूर्व मंत्री श्री कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का जो संकल्प देश के सामने रखा है, वह भारत के पुनर्जागरण का मार्ग है। भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने के लिए स्वदेशी का भाव अनिवार्य है। जब हम अपने स्थानीय उद्योगों, कारीगरों और संसाधनों को प्राथमिकता देंगे, तभी भारत आत्मनिर्भर बनेगा। 

मोदी जी का हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी का आह्वान केवल नारा नहीं, बल्कि भारत के उत्थान की दिशा में एक विराट आंदोलन है। अन्य लोगो ने भी तय किया कि वे जन-जन को प्रेरित कर हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी के अभियान को जनांदोलन का स्वरूप देंगे।

मौके पर कार्यक्रम में प्रफुल्ल सिंह रविन्द्र कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह, प्रेमतोष कुमार सिंह,मधुलता रानी रंजीत पासवान उदय विश्वकर्मा,संतोष सिंह,सुबोध कश्यप, राजीव ठाकुर उर्फ कल्लू एवं अजीत सिंह सहित, योगेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, विनय पासवान, नगेंद्र सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Page 233 of 1689

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse