झारखंड

View All
Published / 2025-10-31 19:19:25
झारखंड : सीएम हेमंत सोरेन ने किया लौहपुरुष को याद

सीएम हेमंत ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया नमन 

टीम एबीएन, रांची। आज यानी 31 अक्टूबर को स्वतंत्रता सेनानी और देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती है। वहीं, सीएम हेमंत सोरेन ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर उन्हें याद किया है। 

सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- महान स्वतंत्रता सेनानी और देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर शत-शत नमन...। देश की एकता और अखंडता को सशक्त आधार प्रदान करने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल जी का योगदान सदियों तक लोगों को प्रेरित करता रहेगा। 

वकालत छोड़कर खुद को देश की आजादी के लिए समर्पित कर दिया। सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नाडियाड में एक साधारण किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता झावेरभाई पटेल थे और माता लाडबाई थीं। पटेल साहब का शुरूआती जीवन बहुत ही संघर्ष भरा था। वह बचपन से ही साहसी और मेहनती थे। 

उन्होंने अपनी पढ़ाई में भी खूब लगन दिखायी। वकालत की पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने गोधरा, बोरसद और आणंद में सफल वकालत की। अपनी तेज बुद्धि और न्यायप्रिय स्वभाव के कारण उनकी गिनती बहुत जल्द बड़े वकीलों में होने लगी। 1910 में, वह वकालत की आगे की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड गये और 1913 में भारत लौटे, लेकिन उनकी नियति सिर्फ एक सफल वकील बनना नहीं थी, बल्कि वह भारत के स्वतंत्रता संग्राम की एक मजबूत नींव बनने वाले थे। 

पटेल साहब की लाइफ में टर्न अराउंड तब आया, जब वह महात्मा गांधी से जुड़े। गांधी जी के विचारों और आदर्शों ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि उन्होंने अपनी चलती-फिरती शानदार वकालत छोड़कर खुद को देश की आजादी के लिए समर्पित कर दिया।

Published / 2025-10-31 19:17:20
रामगढ़ विधायक ममता देवी के ससुर को सीएम ने दी श्रद्धांजलि

एबीएन न्यूज नेटवर्क, रामगढ़/ रांची। शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामगढ़ विधायक ममता देवी के घर रामगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने विधायक के दिवंगत ससुर स्मृति शेष-स्व सरयु महतो को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। साथ ही शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाया।

Published / 2025-10-30 21:23:33
रांची एसडीओ के नेतृत्व में चला नशामुक्त अभियान

टीम एबीएन, रांची। रांची के सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के टोबैको कंट्रोल, सेल की टीम एवं लालपुर थाना के पदाधिकारी एवं सुरक्षा बल ने लालपुर थाना क्षेत्र के तंबाकू मुक्त युवा अभियान 0.3 के सफल संचालन हेतु शैक्षणिक संस्थान, सरकारी संस्थान, अस्पताल एवं सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू संबंधी पदार्थ के बिक्री एवं इस्तेमाल पर अंकुश लगाने को लेकर छापामारी की गयी। 

तंबाकू नियंत्रण निकाय रांची के पदाधिकारी सुशांत कुमार एवं  लालपुर थाना के सब-इंस्पेक्टर उत्तम कुमार के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।  निरीक्षण के दौरान लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिक्षण संस्थान, अस्पताल, सार्वजनिक स्थानों पर लोग धूम्रपान करते हुए पाये गये।

साथी 16 प्रतिष्ठानों  जहां तंबाकू संबंधी पदार्थ की बिक्री की जा रही थी उनपर कोटपा अमेंडमेंट अधिनियम 2021 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की गयी। छापामार दस्ते ने दंड स्वरूप कुल 11,000 का चलान किया।

Published / 2025-10-30 21:22:45
राज्य स्थापना दिवस झारखंडी संस्कृति, एकता एवं विकास का प्रतीक : उपायुक्त

  • राज्य स्थापना दिवस गौरवपूर्ण तरीके से मनाएं: पुलिस अधीक्षक 
  • सभी विभागों को समयबद्ध रूप से तैयारी पूरी करने का निर्देश 
  • कार्यक्रमों एवं गतिविधियों से झलकेगी झारखंडी पहचान 
  • 15 नवम्बर को मनाया जाएगा झारखंड राज्य स्थापना दिवस 
  • सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर भी कार्यक्रम एवं गतिविधियों का होगा आयोजन 
  • झारखंड राज्य स्थापना दिवस को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने की बैठक 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह 15 नवम्बर 2025 को गरिमामय तरीके से मनाया जायेगा। इस अवसर पर जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में जिलास्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन होगा। समारोह की तैयारी को लेकर उपायुक्त समीरा एस एवं पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। 

बैठक में उपायुक्त ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा की जानकारी दी और समारोह को वृहद तरीके से मनाने का निदेश दिया। उपायुक्त ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस हमारे गौरव और अस्मिता का प्रतीक है। इसे सौहार्दपूर्ण, आकर्षक और जनसहभागिता से युक्त बनाया जाये। राज्य स्थापना दिवस झारखंड की संस्कृति, एकता और विकास का उत्सव है। हम सब मिलकर इसे भव्यता और अनुशासन के साथ मनायें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपनी-अपनी भूमिका जिम्मेदारीपूर्वक निभायें। 

राज्य स्थापना दिवस समारोह को लेकर 11 नवंबर से 15 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। 11 नवंबर को जागरूकता वैन को हरि झंडी दिखाकर रवाना की जायेगी। यह रथ विभिन्न स्थनों पर जाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगा। वहीं 12 नवंबर को फ्लैश मॉब/ स्ट्रीट डांस, 13 को साइकिल रैली, 14 नवंबर को आदिवासी जतरा एवं राज्य स्थापना दिवस के दिन 15 नवंबर को जिला मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। 

इस दौरान योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन होगा। इसके उपरांत राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर को भी खास बनाने का निर्णय लिया गया। सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन होगा। 

इस दौरान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद एवं योग्य लाभुकों को दिया जायेगा। साथ ही नवनियुक्तों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे। राज्य स्थापना दिवस समारोह के दौरान जिले की उपलब्धियों, योजनाओं के क्रियान्वयन एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की झलक भी प्रस्तुत की जायेगी। उपायुक्त ने सभी तैयारी निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण करने का निदेश दिया, ताकि कार्यक्रम में किसी प्रकार की असुविधा न हो। 

पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने भी राज्य स्थापना दिवस को गौरवपूर्ण तरीके से मनाने की बातें कहीं। कार्यक्रम एवं गतिविधियों के दौरान विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखने की बातें कहीं।  

उपायुक्त ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के विकास कार्यों, राज्य की उपलब्धियों एवं जनहित योजनाओं पर फ्लैक्स, होर्डिंग लगाने, एलईडी वैन से जागरूकता लाने, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को विद्यालयों के विद्यार्थियों की सहभागिता बनाने, जेएसएलपीएस की डीपीएम को सखी मंडल की दीदियों की सहभागिता  सुनिश्चित करने आदि का निदेश दिया। 

साथ ही अन्य पदाधिकारियों को भी जिम्मेवारियां दी गई, ताकि लोगों में एक सकारात्मक संदेश का संचार एवं झारखंडी पहचान और गौरव की भावना जागृत हो। बैठक में उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Published / 2025-10-30 21:20:05
तीन को होगी झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक

टीम एबीएन, रांची। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने सूचित किया है कि झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक सोमवार, 03 नवंबर 2025 को अपराह्न 3 बजे से आयोजित की जायेगी। बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। 

बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों और नीतिगत निर्णयों पर चर्चा होने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस बैठक में कई लोकहित से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है।

Published / 2025-10-30 21:19:37
पीएम मोदी और सीएम नीतिश के नेत्तृत्व में नया अध्याय लिखेगा बिहार : संजय सेठ

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। भागलपुर बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के खरीक उतरी मंडल में एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों से जनसंपर्क किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास का नया अध्याय लिखा है। 

चाहे हम भारत के किसी भी राज्य की बात करें, बिहार के सहयोग के बिना उस राज्य का विकास अधूरा होता है। ऐसे में बिहार भी अपना नया इतिहास बन रहा है। चिराग पासवान का उत्साह, जीतनराम मांझी की तपस्या और उपेंद्र कुशवाहा का अनुभव बिहार को नयी ऊंचाई पर लेकर जा रहा है। 

सभी ग्रामीणों से अनुरोध किया कि इस विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करें ताकि बिहार विकास के प्रगति पथ पर अनवरत बढ़ता रहे। मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रो गौतम कुमार, मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह और वाल्मीकि मंडल, नवीन कुमार चौधरी मौजूद रहे।

Published / 2025-10-30 21:18:56
ब्लड बैंक संचालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय

सभी जिलों के सिविल सर्जन के साथ अपर मुख्य सचिव ने की वर्चुअल कांफ्रेंस (वीसी) के माध्यम से समीक्षा  

टीम एबीएन, रांची। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने आज सभी जिलों के सिविल सर्जनों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। वीसी का उद्देश्य राज्यभर में ब्लड बैंकों के सुचारू संचालन और नेशनल ब्लड पॉलिसी 2002 के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था। 

ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करने के निर्देश 

अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलों को अधिक से अधिक ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में कार्यरत सभी एनजीओ को इस अभियान से जोड़ा जाये, ताकि वॉलंटरी ब्लड डोनेशन को बढ़ावा मिल सके। 

ब्लड बैंक आडिट रिपोर्ट शनिवार तक मांगी गयी 

उन्होंने सभी सिविल सर्जनों को जिला उपायुक्त (डीसी) के साथ बैठक कर सरकारी और निजी ब्लड बैंकों की आॅडिट रिपोर्ट शनिवार तक उपलब्ध कराने का आदेश दिया। 

एलिसा टेस्ट सुविधा अनिवार्य 

जहां-जहां ब्लड बैंक में एलिसा टेस्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां इसे तत्काल प्रभाव से स्थापित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, टेस्टिंग में फोर्थ जनरेशन किट्स के प्रयोग पर बल दिया गया। 

लाइसेंस नवीनीकरण और आनलाइन पोर्टल पर अपडेट 

श्री सिंह ने निर्देश दिया कि सभी ब्लड बैंक अपने लाइसेंस का नवीनीकरण या नये लाइसेंस के लिए आवेदन ओएनडीएलएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से आनलाइन सबमिट करें। उन्होंने ड्रग डायरेक्टर को शीघ्र अपडेटेड रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया। 

ब्लड रिप्लेसमेंट पर रोक 

अपर मुख्य सचिव ने सख्त निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में ब्लड रिप्लेसमेंट नहीं किया जायेगा। ब्लड कलेक्शन केवल स्वैच्छिक दाताओं के माध्यम से ही किया जाये। 

डेटा प्रबंधन और रिकॉर्ड अपडेट 

उन्होंने निर्देश दिया कि ब्लड डोनर, थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित मरीजों का पूरा रिकॉर्ड ई-रक्त पोर्टल पर अपडेट किया जाये। साथ ही, आरटी-पीसीआर और ट्रूनेट मशीनों को भी अद्यतन किया जाये। 

ब्लड बैंक में योग्य चिकित्सक और स्टाफ की नियुक्ति 

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि ब्लड बैंक का प्रभारी यथासंभव एमडी पैथोलॉजी डॉक्टर होना चाहिए, और उन्हें कहीं अन्यत्र प्रतिनियुक्त नहीं किया जाए। साथ ही, टेक्निकल स्टाफ और काउंसलर की पर्याप्त नियुक्ति आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाए। जिन जिलों में एमडी पैथोलॉजिस्ट नहीं हैं, वहां शीघ्र नियुक्ति के निर्देश दिये गये। 

ब्लड सेपरेशन मशीन की स्थापना का आदेश 

राज्य के सभी जिलों में ब्लड सेपरेशन मशीन की स्थापना शीघ्र करने का आदेश दिया गया। 

रक्तदाताओं में विश्वास बढ़ाने पर बल 

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि रक्तदाताओं में कॉन्फिडेंस बिल्डिंग मेजर्स बढ़ाए जाएं और इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाये जायें। 

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कारपोरेशन के एमडी श्री अबु इमरान, झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी की कार्यकारी निदेशक डॉ नेहा अरोड़ा, एनएचएम निदेशक शशि प्रकाश झा, अपर सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज, तथा डीआईसी सिद्धार्थ सान्याल सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

Published / 2025-10-30 18:25:24
यह सिर्फ विधायक बनाने का नहीं घाटशिला बनाने का उपचुनाव : देवेंद्रनाथ महतो

एबीएन न्यूज नेटवर्क, घाटशिला/ जमशेदपुर। जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो का घाटशिला उपचुनाव में जेएलकेएम उम्मीदवार रामदास मुर्मू का प्रचार प्रसार का कमान संभाले हुए हैं। आज घाटशिला विधान सभा क्षेत्र के बड़ाखुर्शी, छौटाखुर्शी, आमचूड़ा, पुतड़ा इत्यादि गांव में तूफानी दौरा किया, चुनाव प्रचार अभियान के दौरान देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि यह सिर्फ विधायक बनाने का नहीं बल्कि घाटशिला बनाने का उपचुनाव है। 

यह अस्पताल, स्कूल, ब्लॉक सुधारने का उपचुनाव है। यह घाटशिला को जिला बनाने का उपचुनाव है, यह दवाई, कमाई, पढ़ाई की व्यवस्था करने का उपचुनाव है। एक बार जेएलकेएम पार्टी को मौका दीजिए घाटशिला के लोग को दवाई, कमाई, पढ़ाई के लिए घाटशिला से बाहर नहीं जाना होगा। गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे। 

मौके देवेन्द्र नाथ महतो ने यह भी बताया कि जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। प्रचार-प्रसार अभियान में देवेन्द्र नाथ महतो, प्रेम मार्डी, विजय साहू, दिनेश साहू, प्रेम नायक, विजय सिंह, रवि कुमार, फनी, खुदीराम, रासु, असित, गुणाधर, दिलीप दास, सरत महतो के अलावा सड़कों लोग शामिल थे।

Page 222 of 1689

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse