टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव का पारा तेज होता जा रहा है। सभी पार्टियां अपना वोट बढ़ाने में एड़ी चोटी एक कर दिये हैं। इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन के नेताओं का घाटशिला में जमावड़ा शुरू हो गया है। यह चुनाव झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अस्तित्व का अग्नि परीक्षा है।
घाटशिला उपचुनाव जीत का चाभी संथाल और कुरमी वोट को माना जा रहा है, घाटशिला क्षेत्र में कुरमी मतदाता लगभग 28000 है। एनडीए का घटक दल आजसू पार्टी को कुरमी वोट बटोरने का जिम्मे में है, आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो, हरेलाल महतो समेत अन्य प्रमुख नेताओं के साथ घाटशिला में जमे हुए हैं। लेकिन हमेशा चर्चित में रहने वाले जयराम महतो घाटशिला उपचुनाव में देवेन्द्र नाथ महतो को मुख्य संयोजक बनाकर ट्रंप कार्ड खेल दिया है जो चर्चा का विषय बन गया है, जयराम महतो का इस खेल से आजसू पार्टी का खेल बिगड़ गया है बड़ी झटका लग गया है।
इससे पूर्व भी 2024 के विधान सभा चुनाव में सिल्ली क्षेत्र से देवेन्द्र नाथ महतो आजसू सुप्रीमो सुरेश महतो को चुनाव हराकर झटका दे चुका है। देवेन्द्र नाथ महतो पार्टी का वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ साथ वर्तमान समय का बड़ा आंदोलनकारी चेहरा है संपूर्ण झारखंड के छात्र आंदोलन को नेतृत्व प्रदान करता है तथा लगभग हर शोषित वंचितों के हक अधिकार के आंदोलन को समर्थन देता है।
देवेंद्र नाथ महतो का पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका, पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, दरोगा, सहायक आचार्य, चौकीदार, होमगार्ड, एनआरएचएम कर्मी, मनरेगा कर्मी, इत्यादि कर्मियों के अलावा जेपीएससी, जेएसएससी छात्रों के बीच अच्छा पकड़ माना जाता है जिसका लाभ झारखंड लोकतांत्रिक पार्टी को मिलेगा। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव बीजेपी प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन, जेएमएम प्रत्याशी सोमेश सोरेन और जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है।
जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो ने भी घाटशिला उपचुनाव में अपना पूरा ताकत लगा दिया है। देवेन्द्र नाथ महतो को मुख्य संयोजक, प्रेम मार्डी को प्रभारी, इकबाल अंसारी एवं विजय सिंह को सह प्रभारी तथा मोतीलाल महतो को पर्यवेक्षक बनाया है इसके अलावा प्रचार प्रसार हेतु प्रचारक के लिए 20 लोगों का सूची भी जारी किया गया।
जिसमें बेबी महतो, दमयंती मुंडा, डॉ बसंती हेम्ब्रम, पूजा कुमारी, सानिया प्रवीण, अनिता टुडू, डिम्पल चौबे, निवेदिता महतो, रेखा महतो, सबिता देवी, सुमन हंसदा, मनोज यादव, विजय साहू, संतोष महतो, प्रेम नायक, पनेश्वर कुमार, विकास हंसदा, विजय मेहता, एकलाल अंसारी और सुशील मंडल का नाम है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन और झामुमो के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन के बीच बड़ा मुकाबला है। वहीं, बात करें उनकी संपत्ति की तो बाबूलाल सोरेन संपत्ति की मामले में सोमेश चंद्र सोरेन से आगे हैं।
चुनाव आयोग में जमा हलफनामे के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन की बात करें तो वह करोड़पति हैं और उनके पास कुल 1.53 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें से 1.10 करोड़ रुपये उनकी चल संपत्ति है और 42.77 लाख रुपये अचल संपत्ति है जबकि उनकी खुद की वार्षिक आय 8.85 लाख रुपये है। उनकी शैक्षणिक योग्यता बीए है और उनके खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज है।
उनके पारिवारिक ब्योरे के अनुसार, उनकी दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी बबीता सोरेन व्यवसाय करती हैं और उनकी वार्षिक आमदनी 7.27 लाख रुपये है। दूसरी पत्नी प्रियंका मुर्मू गृहिणी हैं और उनकी कोई आय नहीं है। बाबूलाल सोरेन के पास उनके परिवार की चल संपत्ति 76.86 लाख रुपये और अचल संपत्ति 14.67 लाख रुपये है। बता दें कि बाबूलाल सोरेन राज्य के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बेटे हैं।
वहीं, हलफनामे से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन के पास कुल 68.70 लाख रुपये की संपत्ति है। इसमें से 57.17 लाख रुपये उनकी चल संपत्ति है और 11.53 लाख रुपये अचल संपत्ति है। उनके पास एक पेट्रोल पंप है, जो उनकी आय का प्रमुख स्रोत है। सोमेश की स्वयं की वार्षिक आय 6.69 लाख रुपये है, जबकि उनकी कुल पारिवारिक आय 11.08 लाख रुपये है।
उनकी शैक्षणिक योग्यता बीटेक है और उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उनकी पत्नी रश्मिता मार्डी का सालाना वेतन 92,359 रुपये है, जो पारिवारिक आय में बड़ा योगदान देता है। बता दें कि सोमेश चंद्र सोरेन दिवगंत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के बेटे हैं।
टीम एबीएन, रांची। धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में चल रही झारखंड रिवाइवल मीटिंग में गुरुवार को आत्मिक उत्साह से लबरेज रही। प्रभु की महिमा और आत्मिक जागरण के संदेश से मसीही भाव विह्वल हो उठे।
कार्यक्रम की शुरुआत बिशप जयवंत तिर्की, आर्च बिशप डॉ एमएम पांडा, बिशप याकूब मसीह और बिशप थॉमस मुंडू की संयुक्त प्रार्थना से हुई। देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में मसीही विश्वासी इस आत्मिक सभा में शामिल होकर प्रभु की आशीष प्राप्त कर रहे हैं।
मुख्य अंतरराष्ट्रीय वक्ता पास्टर अरुल थॉमस ने आत्मिक संदेश देते हुए कहा कि कौन हमको मसीह के प्रेम से अलग करेगा? क्या क्लेश या संकट या जोखिम? परंतु, इन सब बातों में हम जय जयकार से भी बढ़कर हैं, क्योंकि जिसने हमसे प्रेम किया, वहीं हमें विजयी बनाता है। न मृत्यु, न जीवन, न ऊंचाई, न गहराई हमें परमेश्वर के प्रेम से अलग कर सकती है। यह संदेश उपस्थित जनसमूह के हृदय को छू गया।
टीम एबीएन, रांची। लोक आस्था का महापर्व छठ के मौके पर निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने इसे लेकर व्यापक प्रबंध किये हैं। राजधानी रांची में 27 और 28 अक्टूबर को छठ के दौरान विद्युत आपूर्ति बंद नहीं होने की जानकारी देते हुए जेबीवीएनएल ने भीड़ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से गाइडलाइन जारी किया है।
गाइडलाइन के तहत बसों एवं अन्य बड़े वाहनों की छतों पर कोई व्यक्ति ना बैठे और उस पर किसी तरह की कोई ऊंची सामग्री ईख/सूप/डाला रखा न हो, जिससे जमीन से कुल उच्चाई 4 मीटर यानी 13 फीट से ज्यादा ना हो। इसके अलावे छठ घाट पर आनेवाली भीड़ पर वॉलंटियर्स को हमेशा नजर रखने की सलाह दी गयी है, जिससे कोई अप्रिय घटना न हो। तोरण द्वार/पंडाल को ओवरहेड बिजली की लाईनों से सुरक्षित दूरी पर बनाने को कहा गया है।
जेबीवीएनएल ने छठ के दौरान बिजली की समस्या होने पर जहां कंट्रोल रूम गठित किया है, जो 24 घंटे काम करेगा। जेबीवीएनएल ने मोबाइल नंबर जारी करते हुए इन नंबरों पर संपर्क करने की अपील की है। रांची के विद्युत अधीक्षण अभियंता डी एन साहु ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि बिजली से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत हो तो इन्हें जरूर सूचित करें।
टीम एबीएन, पलामू/ रांची। पलामू जिले के हुसैनाबाद के एक निजी हॉस्पिटल में आॅपरेशन के क्रम में एक महिला का आंत कट गया और जब उसकी स्थिति गंभीर हो गयी तो उसे इलाज के लिए रांची के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया था, लेकिन वहां कई दिनों तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गयी।
घटना से गुस्साये परिजन और ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह 7 बजे से जपला-छतरपुर मार्ग पर सिद्धनाथ पेट्रोल पंप के पास सड़क जाम कर दिया है। परिजन और ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग पर अड़े हैं। सूचना मिलने पर हुसैनाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
मृतका की पहचान कलावती देवी (50) पति रामचंद्र बैठा के रूप में हुई है। महिला बिहार के रोहतास के इंद्रपुरी के जयनगरा की रहने वाली थी। परिजनों ने बताया कि 14 अक्टूबर को हुसैनाबाद के आर्यन हॉस्पिटल में उसका आपरेशन हुआ था। जब उसकी स्थिति गंभीर हो गयी तो उसे रांची रेफर कर दिया गया था। काफी पैसा लगाने के बाद भी वह नहीं बची।
परिजनों का आरोप है कि आर्यन हॉस्पिटल में आपरेशन के क्रम में महिला का आंत काट दिया गया। परिजन प्रशासन से अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई और उचित मुआवजा की मांग कर रहे हैं। ज्ञातव्य है कि पिछले एक सप्ताह के दौरान हुसैनाबाद क्षेत्र में निजी अस्पताल की कथित लापरवाही से 2 मरीजों की जान चली गयी थी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। जिले में स्थित भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) की इकाई बोकारो स्टील लिमिटेड (बीएसएल) के एसएमएस-2 प्लांट में कार्य के दौरान झुलसे तीन ठेका श्रमिक में एक बचे ठेका श्रमिक प्रवीर कुमार महली की कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।
प्लांट के संचार प्रमुख मणिकांत धन ने बताया कि प्रवीर को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर किया गया था, लेकिन इलाज के सभी प्रयासों के बावजूद उनकी मौत हो गयी। धान ने बताया कि इससे पहले, इस दुर्घटना में दो अन्य श्रमिकों की भी इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।
बीएसएल प्रबंधन ने मृतक श्रमिक के परिवार को नियम अनुसार नियोजन का आॅफर लेटर देने की घोषणा की है। यह कदम मृतक के परिवार के आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। हालांकि, इस घटना ने प्लांट में श्रमिक सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठा दिये हैं।
दुर्घटना के बाद कई श्रमिक यूनियनों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्लांट प्रबंधन को दुर्घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि यदि श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाये गये तो वे व्यापक आंदोलन करेंगे। वहीं प्लांट में बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर श्रमिकों में भय का माहौल बन गया है।
लगातार हो रही दुर्घटनाओं से सुरक्षा मानकों की उपेक्षा और प्रबंधन की लापरवाही की चिंताएं गहरी होती जा रही हैं। श्रमिक प्रतिनिधि भी यह मांग कर रहे हैं कि प्लांट में सुरक्षा नियमों और उपकरणों की कड़ाई से समीक्षा की जाये और काम करने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।
टीम एबीएन, लोहरदगा। लोकसभा सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को अपना सीएम चेहरा घोषित किया है, लेकिन अभी तक एनडीए के द्वारा नीतीश कुमार को मुख्य मंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया गया है।
इससे यही स्पष्ट होता है कि भाजपा टीम नीतीश कुमार को धोखा दे रही है। जिस प्रकार भाजपा ने महाराष्ट्र में जो किया वहीं बिहार में करेगी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया और भाजपा अपना मुख्यमंत्री देवेंद्र फर्नांडिस को बना दिया, उसी प्रकार भाजपा बिहार में करने जा रही है।
भाजपा बोल रही है कि वह नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं अगर नीतीश चुनाव जीतते है तो भाजपा अपना मुख्यमंत्री बनायेगी। यही कारण है कि भाजपा नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री कैंडिडेट घोषणा करने से बच रही है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद,पलामू। गुरुवार को छठ महापर्व को देखते हुए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी आईपीएस एस मोहम्मद याकूब और निवर्तमान नगर अध्यक्ष शशि कुमार ने शहर के सभी छठ घाटों जैसे भगवान भाष्कर छठ तालाब, जमुहरी माई, पञ्च सरोवर गैता पोखरा आदि स्थानों पर निरीक्षण किया।
इस दौरान एसडीपीओ ने तालाब में अधिक पानी से सुरक्षा व मेला में विभिन्न स्थानों पर पुलिस की विशेष सुरक्षा स्थानों को चिन्हित किया तथा पुलिस अधिकारियों को सभी स्थानों को चिन्हित करने व नगर पंचायत कर्मियों को पानी मे रस्सी का बैरिकेटिंग लगाने का निर्देश दिया।
वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष शशि कुमार ने सभी सफाई जमफर एवं सफाई कर्मचारियों को सभी छठ घाटों को साफ़ सफाई अच्छे तरीक़े से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने रेल ओवरब्रिज पर लाईट व सभी चिन्हित स्थानों पर विशेष सफाई करने का भी निर्देश दिया।
मौके पर पूर्व पार्षद अजय प्रसाद गुप्ता, सुपरवाइजर संजीत कुमार और अवधेश कुमार, सफाई कर्मी माला देवी, रीता कुंवर, अर्जुन राम, गीता देवी, विशाल कुमार, रोशन कुमार, रामधनी राम, शिवनाथ राम आदि लोग मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse