टीम एबीएन, रांची। झारखंड के खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर एक सड़क हादसा हो गया है, जिसमें 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 5 युवक गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
जानकारी के मुताबिक सभी युवक बोलेरो से राम रेखा धाम मेले से घर लौट रहे थे। इस दौरान बोलेरो और एक टैंकर की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे के दो घंटे की मशक्कत के बाद वाहन में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला गया। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां 2 युवकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायल युवकों का इलाज जारी है। घायलों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कहा जा रहा है कि हादसे की वजह बोलेरो की तेज रफ्तार थी। मृतकों में मुरहू प्रखंड के हांसा गांव निवासी शिवदत्त मांझी और अनुज मांझी शामिल हैं। वहीं, घायलों में प्रभाष कुमार, अमित महतो (रेवा गांव), चंद्रू राम (रेवा गांव), सुनील कुमार (जुरदाग) और रंजीत महतो (बांदे गांव) शामिल हैं।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में आगामी चुनावी माहौल के बीच आजसू पार्टी ने झामुमो नेतृत्व वाली हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है। आजसू के महासचिव सह प्रवक्ता संजय मेहता ने कहा कि सरकार अपने कार्यकाल में जनता से किए किसी भी बड़े वादे को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार ने न केवल जनता का भरोसा तोड़ा, बल्कि अपनी नाकामियों के कारण वोट मांगने का नैतिक अधिकार भी खो दिया है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची के बरियातू एवं लालपुर थाना क्षेत्र में कोटपा अमेंडमेंट अधिनियम 2021 के तहत अनुमंडल पदाधिकारी, सदर , रांची, उत्कर्ष कुमार के निर्देश पर सघन छापेमारी की गयी।
छापेमारी टीम का नेतृत्व तंबाकू नियंत्रण इकाई, रांची के पदाधिकारी सुशांत कुमार ने किया। छापामारी के दौरान कई बार एवं रेस्टोरेंट में लोग को समूह में धूम्रपान करते देखे गये। ऐसे लोगों एवं प्रतिष्ठान के मालिकों पर दंड स्वरूप कुल 8000 का जुर्माना किया गया।
टीम एबीएन, घाटशिला/ जमशेदपुर। झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए झामुमो और बीजेपी नेताओं ने प्रचार अभियान तेज कर लिया है। जहां बीजेपी प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में कई राज्यों के मुख्यमंत्री प्रचार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन प्रचार कर रहे हैं।
सीएम हेमंत सोरेन ने घाटशिला के मुसाबनी के कुईलीसूता मैदान में जनता से झामुमो प्रत्याशी के जीत की अपील की। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आप सबको पता है झारखंड मुक्ति मोर्चा का कर्तव्य व हम लोगों का दायित्व क्या है।
ये व्यापारियों की पार्टी नहीं है, ये व्यापारियों की जमात नहीं है। ये आदिवासी, दलित, गरीब, पिछड़ा, किसान मजदूर यहां के मूलवासी व आदिवासियों की पार्टी है। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि एक तरफ व्यापारियों की जमात और दूसरा तरफ गरीब गुरबा आदिवासी मूलवासी। यही लड़ाई पूरा देश में चल रहा।
ये लोग आदिवासी, दलित पिछड़ा गरीब को लगातार कुचलने में लगे है। ये व्यापारी लोग कुछ देता नहीं ये लोग लेने वाले लोग है। जब जरूरत पड़े तो आपका पैर पकड़ लेगा, लेकिन जब उसका काम निकल जाएगा सीधा गर्दन पकड़ लेगा। इसलिए ध्यान रखिएगा बहुत सारे लोग वोट मांगने आयेंगे। उन लोगों का प्रचार गाड़ी घूमेगा।
सीएम ने कहा कि बहुत लोग हमारे प्रत्याशी को बोलता होगा बोका है अभी छोटा है कुछ नहीं जानता, लेकिन ये कोरा कागज इस पर जो यहां घाटशिला के लोग लिखेंगे वही इसके पीठ पर लिखायेगा। आज इसलिए इस बात को ध्यान में रखियेगा आप कौन सा जगह चुनियेगा।
बता दें कि घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन, झामुमो के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के उम्मीदवार रामदास मुर्मू के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है।
टीम एबीएन, रांची। आज यानी 5 नवंबर को देशवासी कार्तिक पूर्णिमा और प्रकाश पर्व मना रहे हैं। वहीं, सीएम हेमंत ने कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर सभी को बधाई दी है।
सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार। आप सभी का जीवन समृद्ध, स्वस्थ और खुशहाल हो, यही कामना करता हूं। वहीं, सीएम हेमंत ने एक और ट्वीट कर लिखा, सेवा, सत्य, मानवता, समानता और करुणा की शिक्षा देने वाले श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर सभी को लख-लख बधाइयां।
बता दें कि हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। कहते हैं कि इस दिन दान-स्नान करने वालों पर भगवान की विशेष कृपा रहती है। कार्तिक पूर्णिमा पर ही देव दिवाली का भी पर्व मनाया जाता है। ऐसा कहते हैं कि देव दिवाली पर देव लेक से देवी-देवता धरती पर दिवाली मनाने काशी के घाट आते हैं। इस दिन लक्ष्मी नारायण और भगवान शिव की पूजा का भी विधान है।
वहीं, आज गुरु नानक देव की 556वीं जयंती भी मनाई जा रही है। गुरु नानक जयंती तो गुरु पर्व के नाम से भी जाना जाता है, जो कि सिखों का सबसे खास पर्व होता है। इस दिन को प्रकाश पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। गुरु नानक देव जी की करुणा, सद्भाव और सत्य की शिक्षाएं आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
गुरु नानक देव के उपदेश हमें इंसानियत और समानता का रास्ता दिखाते हैं। इस दिन देशभर के गुरुद्वारों को दीपों से सजाया जाता है, सुबह-सुबह नगर कीर्तन निकाले जाते हैं और जगह-जगह लंगर के रूप में सामूहिक सेवा की जाती है।
टीम एबीएन, रांची। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अधीन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तत्वावधान में खेलो झारखंड 2025 के तहत राज्य स्तरीय फुटबॉल और क्रिकेट के लिए खुली चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।
टीम एबीएन, रांची। खबर है कि आईपीएस अनुराग गुप्ता ने डीजीपी के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मंगलवार की देर शाम इस्तीफा दिया है। उनके इस्तीफे को सरकार ने स्वीकार किया है या नहीं, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। न ही यह स्पष्ट हो पाया है कि उनके स्थान पर नये पुलिस प्रमुख कौन होंगे।
आईपीएस प्रशांत सिंह और एमएस भाटिया के नाम की चर्चा हवा में है। अनुराग गुप्ता के इस्तीफे की खबर मंगलवार की शाम से तब शुरू हुई, जब कार्यालय बंद होने के बाद रात के करीब 7:30 डीजीपी कार्यालय में दुबारा गतिविधियां शुरू हुईं। डीजीपी अनुराग गुप्ता भी कार्यालय पहुंचे। इसके बाद वह कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। कुछ देर के बाद वहां से घर लौट गये।
वहीं दूसरी तरफ नये डीजीपी को लेकर भी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। बताया जा रहा है कि सीनियर आईपीएस अधिकारी प्रशांत सिंह या एमएस भाटिया राज्य के नये डीजीपी हो सकते हैं। प्रशांत सिंह 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल डीजी मुख्यालय के पद पर तैनात हैं। वहीं एमएस भाटिया 1993 बैच के आईपीएस हैं और फिलहाल डीजी अग्निशमन विभाग के पद पर तैनात हैं।
अनुराग गुप्ता का डीजीपी के पद पर का पूरा कार्यकाल चर्चा का विषय रहा। डीजीपी पद पर उनके पदस्थापन और फिर एक्सटेंशन को लेकर लगातार विवाद सामने आता रहा। यूपीएससी ने तो अनुराग गुप्ता को झारखंड का डीजीपी माना ही नहीं। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले अनुराग गुप्ता को झारखंड का प्रभारी डीजीपी बनाया गया था लेकिन चुनाव आयोग के निर्देश पर उन्हें डीजीपी के पद से हटा दिया गया था।
लेकिन विधानसभा चुनाव खत्म होते ही सरकार ने उन्हें फिर से झारखंड का डीजीपी बना दिया था। 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता की पहचान एक तेज तर्रार आईपीएस अफसर के रूप में रही है। लेकिन विवादों ने उनका कभी पीछा नहीं छोड़ा।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। बीती रात अंचल अधिकारी पंकज कुमार ने रेलवे ओवरब्रिज के पास अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ा।
बताया गया कि ट्रैक्टर बालू लेकर देवरी रोड से जपला की ओर जा रहा था उसी क्रम मे अंचल अधिकारी ने ट्रैक्टर को जब्त किया, सीओ ने जब्त ट्रैक्टर को थाना को सौंप कर, आगे की कार्रवाई हेतू संबंधित विभाग को भेज दिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse