एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। दिनांक 16.10.2025 को मद्य निषेध इकाई, विहार, पटना के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ कि एक बंद कंटेनर ट्रक जिसका रजि० नं० BR01GL7659 में अवैध अंग्रेजी शराव लोड कर चन्दवा होते हुए कुडू थाना क्षेत्र पार करने वाला है। गश्ती दल के साथ कुडू वस स्टेण्ड के आगे सेतु गैरेज के पास वाहनों को चेक करना प्रारंभ किया।
वाहन चेकिंग के कम में एक बंद कंटेनर ट्रक जिसका रजि० नं० BR 01 GL 7659 को पकड़ा गया। उक्त ट्रक के कंटेनर को चेक करने पर 01. 172 पेटियों में प्रत्येक पेटी में 12 पीस Seagrams Imperial Blue Hand Picked Grain Whisky-750 ML (For sale in Madhya Pradesh only) अग्रेंजी शराव, 02. 96 पेटियों में प्रत्येक पेटी में 24 पीस Seagrams Imperial Blue Hand Picked Grain Whisky-375 ML (For sale in Madhya Pradesh only) अग्रेंजी शराब एवं 03. 145 पेटियों में प्रत्येक पेटी में 48 पीस Seagrams Imperial Blue Hand Picked Grain Whisky-180 ML (For sale in Madhya Pradesh only) अग्रेंजी शराव, कुल 413 पेटी में कुल 11,328 पीस अवैध अंग्रेजी शराब वरामद हुआ।
तदुपरांत 01. ट्रक के ड्राईवर अनिल, उम्र करीब 47 वर्ष, पिता बरन सिंह, पता फतेपुर, चंदिला, थाना ओल्ड फरीदाबाद, जिला फरीदाबाद, राज्य हरियाणा एवं 02. ट्रक के खलासी ब्रिजेश कुमार, उम्र करीब 45 वर्ष, पिता सत्य प्रकाश, पता हो०नं० एम०सी०एफ०/820, जनता विद्यालय के पास, सुभाष कॉलोनी, वल्लवगढ़, थाना बल्लबगढ़, चौकी आदर्शनगर, जिला फरीदाबाद, राज्य हरियाणा को विधिवत गिरफ्तार किया गया। जिन्हे आज दिनांक 17.10.2025 को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
टीम एबीएन, रांची। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर श्रद्धालुओं को सुगमता एवं सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से रांची नगर निगम ने व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। प्रशासक सुशांत गौरव के निर्देश पर नगर क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
ताकि श्रद्धालु निर्बाध रूप से पूजा-अर्चना कर सकें। इस क्रम में रांची नगर निगम ने झारखंड नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी के सहयोग से शहर के 25 से अधिक स्थलों पर हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
इन तैयारियों के पूर्ण होने पर पूरे नगर में आकर्षक एवं आलोकित वातावरण सृजित होगा। संध्या अर्घ्य एवं प्रात: अर्घ्य के दौरान श्रद्धालुओं को पर्याप्त रोशनी, सुरक्षा एवं स्वच्छता की सुविधा उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है।
प्रशासन ने कहा है कि आगामी छठ पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जायेंगी। इस पहल से न केवल श्रद्धालुओं को सुरक्षित और प्रकाशमय माहौल मिलेगा, बल्कि नगर का सौंदर्य भी नई आभा से दमक उठेगा।
टीम एबीएन, घाटशिला/ रांची। रांची, झारखंड के घाटशिला (अनुसूचित जनजाति सुरक्षित) विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने घाटशिला में निवार्ची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया है।
इस दौरान उनके साथ पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और सरयू राय मौजूद रहे। इस तरह से बीजेपी ने एनडीए की एकजुटता को दिखाने की कोशिश की है।
टीम एबीएन, रांची। कुड़मी समाज ने एसटी का दर्जा देने की मांग की है। 20 सितंबर को रेल टेका डहर छेका आंदोलन के जवाब में आदिवासी संगठनों ने उनकी मांग के खिलाफ आंदोलन करना शुरू कर दिया है। 17 अक्टूबर को आदिवासी बचाओ मोर्चा के बैनर तले रांची के प्रभात तारा मैदान में आदिवासी हुंकार महारैली का आयोजन किया गया।
इसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए। रांची की सड़क पर आदिवासी संगठनों ने पैदल मार्च भी निकाला। इसमें महिलाओं ने बढ़कर भागीदारी की। रांची के अरगोड़ा चौक के बाद आदिवासी संगठनों में पैदल मार्च का नजारा देखते बन रहा था। कुड़मी समाज की मांग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आदिवासी समाज के लोग प्रभात तारा मैदान की ओर कूच कर रहे थे।
इस रैली में आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। आंदोलनकारियों ने हाथों में जय सरना और कुड़मी मांग के विरोध वाली तख्तियां ले रखी थी। काफी देर तक चले पैदल मार्च की वजह से अरगोड़ा बाईपास रोड पर ट्रैफिक जाम लगा रहा। जिसमें स्कूली बसें भी फंसी रहीं।
हालांकि ट्रैफिक पुलिस जाम खत्म कराने को लेकर तत्पर दिखी। इससे पहले दर्जनों आटो और बसों में सवार होकर आदिवासी समाज के लोग प्रभात तारा मैदान की ओर जाते दिखे। अलग-अलग आदिवासी संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कुड़मी द्वारा एसटी का दर्जा देने की मांग के खिलाफ 12 अक्टूबर को आदिवासी अस्तित्व बचाओ मोर्चा के बैनर तले मोरहाबादी में आदिवासी समाज का जुटान हुआ था।
इसमें अच्छी खासी संख्या में लोगों ने भागीदारी निभायी थी। इस दौरान कुड़मी मांग का पुरजोर विरोध किया गया था। फिलहाल, आदिवासी संगठनों की ओर से आंदोलन होने पर सोशल मीडिया खींचतान का अखाड़ा बना हुआ है।
टीम एबीएन, घाटशिला/ रांची। झामुमो ने घाटशिला उपचुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को झामुमो उम्मीदवार सोमेश सोरेन के परचा भरने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घाटशिला के सर्कस मैदान में जनसभा को संबोधित किया।
उन्होंने दो टूक कहा कि ऐसा वोट करें कि विरोधी दल की जमानत जब्त हो जाये। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में घाटशिला की जनता ने झामुमो उम्मीदवार रामदास सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाया था। इस पर भी ध्यान देना है। वोट नहीं बंटना चाहिए।
भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि देश के कई राज्यों के एक दर्जन सीएम डेरा डाले हुए हैं। अगर दो दर्जन भी आ जाएं तो आपका सीएम उनपर भारी पड़ेगा। विपक्ष के लोग आग का गोला छोड़ने वाले हैं। लेकिन हम छक्का छुड़ाने को तैयार हैं।
ऐसा छक्का छुड़ायेंगे कि जहां से गोला आयेगा, वह वहां से दूर चला जायेगा। आज घाटशिला में झामुमो और गठबंधन उम्मीदवार छोटे भाई सोमेश चंद्र सोरेन के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुआ।
घाटशिला का आगामी उपचुनाव हम लोगों के लिए अलग परिस्थिति में हो रहा है। कुछ ही दिनों पहले आदरणीय दिशोम गुरुजी का निधन हुआ था जिसके बाद आदरणीय रामदास दा का निधन हो गया। यह ना जाने क्या संदेश था यह हम नहीं बता सकते! लेकिन कोई ना कोई जरूर ताकत है जो ऐसी स्थिति पैदा करती है और ऐसी स्थिति आती है।
इस उपचुनाव में सोमेश बाबू को प्रत्याशी बनाया गया है। जिस तरह से आप लोगों ने पिछली बार ऐतिहासिक मतों के साथ, घाटशिला के इतिहास में पहली बार 20-22 हजार से अधिक मतों से रामदास बाबू को जिताया था, ठीक उसी तरह इस बार विरोधियों का जमानत जब्त करना है।
टीम एबीएन, जमशेदपुर/ चाईबासा। चाईबासा स्थित सारंडा जंगल में नक्सलियों की सक्रियता से एक बार फिर से सुरक्षा बल सतर्क हैं। नक्सलियं की हर एक गतिविधियों पर पैनी नजर है। एंटी नक्सल आपरेशन चलाये जा रहे हैं। वहीं, घटना के बाद नक्सलियों ने सड़क किनारे बैनर और पोस्टर लगाए हैं, जिनमें पुलिस और अर्धसैनिक बलों को चेतावनी दी गई है।
पोस्टरों में लिखा है- सादे कपड़ों में और निहत्थे हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या बंद करो, वरना उसका बदला उसी तरह लिया जायेगा। इससे पहले भी नक्सलियों ने सारंडा और चाईबासा क्षेत्र में कई मोबाइल टावरों को नुकसान पहुंचाया था, जिससे क्षेत्र की मोबाइल सेवाएं बाधित हुई थीं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना माओवादियों के प्रतिरोध सप्ताह के दौरान हुई है। इस अवधि में नक्सली अपनी ताकत दिखाने के लिए सड़क जाम, पोस्टरबाजी और तोड़फोड़ जैसी घटनाएं करते हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रात में जंगल की ओर से चेनसॉ जैसी आवाजें सुनाई दी थीं।
सुबह जब लोग बाहर निकले तो देखा कि सड़क पर पेड़ गिरे हुए हैं और नक्सली बैनर लगाये गये हैं। सूचना मिलते ही जराईकेला थाना पुलिस और सीआरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। वन विभाग की मदद से पेड़ों को हटाकर सड़क को दोबारा खोलने का काम चल रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि नक्सली बैनर जब्त कर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह घटना नक्सलियों की हताशा का संकेत है, क्योंकि हाल ही में सुरक्षा बलों ने उनके कई ठिकाने ध्वस्त किये हैं। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले इसी इलाके में नक्सलियों ने एयरटेल मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया था और आईईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया था।
टीम एबीएन, रांची। भीषण सर्दी का मौसम आने वाला है। इस मौसम में लोगों का हाल बेहाल हो जाता है। वहीं, झारखंड में ठंड का सिलसिला अभी से ही शुरू हो गया है तो जनवरी तक लोगों का हाल बेहाल ही होने वाला है।
राज्य में दिन ढलते ही तापमान में गिरावट आ रही है और रात के समय ठंडक बढ़ती जा रही है। लोग बिना कंबल के रात को नहीं सो पा रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अक्टूबर के अंत तक पूरा राज्य ठंड की चपेट में आ जाएगा।
मौसम विभाग के मुताबिक 18 अक्टूबर को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, हालांकि मौसम शुष्क बना रहेगा।
झारखंड में सुबह धूप निकल रही है, लेकिन दोपहर तक आसमान में बादल छा जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिवाली के दिन पलामू क्षेत्र में बारिश की संभावना है। इससे दिवाली की तैयारियां प्रभावित हो सकती हैं।
अगले कुछ दिनों में और भी ठंड बढ़ सकती है। खासकर, रात के समय में, तापमान में गिरावट के चलते सर्दी का अनुभव अधिक होगा।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 17/10/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का एक प्रतिनिधिमंडल रांची विश्वविद्यालय के कुलसचिव से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा को ह्यूमनिटी विषय में शामिल करने हेतु आग्रह किया आजसू का प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा जैसे कुरमाली, मुंडारी, संथाली, हो खड़िया, खोरठा, पंचपरगणिया, नागपुरी, कुडुख इत्यादि विषयों को पूर्व की भांति मानविकी संकाय शामिल किया जाय।
चूंकि जब से इन सभी विषयों को जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय में शामिल किया गया है। तब से नेट / जेआरएफ उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को उनको गाइड मिल पाये और उनके समय अवधि में अपना पीएचडी करे सके।
कुलसचिव से आजसू सादर अनुरोध करती है कि छात्र हित में विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा प्राप्त करने में हो रही समस्याओं का निदान हेतु अविलंब पहल करे अन्यथा आजसू बाध्य हो कर चरणबद्ध आंदोलन करेगी। कुलसचिव ने जल्द इस विषय समाधान की बात कही।
इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, प्रशांत: महतो, मुकेश महतो, प्रियांशु ,अमन कुमार, प्रभा कुमारी इत्यादि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse