झारखंड

View All
Published / 2025-10-16 21:28:21
सरायकेला : 14 लाख की नकली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला। जिला में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छापामारी कर अवैध नकली शराब का कारोबार करने वाले के ठिकाने से भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब जब्त किया है। सरायकेला एसपी ने बताया कि मामले मे दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और अभियान जारी है। 

सरायकेला जिला पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 14 लाख रुपये के नकली अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी देते हुए सरायकेला जिला के एसपी मुकेश लूनायत ने बताया कि पुलिस अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी मे पुलिस को सुचना मिली की सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथीमारा गांव में अवैध नकली शराब का कारोबार चल रहा है। 

इस सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गयी। जिसने छापेमारी की और बड़ी सफलता हाथ लगी। इस छापामारी टीम ने 248 पेटी अलग-अलग ब्रांड की नकली शराब बरामद की है। इसके साथ ही शराब पैकिंग में प्रयुक्त स्टीकर, सीलिंग मशीन और अन्य सामान भी जब्त किये हैं। 

एसपी ने बताया कि मौके से दो आरोपी दीपक नामित और लुगनी हेंब्रम को गिरफ्तार किया गया है, जो खरसावां थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ में शराब तस्करों ने कई अन्य नामों का खुलासा किया है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि लगभग 14 लाख का अवैध शराब जब्त किया गया है। अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Published / 2025-10-16 20:31:19
नंबर की टेंपरिंग के सहारे आनलाइन चालान से बचने का जुगाड़

आनलाइन चालान से बचने के लिए गाड़ी के नंबर की टेंपरिंग पड़ेगा महंगा, जानें, क्या है ट्रैफिक पुलिस का प्लान! 

टीम एबीएन, रांची। ट्रैफिक चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट को टेंपर कर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। 5 दिनों के अंदर दो दर्जन से ज्यादा वाहन चालकों को नंबर टेपरिंग के लिए फाइन किया गया है। 

एक ही दिन में 18 पकड़े गए 

रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि प्राय: ऐसी शिकायत मिल रही थी कि मोटर वाहन के मालिकों के द्वारा अपने वाहन रजिस्ट्रेशन को अपने नंबर प्लेट पर छेड़छाड़ कर वाहन का प्रयोग किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद राजधानी के सभी चौक चौराहा पर ऐसे चालकों के खिलाफ वृहद अभियान शुरू किया गया। 

इस अभियान में गुरुवार को ही 18 वाहन पकड़े गए हैं। सभी वाहनों के नंबर में छेड़छाड़ किया गया था। कुछ नंबर प्लेटों में सेलो टेप साथ कर उसे छुपा दिया गया था। पिछले एक सप्ताह के दौरान ऐसे दो दर्जन से ज्यादा वाहनों को पकड़ा गया और उन पर फाइन किया गया है। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि गलत ढंग से नंबर प्लेट पर अंकित किए गए नंबर वाले वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। 

क्यो की जा रही है नंबर प्लेट पर छेड़छाड़ 

बता दें कि रांची के लगभग सभी चौक चौराहों पर अब ट्रैफिक पुलिस चालान नहीं काट रही है बल्कि कैमरे चालान काट रहे हैं। जैसे ही कोई ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करते हुए दिखता है तुरंत उसका चालान कट जाता है। 

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोग चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट पर बैंडेज चिपका दे रहे थे तो कई ड्राइव के समय नम्बर प्लेट पर कपड़ा डाल देते हैं। जिससे पूरा नंबर कैमरे में न आ पाए और उनका आनलाइन चालान ही न कटे। रांची के ट्रैफिक एसपी ने बताया कि अब ऐसे लोगों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Published / 2025-10-16 20:29:50
फसल व पशुधन को आभार व्यक्त करने का प्रतीक है सोहराय : देवेंद्रनाथ महतो

पहली बार राजधानी रांची के केंद्र बिंदु में सोहराय पर्व मनाया गया 

मोराबादी मैदान से पदयात्रा प्रारंभ कर एसएसपी चौक, रेडियम रोड होते हुए संस्कृति प्रेमी पहुंचे जयपाल सिंह स्टेडियम 

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के माल्यार्पण के साथ आंकड़ा प्रदर्शनी आरंभ 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड संस्कृति प्रेमी राज्य है। बारह मासे 13 परब के परंपरा से परीलक्षित है। कार्तिक अमावस्या के बाद मनाये जाने वाला पर्व सोहराय का एक विशेष महत्व है। आज बृहद झारखंड संस्कृति कला मंच के द्वारा राजधानी रांची में ठहरे सोहराय बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से संस्कृति प्रेमी का जुटान मोराबादी मैदान में हुआ। 

कार्यक्रम में राज्य के आदिवासी मूलवासी व सभी जाति वर्गों के लोगों की उपस्थिति देखी गयी। उसके बाद वहां से अपने सांस्कृतिक अंदाज में नाचते-गाते हुए एसएसपी चौक-रेडियम रोड- कचहरी चौक होते हुए जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचे। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो भी सोहराय पदयात्रा में शामिल हुए। 

श्री महतो ने स्टेडियम में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के आदम का प्रतिमा को माल्यार्पण करते हुए आधिकारिक रूप से अखाड़ा प्रदर्शनी को प्रारंभ किया गया। पदयात्रा में भारी भीड़ के कारण रोड में जाम की स्थिति देखी गई। यातायात वाहन ट्रैफिक में परेशानियां दिखी। प्रशासन ने काफी मशक्कत से ट्रैफिक को नियंत्रण में किया। 

सोहराय अखाड़ा स्थल स्टेडियम में सोहराय संस्कृति प्रेमि झुमते व गाते नजर आये। महिलाओं ने अपने पारंपरिक नेक नियम व संगीत से परब को सफल बनाया। प्रसिद्ध क्षेत्रीय कलाकारों ने अपने रंगारंग कला प्रस्तुत किया। नई फसल के आगमन कि खुशी, खेती किसानी उपकरणों के प्रति आस्था और बैल भैंसा आदि जानवरों के प्यार को दिखाया गया।

देवेंद्र नाथ महतो ने मीडिया वार्ता में कहा की राजधानी शहर के बीचो-बीच यह पर्व स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य है कि सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करना, स्थानिक कलाकारों कलाकारों को मंच देना और आज की युवा पीढ़ी को अपने जड़ों से जोड़ना है।

आज के इस कार्यक्रम में पप्पू कुर्मी, दीपक पुर्णियार, शीतल ओहदार, शखीचंद महतो, बेबी महतो, जलेश्वर मार्शल, फुलेश्वर बेठा, सुमित खतियानी, रामपदो महतो, बबलु महतो, बैरोजगार पुनेश्वर,काजल महतो आदि आयोजक समिति में सक्रिय रहे।

Published / 2025-10-16 20:28:48
अधिकारियों चलाया विशेष जांच अभियान

टीम एबीएन, रांची। एसडीएम सह एसडीओ रांची, सदर उत्कर्ष कुमार के निर्देश पर अरगोड़ा थाना क्षेत्र अन्तर्गत जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वधान में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 एवं कोटपा अमेनमेन्ट एक्ट 2021 के तहत विशेष जांच अभियान चलाया गया। 

जिसमें सदस्य खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, रांची डॉ पवन कुमार, अरगोड़ा थाना प्रभारी अनिल तिवारी, डिस्ट्रिक्ट कंसल्टेंट टोबैको कंट्रोल सेल, रांची सुशांत कुमार, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल शामिल रहे। 

गुप्त सूचना के आधार एचआर कॉम्प्लेक्स, अरगोड़ा, कडरु के चौथे तल्ले में संचालित रेस्टोरेंट इलेवन लॉन्ज एंड रेस्टोरेंट के औचक निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अवैध रूप से रेस्टोरेंट में हुक्का एवं अन्य तंबाकू संबंधित पद्धार्थ का सेवन करते हुए पाया गया जिस क्रम में कोटपा अमेनमेंट एक्ट 2021 के तहत रेस्टोरेंट संचालक एवं सेवन करते हुए पाये गये व्यक्यिों पर कुल 42,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। 

साथ ही इस संबंध में जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, रांची के द्वारा जिले में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत संचालित होटल, रेस्टोरेंट आदि के संचालकों को निदेश दिया गया कि खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 एवं कोटपा अमेनमेंट एक्ट 2021 का सक्त रूप से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे अन्यथा नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी।

Published / 2025-10-16 20:25:38
इप्सोवा दिवाली मेला में दिखेगा आधुनिकता का एक अद्भुत संगम : हेमंत सोरेन

इप्सोवा दिवाली मेला का सीएम हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन 

टीम एबीएन, रांची। इप्सोवा (आईपीएस आॅफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन) दीवाली मेला का शुभारंभ हो गया। डोरंडा स्थित जैप 1 परिसर में इस मेले का सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने विधिवत रूप से उद्घाटन किया। 

मौके पर डीजीपी अनुराग गुप्ता, एडीजी प्रिया दुबे और इप्सोवा के सदस्य उपस्थित थे। तीन दिन तक चलने वाले इस मेले में भारतीय संस्कृति, सामाजिक सरोकार और आधुनिकता का एक अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। 

मेले की शुरुआत में आकाशदीप स्कूल, कोशिश और क्षितिज स्कूल के विशेष बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता और रोटरी मैजिक शो आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन के मौके पर और दिनभर विभिन्न अंतरालों पर स्थानीय लोक कलाकारों के साथ-साथ सिक्किम और राजस्थान के लोकनृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे, जो पूरे तीन दिनों तक प्रस्तुत किये जायेंगे। इस दौरान म्यूजिक स्कूल के विद्यार्थियों के लिए संगीत प्रतियोगिता आयोजित होगी।

इस दीवाली मेले की स्टार आकर्षण पुलिस मॉडर्नाइजेशन स्टॉल्स होंगे, जहां अत्याधुनिक हथियार, गोला-बारूद और लैंड माइन वाहन प्रदर्शित किए जायेंगे, जो सुरक्षा और प्रौद्योगिकी के प्रति जागरूकता बढ़ायेंगे। परेड ग्राउंड में एयरो मॉडलिंग और तीरंदाजी का आयोजन किया जायेगा

Published / 2025-10-16 20:23:35
रांची : छठ को लेकर राजधानी में चल रहा विशेष सफाई अभियान

रांची में छठ महापर्व की विशेष तैयारियां, तालाबों के पास चला अतिक्रमण मुक्त अभियान 

टीम एबीएन, रांची। रांची में आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ को ध्यान में रखते हुए रांची नगर निगम ने शहर के विभिन्न छठ घाटों एवं संपर्क मार्गों पर अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया। नगर निगम प्रशासक के निर्देशानुसार सभी तालाबों एवं जलाशयों के आस-पास स्वच्छता, सुगमता एवं सुव्यवस्था बनाए रखने हेतु निगम की टीमें सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। 

श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज विभिन्न तालाबों के बाउंड्री वॉल एवं मार्गों पर बने अवैध दुकानों, अस्थायी ढांचों, ठेलों एवं गुमटियों को हटाया गया, साथ ही अतिक्रमण सामग्री को जब्त किया गया। 

आज के अभियान के दौरान अरगोड़ा तालाब, जेल तालाब, चडरी तालाब, करमटोली तालाब, बनस तालाब तथा बड़ा तालाब के आस-पास विशेष रूप से कार्रवाई की गयी। अतिक्रमणकारियों को भविष्य में पुन: उक्त स्थलों पर दुकान न लगाने के लिए कड़े निर्देश दिये गये हैं। 

इसके अलावा, जलाशयों में गंदगी या अपशिष्ट प्रवाहित करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निगम की इनफोर्समेंट टीम द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। सभी अतिक्रमणकारियों को निर्देश दिया गया है कि मुख्य मार्गों एवं जलाशयों के आसपास किसी भी प्रकार की संरचना/दुकान को स्वत: हटा ले। 

किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पाये जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जायेगी। रांची नगर निगम का उद्देश्य है कि छठव्रती एवं श्रद्धालु स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें।

Published / 2025-10-16 20:21:25
कल रांची में आदिवासी संगठन भरेंगे हुंकार

17 अक्टूबर को रांची में हुंकार रैली, कुरमी समाज को एसटी दर्जा न देने की मांग करेंगे आदिवासी 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के आदिवासी संगठनों ने कुड़मी समाज की एसटी दर्जा मांग के खिलाफ 17 अक्टूबर को रांची के धुर्वा प्रभाततारा मैदान में आदिवासी हुंकार रैली आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस रैली में राज्यभर से हजारों की संख्या में सरना धर्मावलंबी और आदिवासी समाज के लोग हिस्सा लेंगे। 

भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय पाहन ने कहा कि यह आंदोलन आदिवासी समाज के अस्तित्व की रक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। पाहन ने बताया कि आदिवासी समाज इस धरती के सच्चे मूल निवासी हैं और इतिहास में उन्हें आदिवासी के रूप में औपचारिक दर्जा प्राप्त है।

वहीं कुड़मी समाज मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर है और उनमें आदिम जनजातीय लक्षण नहीं पाए जाते। पाहन ने कुडमी समाज की एसटी दर्जा मांग को राजनीतिक लाभ के लिए उठाया गया मामला बताया और इसे आदिवासी समाज के हितों पर हमला कहा। 

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल जल, जंगल और जमीन की नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता की रक्षा की लड़ाई है। पाहन ने यह भी उल्लेख किया कि आदिवासी महिलाओं द्वारा पहनी जाने वाली लाल पाड़ साड़ी अब संघर्ष और पहचान का प्रतीक बन चुकी है। यह साड़ी हर आदिवासी घर में मौजूद है और रैली के दौरान इसके माध्यम से आंदोलन की एकजुटता दर्शाई जायेगी। 

झारखंड आदिवासी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रवि तिग्गा ने बताया कि यह रैली ऐतिहासिक होगी और राज्य के हर कोने से सरना धर्मावलंबी इसमें शामिल होंगे। तिग्गा ने कहा कि आदिवासी समाज की भौगोलिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को किसी भी दशा में कमजोर नहीं होने दिया जायेगा। उनका यह भी स्पष्ट किया कि रैली शांतिपूर्ण होगी, लेकिन आदिवासी अधिकारों पर किसी भी प्रकार के हमले या साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

Published / 2025-10-16 17:23:06
आजसू ने रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट आॅफ लीगल स्टडीज में की तालाबंदी

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 16 अक्टूबर को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीच्यूट आॅफ लीगल स्टडीज के डायरेक्टर ने निकाली। तुगलकी फरमान एवं मूलभूत सुविधाओं के अभाव के विरोध में आजसू के रांची विश्वविद्यालय प्रभारी गौरव सिंह के नेतृत्व में तालाबंदी की गयी। आजसू छात्र संघ ने निम्नलिखित मांग विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखा :- 

  1. बीसीआई के नियमानुसार आईएलएस का संचालन हो। 
  2. स्वच्छ पीने का पानी और समय समय पर उसका सफाई हो। 
  3. खेल का मैदान को व्यवस्थित किया जाए 
  4. कैंटीन को सुचारू रूप से खोला जाए 
  5. लैंग्वेज लैब को जल्द से जल्द खोला जाए किया जाए। 
  6. कंप्यूटर लैब को जल्द से जल्द खोला जाए 
  7. बाथरूम की सफाई अभिलंब किया जाय इत्यादि  मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा गया। 
  8. प्रति वर्ष एनुअल फेस्ट कराया जाय  
  9. क्लासरूम में एसी और माइक की सुविधाल बहाल की जाए  
  10. फैकल्टी एवं कर्मचारियों की कमियों को अविलंब पूरी की जाय। 
  11. लाइब्रेरी में पुस्तकों की कमी को अविलंब दूर किया जाय। 

चार घंटे के तालाबंदी के बाद रांची विश्वविद्यालय सीवीएस के निदेशक डॉ मुकेश चंद्र मेहता और सह निदेशक डॉ स्मृति सिंह आईएलएस के निदेशक डॉ मयंक मिश्रा आईएलएस पहुंचे तो आजसू के कार्यकर्ताओं ने उन्हें भी आधा घंटा तक बंदी बनाये रखा। उसके उपरांत आजसू के प्रतिनिधि और छात्रों ने सभी अधिकारियों से संयुक्त वार्ता की। उसके उपरांत ताला खोला गया। 

साथ ही लैंग्वेज लैब और कंप्यूटर लैब  बॉयज एवं गर्ल्स कॉमन रूम के उन्हीं के द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए खुलवाया गया। सभी जायज मांगों मांगों पर सहमति जताते हुए 1 माह के भीतर पूरी करने की बात हुई। तत्पश्चात आंदोलन को समाप्त किया। 

इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, प्रताप सिंह, गौरव सिंह, आयुष सिंह, अमन साहू, शिवम चौबे, राजेश सिंह, राज दुबे, निशांत सिंह, अनुराग दुबे, सिद्धार्थ, अमन, वर्णिका, श्रेया सिंह, गौरव साही, नीरज गुप्ता, चिराग, अंशु, जय्याज, नीरज इत्यादि उपस्थित थे।

Page 231 of 1689

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse