टीम एबीएन, रांची। आज रांची में झामुमो केंद्रीय समिति की बैठक में झामुमो परिवार के कर्मठ साथियों के साथ शामिल हुआ। केंद्रीय समिति की पूर्व की सभी बैठकों में स्मृति शेष दिशोम गुरुजी उपस्थित होते थे एवं उनका हम सबों के बीच होना झामुमो परिवार का संबल था, हमारा साहस था। आज हम गुरुजी के आशीर्वचन नहीं सुन पाए लेकिन उनका निर्देशन, उनका दिखाया रस्ता सदैव हमें संघर्ष पथ पर राह दिखाते रहेगा।
आगामी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए घाटशिला के लोगों के दिलों में बसने वाले महान आंदोलनकारी और मेरे अभिभावक स्वरूप स्व रामदास दा के बड़े बेटे, मेहनतकश युवा नेता सोमेश सोरेन को झामुमो ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
जैसे रिकॉर्ड जीत के साथ स्व रामदास दा को घाटशिला की जनता ने अपना आशीर्वाद दिया था, मुझे विश्वास है इस उपचुनाव में भी जनता अपना भरपूर स्नेह और आशीर्वाद देगी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले में बगोदर के सरिया रोड स्थित एक होटल में बीते मंगलवार को एसडीएम संतोष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की। इस छापेमारी में होटल में अनैतिक धंधा का संचालन का खुलासा हुआ है।
छापेमारी में आपत्तिजनक स्थिति में सात जोड़े लड़के एवं लड़कियां पकड़े गये हैं। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। साथ ही होटल संचालक दंपति को भी हिरासत में ले लिया। होटल को फिलहाल सील कर दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। छापेमारी के दौरान एसडीपीओ धनंजय कुमार राम, सीओ प्रवीण कुमार, बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव दल-बल के साथ तैनात थे।
एसडीएम संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि होटल कलश धाम में अनैतिक कार्यों का संचालन होने की सूचना पर छापेमारी की गयी है। आपत्तिजनक स्थिति में जोड़े पकड़े गये हैं। होटल संचालक को भी हिरासत में लिया गया है। होटल को सील का आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गये जोड़ों से संबंधित होटल में किसी तरह की कोई इंट्री से संबंधित प्रमाण भी नहीं थे।
थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि सात जोड़ा लड़के- लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए हैं। साथ हीं होटल संचालक दंपति को भी हिरासत में लिया गया। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड पुलिस ने वर्ष 2025 के जनवरी से सितंबर माह तक नक्सल विरोधी अभियानों और साइबर अपराध नियंत्रण में जबरदस्त सफलता हासिल की है। आईजी अभियान माइकल राज एस ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि नक्सल विरोधी अभियान में कुल 157 हथियार बरामद हुए हैं। इनमें 58 हथियार पुलिस से लूटे गये थे जिसे बरामद करने में कामयाबी मिली है।
आईजी ने कहा कि जनवरी से सितंबर तक नक्सलियों के कब्जे से 11,950 गोलियां, 18,884 डेटोनेटर, 394.5 किलोग्राम विस्फोटक और 39.53 लाख रुपये की लेवी राशि जब्त की गयी है। इसके अलावा नक्सलियों द्वारा लगाये गये 228 आईईडी विस्फोटकों को नष्ट किया गया और 37 नक्सली बंकर ध्वस्त किये गये। इस अभियान में कुल 266 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस-नक्सली मुठभेड़ों में 32 नक्सली मारे गये, जिनमें दो सेंट्रल कमेटी के बड़े सदस्य विवेक उर्फ प्रयाग मांझी और अनुज उर्फ सहदेव सोरेन शामिल है। इन पर एक करोड़ रुपये का इनाम भी था। साथ ही 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर साहेब राम मांझी उर्फ राहुल भी मुठभेड़ में मारा गया। माइकल ने साइबर अपराध के मामलों में भी बड़ी कार्रवाई का ब्यौरा दिया।
अगस्त और सितंबर के बीच साइबर अपराध के 128 मामलों में 105 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 139 मोबाइल फोन, 166 सिम कार्ड, 60 एटीएम कार्ड और 2.81 लाख रुपये नकद बरामद हुए। माइकल ने बताया कि साल 2025 के पहले 9 महीनों में कुल 12,651 वारंट निष्पादित किये गये और 4,186 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 413 वाहनों, 136 हथियारों और 1221 गोलियों को भी जब्त किया गया।
अमन साहू गिरोह के सक्रिय अपराधी सुनिल कुमार उर्फ मयंक सिंह को अजरबैजान से भारत प्रत्यर्पित कर लाया गया, जिससे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इसके अलावा रांची में कट्टरपंथी संगठनों से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर अवैध हथियार व रसायन जब्त किये गये। रामगढ़ डकैती मामले में चार आरोपियों को चार अवैध हथियारों के साथ पकड़ा गया।
खूंटी में 838.33 किलोग्राम डोडा जब्त किया गया। वहीं, रांची में जाली नोट के कारोबार में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास 3.25 लाख रुपये के जाली नोट पाये गये। आईजी अभियान माइकल राज एस ने जनता से सहयोग की अपील की और आश्वस्त किया कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में पीछे नहीं हटेगी।
टीम एबीएन, रांची। मैग्ना कार्टा शिलालेख से लेकर भारतीय संविधान के भाग-3 और मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 तक विस्तृत अधिकारों पर जागरूकता और उनके क्रियान्वयन तथा आमजन को न्याय प्राप्त करने में सुविधा प्रदान करने हेतु हमर अधिकार मंच का गठन किया गया है : दीपेश निराला।
हमर अधिकार मंच का विधिवत रूप से गठन और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जिला अवर निबंधक कार्यालय, रांची में संपन्न हुई, जिसमें राजधानी रांची सहित गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गिरिडीह, धनबाद, इत्यादि झारखंड के 24 जिलों से कुल 25 सदस्यों ने भाग लिया।
जिसमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष रेणुका तिवारी, महासचिव उमाशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी और सचिव अंकित अग्रवाल सहित पूर्वी सिंहभूम से अनूप श्रीवास्तव सरायकेला-खरसावां से रश्मि भेंगरा लोहरदगा से शकील अख्तर और प्रदीप राणा गिरिडीह से चंद्रदेव बरनवाल चंदू गढ़वा से पवन कुमार केसरी पलामू से प्रिय ब्रत प्रसाद धनबाद से सूर्य प्रकाश लातेहार से नवल किशोर लाल रांची से मीना कुमारी जूही चौधरी दिलीप कुमार, अरविंद कुमार मिश्रा, दीनबंधु कुमार, मनीष बक्शी, संतोष मृदुला, आशीष जायसवाल, बिरेंद्र नगड़ूवार, ओमप्रकाश उपाध्याय, शाहिद आलम, राजकुमार, दलबीर सिंह इत्यादि सदस्य उपस्थित हुए। हमर अधिकार मंच का गठन का मुख्य उद्देश्य नागरिक अधिकारों पर चर्चा, संवाद और जागरूकता प्रदान करना है यद्यपि नागरिक अधिकारों की सबसे प्राचीन दस्तावेज आज भी मैग्ना कार्टा शिलालेख पर अंकित है।
भारत के संदर्भ में हमारा संविधान का भाग-3 हमें मौलिक अधिकार प्रदान करता है तथा मानव अधिकार के लिए मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 लागू है। पूरे भारतवर्ष से सदस्यों को आमंत्रित कर 51 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का गठन कर शीघ्र ही हमर अधिकार मंच का विस्तार किया जायेगा।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 15/10/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड के कुलसचिव से मिलकर छात्रहित को लेकर 11 सूत्री ज्ञापन सौपा जो इस प्रकार है :-
तत्काल प्रभाव से प्रशासन उन छात्रों से बातचीत करके उनका काउंसिल करते हुए उनके भविष्य को संरक्षित कराया जाय। कुलसचिव महोदय ने सभी विषयों को गंभीरता पूर्वक सुना एवं निराकरण हेतु आजसू के प्रतिनिधि मंडल को आश्वास्त किया की और कहा की जल्द ही इनसभी विषयों का समाधान होगा किया जायेगा।
ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शहदेव, प्रताप सिंह, राजेश सिंह, अमन साहू,प्रेम लिंडा इत्यादि लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में ओला, ऊबर और रैपिडो कैब ड्राइवरों ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है। ड्राइवरों का आरोप है कि कंपनियाँ केवल ग्राहकों के हित में फैसले लेती हैं, जबकि उन्हीं ड्राइवरों की अनदेखी करती हैं जिनकी मेहनत से ये कंपनियाँ चल रही हैं।
ड्राइवरों ने कहा कि कंपनियों की नीतियों के कारण वे आर्थिक संकट में फँस चुके हैं। पहले आमदनी स्थिर थी, लेकिन अब कई ऐप कंपनियों के आने से बुकिंग घट गई है और प्रतिस्पर्धा बढ़ने से हालात बिगड़ गए हैं। ड्राइवरों के अनुसार, कुछ कंपनियाँ ₹10 प्रति किलोमीटर तो कुछ केवल ₹8 तक का भुगतान करती हैं, जिससे ईंधन और मेंटेनेंस का खर्च तक नहीं निकल पा रहा।
उनकी प्रमुख माँगों में वन बुकिंग, वन डिवाइस प्रणाली की वापसी, किराए की दरों में सुधार (₹35–₹40 प्रति किलोमीटर) और पुराना कमीशन मॉडल (26%) लागू करने की माँग शामिल है।
ड्राइवरों ने चेतावनी दी है कि जब तक कंपनियों के प्रतिनिधि वार्ता कर उनकी माँगें नहीं मानते, हड़ताल जारी रहेगी। इस हड़ताल का असर पूरे शहर में दिख रहा है। ऐप पर बुकिंग न मिलने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क हुसैनाबाद पलामू। पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत जपला–दंगवार मुख्य सड़क पर बरवाडीह गांव के पास 12 अक्टूबर को हुए पिकअप व बाइक में टक्कर में एक युवक के मौत के बाद स्थानीय लोगो ने सड़क जाम कर दिया था।
उसी मामले में पुलिस ने 14 नामजद एवं 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दर्ज मामले के अनुसार उस दिन पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार बिहार के डेहरी ऑन सोन थाना क्षेत्र के मोहन बीघा निवासी आलोक खरवार (पिता शक्ति खेरवार) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी सूरज रजवार गंभीर रूप से घायल हो गया था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज कर भर्ती कराया। इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर जाम कर दिया और टायर जलाकर करीब दो घंटे तक जपला–बारुण मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा कई बार समझाने के बावजूद ग्रामीण शव नहीं हटाने पर अड़े रहे और मृतक के परिजनों के पहुंचने की मांग करते रहे।
पुलिस ने वार्ड सदस्य बबन पासवान के मोबाइल से मृतक के परिजनों से संपर्क कर बात कराई, जिसमें परिजनों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की अनुमति दी। इसके बावजूद भीड़ नहीं मानी और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करती रही। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और किसी तरह स्थिति पर काबू पाया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया और सड़क पर फंसे वाहनों का आवागमन सामान्य कराया गया।
इस मामले में पुलिस ने बरवाडीह गांव के सुमित कुमार, मंजू देवी, विशाल कुमार, कविता देवी, अक्षय पासवान, अमरकांत पासवान, चन्द्रदेव पासवान, गुलशन पासवान, शाहिल कुमार, ललन पासवान का पुत्र (नाम अज्ञात), भोला यादव, गोलू पासवान, निखिल कुमार, अंगद पासवान सहित करीब 40 अज्ञात लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने, सड़क जाम करने और टायर जलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क लोहरदगा। लोहरदगा सांसद सह राजस्थान के केंद्रीय पर्यवेक्षक श्री सुखदेव भगत राजसमंद जिला के अंतर्गत अनेक प्रखंडों का दौरा कर वहां के कांग्रेस जनों से रूबरू हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा सांसद सुखदेव भगत का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए एकता जरूरी है। किसी भी पार्टी में अनुशासन और एकजुटता का होना बहुत मायने रखता है।
श्री भगत ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रतिपक्ष नेता आदरणीय राहुल गांधी ने अन्य राज्यों के तरह राजस्थान में भी संगठन सृजन अभियान चलाने का निर्णय लिया है जिसके माध्यम से हम जिला, प्रखंड और गांव स्तर पर कांग्रेस की जमीनी हकीकत को तलाश करेंगे तथा राज्य में संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। श्री भगत ने कहा कि पार्टी में गुटबाजी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जो लोग कांग्रेस पार्टी से आस्था और निष्ठा रखते हैं उनका स्वागत है।
भाजपा सिर्फ लोगों पर राज करने के लिए सत्ता में आती है और कांग्रेस देश और संविधान की रक्षा लोगों की भलाई के लिए सत्ता में आती है। श्री भगत इस दौरान जिला अध्यक्ष पद चयन के लिए प्रखंड स्तर के कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से बारी- बारी से रायशुमारी कर चर्चा किये।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse