टीम एबीएन, रांची। नगर की 112 वर्ष पुरानी संस्था मारवाड़ी सहायक समिति के द्वारा संचालित मारवाड़ी भवन परिसर हरमू रोड में पूर्ण वातानुकूलित बहुउद्देशीय सभागार का शुभ उद्घाटन 10 नवंबर 2025 दिन सोमवार को सांय 5:30 एवं सांय 7:00 बजे से भजन- संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
बहुउद्देशीय सभागार का विधिवत उद्घाटन माननीय संजय सेठ (रक्षा राज्य मंत्री) व महुआ मांझी (राज्यसभा सांसद) तथा मारवाड़ी सहायक समिति के पूर्व अध्यक्ष देवकीनंदन नारसरिया एवं भागचंद पोद्दार के कर- कमलो के द्वारा सम्पन्न किया जाएगा। उक्त जानकारी मारवाड़ी सहायक समिति, रांची के अध्यक्ष मनोज चौधरी और सचिव रमन बोडा ने दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, जादूगोड़ा। यूरेनियम रेडिएशन दुष्प्रभाव प्रत्यक्ष रूप से देखा, हर 3 व्यक्ति में एक व्यक्ति किसी न किसी रूप में गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। यह मार्मिक दृश्य देखकर कोई भी आंसू रोक नहीं पाएगा और यह परिस्थिति यूरेनियम के आउट ऑफ़ कंट्रोल रेडिएशन से हो रहा है।
झारखंड की धरती जादूगोड़ा से यूरेनियम खनन कर हैदराबाद ले जाया जा रहा है और फिल्टर करने के पश्चात रेडियोधर्मी धातु के कचड़ा को वापस जादूगोड़ा लाकर फेंका जा रहा है मतलब केला हैदराबाद में खाया जा रहा है और छिलका झारखण्ड में लाकर फेंका जा रहा। रेडियोधर्मी कचड़ा के रेडिएशन से हर तीन व्यक्ति में एक व्यक्ति किसी न किसी प्रकार से प्रभावित हैं।
नवजात शिशु में जन्मजात विकृति आम बात हो गई है। आस-पास के माताएं बहानें बहुत मुश्किल से गर्भधारण कर पा रहे हैं, आउट ऑफ कंट्रोल रेडिएशन के कारण ही आज यह दर्दनाक, पीड़ादायक स्थिति उत्पन्न हुई है। सरकार झारखंड के आदिवासी मूलवासी के जिंदगी से खिलवाड़ न करें।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड कैडर के 1994 बैच की आईपीएस तदाशा मिश्रा को झारखंड का प्रभारी डीजीपी बनाया गया है इससे संबंधित अधिसूचना गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा गुरुवार की रात जारी कर दी गई है।
तदाशा मिश्रा वर्तमान में झारखंड पुलिस के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं।
इससे पहले सरकार ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। अनुराग गुप्ता ने दो दिन पहले अपना इस्तीफा दिया था।
तदाशा मिश्रा को हाल ही में रेल एडीजी के पद से स्थानांतरित कर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड पुलिस में विशेष सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। ये दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त हो जाएंगी। वह पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं, जिनमें झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) की एडीजी और रेल एडीजी जैसे पद शामिल हैं।
टीम एबीएन, रांची। आज भदलपुर इटखोरी पंचकल्याणक महोत्सव प्रतिष्ठा समिति के महामंत्री सुरेश जी झांझरी अपनी समिति के सदस्यों सहित रांची पधारे। उन्होंने आगामी पंचकल्याणक महोत्सव दिनांक 26 नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 में समस्त रांची समाज को सादर निमंत्रण प्रदान किया।
समाज की ओर से उनके इस मंगल आमंत्रण हेतु आभार व्यक्त किया गया तथा इटखोरी में पंचकल्याणक के माता-पिता बनने का परम सौभाग्य प्राप्त करने वाले सुरेश जी झांझरी का समाज की ओर से विशेष अनुमोदना एवं सम्मान किया गया।
यह अवसर समाज के लिए गर्व और आनंद का विषय है। हम सभी रांची समाज के सदस्य इटखोरी पंचकल्याणक महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता दें। उक्त जानकारी मंत्री जीतेन्द्र छाबड़ा ने दी।
टीम एबीएन, घाटशिला/ रांची। घाटशिला उपचुनाव रन भूमि में जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक टाईगर जयराम महतो जी का आगमन के बाद राजनीतिक बाजार गर्म हो गई है। संपूर्ण क्षेत्र में हलचल मच गया है। टाइगर जयराम महतो अपने पार्टी के प्रत्याशी रामदास मुर्मु को जिताने के लिए एड़ी चोटी एक कर दिया है, सुबह से देर शाम तक रोज विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर नुक्कड़ सभाओं को संबोधन कर रहे हैं।
आज टाइगर जयराम कुमार महतो अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ घाटशिला प्रखंड के जगन्नाथपुर, हैंदलजूड़ी, आमडांगा, धमकबेड़ा, कालाझोर, राजाबासा, महतोडीह, बनकाटी, बांधडीह, कालचीति, बड़ाजुड़ी, मुढ़ाकाटी, कालापाथर, हुरलुंग, गंधनिया, काड़ाडुबा के अलावा अन्य सैकड़ों गांवों का दौरा कर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।
मौके पर टाइगर जयराम महतो ने कहा कि भाजपा झामुमो दोनों साथ मिलकर झारखंड को बर्बाद किया है, खनिज संपदा से परिपूर्ण धनी राज्य को गरीब बनाया है इसलिए भाजपा और झामुमो को घाटशिला उपचुनाव में वोट मांगने का अधिकार नहीं है। भाजपा और झामुमो को जनता नकार दिया है इसलिए धनबल के ताकत से जनता को गुमराह कर रहे है। घाटशिला की जनता जनबल के सहयोग से धनबल को हराएंगे।
झारखंड के नेताओं का जनता से डर खत्म हो गया है। लोकतंत्र में नेताओं का जनता से डर होना आवश्यक है। घाटशिला की जनता जब भाजपा झामुमो को वोट नहीं देंगे तभी उन पार्टियों के नेताओं का जनता से डर होगा।
टीम एबीएन, घाटशिला/ रांची। घाटशिला उपचुनाव झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी के अस्तित्व का अग्नि परीक्षा है। घाटशिला उपचुनाव में केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो और केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो दोनों पूरी ताकत झोंक दिया है, घाटशिला में ही डेरा डाल दिया है।
घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के चारों प्रखंड में प्रभारी, सह प्रभारी, पर्यवेक्षक और स्टार प्रचारक का टीम गठित कर डोर टु डोर सुबह से लेकर देर रात तक विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान तूफानी रफ्तार से जारी रखा है तथा घाटशिला के मतदाता को जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू के पक्ष मतदान करने का अपील कर रहे हैं। आज देवेंद्रनाथ महतो ने सीदेसल, चितरो, रूवासल, डोभा, सोनाखून, मौदासोली, अमयनगर, बूढ़ाघाघ के अलावा अन्य गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।
मौके पर देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि 25 साल के झारखंड में बीजेपी गठबंधन और झामुमो गठबंधन दोनों को सत्ता चलाने का मौका मिला लेकिन दोनों पार्टियों ने झारखंड के जनता को धोखा दिया है। 25 साल के झारखंड में स्थानीय नीति नियोजन नीति लागू नहीं होना, जेपीएससी, जेएससी में परीक्षा कैलेंडर नहीं होना, खनिज संपदा का अवैध खनन होना झामुमो और बीजेपी दोनों पार्टी प्रमुख जिÞम्मेवार हैं।
दोनों पार्टियों के लूटनीति के कारण झारखंड के पढ़े लिखे बेरोजगार युवा पलायन के लिए विवश हैं, झारखंडी आदिवासी मूलवासी जागरूक हो गये हैं। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी झामुमो गठबंधन को नकार दिया है। घाटशिला से ही दोनों पार्टियों का पतन शुरू होगा।
घाटशिला उपचुनाव प्रचार प्रसार अभियान में मुख्य रूप से टाइगर जयराम महतो, देवेन्द्रनाथ महतो, मोतीलाल महतो, प्रेम मार्डी, सूरज सिंह, विजय सिंह, विजय साहू, दमयन्ती मुंडा, पूजा कुमारी, दीपक रवानी, राजदेश रतन, बेबी संजय कुमार, महेंद्र मंडल, बिहारी महतो तरुण, गोपेश, नवीन के अलावा अन्य सैकड़ों नेता जुटे हुए हैं।
टीम एबीएन, रांची। फ्रेंड्स आफ ट्राइबल सोसाइटी (एकल परिवार) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं आर.आर ग्लोबल ग्रुप आफ कंपनीज के अध्यक्ष त्रिभूषण प्रसाद काबरा के रांची आगमन पर आज दिनांक छह नवंबर को रांची चैप्टर आफ कॉस्ट अकाउंटेंट (द इंस्टीट्यूट आफ कॉस्ट अकाउंटेंट आफ इंडिया) की ओर से एक कॉस्ट आडिट पर कार्यक्रम का आयोजन सीएमपीडीआई के हाल में किया गया।
इसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री काबरा ने अपने उदाहरण के साथ व्यवसाय में लागत नियंत्रण पर जोर दिया। साथ हीं उन्होंने यह भी बताया कि वनबन्धु परिषद् भारत का सबसे बड़ा एनजीओ है जो भारत के दूरदराज गांवों में एकल विद्यालय चला रहा है।
एकल विद्यालय ग्रामीण बच्चों के लिए एक शिक्षक विद्यालय चला रहा हैं जिसमें बच्चों को भारतीय परम्परा के अनुसार व्यावसायिक शिक्षा के साथ साथ भारतीय व सनातन परम्परा की शिक्षा भी दी जाती है। इस अवसर पर वनबन्धु के पूर्व भारत के अध्यक्ष रमेश धरणीधरका, रांची चैप्टर के अध्यक्ष अंचल किंगर व सचिव श्री अजय दीप वाधवा भी उपस्थित थे।
इस सभा का स्वागत भाषण रांची चैप्टर आफ कॉस्ट अकाउंटेंट की अध्यक्ष श्रीमती मीरा प्रसाद एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री अरूणजय सिंह ने दिया। इस सभा में स्वामी विवेकानंद की इस बात पर जोर दिया गया कि अगर बच्चे विद्यालय नहीं आ रहे हैं तो विद्यालय को बच्चों के पास जाना होगा वन बन्धु परिषद यही कर रहा है। उक्त जानकारी वन बन्धु परिषद, रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।
टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में आज भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से भरा एक दिव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर गुजराती महिला समिति एवं श्री कृष्ण प्रणामी महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में विशेष पूजन, सत्संग और प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारी पंडित अरविंद पांडे द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंगलाचरण के साथ की गई। तत्पश्चात भक्तों ने भक्ति भाव से राज श्याम जी को 56 भोग अर्पित किया। भोग में विभिन्न प्रकार के व्यंजन, फल, मिष्ठान एवं पारंपरिक प्रसाद सम्मिलित थे, जिन्हें भक्तों ने अत्यंत श्रद्धा और प्रेम से भगवान को समर्पित किया।
पूजा-अर्चना के पश्चात सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने मेहर सागर ग्रंथ के पवित्र श्लोकों का पाठ किया। वातावरण राधे कृष्ण प्रणाम के मधुर जयघोष से गूंज उठा। भक्तों ने भक्ति गीतों एवं कीर्तन के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं, जिससे पूरा परिसर एक दिव्य और आध्यात्मिक आभा से आलोकित हो उठा। संध्या बेला में सेवा पूजा एवं आरती का आयोजन किया गया।
दीपों की लौ और घंटियों की गूंज के बीच भक्तों ने एकाग्र होकर आरती में भाग लिया। आरती के पश्चात भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भक्ति, प्रेम और एकता का संदेश देते हैं। महिला समितियों की सक्रिय भूमिका इस कार्यक्रम की सफलता का मुख्य आधार रही।
उन्होंने सभी भक्तों, श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों की निरंतरता की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तों में उत्साह और आध्यात्मिक उमंग देखने को मिली। यह आयोजन न केवल भक्ति का प्रतीक रहा बल्कि समाज में सद्भाव, सेवा और संस्कारों के प्रसार का संदेश भी देता रहा। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse